छत्तीसगढ़ महिला पर्यवेक्षक परिसीमित भर्ती 2009 क्वेश्चन पेपर

|
On: August 22, 2026
CG Mahila Supervisor Parisimit Question Paper 2009
Join WhatsApp
Join Now

छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत ‘महिला पर्यवेक्षक (परिसिमित सीधी भर्ती) परीक्षा-2009’ के प्रश्न पत्र पर आधारित ऑनलाइन लाइव टेस्ट के संबंध में।

छत्तीसगढ़ महिला पर्यवेक्षक भर्ती 2009 क्वेश्चन पेपर, CG Vyapam Mahila Supervisor Parisimit Question Paper 2009 : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (CG Vyapam) द्वारा आयोजित महिला पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही हमारी सभी बहनों और अभ्यर्थियों के लिए छत्तीसगढ़ महिला पर्यवेक्षक (परिसीमित भर्ती परीक्षा 2009 का प्रश्न पत्र विभागीय उत्तर साथ लेकर आए हैं | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पाने के लिए उसके पुराने प्रश्न पत्रों (Previous Year Question Papers) का गहराई से विश्लेषण करना सबसे बेहतरीन रणनीति है।

CG Mahila Supervisor Question Paper 2009 महिला पर्यवेक्षक परीक्षा की तैयारी को और भी मजबूत बनाना चाहते हैं, तो अभी हमारे व्हाट्सएप (WhatsApp) और टेलीग्राम (Telegram) ग्रुप को ज्वाइन करें। हमारे ग्रुप में जल्द ही आपको Practice Set फ्री में मिलने वाले हैं।

टेलीग्राम चैनलज्वाइन
व्हाट्सएप चैनलज्वाइन

Chhattisgarh Mahila Supervisor Parisimit 2009 Question Paper With Answer Key

क्या आप अपनी परीक्षा की तैयारी को परखना चाहते हैं? छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा आयोजित महिला पर्यवेक्षक (परिसीमित) परीक्षा के उम्मीदवारों हेतु वर्ष 2009 के मूल प्रश्न पत्र पर आधारित Official Quiz ऑनलाइन (Live) कर दिया गया है। इससे अभ्यर्थियों की योग्यता और वास्तविक तैयारी को परखने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

यह लाइव टेस्ट अभ्यर्थियों को केवल प्रश्नों का अभ्यास ही नहीं कराता, बल्कि उन्हें वास्तविक परीक्षा जैसा माहौल प्रदान कर उनकी विश्लेषणात्मक क्षमता और समय प्रबंधन (Time Management) का निष्पक्ष मूल्यांकन करने का अवसर भी देता है।

परीक्षार्थियों के लिए संदेश

यह क्विज़ केवल एक टेस्ट नहीं, बल्कि खुद को परखने और अपनी कमियों को सुधारने का एक बेहतरीन अवसर है। ईमानदारी से टेस्ट दें और अपनी सफलता की ओर एक कदम और बढ़ाएं!

CG Mahila Supervisor Parisimit 2009 Question Paper: परीक्षा पैटर्न समझने का सबसे आसान तरीका

Q1
कार : गैरेज :: हवाई जहाज : ?
Q2
राँची : बिहार :: रायपुर : ?
Q3
उड़िया : उड़ीसा :: डोगरी : ?
Q4
निम्नलिखित विकल्पों में से भिन्न को चुनिए:
Q5
निम्नलिखित विकल्पों में से भिन्न को चुनिए:
Q6
निम्नलिखित विकल्पों में से भिन्न को चुनिए:
Q7
निम्नलिखित में से कौन-से एक भारतीय शास्त्रीय संगीतकार हैं?
Q8
X, Y का भाई है जबकि Y, Z की पत्नी है, Z, X का भाई है, तो X का Z से क्या रिश्ता है?
Q9
3/4 को प्रतिशत में कैसे दर्शाएंगे?
Q10
C, B की माँ है। यदि A, C का पति है, तो A का D से क्या सम्बन्ध है?
Q11
वर्ष 2008 का शांति का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था —
Q12
वर्ष 2008 का बुकर पुरस्कार किस भारतीय लेखक को प्रदान किया गया?
Q13
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बी.सी.सी.आई.) के नए अध्यक्ष कौन हैं?
Q14
‘राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार’ प्रदान किया गया है —
Q15
छठवें वेतन आयोग का अध्यक्ष कौन था?
Q16
प्रत्येक जिले में तारामंडल की स्थापना करने वाला भारत का प्रथम राज्य कौन-सा है?
Q17
कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में सर्वाधिक 10 वर्ष पूरा करने वाले कांग्रेस नेता का नाम है —
Q18
पहला अश्वेत व्यक्ति, जिसे संयुक्त राज्य अमेरिका का राष्ट्रपति चुना गया है —
Q19
वह प्रसिद्ध अभिनेत्री जिसे दक्षेस (SAARC) ने 2008 में गुडविल एंबेसडर नियुक्त किया है —
Q20
भारतीय ओलंपिक संघ का अध्यक्ष कौन है?
Q21
निम्नलिखित में से कौन सिंधु घाटी सभ्यता का एक स्थल नहीं था?
Q22
प्राचीनतम वेद कौन-सा है?
Q23
बुद्ध ने किस भाषा में धर्म प्रचार किया?
Q24
सूफी संप्रदाय निम्न धर्म में विकसित हुआ —
Q25
अकबर जब तक बालिग नहीं हुए थे तब तक उनके अभिभावक थे —
Q26
वास्को-डि-गामा भारत कब आया था?
Q27
निम्नलिखित में से किस धातु का ज्ञान सिंधु घाटी के लोगों को नहीं था?
Q28
किस सूफी संत की दरगाह अजमेर में अवस्थित है?
Q29
निम्नलिखित में से कौन-सा ग्रह प्रभात तारा के नाम से जाना जाता है?
Q30
तारों के बीच की दूरियों को मापने की इकाई कहलाती है?
Q31
चंद्रमा का एक पक्ष सदैव पृथ्वी की तरफ रहता है, क्योंकि —
Q32
चंद्र-ग्रहण कब होता है? जब —
Q33
दक्षिणी गोलार्ध में उत्तर अयनांत घटित होता है —
Q34
विषुवों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सही है?
1. ये 21 मार्च एवं 23 सितंबर को घटित होते हैं।
2. ये पृथ्वी के सभी स्थान पर बराबर दिन एवं रात प्रदर्शित करते हैं।
Q35
भूकंप-तरंगों के अंकन हेतु प्रयुक्त यंत्र है —
Q36
निम्नलिखित में से दक्षिण एशिया के कौन-से देश स्थलरुद्ध हैं?
Q37
भारतीय संविधान ने सरकार की संसदीय प्रणाली का अनुकरण निम्न देश से किया था —
Q38
यदि एक राज्य का मंत्री पदत्याग करना चाहता हो, तो उसे अपना त्यागपत्र किसे संबोधित करना चाहिए?
Q39
लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों की अधिकतम संख्या क्रमशः है —
Q40
राज्यसभा के एक-तिहाई सदस्य अवकाश ग्रहण करते हैं?
Q41
राज्यसभा की बैठकों की अध्यक्षता कौन करता है?
Q42
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री कौन थे?
Q43
समेकित बाल विकास परियोजना की शुरुआत की गई थी —
Q44
वर्ष 2001 की जनगणना के अनुसार बच्चों की जनसंख्या की दृष्टि से भारत का स्थान है —
Q45
भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय बाल नीति अपनाई गई थी —
Q46
समेकित बाल विकास परियोजना के बारे में सही तथ्य चुनिए:
Q47
आंगनबाड़ी केंद्रों द्वारा शिशुओं को प्रदान की जाने वाली गोलियाँ होती हैं —
Q48
आंगनबाड़ी केंद्रों द्वारा अधिकतम कितने वर्ष की उम्र तक के बच्चों के पोषण को ध्यान में रखा जाता है?
Q49
छत्तीसगढ़ राज्य में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों की कुल संख्या है (तत्कालीन आंकड़े) —
Q50
आंगनबाड़ी केंद्रों द्वारा कितने वर्ष आयु-वर्ग की किशोरी बालिकाओं को संदर्भ सेवाएँ प्रदान की जाती हैं?

CG Mahila Paryavekshak Parisimit Question Paper 2009

Q51
हड्डियों एवं दाँतों को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक खनिज तत्व है —
Q52
रक्त-निर्माण हेतु आवश्यक खनिज तत्व है:
Q53
किस विटामिन की कमी से बेरी-बेरी नामक रोग हो जाता है?
Q54
किस विटामिन को सीधे प्रकृति से प्राप्त किया जा सकता है?
Q55
किसी गर्भवती महिला के रक्तचाप की मानक उच्चतम सीमा होती है —
Q56
आदिवासी क्षेत्रों में कितनी आबादी पर एक आंगनबाड़ी केंद्र संचालित किए जाने का प्रावधान है?
Q57
किसी शिशु को विटामिन ‘ए’ की प्रथम टीका कब दी जानी चाहिए?
Q58
चूहों द्वारा कौन-सी बीमारी फैलाई जाती है?
Q59
आंगनबाड़ी केंद्र से किसी गर्भवती महिला को प्रतिदिन दलिया की कितनी मात्रा दी जाती है?
Q60
2011 की जनगणना के अनुसार भारत का लिंगानुपात (प्रति 1000 पुरुषों पर महिलाएं) हैं —
Q61
लड़कों के लिए विवाह की वैधानिक आयु सीमा है —
Q62
एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में एड्स फैलता है:
Q63
घेंघा रोग किस खनिज तत्व की कमी से होता है:
Q64
कारखाना अधिनियम, 1948 के अनुसार कितने वर्ष तक के बच्चे को किसी कारखाने में काम करने की अनुमति नहीं है?
Q65
बाल विवाह करने वाले उत्तरदायी व्यक्ति को भूगतना पड़ता है?
Q66
भारतीय दंड संहिता (फौजदारी कानून) की कौन-सी धारा ‘बलात्कार’ से संबंधित है?
Q67
यदि कोई चिकित्सक भ्रूण लिंग-निर्धारण संबंधी जाँच करते पकड़ा जाता है, तो भुगतना पड़ता है —
Q68
महिलाओं को पुरुषों के समान ही संपत्ति पर बराबर का अधिकार प्रदान करने वाला कानून लागू हुआ था —
Q69
माँ का पहला दूध कहलाता है —
Q70
गर्भावस्था के दौरान किसी गर्भवती महिला को दी जाने वाली आयरन की गोलियों की संख्या होनी चाहिए —
Q71
जन्म के चार सप्ताह पूर्ण होने से पहले मर जाने वाले नवजात शिशुओं की भारत में संख्या है —
Q72
निम्नलिखित में से कौन-सा एक कार्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्यदायित्व में शामिल नहीं है?
Q73
कितने से कम वजन वाले बच्चे असामान्य (अतिदुर्बल) माने जाते हैं?
Q74
बच्चे के जन्म के सामान्यतया कितने दिनों बाद तक माँ के स्तनों में से अमृत-समान पीला गाढ़ा दूध निकलता रहता है?
Q75
किसी आंगनबाड़ी केंद्र से प्रत्येक किशोरी बालिका को कितने चावल एवं मिक्स दाल की आपूर्ति की जाती है?
Q76
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की अधिकतम आयु सीमा है —
Q77
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में होने वाली वृद्धि दर है —
Q78
मछली के यकृत तेल से प्राप्त होने वाली विटामिन है —
Q79
आंगनबाड़ी केंद्रों में निम्नलिखित में से किस एक पंजी का रख-रखाव नहीं किया जाता है?
Q80
किसी शिशु की वृद्धि के लिए कौन-सा एक घटक जरूरी नहीं है?
Q81
निम्नलिखित कथनों में से गलत कथन को चुनिए —
Q82
निम्नलिखित में से किस लक्षण वाले बच्चे की स्थिति गंभीर नहीं मानी जाएगी?
Q83
प्रति वर्ष 5 वर्ष से कम आयु के शिशुओं की मृत्यु के कितने प्रतिशत मामले केवल कुपोषण के कारण होते हैं?
Q84
कम से कम किस उम्र में गर्भधारण करने पर माँ शारीरिक एवं मानसिक रूप से परिपक्व पाई जाती है?
Q85
सामान्य बच्चों की अपेक्षा कुपोषित बच्चों में संक्रामक रोग होने की संभावना कितना गुना अधिक होती है?
Q86
किसी शिशु को डी.पी.टी. के टीके कितनी बार दिए जाते हैं?
Q87
रतौंधी बीमारी किस विटामिन की कमी से होती है?
Q88
किस उम्र तक के शिशुओं के लिए माँ का दूध ही सर्वोत्तम आहार होता है?
Q89
संतरा में प्राप्त विटामिन है —
Q90
विटामिन डी की कमी से शरीर का कौन सा अंश या अंग विकृत हो जाता है?
Q91
बच्चों को विटामिन ‘ए’ की प्रथम खुराक किस उम्र में दी जानी चाहिए?
Q92
टी.बी. की रोकथाम के लिए शिशुओं को दी जाने वाली टीका होती है?
Q93
शिशु मृत्यु दर निकालने का सूत्र है —
Q94
वर्तमान में निमोनिया से मरने वाले बच्चों की संख्या है, लगभग —
Q95
‘दत्तक पुत्री शिक्षा योजना’ के तहत प्राथमिक विद्यालय में पढ़ रही गरीब लड़की को प्रदान की जाने वाली राशि है —
Q96
एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को दिया जाने वाला यात्रा-भत्ता है —
Q97
एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को उपलब्ध आकस्मिक अवकाशों की संख्या है —
Q98
अमरूद में कौन-सी विटामिन पर्याप्त मात्रा में पाई जाती है?
Q99
समेकित बाल विकास परियोजना के उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए प्रदान की जाने वाली सेवाओं की कुल संख्या है —
Q100
समेकित बाल विकास परियोजना के तहत गर्भवती महिलाओं एवं दूध पिलाने वाली माताओं को प्रदत्त सेवाओं की संख्या है?

CG Mahila Supervisor Parisimit Question Paper 2009

Q101
आंगनबाड़ी केंद्र महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा चलाए जाते हैं जो वास्तव में निम्नलिखित मंत्रालय का ही एक भाग है —
Q102
मानव शरीर के पोषण हेतु कुल कितने तरह के पोषक तत्वों की जरूरत होती है?
Q103
चीनी में प्राप्त पोषक तत्व है —
Q104
आंगनबाड़ी केंद्रों द्वारा प्रदान किए जाने वाले पूरक पोषण आहार की दिन संख्या है —
Q105
आंगनबाड़ी केंद्रों में 3 वर्ष तक के सभी बच्चों का वजन कितने दिनों के अंतराल पर किया जाना चाहिए?
Q106
गर्भावस्था के दौरान किसी महिला को टेटनस टॉक्साइड (टी.टी.) की कितनी टीकाएँ लेनी होती हैं?
Q107
टीकाकरण से बच्चों को कितनी घातक बीमारियों से सुरक्षा प्राप्त होती है?
Q108
गर्भावस्था के दौरान किसी स्वस्थ महिला का वजन सामान्यतः कितना जरूर बढ़ना चाहिए?
Q109
जन्म के समय किसी सामान्य स्वस्थ शिशु का रंग होना चाहिए —
Q110
प्रसव के 7 से 10 दिनों के अंदर माँ और बच्चे की कितनी बार स्वास्थ्य जाँच करवानी जरूरी है?
Q111
1-2 वर्ष तक की उम्र वाले बच्चों को दिन में कितनी बार खिलाना चाहिए?
Q112
दहेज संबंधी कानून का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति को सजा हो सकती है —
Q113
बाल विवाह अवरोध अधिनियम लागू किया गया था —
Q114
बाल अधिकार संरक्षण आयोग अधिनियम, 2005 लागू किया गया है —
Q115
‘आयुष्मति योजना’ के तहत एक सप्ताह से अधिक अवधि तक किसी सरकारी अस्पताल में चिकित्साधीन रही किसी भूमिहीन निर्धन महिला को चिकित्सा सुविधा हेतु कितनी धनराशि प्रदान की जाती है?
Q116
स्वस्थ बच्चों की तुलना में गंभीर कुपोषित बच्चों की मृत्यु की संभावना प्रायः होती है —
Q117
बच्चों को 9 माह से 5 वर्ष की आयु के बीच विटामिन ‘ए’ की कम-से-कम कितनी खुराकें प्रदान की जानी चाहिए?
Q118
एक सामान्य नवजात शिशु माँ का स्तन-पान कर जो ऊर्जा प्राप्त करता है उसका करीब कितना प्रतिशत भाग वह दूध को निप्पल से चूसने में खर्च कर डालता है?
Q119
‘छत्तीसगढ़ टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम, 2005’ लागू किया गया है —
Q120
यदि कोई व्यक्ति किसी अन्य व्यक्ति को समाज में ‘टोनही’ घोषित करे तो घोषणा करने वाला व्यक्ति कितने वर्ष की कठोर सजा पाने का हकदार होगा?
Q121
यदि कोई व्यक्ति स्वयं को टोनही घोषित कर लोगों को अपने जाल में फंसाने का प्रयास करे तो वह कितने वर्ष की कठोर सजा पाने का हकदार होगा?
Q122
छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पूरे राज्य भर में चलाई जा रही बाल विकास परियोजनाओं की कुल संख्या कितनी है?
Q123
छत्तीसगढ़ राज्य में पूरक पोषाहार की नवीन व्यवस्था कब से आरंभ की गई है?
Q124
छत्तीसगढ़ महिला कोष की ऋण योजना चालू की गई थी?
Q125
छत्तीसगढ़ महिला कोष की ऋण योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों को अधिकतम कितनी धनराशि का ऋण प्रदान किया जाता है?
Q126
छत्तीसगढ़ महिला कोष की ऋण योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों को प्रदान किए गए ऋण पर किस दर से ब्याज वसूला जाता है?
Q127
निम्नलिखित में से कौन आंगनबाड़ी केंद्र का एक हितग्राही नहीं है?
Q128
अस्पताल में पैदा हुए शिशुओं को घर भेजने से पूर्व कौन-सा टीका अवश्य लगा दिया जाता है?
Q129
छत्तीसगढ़ में जन्मे प्रत्येक 1000 शिशुओं में से जन्म से 1 वर्ष के भीतर मर जाने वाले शिशुओं की संख्या है लगभग —
Q130
गर्भ-धारण के किस महीने में समुदाय के सहयोग से गोद भराई रस्म का आयोजन कर गर्भवती महिला को सम्मानित किया जाता है?
Q131
आंगनबाड़ी केंद्रों द्वारा 1 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों को कितने महीने के अंतराल पर एक बार कृमिनाशक गोली दिए जाने का प्रावधान है?
Q132
वर्ष 2001 की जनगणना के अनुसार छत्तीसगढ़ की कुल जनसंख्या में से छह वर्ष से कम आयु के बच्चों की संख्या थी?
Q133
समेकित बाल विकास परियोजना की शुरुआत प्रथम चरण में देश के कुल कितने विकास खंडों में की गई थी?
Q134
समेकित बाल विकास परियोजना का विस्तार वर्ष 2006 तक देश के कुल कितने विकास खंडों में किया जा चुका है?
Q135
समेकित बाल विकास परियोजना के कारगर क्रियान्वयन के लिए मानदेय पर नियुक्त किसी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को आंगनबाड़ी केंद्र में प्रतिदिन कार्य करने पड़ते हैं —
Q136
जनजातीय इलाकों में कितनी जनसंख्या पर एक मिनी आंगनबाड़ी केंद्र खोलने का प्रावधान है?
Q137
यदि किसी ग्राम की जनसंख्या 1000 हो तो वहाँ 1 से 3 वर्ष की उम्र वाले हितग्राही बच्चों की आदर्श संख्या होनी चाहिए —
Q138
यदि शहरी क्षेत्र में स्थित किसी आंगनबाड़ी केंद्र का अपना निजी भवन न हो तो वहाँ आंगनबाड़ी केंद्र चलाने के लिए प्रतिमाह किराए के रूप में दी जाने वाली धनराशि होगी —
Q139
आंगनबाड़ी केंद्रों में रविवार के साप्ताहिक अवकाश को छोड़कर पूरे वर्ष में कुल कितने दिन के अतिरिक्त अवकाश का प्रावधान है?
Q140
आंगनबाड़ी केंद्र के हितग्राहियों के लिए पूरक पोषण आहार की नवीन व्यवस्था चालू की गई है —
Q141
आंगनबाड़ी केंद्रों द्वारा दिए जाने वाले पूरक पोषण आहार से 6 माह से 6 वर्ष की उम्र वाले हितग्राही बच्चों को कितनी कैलोरी ऊर्जा प्राप्त होती है?
Q142
किसी नॉन-मैट्रिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को कार्यभार ग्रहण करते ही 938 रु. का मासिक मानदेय देना कब से प्रारंभ किया गया है?
Q143
किसी आंगनबाड़ी सहायिका को पूरे सेवाकाल में एक बार के चिकित्सकीय प्रमाणित गर्भपात की अवधि में मानदेय सहित कितने दिन का अवकाश दिया जाता है?
Q144
प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र को प्रतिवर्ष कितनी धनराशि दवाई किट्स हेतु प्रदान की जाती है?
Q145
01-04-2009 से प्रत्येक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को प्रतिवर्ष दो यूनिफार्म के लिए कितनी धनराशि प्रदान की जाएगी?
Q146
01-04-2009 से प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र को सूचना-शिक्षा संचार हेतु प्रतिवर्ष कितनी धनराशि प्रदान की जाएगी?
Q147
निम्नलिखित में से कौन सा विटामिन नहीं है?
Q148
विटामिन सी का दूसरा नाम है —
Q149
आंगनबाड़ी केंद्रों में पूरक पोषण आहार संबंधी प्रतिवेदन का निर्धारित प्रारूप कहलाता है —
Q150
प्रोटीन किस खनिज तत्व के साथ मिलकर ‘हिमोग्लोबिन’ का निर्माण करता है?

Chhattisgarh Mahila Supervisor Paryavekshak 2009 Question Paper

151
एक स्वस्थ शिशु सामान्यतया बैठना आरंभ कर देता है —
152
जन्म के समय एक स्वस्थ शिशु की लम्बाई सामान्यतया हुआ करती है, लगभग —
153
प्रसव के उपरांत प्रथम दो महीने तक माँ के स्तनों में दूध की निम्न मात्रा प्रतिदिन निर्मित हुआ करती है —
154
राष्ट्रीय स्वास्थ्य सांख्यिकी केंद्र द्वारा निर्धारित मापदंड के अनुसार 5 वर्ष के किसी सामान्य स्वस्थ लड़के का वजन होना चाहिए लगभग —
155
शिशुओं को सर्वप्रथम लगाई जाने वाली टीका है —
156
कोई स्वस्थ शिशु सामान्यतया किस उम्र में अपनी माँ को अच्छी तरह पहचानना आरंभ कर देता है?
157
आयुष्मति योजना छत्तीसगढ़ राज्य में कब लागू की गई?
158
शिशुओं को कब से माँ के दूध के साथ-साथ संपूरक आहार देना भी शुरू कर दिया जाना चाहिए?
159
दो संख्याओं का अंतर 1365 है। बड़ी संख्या को छोटी संख्या से भाग देने पर भागफल 6 एवं शेष 15 प्राप्त होता है। छोटी संख्या है —
160
9/92 का सरलतम रूप होगा —
161
हल कीजिए: 792.02 + 101.32 – 306.76
162
एक कक्षा में कुछ बेंच हैं, यदि प्रत्येक बेंच पर 6 विद्यार्थियों को बैठाया जाए तो 1 अतिरिक्त बेंच की आवश्यकता होगी, और यदि 7 विद्यार्थियों को बैठाया जाए तो 5 विद्यार्थियों के लिए 1 नई जगह बची रह जाएगी। कुल विद्यार्थियों की संख्या क्या है?
163
किसी संख्या के वर्ग का एक-चौथाई 961 है, वह संख्या कितनी है?
164
तीन मित्रों की औसत उम्र 23 वर्ष है। यदि इसमें चौथे मित्र की उम्र जोड़ दी जाए फिर भी यह औसत 23 वर्ष ही रहता है, चौथे मित्र की उम्र कितनी है?
165
दो संख्याओं का योग 29 हो तथा उनके वर्गों का अंतर 145 है, इन संख्याओं के मध्य अंतर है —
166
605 मिठाइयों को बच्चों के बीच इस तरह बराबर बांटा गया ताकि प्रत्येक बच्चे द्वारा प्राप्त मिठाइयों की संख्या कुल बच्चों की संख्या का 20% हो। प्रत्येक बच्चे को कितनी मिठाइयाँ मिली?
167
सरकार कर लगाती है?
168
निम्नलिखित में से कौन एक राज्य कर नहीं है?
169
निम्नलिखित में से कौन एक अप्रत्यक्ष कर है?
170
मुद्रास्फीति का कारण है —
171
‘ऑपरेशन ब्लैकबोर्ड’ का उद्देश्य है —
172
रक्त में कौन-सी शर्करा यथेष्ट परिमाण में पाई जाती है?
173
आग बुझाने में प्रयुक्त होने वाली गैस है —
174
गोबर गैस में मुख्यतः रहता है?
175
जल की स्थायी कठोरता निम्न को मिलाकर दूर की जा सकती है —
176
निम्नलिखित में से कौन विद्युत का सर्वश्रेष्ठ सुचालक होता है?
177
‘संघनन’ क्या है?
178
काष्ठ निम्न के निर्माण हेतु मुख्य कच्चा माल है —
179
पौधों के किस अंश से हल्दी प्राप्त होती है?
180
ओडिशा की सीमा को छूने वाला छत्तीसगढ़ राज्य का जिला है —
181
निम्नलिखित कथनों में से गलत कथन को चुनिए —
182
छत्तीसगढ़ के निम्नलिखित चार जिलों में से कौन-सा जिला क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा जिला है?
183
निम्नलिखित में से कौन-सी नदी छत्तीसगढ़ की सबसे लम्बी नदी है?
184
2001 की जनगणना के अनुसार जनसंख्या की दृष्टि से छत्तीसगढ़ राज्य में सबसे बड़ा जिला है —
185
दण्डकारण्य परियोजना निम्नलिखित जिलों में से किसमें स्थित है?
186
बादलखोल अभ्यारण्य निम्नलिखित जिलों में से किसमें स्थित है?
187
छत्तीसगढ़ के सबसे पुराने उद्योग बंगाल-नागपुर कॉटन टेक्सटाइल मिल की स्थापना हुई थी —
188
भारतीय नृत्य की प्राचीन शैली कौन-सी है?
189
राज्य निर्माण के पश्चात छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री कौन बने थे?
190
छत्तीसगढ़ की जीवनरेखा कही जाने वाली ‘महानदी’ का उद्गम स्थल कहाँ है?
191
छत्तीसगढ़ का राजकीय पशु निम्नलिखित में से कौन सा है?
192
छत्तीसगढ़ राज्य की भौगोलिक सीमा कुल कितने अन्य भारतीय राज्यों को स्पर्श करती है?
193
छत्तीसगढ़ के ‘प्रथम शहीद’ के रूप में किसे जाना जाता है, जिन्हें 1857 के विद्रोह के दौरान फांसी दी गई थी?
194
छत्तीसगढ़ का राजकीय वृक्ष किसे घोषित किया गया है?
195
छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम राज्यपाल कौन थे?
196
छत्तीसगढ़ राज्य का उच्च न्यायालय कहाँ पर स्थित है?
197
छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध लोक नृत्य ‘पंथी नृत्य’ मुख्य रूप से किस समुदाय से जुड़ा हुआ है?
198
छत्तीसगढ़ की स्थानीय भाषा में ‘भाटा मिट्टी’ किस प्रकार की मिट्टी को कहा जाता है?
199
छत्तीसगढ़ के किस ऐतिहासिक मंदिर को ‘छत्तीसगढ़ का खजुराहो’ कहा जाता है, जो कबीरधाम जिले में स्थित है?
200
रायपुर जिले से अलग करके वर्ष 1998 में निम्नलिखित में से कौन से दो नए जिलों का निर्माण किया गया था?

CG Mahila Supervisor Parisimit 2009 Question Paper

इस ऑनलाइन लाइव क्विज़ की मुख्य विशेषताएँ एवं उद्देश्य

परीक्षा का उद्देश्य: इस प्रश्न पत्र का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की तार्किक क्षमता, महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की मैदानी समझ, तथा सामान्य ज्ञान के स्तर का मूल्यांकन करना था, ताकि पात्र एवं कार्यकुशल कार्यकर्ताओं को पर्यवेक्षक के पद पर पदोन्नति/चयन का अवसर मिल सके।

पाठ्यक्रम एवं प्रश्न स्वरूप: वर्ष 2009 के इस प्रश्न पत्र में वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective Type) के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे, जिसमें विशेष रूप से महिला एवं बाल विकास विभाग से संबंधित योजनाएं, पोषण स्वास्थ्य कार्यक्रम, सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी और छत्तीसगढ़ी भाषा, तथा बुनियादी गणित से जुड़े प्रश्न शामिल थे।

तैयारी और विश्लेषण का आधार: यह पुराना प्रश्न पत्र वर्तमान समय में भी आगामी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक ‘दिशा-सूचक’ की तरह कार्य करता है। इसके अध्ययन से परीक्षा के कठिनाई स्तर, प्रश्नों के ट्रेंड और विषयवार वेटेज (भार) की सटीक जानकारी मिलती है।

सटीक योग्यता परीक्षण (Self-Assessment): वर्ष 2009 के वास्तविक प्रश्नों के माध्यम से आप अपनी वर्तमान तैयारी के स्तर को निष्पक्ष रूप से जांच सकते हैं और यह जान सकते हैं कि आप परीक्षा के लिए कितने तैयार हैं।

समय एवं निर्णय क्षमता में सुधार: लाइव क्विज़ का प्रारूप आपको सीमित समय में सही उत्तर चुनने की त्वरित सोच और निर्णय क्षमता को मजबूत करने में मदद करता है।

कमजोरियों की पहचान (Performance Analysis): यह टेस्ट आपको यह समझने में मदद करता है कि महिला एवं बाल विकास की योजनाओं, सामान्य ज्ञान, गणित या तार्किक योग्यता में से किस क्षेत्र में आपको अभी और सुधार की आवश्यकता है।

4 thoughts on “छत्तीसगढ़ महिला पर्यवेक्षक परिसीमित भर्ती 2009 क्वेश्चन पेपर”

Leave a Comment