छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती 2026 Notification | CG Assistant Teacher Recruitment 2026 Apply Online

|
On: July 24, 2026
CG Sahayak Shikshak Bharti 2026
Join WhatsApp
Join Now

Chhattisgarh Sahayak Shikshak Bharti 2026 Notification OUT, Syllabus, Age Limit & Exam Date छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती 2026 ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी, यहाँ से करें अप्लाई

CG Sahayak Shikshak Bharti 2026: छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग और लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) के आदेशानुसार, राज्य के सरकारी स्कूलों (E और T संवर्ग दोनों) में ‘सहायक शिक्षक’ (Assistant Teacher) के खाली पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है | इसके लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन (Online Application) मांगे गए हैं। इस भर्ती से जुड़ी जरूरी बातें जैसे – पढ़ाई-लिखाई (योग्यता), उम्र सीमा, आरक्षण के नियम और अन्य जरूरी निर्देश नीचे दिए जा रहे हैं

Chhattisgarh Assistant Teacher Recruitment Notification 2026 Out

CG Sahayak Shikshak Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने सहायक शिक्षक के पदो पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है । छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने सहायक शिक्षक के कुल 2,292 पदों पर भर्ती हेतु नोटिफिकेशन जारी किया है | इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 24 जुलाई 2026 से आवेदन कर सकते है आवेदन की अंतिम तिथि आप निचे देख सकते है

(CG सहायक शिक्षक भर्ती 2026)

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक के लिए रिक्त विवरण, आवेदन फॉर्म, आयु सीमा दक्षता, वेतनमान आदि की गहन अध्ययन करके छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट (CGSSB.IN) & vyapamcg.cgstate.gov.in से Notification देख सकते हैं. इस से जुड़े नौकरी विज्ञापन PDF नीचे में निर्देशित है. आवेदन फॉर्म भरने से पहले एक बार विज्ञापन PDF का अवलोकन जरूर कर लें ताकि में कोई दिक्कत ना हो.

CG Sahayak Shikshak Bharti 2026 Notification

विभाग का नामछत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल
संस्था का नामलोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़
पदों का नामसहायक शिक्षक
आवेदन मोडऑनलाइन
कुल पद2,292 पद
अंतिम तिथि21 अगस्त 2026
कैटेगरीसरकारी नौकरी
परीक्षा केंद्र16 जिलो में

सैलरी कितना है

सैलरी38500-80,000/- रु.

आयु सीमा

  1. 01 जनवरी, 2026 को न्यूनतम आयु 21 वर्ष पूरी कर ली हो तथा 35 वर्ष की आयु पूरी न की हो
  2. यदि अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों या अन्य पिछड़ा वर्गों (गैर-क्रीमीलेयर) का हो, तो उच्चतर आयु सीमा अधिकतम 5 वर्ष तक शिथिलनीय होगी;
  3. छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (महिलाओं की नियुक्ति के लिये विशेष उपबंध) नियम, 1997 के उपबंधों के अनुसार, महिला अभ्यर्थियों के लिये, उच्चतर आयु सीमा अधिकतम 10 वर्ष तक शिथिलनीय होगी
  4. दिव्यांगजन व्यक्तियों को सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जायेग
  5. उपरोक्त संवर्गों के किसी एक या एक से अधिक आधार पर छूट प्राप्त करने के उपरांत, शासकीय सेवा में प्रवेश के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी

महत्वपूर्ण तिथि तिथि 

आवेदन प्रारंभ तारीख24 जुलाई 2026
आवेदन अंतिम तारीख21 अगस्त 2026
आवेदन में त्रुटि सुधार प्रारंभ दिनांक22-24 अगस्त 2026
परीक्षा की संभावित तिथि11 अक्टूबर 2026
वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी करने की संभावित तिथि5 अक्टूबर 2026

छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स 2026 – CLICK HERE

परीक्षा शुल्क के सम्बंध में

अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन करते समय निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पद्धति से करना है

सामान्य वर्गरू. 350.00
अन्य पिछड़ा वर्गरू. 250.00
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति दिव्यांगरू. 200.00

निर्देश: छ.ग. शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर का पत्र क्र. क्रमांक RULE-8/2/2024-GAD-1 दिनांक 21.04.2025 के परिपालन में परीक्षा परिणाम जारी होने के उपरांत छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी परीक्षार्थी, जो परीक्षा में उपस्थित होंगे, उन्हें उनके द्वारा दी गई परीक्षा शुल्क की राशि उसी बैंक खाता में वापस की जायेगी, जिस बैंक खाता से अभ्यर्थी ने परीक्षा शुल्क का भुगतान किया है।

न्यूनतम शैक्षणिक अर्हताएँ

  1. अभ्यर्थी के पास सहायक शिक्षक पद पर सेवा के लिये निम्नानुसार न्यूनतम शैक्षणिक अर्हताएं होना आवश्यक है
  2. (क) कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक (अथवा इसके समकक्ष) तथा प्रारंभिक शिक्षाशास्त्र (चाहे उसे किसी भी नाम से जाना जाता हो) में द्विवर्षीय डिप्लोमा अथवा
  3. कम से कम 45 प्रतिशत अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक (अथवा इसके समकक्ष) एवं प्रारंभिक शिक्षाशास्त्र (चाहे उसे किसी भी नाम से जाना जाता हो) में द्विवर्षीय डिप्लोमा, जो राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद् एन.सी.टी.ई. (मान्यता, मानदण्ड और क्रियाविधि) विनियम, 2002 के अनुसार प्राप्त किया गया हो। अथवा
  4. कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक (अथवा इसके समकक्ष) एवं प्रारंभिक शिक्षाशास्त्र (बी.एल.एड.) में चार वर्षीय स्नातक अथवा
  5. कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक (अथवा इसके समकक्ष) तथा प्रारंभिक शिक्षाशास्त्र (विशेष शिक्षाशास्त्र) में द्विवर्षीय डिप्लोमा अथवा
  6. स्नातक तथा प्रारंभिक शिक्षाशास्त्र (चाहे उसे किसी भी नाम से जाना जाता हो) में द्विवर्षीय डिप्लोमा
  7. तथा
  8. (ख) राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद द्वारा इस प्रयोजन के लिए जारी किये गये मार्गदर्शी सिद्धांतो
  9. उपरोक्त : पदों की शैक्षणिक अर्हताएँ राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एन.सी.टी.ई) द्वारा समय-समय पर जारी अधिसूचनाओं और माननीय न्यायालय द्वारा पारित निर्णयों के अनुक्रम में मान्य की जावेगी।

निर्देश – कोई भी पुरूष अभ्यर्थी, जिनकी एक से अधिक पत्नियां जीवित हों और कोई भी महिला अभ्यर्थी, जिसने ऐसे पुरूष से विवाह किया हो, जिसकी पहले ही एक पत्नी जीवित हो, किसी सेवा या पद में नियुक्ति के लिए पात्र नहीं होगा / होगी

आवेदन कैसे करे

CG सहायक शिक्षक भर्ती 2026 Notification नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से आप इसका आफिशियल नोटिस PDF डाउनलोड कर सकते हैं। और ऑनलाइन आवेदन कर सकते है

NotificationPDF
NotificationClick Here
Apply LinkApply Online
सिलेबसclick here
क्वेश्चन पेपरCLICK HERE

CG Sahayak Shikshak Bharti 2026 Exam Centre 2026 : CG सहायक शिक्षक भर्ती 2026 परीक्षा केंद्र का नाम

अंबिकापुरबिलासपुर
कोरिया (बैकुण्ठपुर)धमतरी
दुर्गजगदलपुर
रायपुरराजनांदगाँव
कांकेररायगढ़
जांजगीर चांपाजशपुर नगर
कांकेरमहासमुंद
रायगढ़कबीरधाम

चयन प्रक्रिया

  1. चयन के लिये अभ्यर्थी की पात्रता अथवा अन्यथा के संबंध में नियुक्तिकर्ता प्राधिकारी का विनिश्चय अंतिम होगा तथा ऐसे किसी भी अभ्यर्थी को, जिसे परीक्षा हेतु प्रवेश प्रमाण-पत्र जारी नहीं किया गया हो, परीक्षा में उपस्थित होने की अनुमति नहीं दी जायेगी।
  2. चयन प्रक्रिया के किसी समय पर अथवा नियुक्तिकर्ता प्राधिकारी को चयन सूची भेजने के बाद भी, यदि नियुक्तिकर्ता प्राधिकारी के संज्ञान में यह तथ्य आता है कि अभ्यर्थी ने असत्य जानकारी दी है अथवा उसके द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों में कोई विसंगति पायी गई है, तो वह निरहित हो जायेगा एवं उसका चयन /नियुक्ति, नियुक्तिकर्ता प्राधिकारी द्वारा समाप्त कर दी जायेगी।

अधिक जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट cgssb.in पर जाएँ।

प्रवेश पत्र संबंधी जानकारी: परीक्षा के लगभग 07 दिन पूर्व प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) CGSSB (पूर्व नाम व्यापम ) की वेबसाइट पर अपलोड किया जायेगा। अभ्यर्थी अपनी प्रोफाइल में जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा पश्चात् भी एडमिट कार्ड को संभालकर रखें । चयन प्रक्रिया के समय /सर्विस ज्वाइनिंग के समय इसे प्रस्तुत करना पड़ सकता है।

चयन सूची

(i) चयन हेतु भर्ती परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापम) द्वारा किया जायेगा। परीक्षा में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी व्यापम की वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

यदि आप CG सहायक शिक्षक भर्ती 2026 परीक्षा की तैयारी कर रहे है तो अभी हमारे व्हाट्सएप (WhatsApp) और टेलीग्राम (Telegram) ग्रुप को ज्वाइन करें। हमारे ग्रुप में जल्द ही आपको मुफ़्त CG सहायक शिक्षक Practice Set मिलने वाले हैं। साथ ही पुराना पेपर pdf, 2026 नोट्स फ्री में |

टेलीग्राम चैनलज्वाइन
व्हाट्सएप चैनलज्वाइन
सिलेबस 2026देखे

CG सहायक शिक्षक भर्ती 2026, FAQ

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती 2026 में आवेदन करने की तिथि कब है?

24 जुलाई से 21 अगस्त 2026 तक

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं?

ऑनलाइन से

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती 2026 के लिए कितना उम्र होना चाहिए?

21 से 35 वर्ष

छत्तीसगढ़ का कोई भी व्यक्ति आवेदन कर सकता है?

अभ्यर्थी के पास सहायक शिक्षक पद पर सेवा के लिये निम्नानुसार न्यूनतम शैक्षणिक अर्हताएं होना आवश्यक है

यदि आपका कोई सवाल है निचे कमेन्ट करे

10 thoughts on “छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती 2026 Notification | CG Assistant Teacher Recruitment 2026 Apply Online”

  1. इस भर्ती में पात्र होने के लिए d.el.ed. का रिजल्ट कब तक हाथ में होना मान्य होगा।
    1. फॉर्म भरने की अंतिम तिथि से पहले तक।
    2. शिक्षक भर्ती का रिजल्ट जारी होने के पूर्व तक।

    Reply
    • छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (महिलाओं की नियुक्ति के लिये विशेष उपबंध) नियम, 1997 के उपबंधों के अनुसार, महिला अभ्यर्थियों के लिये, उच्चतर आयु सीमा अधिकतम 10 वर्ष तक शिथिलनीय होगी

      Reply
  2. उम्र 35 साल बताया गया है। क्या उम्र सीमा में छूट भी दी गई है।

    Reply
    • 01 जनवरी, 2026 को न्यूनतम आयु 21 वर्ष पूरी कर ली हो तथा 35 वर्ष की आयु पूरी न की हो
      यदि अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों या अन्य पिछड़ा वर्गों (गैर-क्रीमीलेयर) का हो, तो उच्चतर आयु सीमा अधिकतम 5 वर्ष तक शिथिलनीय होगी;
      छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (महिलाओं की नियुक्ति के लिये विशेष उपबंध) नियम, 1997 के उपबंधों के अनुसार, महिला अभ्यर्थियों के लिये, उच्चतर आयु सीमा अधिकतम 10 वर्ष तक शिथिलनीय होगी
      दिव्यांगजन व्यक्तियों को सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जायेग
      उपरोक्त संवर्गों के किसी एक या एक से अधिक आधार पर छूट प्राप्त करने के उपरांत, शासकीय सेवा में प्रवेश के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी

      Reply
  3. Ctet September 2026 me paper Dene Wale cg teacher vacancy apply karne ke liye patra honge ki apatra ya bad me January Tak result aane par dv ke samay jama kar sakte h

    Reply

Leave a Comment