Gaurela Pendra Marwahi NHM Recruitment 2026: गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में हेल्थ विभाग में 36 पदों पर भर्ती

By
On:
Follow Us

Gaurela Pendra Marwahi NHM Bharti 2026 : CG Gaurela Pendra Marwahi National Health Mission Recruitment 2026 : Check important dates, salary, age limit, last date to apply

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संविदा आधार पर नर्सिंग ऑफिसर एनएचएम, स्टाफ नर्स एनआरसी, स्टाफ नर्स एसएनसीयू, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर, आम / एचडब्ल्यूसी, अकाउंटेंट असिस्टेंट, एनएचएम, ब्लॉक मैनेजर – डेटा एनएचएम, डेंटल असिस्टेंट एनओएचपी, फिजियोथेरेपिस्ट एनएचएम, फार्मासिस्ट आरबीएसके, MO आयुष (महिला) आरबीएसके सेक्रेटेरियल असिस्टेंट आईडीएसपी, जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट यूएचडब्ल्यूसी, न्यूट्रिशन काउंसलर / फीडिंग डेमोंस्ट्रेटर एनआरसी, अटेंडेंट एनआरसी, कुक कम केयर टेकर, एनआरसी पदों का दिनांक 17.06.2026 से दिनांक 10.07.2026 तक कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला- गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही (छ०ग०) दुर्गा सरोवर के पास, अमरपुर पेण्डा, के पते पर रजिस्टर्ड डाक / स्पीड पोस्ट आवेदन पत्र प्रेषित कर सकते हैं।

12वी पास, नर्सिंग डिप्लोमा / डिग्री पोस्टग्रेजुएट के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में निकली नौकरी, देखें पूरी डिटेल्स

जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी 36 पदों पर भर्ती 2026

रिक्त पदों की अधिक जानकरी के लिए इस पोस्ट को पूरा पढ़े व अवलोकन करे | जैसे आयु सीमा, वेतन/वेतनमान, रिक्ति और अन्य विवरण नीचे दिए गए हैं।

छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स 2026 – CLICK HERE

निर्धारित अवधि एवं तिथि से विलंब से आवेदन स्वीकार नही होगें। विज्ञापन संबंधी विस्तृत जानकारी, नियम एवं शर्तें जिले की वेबसाइट www.Gaurela Pendra Marwahi.gov.in पर अवलोकन कर सकते हैं।

CG NHM Gaurela Pendra Marwahi Bharti 2026 Notification Details

संस्था का नामकार्यालय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला-गौरेला पेण्ड्रा मरवाही
पद का नामविभिन्न रिक्त संविदा पद
पदों की संख्या36
कैटेगरीसंविदा नौकरी
आवेदन मोडऑनलाइन
नौकरी स्थानगौरेला पेण्ड्रा मरवाही (छ.ग.) में
अंतिम तिथि10/07/2026
ऑफिशियल वेबसाइटgaurela-pendra-marwahi.cg.gov.in

Gaurela Pendra Marwahi NHM Vacancy 2026 Notification

official website photo

शैक्षणिक योग्यता क्या है

8th, 12th, Graduate / ANM Course / GNM Course / BSC Nursing / Diploma / Degree / Bachelor,s Degree / BE / BTech , MCA / MBBS / BDS / MSW / 12th Pass NHM स्वास्थ्य विभाग में भिन्न भिन्न पदों के लिए अलग अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित किया गया हैं।

पद का नाम – नर्सिंग ऑफिसर एनएचएम, स्टाफ नर्स एनआरसी, स्टाफ नर्स एसएनसीयू, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर, आम / एचडब्ल्यूसी, अकाउंटेंट असिस्टेंट, एनएचएम, ब्लॉक मैनेजर – डेटा एनएचएम, डेंटल असिस्टेंट एनओएचपी, फिजियोथेरेपिस्ट एनएचएम, फार्मासिस्ट आरबीएसके, MO आयुष (महिला) आरबीएसके सेक्रेटेरियल असिस्टेंट आईडीएसपी, जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट यूएचडब्ल्यूसी, न्यूट्रिशन काउंसलर / फीडिंग डेमोंस्ट्रेटर एनआरसी, अटेंडेंट एनआरसी, कुक कम केयर टेकर, एनआरसी

आयु सीमा

  1. संविदा भर्ती के लिये न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम 70 वर्ष चिकित्सकीय पद हेतु तथा 64 वर्ष प्रबंधकीय पद हेतु होगी।
  2. आयु की गणना अनुबंध वर्ष दिनांक 01 जनवरी 2026 के अनुसार की जावेगी।

आवेदन शुल्क

  • विकलांग/अ.जा./अ.ज.जा. – 100 रु.
  • अन्य पिछड़ा वर्ग – 200रू.
  • अनारक्षित – 300रू.

आवेदन शुल्क “District Health Society Non NRHM Other Fund GPM” के नाम पर डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से देय होगा। अन्य किसी नाम से बनाये गये बैंक ड्राफ्ट मान्य नहीं किये जायेगें तथा ऐसे अभ्यर्थी को चयन हेतु अपात्र किया जायेगा।

बिना आवेदन शुल्क तथा निर्धारित राशि से कम राशि के आवेदन शुल्क वाले आवेदन पर विचार नहीं किया जायेगा तथा संबंधित अभ्यर्थी को चयन प्रक्रिया में अपात्र की श्रेणी में रखा जावेगा।

आवेदन शुल्क के रूप में बैंक से प्राप्त बैंक पर्ची, डिमांड ड्राफ्ट की फोटोकॉपी मान्य नहीं होगा। डिमांड डाफ्ट की मूल प्रति आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना अनिवार्य होगा।

सैलरी कितना है

सैलरी10,000 – 25,000/- रु.

आवेदन की अंतिम  तिथि / Important date

दिनांक 17/06/2026 से 10/07/2026 तक सांय 05:00 बजे तक POST OFFICE के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किया जाता है।

आवेदन की प्रारंभिक तिथि17/06/2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि10/07/2026

CG NHM Gaurela Pendra Marwahi Vacancy 2026

चयन प्रक्रिया क्या है

  • अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता (स्नातक / स्नातकोत्तर जो भी अनिवार्य हो उसके सभी वर्षों के कुल प्राप्तांकों के के आधार पर) की गणना अनिवार्य शिक्षा की पूर्ण अवधि में अर्जित कुल प्राप्तांकों के प्रतिशत के आधार पर पदनाम वार दिए गए सारिणी अनुसार किया जायेगा।

आवेदन कैसे करें?

  • आवेदन दिनांक 17/06/2026 से 10/07/2026 तक सांय 05:00 बजे तक आवेदन आकर सकते है | आवेदन ऑफलाइन करना होगा | https://gaurela-pendra-marwahi.cg.gov.in/ के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किया जाता है।

इच्छुक उम्मीदवारों को gaurela-pendra-marwahi.cg.gov.in वेबसाइट को जरुर चेक करें। ऑफलाइन माध्यम से आवेदन भरने के लिए विस्तृत निर्देश उपर्युक्त वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। आवेदन जमा करने का कोई अन्य तरीका स्वीकार नहीं किया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए Official Notification PDF Link अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन देख सकते है।

विषयसुचना
विभागीय विज्ञापनक्लिक हियर
विभागीय वेबसाइटhttps://gaurela-pendra-marwahi.cg.gov.in/
व्हाट्सएप ग्रुप मेंज्वाइन

रिक्त पदों का विस्तृत विवरण

लिखित परीक्षा/कौशल परीक्षा के समय निम्न दस्तावेजों की मूल प्रति एंव एक स्वप्रमाणित प्रतिलिपि के साथ अभ्यर्थियों को उपस्थित होना अनिवार्य होगा :-

  1. 10 अंकसूची / जन्म प्रमाण पत्र
  2. स्नातक / स्नातकोत्तर / अन्य निर्धारित शैक्षणिक योग्यता के समस्त वर्षों की अंकसूची संबंधित डिग्री
  3. छ.ग. काउंसिल का पंजीयन प्रमाण पत्र (यदि लागू हो तो)
  4. छत्तीसगढ़ के निवासियों हेतु सक्षम अधिकारी द्वारा जारी मूल निवास प्रमाण-पत्र
  5. सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थाई जाति प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो तो)
  6. पहचान पत्र (आधार कार्ड/वोटर आई.डी./पेन कार्ड/ड्राईविंग लाईसेंस आदि जिसमें अभ्यर्थी का नाम, पता एवं फोटो हो)
  7. अनुभव प्रमाण पत्र
  8. अनापत्ति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो तो)
  9. अन्य संबंधित दस्तावेज (यदि लागू हो तो)
  10. यदि दिव्यांग है तो दिव्यांगता प्रमाण पत्र/पहचान पत्र (यू.डी.आई.डी.) मेडिकल बोर्ड से 40 प्रतिशत से अधिक का जीवित दिव्यांगता प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा।

CG NHM Gaurela Pendra Marwahi Recruitment 2026

दस्तोवज सत्यापन:– अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन में दिये गये समस्त प्रविष्टियां मूल दस्तावेज अनुसार सही होना चाहिये। अंतिम चयन के पूर्व या पश्चात दस्तावेज जॉच में पाया जाता है कि आवेदन में अंकित जानकारी त्रुटिपूर्ण या अधूरी अथवा भ्रामक हो, तो उन्हें अंतिम चयन सूची में सम्मिलित नहीं किया जायेगा, चयन के पूर्व/पश्चात् किसी भी समय, किसी भी पक्ष की ओर से जानकारी त्रुटिपूर्ण पाये जाने पर उनका चयन निरस्त किया जायेगा। इस संबंध में अंतिम निर्णय नियुक्तिकर्ता का होगा।

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही स्वास्थ्य विभाग में आवेदन करने से पहले विभागीय विज्ञापन का अवलोकन जरुर करे | यदि आपका कोई सवाल है निचे कमेन्ट करे और व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

Ratna Markam

जय जोहार! मेरा नाम रत्ना है। मैं छत्तीसगढ़ की माटी से हूँ और मुझे इंटरनेट के माध्यम से लोगों की मदद करना बहुत अच्छा लगता है।

For Feedback - ratnanetam84@gmail.com

Leave a Comment