कृषक उत्पादक कंपनी सुकमा में कम्प्यूटर ऑपरेटर सह लेखा के पदों पर भर्ती

|
On: June 26, 2026
Join WhatsApp
Join Now

छत्तीसगढ़ सुकमा में मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी, यहाँ देखें पूरी जानकारी

Chhattisgarh Sukma District Vacancy 2026 Notification, Syllabus, Age Limit & Exam Date

मॉ रामारामिन महिला प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड दुब्बाटोटा, विकासखण्ड कोंटा जिला-सुकमा (छ०ग०) एक उत्पादक कंपनी है। इस विशेष परियोजना हेतु निम्नलिखित विवरण अनुसार पदों पर भर्ती करनें हेतु आवेदन आमंत्रित किया जाता है। रिक्त पदों की अधिक जानकरी के लिए इस पोस्ट को पूरा पढ़े व अवलोकन करे | जैसे आयु सीमा, वेतन/वेतनमान, रिक्ति और अन्य विवरण नीचे दिए गए हैं। विवरण निम्नलिखित है-

विभाग का नामजनपद पंचायत कोंटा जिला सुकमा (छत्तीसगढ़)
पदों का नाममुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर
आवेदन मोडऑफलाइन
टोटल पोस्ट02 पद
अंतिम तिथि04 जुलाई 2026
कैटेगरीसंविदा नौकरी

मुख्य कार्यपालन अधिकारी पद हेतु आवश्यक योग्यता- (अनुभव)

  • 1. मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि, प्रबंधन, मार्केटिंग, विज्ञान विषय में स्नातक अथवा MSW स्नातकोत्तर उत्तीर्ण।
  • 2. DCA/PGDCA/कम्प्यूटर डिप्लोमा।
  • 3. व्यवसाय विकास, बिक्री एवं विपणन, एफपीओ प्रबंधन, खुदरा प्रबंधन एवं अन्य संबंधित उद्योग में न्यूनतम 02 वर्ष का अनुभव।
  • 4. उक्त पद के समकक्ष अंग्रेजी एवं हिन्दी एम.एस. ऑफिस (Word, excel, power point, tally) टाइपिंग में कार्य करने का अनुभव।

आयु सीमा

अभ्यर्थी की आयु दिनांक 01.01.2026 को 21 वर्ष से कम तथा 30 वर्ष से अधिक न हो, परन्तु छत्तीसगढ़ राज्य के शिक्षित बेरोजगारों के हित को दृष्टिगत रखते हुए, राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासियों को अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष में 05 वर्ष की छूट देय होगी अर्थात अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष होगी।

कम्प्यूटर ऑपरेटर सह लेखा पद हेतु आवश्यक योग्यता- (अनुभव)

  • 1. 12 वी उत्तीर्ण। 2. DCA/PGDCA डिप्लोमा अथवा आई.टी.आई/कोपा ।
  • 3. उक्त पद के समकक्ष अंग्रेजी एवं हिन्दी एम.एस. ऑफिस (Word, excel, power point, tally) टाइपिंग में कार्य करने का अनुभव।
  • 4. वित्तीय प्रबंधन / कम्प्यूटर ऑपरेटर सह लेखा के क्षेत्र में कम से कम 1 वर्ष का अनुभव।

आवेदन की अंतिम  तिथि Important date

आवेदन प्रारंभ तारीख20 जून 2026
आवेदन अंतिम तारीख04 जुलाई 2026
ऑफिसियल वेबसाइट sukma.gov.in
 विभागीय PDF  क्लिक करे
whatsappज्वाइन

नियम व शर्ते :-

1. आवेदन, दिनांक 20.06.2026 से 04.07.2026 तक कार्यालयीन समय शाम 5:30 बजे तक पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट से कार्यालय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत कोंटा, जिला सुकमा के पते पर भेजा जा सकता है।

2. आयु की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर की जायेगी। (अधिकतम आयु 40 वर्ष)

3. अस्पष्ट, त्रुटिपूर्ण, भरे हुए आवेदनों पर विचार नहीं किया जावेगा।

4. बस्तर संभाग के निवासियों से आवेदन आमंत्रित किया जाता है। आवेदक को सक्षम अधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा। निर्धारित योग्यता वाले अभ्यर्थी अप्राप्त होने की स्थिति में अन्य संभाग/ जिले के अभ्यर्थियों पर विचार किया जायेगा।

5. कार्य की गुणवत्ता, बेहतर कार्य शैली एवं उत्कृष्ठ व्यवहार होने तथा दोनों पक्षों की सहमति से कार्य अवधि निरंतर रखे जाने पर विचार किया जा सकता है।

6. कार्य क्षमता के आधार पर वेतन में वृद्धि की जावेंगी। 7. कार्य अवधि के दौरान दोनों पक्षों में से किसी एक पक्ष द्वारा एक माह पूर्व सूचना या उसके एवज में एक माह का वेतन देकर नियुक्ति समाप्त की जा सकती है।

छत्तीसगढ़ सुकमा जिला में मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर भर्ती में आवेदन करने से पहले विभागीय विज्ञापन का अवलोकन जरुर करे | यदि आपका कोई सवाल है निचे कमेन्ट करे और व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

Leave a Comment