Kanker Court Vacancy 2026: कांकेर कोर्ट सहायक ग्रेड-3 भर्ती 2026: नोटिफिकेशन जारी, पूरी जानकारी और फॉर्म लिंक यहाँ देखें

|
On: July 23, 2026
Chhattisgarh Kanker Court Vacancy 2026
Join WhatsApp
Join Now

Kanker District Court Recruitment 2026 Apply Offline Start छत्तीसगढ़ कार्यालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कांकेर में सहायक ग्रेड-3 के पदों पर निकली सीधी भर्ती, यहाँ देखें पूरी जानकारी

Chhattisgarh Kanker Court Vacancy 2026 Notification, Syllabus, Age Limit & Exam Date

Kanker Court Bharti 2026: छत्तीसगढ़ में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी जिला एवं सत्र न्यायालय कांकेर ने सहायक ग्रेड-3 के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया 23/07/2026 से शुरू है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 23 जुलाई 2026 से आवेदन कर सकते है आवेदन की अंतिम तिथि आप निचे देख सकते है

छत्तीसगढ़ कांकेर जिला एवं सत्र न्यायालय सहायक ग्रेड-3 भर्ती के लिए रिक्त विवरण, आवेदन फॉर्म, आयु सीमा दक्षता, वेतनमान आदि की गहन अध्ययन करके कांकेर कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट kanker.dcourts.gov.in से Notification देख सकते हैं. इस से जुड़े नौकरी विज्ञापन PDF नीचे में निर्देशित है. आवेदन फॉर्म भरने से पहले एक बार विज्ञापन PDF का अवलोकन जरूर कर लें ताकि में कोई दिक्कत ना हो. रिक्त पदों की अधिक जानकरी के लिए इस पोस्ट को पूरा पढ़े व अवलोकन करे |

Kanker Court Bharti 2026 Notification | कांकेर कोर्ट भर्ती 2026

विभाग का नामजिला एवं सत्र न्यायाधीश कांकेर (छ.ग.)
पदों का नामसहायक ग्रेड-3
आवेदन मोडऑफलाइन
टोटल पोस्ट07 पद
अंतिम तिथि11/08/2026
कैटेगरीनौकरी

सैलरी कितना है

सैलरी19500-62000/- रु.

आयु सीमा

अभ्यर्थी की आयु दिनांक 01.01.2026 को 21 वर्ष से कम तथा 30 वर्ष से अधिक न हो, परन्तु छत्तीसगढ़ राज्य के शिक्षित बेरोजगारों के हित को दृष्टिगत रखते हुए, राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासियों को अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष होगी। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आयु के संबंध में समय-समय पर जारी निर्देशों के आधार पर अभ्यर्थियों को आयु में दी जाने वाली सभी प्रकार की छूट को सम्मिलित करने के बाद अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी।

आवेदन की तिथि Important date

आवेदन प्रारंभ तारीख23/07/2026
आवेदन अंतिम तारीख11/08/2026

शैक्षणिक योग्यता

सहायक ग्रेड-तीन संवर्ग

  1. किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक तथा;
  2. किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्वविद्यालय से कम्प्यूटर में एक वर्ष का डिप्लोमा कोर्स तथा;
  3. कम्प्यूटर में हिन्दी एवं अंग्रजी मुद्रलेखन का ज्ञान ।
  4. यह अपेक्षित है कि अभ्यर्थी को छत्तीसगढी (बोली) / स्थानीय भाषा (बोली) का ज्ञान होना चाहिए ।

आवेदन शुल्क

  • निशुल्क है

आवेदन कैसे करे

  1. विज्ञापन के साथ संलग्न प्रारूप में आवेदन पत्र पूर्णतः साफ सुथरा भरे हुए बंद लिफाफे में जिसके ऊपर आवेदित पद का नाम मोटे अक्षरों में उल्लेखित हो, को कार्यालय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, उत्तर बस्तर कांकेर (छ०ग०), पिन 494334 में दिनाँक 11.08.2026 की संध्या 05.00 बजे तक पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट या केवल व्यक्तिगत रूप से कार्यालय में उपस्थित होकर संस्थित बॉक्स में जमा करेंगे जिसे स्वीकार किया जायेगा, अन्य कोरियर, ई-मेल आदि के माध्यम से प्रेषित आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा। दिनांक 11.08.2026 की संध्या 05.00 बजे के उपरान्त डाकघर से प्राप्त आवेदन-पत्रों पर विचार नहीं किया जावेगा।
  2. आवेदन पत्र के साथ जन्मतिथि के संबंध में प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन प्रमाण पत्र (शासकीय / अर्द्धशासकीय संस्थानों में कार्यरत् शासकीय सेवकों को छोड़कर), दिव्यांगता प्रमाण पत्र इत्यादि प्रमाण पत्रों की अभिप्रमाणित अथवा स्वप्रमाणित छायाप्रतियां संलग्न करना अनिवार्य होगा।
  3. बिना हस्ताक्षर के प्रेषित आवेदन पत्र निरस्त माना जावेगा।
  4. विज्ञापन प्रकाशन तिथि के पूर्व एवं विलंब से प्राप्त आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जावेंगा।
  5. आवेदन पत्रों की छटनी उपरांत पात्र / अपात्र उम्मीदवारो की सूची पृथक-पृथक जिला न्यायालय के वेबसाईट – https://kanker.dcourts.gov.in एवं कार्यालय के सूचना पटल पर प्रकाशित की जायेगी।

Kanker Court Vacancy Notification PDF डाउनलोड करने का ऑफिशियल लिंक नीचे दिया गया है

 विभागीय PDF देखे pdf
ऑफिसियल वेबसाइट Kanker.dcourts.gov.in
टेलीग्राम चैनलJoin Now

लिखित प्रतियोगी परीक्षा की तिथि समय एवं स्थान की सूचना उम्मीदवारों को न्यायालय के वेबसाइट, स्थानीय समाचार पत्रों में विज्ञप्ति के माध्यम से ही दी जावेगी।

CG Kanker Court Vacancy 2026, FAQ | बिलासपुर कोर्ट भर्ती 2026

कांकेर कोर्ट भर्ती में आवेदन करने की तिथि कब है?

23 जुलाई से 11 अगस्त तक 2026

कांकेर कोर्ट भर्ती के लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं?

ऑफलाइन स्पीड पोस्ट से

कांकेर कोर्ट भर्ती के लिए कितना उम्र होना चाहिए?

18 से 45 वर्ष

छत्तीसगढ़ का कोई भी व्यक्ति आवेदन कर सकता है?

डिग्री होनी चाहिए तब आवेदन कर सकते है

क्या दुसरे राज्य वाले भी आवेदन कर सकता है?

जी हां

अधिक जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट Kanker.dcourts.gov.in पर जाएँ।

नियुक्ति हेतु चयन विधि एवं प्रक्रियाः-

प्रथम चरण: लिखित परीक्षाः– आवेदकों की संख्या अधिक होने पर नियोक्ता के विवेकाधीन एक लिखित स्वतंत्र प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की जायेगी, जिसमें 50 अंकों का एक प्रश्न पत्र होगा, जिसके सभी 50 प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे, जिसमें प्रत्येक प्रश्न का एक-एक अंक होगा। प्रत्येक प्रश्न के उत्तर के चार विकल्प दिये जावेंगे, जिनमें से सही उत्तर पर सही (1) का चिन्ह नीले अथवा काले बॉल प्वाइंट पेन से अंकित करना होगा।

द्वितीय चरण: कौशल परीक्षा – सहायक ग्रेड-3 :-कौशल परीक्षा 100 अंकों की होगी। उम्मीदवारों को 250 शब्दों के गद्यांश को 10 मिनट की समयावधि में शुद्धता से कम्प्यूटर पर उबन्दू ओपन सोर्स ऑपरेटिंग सिस्टम के लिब्रे ऑफिस में टाईप करना होगा। प्रत्येक त्रुटि के लिये 1/2 अंक काटा जावेगा, जो हेडिंग, बोल्ड, पैराग्राफ सेटिंग तथा टाईपिंग की प्रत्येक अशुद्धि के लिये होगा।

टीप :- कौशल परीक्षा में सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

छत्तीसगढ़ कांकेर कोर्ट भर्ती 2026 आवेदन करने से पहले विभागीय विज्ञापन का अवलोकन जरुर करे | यदि आपका कोई सवाल है निचे कमेन्ट करे और व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

2 thoughts on “Kanker Court Vacancy 2026: कांकेर कोर्ट सहायक ग्रेड-3 भर्ती 2026: नोटिफिकेशन जारी, पूरी जानकारी और फॉर्म लिंक यहाँ देखें”

  1. kya मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक hona jaruri hai 12th pass wale applay nhi kar sakte kya

    Reply

Leave a Comment