हिंदी भाषा मॉक टेस्ट: शिक्षक भर्ती, CTET & State TET परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नों का अभ्यास

|
On: October 28, 2026
Join WhatsApp
Join Now

क्या आप शिक्षक भर्ती परीक्षा पास करना चाहते हैं? अभी हल करें हिंदी भाषा का यह प्रैक्टिस सेट। यहाँ पाएं CTET & TET स्तर के चुनिंदा प्रश्न, व्याकरण के नियम और शानदार ट्रिक्स। फ्री ऑनलाइन टेस्ट दें!

सभी विषयों के टेस्ट, मॉडल पेपर और सीधे अपडेट्स अपने फोन पर पाने के लिए जॉइन करें WhatsApp ग्रुप!

क्या आप भी आगामी शिक्षक भर्ती परीक्षा, CTET (Central Teacher Eligibility Test) या किसी भी राज्य की शिक्षक पात्रता परीक्षा (State TET) की तैयारी कर रहे हैं? यदि हाँ, तो आप जानते ही होंगे कि परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हिंदी भाषा (Hindi Language) और हिंदी शिक्षण शास्त्र (Hindi Pedagogy) कितने महत्वपूर्ण विषय हैं। अक्सर उम्मीदवार व्याकरण के नियमों या पेडागोजी के उलझे हुए प्रश्नों में अटक जाते हैं।

शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे सभी अभ्यर्थियों का हार्दिक स्वागत है! किसी भी शिक्षक भर्ती परीक्षा (जैसे Shikshak Bharti / CTET / State TET) में सफलता पाने के लिए हिंदी भाषा (Hindi Bhasha) विषय में अच्छा स्कोर करना बेहद महत्वपूर्ण होता है।

1. शिक्षण को प्रभावित करने वाले निम्नलिखित संभावित कारकों में से कौन-सी अनुदेशात्मक सुविधाओं और अधिगम के वातावरण से संबंधित हैं?
  • संवादात्मक प्रक्रियाओं में सक्रिय चाल
  • शिक्षार्थियों की सामाजिक पृष्ठभूमि
  • अध्यापक की पारिवारिक स्थिति
  • विद्यालय प्रबंधन समिति का ढांचा
2. शिक्षण अधिगम प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले मनोवैज्ञानिक कारक हैं-
  • (1) विद्यार्थियों में अभिप्रेरणा
  • (2) सुंदर कक्षाकक्ष
  • (3) रूचि एवं विद्यार्थियों में अभिक्षमता
  • (4) विद्यालय की आधारभूत संरचना
  • 1, 2, 4
  • 2, 3, 4
  • 1, 3
  • केवल 1 और 4
3. निम्नलिखित में कौन-सी विशेषताएँ अध्यापक केंद्रित शिक्षण विधि की विशेषताएँ नहीं हैं?
  • A. विद्यार्थी निष्क्रिय अधिगमकर्ता होते हैं।
  • B. अध्यापक अधिगम हेतु सुसाध्यकर्ता के रूप में कार्य करते हैं।
  • C. अध्यापक अधिगम गतिविधियों को निर्देशित करते हैं।
  • D. अधिगम विद्यार्थियों के बीच सहयोगात्मक आधारित प्रक्रिया है।
  • E. अधिगम विद्यार्थी अभिरुचि आधारित होता है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
  • केवल A, B और C
  • केवल C और D
  • केवल B, D और E
  • केवल A और E
4. नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए:
  • अभिकथन (A): शिक्षार्थी केन्द्रित विधियों में शिक्षक एक “सूत्रधार” बन जाता है।
  • कारण (R): यहाँ शिक्षक का कर्तव्य मार्गदर्शन प्रदान करना, गलत सूचनाओं को सही करना और परियोजनाओं की देखरेख करना है।
  • A और R दोनों सत्य हैं और R, A की सही व्याख्या है।
  • A और R दोनों सत्य हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
  • A सत्य है परन्तु R असत्य है।
  • A असत्य है परन्तु R सत्य है।
5. निम्नलिखित में से कौन सी विधियाँ शिक्षार्थी केंद्रित शिक्षण विधियाँ हैं?
  • (A) सक्रिय अधिगम
  • (B) सहयोगी अधिगम
  • (C) प्रेरणिक शिक्षण और अधिगम
  • (D) निष्क्रिय अधिगम
  • केवल (A), (B), (C)
  • केवल (B), (C), (D)
  • केवल (A) और (D)
  • केवल (C) और (D)
6. शिक्षण अधिक प्रभावी हो जाता है, यदि-
  • कक्षा में केवल श्यामपट्ट का अत्यधिक प्रयोग किया जाये
  • शिक्षक द्वारा केवल व्याख्यान दिया जाये
  • परीक्षा पर अत्यधिक बल दिया जाये
  • छात्र केंद्रित अनुदेशन और अन्तःक्रियात्मक विधियों का उपयोग किया जाये
7. एक शिक्षार्थी-केंद्रित कक्षा में शिक्षिका:
  • A. छात्रों को इस बात पर चिंतन करने के लिए प्रोत्साहित करती है कि वे क्या सीख रहे हैं और कैसे सीख रहे हैं।
  • B. प्रदर्शित करती है कि वह क्या अपेक्षा करती है और दिशा-निर्देश देती है।
  • C. ऐसी विधियों का प्रयोग करती है जिनमें शिक्षार्थी पहल करने को प्रेरित हों।
  • D. केवल व्याख्यान विधि का प्रयोग करती है।
  • A और C
  • B और C
  • A और D
  • केवल B और D
8. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए:
सूची-I (शिक्षण की विधियाँ)सूची-II (प्रभावशीलता बढ़ाने की तकनीक)
(A) आमने-सामने की अंतर्क्रियात्मक विधि(I) स्वयम् और मूक्स का प्रयोग
(B) मुक्त और दूरवर्ती अधिगम विधि(II) अभिक्रमित अनुदेशात्मक पैकेज
(C) शिक्षण की वैयक्तिक विधि(III) मॉड्यूलर अनुदेशात्मक सामग्री
(D) शिक्षण की ऑनलाइन विधि(IV) परिचर्चा के साथ-साथ विमर्शक प्रश्न
  • (A)-(I), (B)-(II), (C)-(III), (D)-(IV)
  • (A)-(II), (B)-(I), (C)-(IV), (D)-(III)
  • (A)-(IV), (B)-(III), (C)-(II), (D)-(I)
  • (A)-(III), (B)-(IV), (C)-(I), (D)-(II)
9. शिक्षण को प्रभावित करने वाले निम्नलिखित संभावित कारकों में से कौन-सी अनुदेशात्मक सुविधाओं और अधिगम के वातावरण से संबंधित नहीं हैं?
  • कक्षा में समुचित प्रकाश और वायु की व्यवस्था
  • उच्च योग्य शिक्षकों की कमी
  • अधिगम सामग्री और ऑडियो-विजुअल संसाधनों की उपलब्धता
  • पुस्तकालय और अध्ययन कक्ष का परिवेश
10. नीचे दो कथन दिए गए हैं:
  • अभिकथन (A): ICT आधारित गैजेट्स द्वारा प्रदान की गई शिक्षण सहायता प्रणाली का उद्देश्य अधिगम सामग्री में अधिगम और रुचि को अनुकूलित करना है।
  • कारण (R): शिक्षण में किसी भी सार्थक समर्थन को अधिगम स्थिति और परिणामों को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।
  • (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
  • (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
  • (A) सही है लेकिन (R) सही नहीं है।
  • (A) सही नहीं है लेकिन (R) सही है।
11. निम्न में से कौन-सा व्यंजन पार्श्विक है?
  • य
  • र
  • ल
  • व
12. सघोष महाप्राण व्यंजन है?
  • ख
  • झ
  • घ
  • छ
13. निम्न में से अर्द्धस्वर है?
  • य
  • र
  • ल
  • स
14. किस वर्ण का उच्चारण स्थान कंठ तालु है?
  • ओ
  • औ
  • ऋ
  • ऐ
15. कामता प्रसाद गुरू ने बाह्य प्रयत्न के अनुसार व्यंजनों के कितने भेद माने हैं?
  • 3
  • 5
  • 4
  • 2
16. हिंदी की ‘ब’ ध्वनि है?
  • दंतोष्ठ्य
  • ओष्ठ्य
  • मूर्धन्य
  • तालव्य
17. कौन-सा पश्च स्वर है?
  • आ
  • इ
  • ई
  • ए
18. जिन शब्दों के अंत में ‘अ’ आता है, उन्हें क्या कहते हैं?
  • इकारांत
  • उकारांत
  • हलंत
  • अकारांत
19. अयोगवाह का संबंध होता है?
  • विसर्ग से
  • स्पर्श व्यंजन से
  • ऊष्म व्यंजन से
  • अल्पप्राण से
20. ‘अज्ञ’ का क्या अर्थ होता है?
  • जो कुछ भी नहीं जानता हो
  • जो सब कुछ जानता हो
  • जो बहुत थोड़ा जानता हो
  • जो तर्कशील न हो
21. ‘जो अपने स्थान से अलग ना किया जा सके’ वाक्यांश के लिए एक शब्द है?
  • अच्युत
  • अविचल
  • अडिग
  • अस्थावर
22. ‘जिसकी पहले से कोई आशा ना हो’ के लिए शब्द है?
  • अप्रत्याशित
  • आशातीत
  • आकस्मिक
  • प्रत्याशित
23. ‘चौकड़ी भूल जाना’ मुहावरे का अर्थ है?
  • राह ना सूझना
  • बहुत घबरा जाना
  • शांत बैठ जाना
  • होश में न रहना
24. ‘द्रौपदी का चीर’ का अर्थ है?
  • अति सुंदर वस्त्र
  • अत्यंत लज्जास्पद स्थिति
  • कभी समाप्त न होना
  • असंभव कार्य
25. ‘बछिया का ताऊ’ का अर्थ है?
  • डरपोक व्यक्ति
  • अड़ियल व्यक्ति
  • अत्यधिक मूर्ख व्यक्ति
  • चालाक व्यक्ति
26. ‘अंधा पीसे कुत्ता खाए’ लोकोक्ति का अर्थ है?
  • बिना मेहनत के लाभ होना
  • अयोग्य शासक के कारण कुप्रशासन
  • परिश्रम का फल न मिलना
  • लापरवाही से भारी नुकसान होना
27. निम्न में से निषेधवाचक वाक्य का चयन कीजिए?
  • सिंह बड़ा ताकतवर जानवर है
  • क्या सिंह बड़ा ताकतवर जानवर है?
  • शायद सिंह बड़ा ताकतवर जानवर है
  • इनमें से कोई नहीं
28. ‘मेरे को बाजार जाना है’ वाक्य में किस प्रकार की अशुद्धि है?
  • कारक संबंधी
  • पदक्रम संबंधी
  • क्रिया विशेषण संबंधी
  • सर्वनाम
29. शुद्ध वाक्य पहचानिए?
  • मेरी पांच बहनें और एक भाई हैं
  • मेरा एक भाई और पांच बहन है
  • मेरा एक भाई और पांच बहने हैं
  • मेरे एक भाई और पांच बहने हैं
30. नीचे लिखे वाक्यों में से कौन-सा वाक्य सही है?
  • उसकी आयु 30 वर्ष है इस समय
  • इस समय उसकी अवस्था 30 वर्ष है
  • 30 वर्ष की आयु है इस समय उसकी
  • इस समय उम्र उसकी 30 वर्ष है
31. निम्न शब्दों में से किसमें स्वर संधि है?
  • मनोयोग
  • रामायण
  • दिग्गज
  • सदाचार
32. ‘सूक्ति’ का सही संधि विच्छेद है?
  • सु + उक्ति
  • सू + उक्ति
  • सुक + ति
  • सु + क्ति
33. ‘गुडाकेश’ का सही संधि विच्छेद है?
  • गुडा + केश
  • गुड़ + केश
  • गुडाका + ईश
  • गुडाक + ईश
34. इ + आ = या किस संधि में इस प्रकार का परिवर्तन होता है?
  • दीर्घ स्वर संधि
  • वृद्धि स्वर संधि
  • यण स्वर संधि
  • अयादि स्वर संधि
35. ‘सावधान’ का सही संधि विच्छेद है?
  • साव + धान
  • सा + अवधान
  • स + आवधान
  • स + अवधान
36. ‘कृताकृत’ में कौन-सा समास है?
  • द्विगु समास
  • द्वंद्व समास
  • कर्मधारय
  • तत्पुरुष समास
37. ‘धर्मबुद्धि’ में कौन-सा समास है?
  • अव्ययीभाव
  • द्वंद्व
  • कर्मधारय
  • तत्पुरुष
38. निम्नलिखित में द्वंद्व समास का उदाहरण है?
  • आजन्म
  • राजपुत्र
  • देश-विदेश
  • नीलकमल
39. जिस सामासिक शब्द में पूर्व पद और उत्तर पद दोनों गौण होते हैं और कोई तीसरा पद प्रधान होता है, वह कौन-सा समास होता है?
  • बहुब्रीहि समास
  • कर्मधारय समास
  • तत्पुरुष समास
  • द्वंद्व समास
40. ‘चक्रपाणि’, ‘चंद्रभाल’ तथा ‘सुलोचना’ में क्रमशः समास है?
  • कर्मधारय, द्वंद्व, तत्पुरुष
  • तत्पुरुष, बहुव्रीहि, कर्मधारय
  • सभी बहुव्रीहि
  • अव्ययीभाव, कर्मधारय, द्वंद्व
41. ‘मोहन बाजार जा रहा है’ इस वाक्य में उद्देश्य है?
  • मोहन
  • जा रहा है
  • बाजार जा रहा है
  • बाजार
42. अशुद्ध वर्तनी वाला शब्द है?
  • कवि
  • कवयित्री
  • उजज्वल
  • शृंगार
43. निम्नलिखित में शुद्ध वर्तनी है?
  • सांप्रदायिकता
  • साम्प्रदायिकता
  • संप्रदायिकता
  • सामप्रदायिकता
44. गलत वर्तनी वाला शब्द है?
  • आधीन
  • उज्ज्वल
  • ज्योत्स्ना
  • कवयित्री
45. शुद्ध वर्तनी का चयन कीजिए?
  • कुमुदनी
  • कुमुदिनी
  • कुमुदीनी
  • कुमुदिनीं
46. वर्तनी की दृष्टि से अशुद्ध शब्द है?
  • दीर्घायु
  • यानि
  • कौतूहल
  • निरोग
47. निम्न शब्दों में से शुद्ध शब्द है?
  • जिजीविषा
  • जीजीविषा
  • जिजिविषा
  • जीजिविशा
48. निम्न में से किसकी वर्तनी शुद्ध है?
  • द्वारका
  • पूज्यनीय
  • अंतर्ध्यान
  • अहिल्या
49. शुद्ध वर्तनी वाला शब्द है?
  • वाल्मीकि
  • वाल्मिकी
  • वालमीकि
  • वाल्मीकी
50. अशुद्ध वर्तनी है?
  • अनुगृहीत
  • कवित्री
  • अधिशासी
  • श्रीमती
51. शुद्ध वर्तनी वाला शब्द है?
  • जागृत
  • जाग्रत
  • जाग्रित
  • जागरित
52. अशुद्ध वर्तनी वाला शब्द है?
  • क्कचित
  • अक्षौहिणी
  • कौशल्या
  • भुक्कण
53. शुद्ध वर्तनी वाला शब्द है?
  • अंजली
  • अंजलि
  • आंजलि
  • अंजलिं
54. अशुद्ध वर्तनी वाला शब्द है?
  • ऐतिहासिक
  • प्रामाणिक
  • इतिहासिक
  • सामाजिक
55. शुद्ध वर्तनी वाला शब्द है?
  • प्रदर्शनी
  • प्रदर्शिनी
  • प्रदर्शणी
  • प्रादर्शनी
56. शुद्ध वर्तनी वाला शब्द है?
  • आविष्कार
  • अविष्कार
  • आविशकार
  • आविस्कार
57. हिंदी शब्दकोश में सर्वप्रथम कौन-सा शब्द आएगा?
  • अंकन
  • अंजन
  • अकंठ
  • अचल
58. निम्नलिखित में से तत्सम शब्द है?
  • सियार
  • सरीसृप
  • सूत
  • साँप
59. ‘पतलून’ किस भाषा का शब्द है?
  • पुर्तगाली
  • फ्रेंच
  • फारसी
  • अंग्रेजी
60. वे शब्द जिनके सार्थक खंड न हो सकें, कहलाते हैं?
  • रूढ़ शब्द
  • यौगिक शब्द
  • योगरूढ़ शब्द
  • संकर शब्द
61. ‘अचार’ किस भाषा का शब्द है?
  • तुर्की
  • पुर्तगाली
  • अरबी
  • फारसी
62. ‘पक्ष’ का तद्भव रूप है?
  • पक्षी
  • पात
  • पंख
  • पखेरू
63. ‘नया’ शब्द का तत्सम रूप है?
  • नव्य
  • नूतन
  • नवीन
  • नव
64. निम्नलिखित में योगरूढ़ शब्द है?
  • पीला
  • दशानन
  • विद्यालय
  • घुड़सवार
65. फलों के निम्नलिखित नामों में से कौन-सा फारसी भाषा का शब्द है?
  • अनार
  • अमरूद
  • सेब
  • अंगूर
66. निम्न में से कौन-सा तत्सम शब्द नहीं है?
  • अमृत
  • अग्नि
  • स्तंभ
  • अमिय
67. तद्भव-तत्सम का सही शब्द युग्म है?
  • आँख – अक्ष
  • कान – करण
  • नाक – नासिका
  • जीभ-जिह्वा
68. ‘कड़वा’ का तत्सम शब्द कौन-सा है?
  • कषाय
  • कड़ुआ
  • कठोर
  • कटु
69. निम्न में से तत्सम शब्द है?
  • बेटा
  • बहू
  • भाभी
  • पुत्रवधू
70. ‘बुजुर्ग’ किस भाषा का शब्द है?
  • रूसी
  • तुर्की
  • अरबी
  • फारसी
71. ‘सार्द्ध’ का तद्भव रूप होता है?
  • सवाया
  • साढ़े
  • आधा
  • डेढ़
72. ‘कालीन’ किस भाषा का शब्द है?
  • फारसी
  • अरबी
  • तुर्की
  • पुर्तगाली
73. कौन-सा देशज शब्द नहीं है?
  • लोटा
  • खिड़की
  • पगड़ी
  • प्लेट
74. विकारी शब्द के अंतर्गत क्या शामिल नहीं है?
  • संज्ञा
  • सर्वनाम
  • विशेषण
  • क्रिया विशेषण
75. उत्पत्ति के आधार पर शब्दों के कितने भेद होते हैं?
  • 4
  • 5
  • 3
  • 6

B

76. कौन-से शब्द मूल शब्द कहलाते हैं?
  • यौगिक शब्द
  • रूढ़ शब्द
  • योगरूढ़ शब्द
  • व्युत्पन्न शब्द
77. किन शब्दों को ‘आगत शब्द’ भी कहा जाता है?
  • तत्सम शब्द
  • तद्भव शब्द
  • देशज शब्द
  • विदेशज
78. निम्न में से कौन-सा अविकारी शब्द है?
  • लड़का
  • सुंदर
  • दौड़ना
  • यहाँ
79. ‘कांग्रेस’ किस भाषा का शब्द है?
  • फ्रेंच
  • लैटिन
  • अंग्रेजी
  • स्पेनिश
80. कौन-सा विदेशज शब्द नहीं है?
  • चश्मा
  • दुकान
  • तोप
  • पेट
81. ‘औरत’ किस भाषा का शब्द है?
  • अरबी
  • फारसी
  • तुर्की
  • पश्तो
82. हिन्दी भाषा की सबसे छोटी इकाई कौन-सी है?
  • शब्द
  • पद
  • वर्ण
  • वाक्य
83. हिंदी भाषा में मूलतः कितने स्वर माने गए हैं?
  • 10
  • 11
  • 13
  • 12
84. किस शब्द में ‘गण’ का प्रयोग कर बहुवचन नहीं बनाया जा सकता?
  • देवी
  • भक्त
  • शिक्षक
  • श्रोता
85. संज्ञा का भेद नहीं होता?
  • व्यक्तिवाचक
  • जातिवाचक
  • निजवाचक
  • द्रव्यवाचक
86. आपका घर जिस शहर में है, उस शहर का नाम संज्ञा का कौन-सा भेद सूचित करता है?
  • व्यक्तिवाचक
  • जातिवाचक
  • समूहवाचक
  • स्थानवाचक
87. ‘बादलों से ओले गिरे’ में कौन-सा कारक है?
  • करण कारक
  • अपादान
  • संबंध कारक
  • अधिकरण कारक
88. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द पुल्लिंग है?
  • विदुषी
  • कवयित्री
  • सभा
  • संचालक
89. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द स्त्रीलिंग है?
  • गेहूँ
  • अरहर
  • चावल
  • जौ
90. ‘वचन’ किसका बोध कराता है?
  • प्राणी या वस्तु के एक या अनेक होने का
  • संज्ञा या सर्वनाम के कार्य का
  • क्रिया के काल का
  • शब्दों के अर्थ का
91. निम्नलिखित शब्दों में से एकवचन शब्द कौन-सा है?
  • हस्ताक्षर
  • आँसू
  • बाल
  • तेल
92. ‘पुस्तक रखी है’ वाक्य में कौन-सा वचन है?
  • एकवचन
  • बहुवचन
  • द्विवचन
  • उभयवचन
93. ‘मुझे’ किस प्रकार का सर्वनाम है?
  • उत्तम पुरुष
  • मध्यम पुरुष
  • अन्य पुरुष
  • निजवाचक
94. ‘वह एक अच्छा छात्र है’ वाक्य में निश्चयवाचक सर्वनाम कौन-सा है?
  • वह
  • अच्छा
  • छात्र
  • है
95. निम्नलिखित में से किस वाक्य में सर्वनाम का प्रयोग हुआ है?
  • आज बहुत तेज वर्षा हो रही है
  • मैं कल दिल्ली जा रहा हूं
  • मोहन प्रतिदिन व्यायाम करता है
  • पेड़ से फल नीचे गिर गया
96. भाववाचक कृदन्त प्रत्यय से बना शब्द है-
  • प्रलाप
  • लड़ाकू
  • तैराक
  • घमंडी
97. ‘अंदर-अंदर कढ़ाई में गुड़ पकाना’ का अर्थ है?
  • चोरी-छिपे भोजन बनाना
  • गुप्त मंत्रणा होना
  • अकेले योजना बनाना
  • आपस में बैर रखना
98. ‘काफूर होना’ मुहावरे का सही अर्थ क्या है?
  • हवा में उड़ना
  • सुगंधित होना
  • भाग जाना
  • अदृश्य हो जाना
99. ‘कान काटना’ मुहावरे का अर्थ है?
  • अपमानित करना
  • चतुर होना
  • बहरा बना देना
  • नुकसान पहुँचाना
100. ऊनतावाचक तद्धित प्रत्यय का उदाहरण है?
  • जलोटा
  • लुहार
  • मिठास
  • बचपन
101. ‘अक्षर’ का पर्यायवाची शब्द नहीं है?
  • वर्ण
  • ब्रह्मा
  • अविनाशी
  • इनमें से कोई नहीं
102. ‘तरकश’ का पर्यायवाची शब्द है?
  • शरासन
  • पिनाक
  • कोदंड
  • निषंग
103. नीचे दिए किस वाक्य में विशेषण का प्रयोग हुआ है?
  • लड़का पढ़ रहा है
  • वह नदी के किनारे गया
  • गुलाब के फूल मुझे पसंद है
  • पेड़ से पत्ता टूट गया
104. प्रयोग के आधार पर ‘पांडु’ शब्द होगा?
  • केवल संज्ञा
  • केवल क्रिया
  • विशेषण और विशेष्य दोनों
  • अव्यय शब्द
105. ‘दशरथ के प्राण राम के लिए आकुल थे’ वाक्य में मुख्य विशेष्य है?
  • दशरथ
  • राम
  • प्राण
  • आकुल
106. ‘अभिज्ञ’ का विलोम शब्द है?
  • अज्ञ
  • सुविज्ञ
  • विज्ञ
  • सर्वज्ञ
107. ‘अपसरण’ का विलोम शब्द है?
  • अभिसरण
  • अवतरण
  • विसरण
  • आरोहण
108. क्रिया के मूल रूप को क्या कहते हैं?
  • कारक
  • प्रत्यय
  • धातु
  • उपसर्ग
109. ‘नृप’ शब्द का सही समानार्थी युग्म कौन-सा है?
  • नरेश, पुरंदर
  • भूधर, गिरि
  • भूप, महीप
  • केशव, माधव
110. अनेकार्थक शब्द ‘कृष्णा’ के लिए निम्न में से गलत विकल्प का चयन कीजिए?
  • द्रौपदी
  • कौन्तेय
  • यमुना
  • काली गाय
111. ‘जिसके पास कोई घर ना हो’ वाक्यांश के लिए एक शब्द है?
  • गृहहीन
  • अनिकेत
  • अकिंचन
  • आश्रयहीन
112. निम्नलिखित विकल्पों में से सकर्मक क्रिया का चयन कीजिए?
  • हँसना
  • रोना
  • दौड़ना
  • तड़पाना
113. निम्नलिखित शब्दों में से तत्सम शब्द कौन-सा है?
  • आग
  • सूरज
  • खेत
  • अग्नि
114. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द तत्सम नहीं है?
  • आख्यान
  • व्याख्यान
  • उपाख्यान
  • उपखान
115. ‘कटहरा’ शब्द का तत्सम रूप क्या है?
  • कटहर
  • काष्ठदंड
  • काष्ठगृह
  • काष्ठकुटीर
116. ‘वर्तिका’ शब्द का तद्भव रूप होगा?
  • बाती
  • दीपक
  • ज्योति
  • बत्ती
117. कौन-सा शब्द तुर्की भाषा का नहीं है?
  • कैंची
  • बारूद
  • डेरा
  • कुली
118. (गद्यांश) प्राचीनकाल में विश्व में शिक्षा और संस्कृति का प्रमुख केन्द्र था?
  • भारत
  • ग्रीस
  • मिस्र
  • रोम
119. (गद्यांश) प्राचीन शिक्षण संस्थाएँ मुख्य रूप से ध्यान देती थीं-
  • केवल शास्त्रार्थ विद्या पर
  • केवल शारीरिक सुदृढ़ता पर
  • विद्यार्थी के चहुँमुखी विकास पर
  • व्यावसायिक मुनाफे पर
120. (गद्यांश) नवीन शिक्षा प्रणाली में विद्यार्थियों को किसके लिए प्रेरित किया जाता है?
  • विदेश जाकर बसने के लिए
  • राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए
  • पारंपरिक रूढ़ियों को अपनाने के लिए
  • केवल सरकारी सेवा के लिए
121. (गद्यांश) नवीन शिक्षा प्रणाली में व्यावसायिक शिक्षा पर बल दिया जा रहा है, ताकि-
  • डिग्रियों की संख्या बढ़ाई जा सके
  • शिक्षितों को रोजगार मिल सके
  • कॉलेजों की आय बढ़ सके
  • उद्योगपतियों को लाभ हो
122. ‘पुस्तकीय’ शब्द में कौन-सा प्रत्यय लगा है?
  • कीय
  • य
  • ईय
  • इक
123. (गद्यांश) गद्यांश के अनुसार सबसे बड़ी तपस्या किसे कहा गया है?
  • वन में जाकर ध्यान लगाना
  • सत्य बोलना
  • कठोर उपवास रखना
  • दान-पुण्य करना
124. (गद्यांश) गद्य के आधार पर निम्नलिखित में से किसने सत्य पर चलने का सर्वोच्च आदर्श स्थापित किया था?
  • राजा हरिश्चन्द्र ने
  • राजा जनक ने
  • राजा दिलीप ने
  • सम्राट अशोक ने
125. (गद्यांश) आध्यात्मिक व्यक्ति का मुख्य स्वभाव क्या होता है?
  • वह समाज से विरक्त रहता है
  • वह केवल आत्म-कल्याण में लीन रहता है
  • वह शास्त्रों की व्याख्या करता रहता है
  • स्वयं के साथ दूसरों को भी सच्चाई के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है
126. (गद्यांश) किसका जीवन करुणा और समर्पण का होता है?
  • अहंकारी व्यक्ति का
  • आध्यात्मिक व्यक्ति
  • विलासी व्यक्ति का
  • स्वार्थी व्यक्ति का
127. (गद्यांश) सत्य के लिए सदैव राजा हरिश्चन्द्र को ही क्यों याद किया जाता है?
  • क्योंकि वे बहुत बड़े सम्राट थे
  • राजा हरिश्चन्द्र ने अनेक कष्टों व संघर्षों के बावजूद भी सत्य का मार्ग नहीं छोड़ा था
  • क्योंकि वे एक महान तपस्वी थे
  • क्योंकि उन्होंने अपने राज्य का विस्तार किया था
128. (गद्यांश) गद्यांश में किस गुण को सर्वोपरि बताया गया है?
  • धैर्य का भाव
  • साहस का भाव
  • त्याग का भाव
  • सत्यवादिता का भाव
129. ‘महापुरुष’ का उचित समास विग्रह है?
  • महान पुरुष (महान है जो पुरुष)
  • महा और पुरुष
  • पुरुषों में महा
  • महान का पुरुष
130. समूह से भिन्न शब्द कौन-सा है? (सत्य, दानी, ज्ञानी, असत्य)
  • सत्य
  • असत्य
  • दानी
  • ज्ञानी
131. (गद्यांश) गद्यांश में सबसे बड़ा ‘पाप’ किसके लिए प्रयुक्त हुआ है?
  • चोरी करना
  • क्रोध करना
  • झूठ बोलना
  • हिंसा करना
132. (गद्यांश) अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह कहाँ स्थित है?
  • हिन्द महासागर
  • अरब सागर
  • बंगाल की खाड़ी
  • प्रशांत महासागर
133. (गद्यांश) जारवा व अन्य आदिवासी जनजातियाँ अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए किस पर निर्भर हैं?
  • शहरी बाजारों पर
  • जंगलों पर
  • कृषि उपज पर
  • विदेशी सहायता पर
134. (गद्यांश) जारवा जनजाति पर्यावरण के प्रति क्या भूमिका निभाती है?
  • पर्यावरण संरक्षण
  • प्राकृतिक संसाधनों का अनियंत्रित दोहन
  • व्यावसायिक कटाई
  • वन्यजीव व्यापार
135. (गद्यांश) जारवा हमसे ज्यादा बेहतर हैं, क्योंकि-
  • वे आधुनिक सुख-सुविधाओं से संपन्न हैं
  • वे विकसित समाज में रहते हैं
  • वे बहुत धनवान हैं
  • आत्मनिर्भर हैं
136. (गद्यांश) गद्यांश के आधार पर बताइए कि आधुनिक मानव को आदिवासियों से क्या सीखना चाहिए?
  • तीर-कमान चलाना
  • शिकार करने की कला
  • कंद-मूल एकत्रित करना
  • पर्यावरण का सम्मान
137. ‘उन्हें पर्यावरण का गहरा ज्ञान है’ वाक्य में ‘उन्हें’ शब्द व्याकरण की दृष्टि से क्या है?
  • संज्ञा
  • सर्वनाम
  • विशेषण
  • अव्यय
138. ‘पर्यावरण’ का सही संधि-विच्छेद क्या है?
  • पर्या + आवरण
  • पर + आवरण
  • परि + आवरण
  • पर्यु + आवरण
139. व्याकरणिक दृष्टि से कौन-सा शब्द शेष तीनों से भिन्न है? (शिष्ट, जंगल, द्वीप, जनजाति)
  • शिष्ट
  • जंगल
  • द्वीप
  • जनजाति
140. अपनी संस्कृति से भिन्न संस्कृतियों का सम्मान करना क्यों आवश्यक है?
  • क्योंकि हमारी संस्कृति में कमियाँ होती हैं
  • केवल औपचारिकता निभाने के लिए
  • सभी संस्कृतियों की अपनी विशिष्टताएँ होती है
  • अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करने के लिए
141. निम्नलिखित में से ‘स्त्री’ शब्द का पर्यायवाची है?
  • तनुजा
  • भार्या
  • कांता
  • अबला
142. ‘अत्याचार’ शब्द में कौन-सा उपसर्ग प्रयुक्त है?
  • अत्
  • अति
  • अत्य
  • अ
143. निम्नलिखित में से भाववाचक संज्ञा पद कौन-सा है?
  • क्रूर
  • अनाथ
  • दया
  • स्त्री
144. निम्नलिखित में से किस शब्द में तद्धित प्रत्यय लगा हुआ है?
  • अनाथ
  • फुर्तीला
  • त्याग
  • वेग
145. ‘मनोविकार’ शब्द का सही समास विग्रह होगा-
  • मन से विकार
  • मन में विकार
  • मन का विकार
  • मन और विकार
146. किसी शुभ कार्य को विधि-विधान से सम्पन्न करना कहलाता है?
  • आराधना
  • उपासना
  • अनुष्ठान
  • संकल्प
147. भाषा में ‘सतत एवं व्यापक मूल्यांकन’ का मुख्य उद्देश्य क्या है?
  • विद्यार्थियों को उत्तीर्ण-अनुत्तीर्ण श्रेणी में बाँटना
  • केवल वर्तनी की शुद्धता का परीक्षण करना
  • भाषा के मौखिक एवं लिखित रूपों के प्रयोग की क्षमता का आकलन
  • केवल कठिन शब्दों का श्रुतलेख लेना
148. बच्चे की समझ एवं भाषा के सम्बन्ध में कौन-सा तथ्य गलत है?
  • बच्चे विद्यालय आने से पहले भाषा के माध्यम से परिवेश को समझते हैं
  • बच्चे भाषाई संरचना अपने अनुभव से गढ़ते हैं
  • छः वर्ष के बच्चे की अपनी व्याकरणिक समझ हो सकती है
  • बच्चे समझ बनाने की क्षमता नहीं रखते, इसलिए उन्हें एक से अधिक भाषा सीखने में कठिनाई होती है।
149. भाषा शिक्षण के संदर्भ में मुख्य भाषाई कौशलों के कितने आयाम निर्धारित किए गए हैं?
  • 2
  • 3
  • 4
  • 5
150. कौन-सी भाषा मध्य भारतीय आर्यभाषा काल की नहीं है?
  • पालि
  • प्राकृत
  • अपभ्रंश
  • संस्कृत

क्या आपको यह जानकारी उपयोगी लगी? अपने सवाल या राय नीचे कमेंट करके हमारे साथ साझा करें और इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें!

6 thoughts on “हिंदी भाषा मॉक टेस्ट: शिक्षक भर्ती, CTET & State TET परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नों का अभ्यास”

Leave a Comment