छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक सिलेबस 2026: CG Sahayak Shikshak Syllabus 2026 PDF & Exam Pattern

|
On: July 25, 2026
CG Sahayak Shikshak Syllabus 2026 PDF
Join WhatsApp
Join Now

Chhattisgarh Vyapam Sahayak Shikshak Syllabus 2026 PDF छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक सिलेबस 2026 की पूरी जानकारी | CG Sahayak Shikshak Syllabus & Exam Pattern 2026

CG Vyapam Sahayak Shikshak Syllabus 2026: छ.ग. सहायक शिक्षक भर्ती 2026 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पूर्व ने आधिकारिक परीक्षा पैटर्न जारी कर दिया है। यह परीक्षा कुल 150 अंकों की होगी, जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे सटीक रणनीति और नए सिलेबस के अनुसार तैयारी करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट CG Vyapam से Syllabus PDF सीधे डाउनलोड कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक सिलेबस 2026 सिलेबस की जानकरी

NO.TopicsTotal Question
1हिंदी15
2अंग्रेजी10
3गणित15
4पर्यावरण शिक्षा10
5.बाल विकास और शिक्षाशास्त्र15
6.सामान्य मानसिक योग्यता15
7.कंप्यूटर सामान्य ज्ञान05
8.सामान्य ज्ञान15
Total100

CG Sahayak Shikshak Syllabus 2026 PDF Download Link

विषयpdf
सिलेबसclick here
क्वेश्चन पेपरclick here
सहायक शिक्षक भर्तीclick here

CG सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा पाठ्यक्रम हिंदी

भाग अ: हिंदी भाषा

  • इकाई-1: वर्ण विचार स्वर, व्यंजन, अक्षर, वर्तनी, लिंग, वचन आदि । संधि (स्वर-संधि, व्यंजन संधि, विसर्ग संधि), 
  • इकाई-2 : शब्द विचार शब्द रूप और शब्द रचना, स्रोत के आधार पर शब्दों के वर्ग- तत्सम, तद्भव, देशज, विदेशी; अर्थ के आधार पर शब्द भेद -पर्यायवाची शब्द, विलोम शब्द, अनेकार्थी शब्द। 
  • इकाई-3 : शब्द रचना उपसर्ग, प्रत्यय, समास, , अनेक शब्दों या वाक्यांश के लिए एक शब्द। 
  • इकाई-4 : पद व पद-भेद -संज्ञा, संज्ञा के प्रकार, कारक-चिहन, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, । 
  • इकाई-5 : वाक्य परिचय वाक्य के अंग, वाक्य के भेद, पदक्रम । 
  • इकाई-6 : रचना मुहावरे तथा लोकोक्तियां अपठित गद्यांश 
  • इकाई-7 : बच्चों की भाषाई विकास की प्रक्रियाः भाषा विकास के चरण । बच्चे स्कल आने से पहले क्या-क्या सीख कर आते हैं। बच्चे भाषा कैसे सीखते हैं। स्कूल आने वाले बच्चों में भाषा सीखने की प्रक्रिया के गुण । बच्चों की भाषा सीखने की क्षमता।
  • इकाई-8 बच्चों में भाषाई क्षमता एवं उनका विकास: पढना क्या है? अर्थ निकालने की प्रकिया। भाषा अर्थ ग्रहण करना एवं  अर्थ निर्माण | भाषा सुनना,बोलना,पढ़ना,लिखना और इसका अंतः संबंध । 
  • इकाई-09 : मूल्यांकन : भाषा में मूल्यांकन क्यों? एवं उसकी प्रकृति बच्चों में भाषा क्षमता के आकलन के संभावित तरीके भाषा सीखने, लिखने व पढ़ने की प्रक्रियाओं में गलतियों की भूमिका। 

सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा पाठ्यक्रम अंग्रेजी

A) Comprehension 

Two unseen prose passages with questions on: comprehension, grammar and verbal ability 

  • (i) Comprehension (7 marks) 
  • (ii) Grammar 14marks) 
  • (iii) Vocabulary (4 marks) 

B) Pedagogy of Language Development 

  • Language acquisition in the classroom.
  • Principles of language teaching
  • Role of listening and speaking before reading and writing.
  • Phonics and phonemic awareness.
  • Function of language and how children use it as a tool.
  • Critical perspective on the role of grammar in learning a language for
  • communicating ideas verbally and in written form.
  • Challenges of teaching language in a diverse classroom, language
  • difficulties, errors and disorders.
  • Language skills
  • Evaluating language comprehension and proficiency: speaking, listening, reading and writing.
  • Making as well as Use of low-cost Teaching learning materials
  • Textbook- unit themes and learning objectives
  • Emphasis on holistic play-based pedagogy.
  • Safe and appropriate use of digital content
  • Multimedia materials, multilingual resource of the classroom
  • Assessment
  • Remedial teaching: Individual differences and learner needs,

सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा पाठ्यक्रम गणित

इकाई 1. भूमिका – प्राचीन भारतीय गणितज्ञों का योगदान एवं उनके कार्य। इकाई 2. गणित की प्रकृति गणित का स्वरूप,गणितीय सोच,अमूर्तिकरण, विशिष्टिकरण और व्यापकीकरण अन्य विषयों के साथ संबंधा इकाई 3. गणित सीखना एवं आकलन प्राचीन भारतीय गणितीय पद्धति द्वारा सीखना, कक्षा में रचनावाद आकलन, अवधारणा एवं प्रक्रियात्मक ज्ञान ।

इकाई 4.दशमलव प्रणाली

  1. संख्याएं – पूर्ण, सम-विषम, अभाज्य और विभाज्य, त्रिभुजाकार संख्या, कापरेकरसंख्या।
  2. भिन्न – भिन्नो की परस्पर तुलना, इसके नियम, दशमलव भिन्न को साधारण भिन्न में बदलना।
  3. व्यंजको का सरलीकरण, BODMAS का प्रयोग।
  4. वर्गमूल – वर्गमूल निकलने की विभिन्न विधियां ।
  5. महत्तम समापवर्तक और लगत्तम समापव -इससे सम्बन्धित समस्याओं के हल हेतु सूत्र
  6. माध्य, माध्यिका और बहुलक पर आधारित प्रश्न
  7. प्रतिशतता – प्रतिशत, ब्याज, लाभ और हानि पर आधारित प्रश्न
  8. अनुपात, समानुपात एवं ऐकिक नियम 4.10 चाल, समय एवं दूरी
  9. क्षेत्रफल, परिमाप तथा आयतन
  10. पैटर्न – पैटर्न की पहचान करना, समस्याओं एवं समाधान के बीच और उनके भीतर समानता की तलाश करना एवं पहचानना।
  11. ज्यामितीय आकृतियां – ज्यामितीय आकृतियों की पहचान, समझ और रचना।
  12. निर्देशांक ज्यामिती का उपयोग करके स्थिति को निर्दिष्ट करना।

सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा पाठ्यक्रम पर्यावरण अध्ययन

  • इकाई 1- पर्यावरण की समझ पर्यावरण के घटक (सामाजिक,आर्थिक, प्राकृतिक, सांस्कृतिक) एवं उनकी अंतःक्रिया, पर्यावरण के प्रमुख सरोकार,पर्यावरण की रोचकता
  • इकाई 2- पर्यावरण के बारे में बच्चों की समझ दृष्टिकोण,अनुभव आधारित समझ, परिवेश संबंधी सूचनाओं का संग्रहण, विश्लेषण, अवलोकन, समस्या – समाधान
  • इकाई 3- पर्यावरण अध्ययन क्यों पढ़ाएं पाठ्यक्रम सरोकार, अवधारणा का बनना, समाजिक अध्ययन की अवधारणा
  • इकाई 4-पर्यावरण अध्ययन का शिक्षण शास्त्र विज्ञान शिक्षण, सामाजिक अध्ययन शिक्षण, बच्चो द्वारा बनाए गए चित्र को पढ़ना और समझना, दिनरात व ऋतु को समझना, समय नापना,नक्शे पढ़ना और समझना, बाल केंद्रित शिक्षण, एकीकृत दृष्टिकोण
  • इकाई 5 – पर्यावरण अध्ययन व कक्षा कक्ष गतिविधियां कक्षा-कक्ष गतिविधियों का आयोजन एवं संगठन, प्रयोग, प्रयोग सामग्री का संकलन, सर्वे, प्रोजेक्ट, क्षेत्र भ्रमण, पुस्तकालय, मूल्यांकन आकलन
  • इकाई 6- परिवार संबंध परिवार के प्रकार, सामाजिक घटनाएं,बुराईयां, दुव्येसन, इनके सामाजिक एवं आर्थिक दुष्परिणाम सामाजिक सहभागिता
  • इकाई-7स्वास्थ्य एवं सुरक्षा – व्यक्तिगत स्वच्छता, शरीर के आंतरिक अंगो की सामान्य जानकारी,संतुलित भोजन, सामान्य रोग, कारण, बचाव के उपाय,टीकाकरण, प्राथमिक उपचार, सार्वजनिक स्वच्छता,सुरक्षा नियम कानून व्यवस्था
  • इकाई 8- पारिस्थितिक तंत्र, पर्यावरण संरक्षण और प्रबंधन – पारिस्थितिक तंत्र संरचना, खाद्य श्रृंखला, खाद्य जाल,पदार्थों का चक्रण, सतत विकास के बुनियादी विचार,पर्यावरण संरक्षण मे नागरिको की भूमिका
  • इकाई 9- संस्कृति एवं परम्पराएं-स्थानीय त्योहार, छत्तीसगढ़ की संस्कृति,पारंपरिक रीति-रिवाज

सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा पाठ्यक्रम (बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र)

इकाई 1 : बच्चे का विकास: विकास की अवधारणा एवं उसका सीखने से संबंध, बच्चों के विकास के सिद्धान्त, वंशानुक्रम एवं वातावरण का प्रभाव, बुद्धिमत्ता के सृजन का समालोचनात्मक परिप्रेक्ष्य, बहु आयामी बुद्धि, भाषा एवं विचार, सीखने वालों के मध्य वैयक्तिक विभिन्नता, भाषायी विभिन्नता, जाति, लिंग, समुदाय, धर्म, इत्यादि पर आधारित समझने में अन्तर,सीखने हेतु मूल्याँकन व सीखने का मूल्यांकन के मध्य अन्तर, शाला आधारित मूल्याँकन एवं सतत् व समग्र मूल्यांकन, परिप्रेक्ष्य एवं अभ्यासा

इकाई 2 समावेशी : शिक्षा की अवधारणा तथा विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों को समझना

वंचित व कमजोर सहित विभिन्न पृष्ठभूमि से आए सीखने वाले का शिक्षणा I
सीखने में कठिनाई, विकलांगता आदि से संबंधित बच्चों का शिक्षण ।
सृजनात्मक एवं विशिष्टयोग्यता वाले, सीखने वालों का शिक्षण।

इकाई 3:सीखना एवं शिक्षाशास्त्र

सीखने-सिखाने के आधारभूत तरीके, बच्चों के सीखने की व्यूह रचना, सामाजिक क्रियाकलाप के रूप में सीखना, सीखने का सामाजिक परिप्रेक्ष्य। बालक, समस्या समाधान करने वाला व वैज्ञानिक अनुसंधान करने वाले के रूप में। संज्ञान एवं संवेग, अभिप्रेरणा व सीखना, सीखने में सहयोगी कारक वैयक्तिक एवं पर्यावरणीय

सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा पाठ्यक्रम (सामान्य अध्ययन)

सामान्य मानसिक योग्यता: तर्क करना, संबंध देखना, एनालॉजी, आंकिक योग्यता, आकाशीय संबंध आदि। इन कारकों का परीक्षण करने के लिए सामान्यतः इस प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं- विषमता को पहचानना, आंकिक श्रेणी, अक्षर क्षेणी, अक्षर, अंक और चित्रों द्वारा संबंध देखना, सांकेतिक भाषा, छुपे हुए चित्र, वर्ग एवं अंक, गणितीय संक्रियाएँ,चित्रों का मिलान, घन संबंधी विभिन्न प्रकार के पैटर्न आदि-आदि।

(ब) कम्प्यूटर शिक्षा:

  1. कम्प्यूटर का परिचय कम्प्यूटर क्या है?,दैनिक जीवन में कम्प्यूटर का उपयोग, (शिक्षा, बैंकिंग, स्वास्थ्य, कार्यालय, संचार आदि कम्प्यूटर का महत्व और सीमाएँ,कम्प्यूटर की सामान्य विशेषताएँ।
  2. कम्प्यूटर के प्रमुख भाग – हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर का परिचय,स).यू.पी.CPU), ALU, CU, Memory, इनपुट डिवाइस (कीबोर्ड, माउस, स्कैनर, टचपैड आदि, आउटपुट डिवाइस (मॉनिटर, प्रिंटर, स्पीकर आदि
  3. प्रिंटर के प्रकार- इंकजेट प्रिंटर,लेज़रजेट प्रिंटर,डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर, थर्मल एवं अन्य आधुनिक प्रिंटर ।
  4. ऑपरेटिंग सिस्टम ऑपरेटिंग सिस्टम की भूमिका, एम) डॉस एस. MS-DOS), कमर्शियल ऑपरेटिंग सिस्टम (Windows, macros आदि, ओपन सोर्स ऑपरेटिंग सिस्टम (Linux, Ubuntu आदि
  5. कार्यालयीन उपयोग हेतु Microsoft Office : MS Word – डॉक्यूमेंट बनाना, संपादन, फॉर्मेटिंग। MS Excel -टेबल, फार्मूले, चार्ट । MS Power Point -स्लाइड निर्माण, डिज़ाइन, प्रस्तुतीकरण ।
  6. इंटरनेट का उपयोग – इंटरनेट का परिचय, Inbox,Outbox,CC, BCC, ईमेल बनाना वभेजनाऑनलाइन डॉक्यूमेंट खोज, वेबसाइट सर्किंग,विभिन्न सरकारी विभागों की वेबसाइटों की सामान्य जानकारी ।

यदि आप छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक परीक्षा की तैयारी कर रहे है तो अभी हमारे व्हाट्सएप (WhatsApp) और टेलीग्राम (Telegram) ग्रुप को ज्वाइन करें। हमारे ग्रुप में जल्द ही आपको मुफ़्त CG सहायक शिक्षक Practice Set फ्री में मिलने वाले हैं। (चैनल में CG सहायक शिक्षक ओल्ड पेपर हमारे ग्रुप में मिलेगा )

टेलीग्राम चैनलज्वाइन

यदि CG सहायक शिक्षक सिलेबस 2026 से सम्बंधित कोई सवाल है तो कमेन्ट करो

Leave a Comment