Bharat Ki Nadiya GK Question Mock Test: भारत की नदियों से सम्बंधित वस्तुनिष्ठ प्रश्न

|
On: October 23, 2026
Rivers of India GK Questions
Join WhatsApp
Join Now

Rivers of India GK Questions भारत की नदियों से जुड़े सभी महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तर एक ही जगह। प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्न

भारत की नदियाँ न केवल हमारी संस्कृति और जीवनरेखा हैं, बल्कि हर प्रतियोगी परीक्षा (SSC, UPSC, Railway, State PSC) के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय भी हैं। इस ब्लॉग पोस्ट में हम भारत के संपूर्ण नदी तंत्र (Drainage System) जैसे गंगा, सिंधु, गोदावरी और नर्मदा से जुड़े सबसे महत्वपूर्ण GK Questions और उत्तरों को कवर करेंगे। यहाँ आपको नदियों के उद्गम स्थल, उनकी लंबाई और सहायक नदियों से संबंधित ऐसे प्रश्न मिलेंगे जो परीक्षाओं में बार-बार पूछे जाते हैं। अगर आप भी आगामी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो यह Bharat Ki Nadiya GK स्पेशल Mock Test आपके लिए बेहद मददगार साबित होगी।

सभी विषयों के टेस्ट, मॉडल पेपर और सीधे अपडेट्स अपने फोन पर पाने के लिए जॉइन करें WhatsApp ग्रुप!

Bharat Ki Nadiya GK Questions

1. सिन्ध की सहायक नदी झेलम, किस नदी में आकर मिलती है?
(a) रावी नदी
(b) चिनाब नदी (झंग के निकट)
(c) सतलज नदी
(d) व्यास नदी
2. किशनगंगा किसकी सहायक नदी है?
(a) चिनाब की
(b) रावी की
(c) झेलम की
(d) सतलज की
3. हिमालय क्षेत्र से निकलने वाली यमुना की सबसे बड़ी सहायक नदी कौन-सी है?
(a) टोंस
(b) गिरि
(c) बाणगंगा
(d) हिंडन
4. भारत में गंगा के बाएं तट से मिलने वाली अंतिम सहायक नदी कौन-सी है?
(a) कोसी
(b) गंडक
(c) घाघरा
(d) महानंदा
5. किस स्थान पर अलकनंदा तथा भागीरथी का संगम होता है?
(a) रुद्रप्रयाग
(b) देवप्रयाग
(c) कर्णप्रयाग
(d) विष्णुप्रयाग
6. तिब्बत पठार के ‘मापचाचुंग हिमनद’ से निकलने वाली वह कौन-सी नदी है, जिसे नेपाल में करनाली कहा जाता है?
(a) घाघरा नदी
(b) गंडक नदी
(c) कोसी नदी
(d) तीस्ता नदी
7. वूलर झील से होकर कौन-सी नदी बहती है?
(a) चिनाब নদী
(b) सिन्धु नदी
(c) झेलम नदी
(d) रावी नदी
8. श्रीनगर किस नदी के तट पर बसा है?
(a) व्यास नदी
(b) झेलम नदी
(c) चिनाब नदी
(d) सतलज नदी
9. कौन-सी नदी हिमाचल प्रदेश की चंबा घाटी से होकर बहती है?
(a) झेलम नदी
(b) सतलज नदी
(c) यमुना नदी
(d) रावी नदी
10. लुधियाना एवं फिरोजपुर किस नदी के तट पर बसे हैं?
(a) सतलज नदी
(b) रावी नदी
(c) व्यास नदी
(d) घग्घर नदी
11. बायीं ओर से मिलने वाली गंगा की पहली बड़ी सहायक नदी कौन-सी है?
(a) गोमती
(b) रामगंगा
(c) घाघरा
(d) गंडक
12. घाघरा से रामपुर के निकट कोरियाला से कौन-सी नदी मिलती है?
(a) राप्ती नदी
(b) गंडक नदी
(c) शारदा नदी
(d) रोहिणी नदी
13. प्रायद्वीपीय भारत की सबसे लम्बी नदी कौन-सी है?
(a) कृष्णा
(b) गोदावरी
(c) कावेरी
(d) महानदी
14. उत्तर भारत की गंगा, दक्षिण भारत की गंगा तथा दक्षिणी गंगा क्रमशः कौन-सी नदियाँ हैं?
(a) गंगा, कावेरी एवं गोदावरी
(b) गंगा, गोदावरी एवं कावेरी
(c) गंगा, कृष्णा एवं नर्मदा
(d) कावेरी, गोदावरी एवं गंगा
15. गंगा किस प्रकार के अपवाह प्रतिरूप और नदी का उदाहरण है?
(a) अध्यारोपित नदी
(b) परवर्ती नदी
(c) पूर्वानुवर्ती नदी
(d) अरीय नदी
16. उज्जैन किस नदी के किनारे बसा है?
(a) चम्बल
(b) क्षिप्रा
(c) बेतवा
(d) नर्मदा
17. रामगंगा किस स्थान के निकट गंगा नदी से मिलती है?
(a) प्रयागराज
(b) वाराणसी
(c) गाजीपुर
(d) कन्नौज
18. किस नदी को नेपाल में ‘शालिग्राम’ तथा ‘नारायणी’ की संज्ञा दी गई है?
(a) गंडक नदी
(b) कोसी नदी
(c) घाघरा नदी
(d) बागमती नदी
19. अलकनन्दा नदी किस हिमानी (Glacier) से निकलती है?
(a) गंगोत्री हिमानी
(b) यमुनोत्री हिमानी
(c) सतोपंथ हिमानी
(d) मिलाम हिमानी
20. गंगा नदी की सर्वाधिक लम्बाई किस राज्य में है?
(a) बिहार
(b) उत्तर प्रदेश (1450 किमी)
(c) पश्चिम बंगाल
(d) उत्तराखण्ड
21. भारत का सबसे बड़ा अपवाह तंत्र किस नदी का है?
(a) गंगा तंत्र
(b) सिन्धु तंत्र
(c) ब्रह्मपुत्र तंत्र
(d) गोदावरी तंत्र
22. बद्रीनाथ धाम से होकर कौन-सी नदी बहती है?
(a) मंदाकिनी
(b) भागीरथी
(c) अलकनंदा
(d) धौलीगंगा
23. गाँधी सागर बाँध किस नदी पर बनाया गया है?
(a) नर्मदा नदी
(b) ताप्ती नदी
(c) बेतवा नदी
(d) चम्बल नदी
24. यमुना की सहायक केन नदी कहाँ से निकलती है और कहाँ मिलती है?
(a) विंध्याचल श्रेणी से निकलकर हमीरपुर में मिलती है
(b) कैमूर पहाड़ियों (सतना) से निकलकर बाँदा के निकट यमुना में मिलती है
(c) मालवा पठार से निकलकर इटावा के निकट मिलती है
(d) अमरकंटक से निकलकर प्रयागराज में मिलती है
25. नेपाल हिमालय में धौलागिरि व एवरेस्ट के बीच से निकलने वाली तथा सोनपुर के निकट गंगा से मिलने वाली नदी कौन-सी है?
(a) कोसी नदी
(b) घाघरा नदी
(c) गंडक नदी
(d) बागमती नदी
26. गोमती नदी का उद्गम स्थल कहाँ है?
(a) पीलीभीत जिले की फुल्हर झील से
(b) कुमाऊँ हिमालय से
(c) नेपाल की तराई से
(d) विंध्य श्रेणी से
27. जौनपुर तथा लखनऊ किस नदी के तट पर बसे हैं?
(a) सरयू
(b) गंगा
(c) यमुना
(d) गोमती
28. हिमालयी क्षेत्र की टोंस तथा विंध्य क्षेत्र की टोंस नदियाँ क्रमशः किसकी सहायक नदियाँ हैं?
(a) दोनों गंगा की सहायक नदियाँ हैं
(b) क्रमशः यमुना एवं गंगा की सहायक नदियाँ हैं
(c) क्रमशः गंगा एवं यमुना की सहायक नदियाँ हैं
(d) दोनों यमुना की सहायक नदियाँ हैं
29. घाघरा नदी गंगा में किस स्थान पर मिलती है?
(a) पटना में
(b) भागलपुर में
(c) छपरा में
(d) बलिया में
30. ‘बंगाल का शोक’ कही जाने वाली दामोदर नदी किसकी सहायक नदी है?
(a) हुगली की
(b) पद्मा की
(c) गंगा की
(d) स्वर्णरेखा की
31. हिंडन नदी किसकी सहायक नदी है?
(a) गंगा की
(b) यमुना की
(c) चम्बल की
(d) घाघरा की
32. शारदा या सरयू किसकी प्रमुख सहायक नदी है?
(a) रामगंगा की
(b) गंडक की
(c) यमुना की
(d) घाघरा की
33. रावी नदी हिमाचल प्रदेश की किस पहाड़ी/दर्रे से निकलती है?
(a) कुल्लू पहाड़ियों के रोहतांग दर्रे से
(b) बारालाचा दर्रे से
(c) शिपकी ला दर्रे से
(d) पीरपंजाल श्रेणी से
34. भाखड़ा नांगल परियोजना के नहर तंत्र का पोषण कौन-सी नदी करती है?
(a) व्यास नदी
(b) रावी नदी
(c) सतलज नदी
(d) चिनाब नदी
35. गंगोत्री हिमानी उत्तराखण्ड राज्य के किस जिले में स्थित है?
(a) चमोली
(b) उत्तरकाशी
(c) रुद्रप्रयाग
(d) पिथौरागढ़
36. धौली गंगा एवं विष्णुगंगा किसकी सहायक धाराएँ हैं?
(a) अलकनन्दा की
(b) भागीरथी की
(c) मंदाकिनी की
(d) यमुना की
37. राप्ती किसकी सहायक नदी है?
(a) गोमती की
(b) गंडक की
(c) गंगा की
(d) घाघरा की
38. गोवा राज्य की प्रमुख नदी कौन-सी है?
(a) शरावती नदी
(b) पेरियार नदी
(c) मांडवी नदी
(d) भरतपुझा नदी
39. वैगाई एवं ताम्रपर्णी नदियाँ क्रमशः कहाँ गिरती हैं?
(a) दोनों मन्नार की खाड़ी में
(b) क्रमशः पाक की खाड़ी एवं मन्नार की खाड़ी में
(c) दोनों खंभात की खाड़ी में
(d) क्रमशः अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी में
40. विश्व की सबसे बड़ी खाड़ी (Bay) कौन-सी है?
(a) बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal)
(b) हडसन की खाड़ी
(c) बिस्के की खाड़ी
(d) फंडी की खाड़ी
41. किस नदी के मिलने के बाद बांग्लादेश में जमुना (ब्रह्मपुत्र) को ‘मेघना’ नाम दिया जाता है?
(a) तीस्ता नदी
(b) मानस नदी
(c) सुरमा नदी
(d) बराक नदी
42. सुरमा नदी का उद्गम स्थल कहाँ है?
(a) नागालैंड में
(b) मणिपुर में
(c) मिजोरम में
(d) मेघालय में
43. गंगा की बाएं तट से मिलने वाली अंतिम सहायक नदी महानंदा कहाँ से निकलती है?
(a) छोटानागपुर पठार से
(b) कंचनजंगा से
(c) सिक्किम हिमालय से
(d) दार्जिलिंग पहाड़ियों से
44. ट्रांस-हिमालय से निकलने वाली प्रमुख नदियाँ कौन-सी हैं?
(a) सिन्धु, सतलज एवं ब्रह्मपुत्र
(b) गंगा, यमुना एवं गंडक
(c) झेलम, चिनाब एवं रावी
(d) नर्मदा, ताप्ती एवं माही
45. गंगा नदी की एकमात्र सहायक नदी जिसका उद्गम मैदानी भाग में है, वह कौन-सी है?
(a) रामगंगा
(b) घाघरा
(c) गोमती नदी
(d) गंडक
46. गंगा की सहायक कौन-सी नदी अपना मार्ग बदलने और बाढ़ लाने के लिए कुख्यात है?
(a) गंडक नदी
(b) कोसी नदी (बिहार का शोक)
(c) दामोदर नदी
(d) सोन नदी
47. ब्रह्मपुत्र नदी का उद्गम किस पर्वत श्रेणी के निकट है?
(a) काराकोरम श्रेणी
(b) लद्दाख श्रेणी
(c) जास्कर श्रेणी
(d) कैलाश पर्वत श्रेणी
48. दिबांग और लोहित किसकी प्रमुख सहायक नदियाँ हैं?
(a) ब्रह्मपुत्र की
(b) गंगा की
(c) तीस्ता की
(d) मेघना की
49. नदी अवस्था के अनुसार प्रायद्वीपीय भारत की नदियाँ सामान्यतः किस अवस्था का प्रतिनिधित्व करती हैं?
(a) युवावस्था
(b) प्रौढ़ावस्था
(c) वृद्धावस्था
(d) पुनर्यौवन अवस्था
50. कौन-सी नदी श्रीरंगपट्टनम, शिवसमुद्रम और श्रीरंगम द्वीपों का निर्माण करती है?
(a) कृष्णा नदी
(b) गोदावरी नदी
(c) कावेरी नदी
(d) पेन्नार नदी
51. 16 सितम्बर 2005 को किन दो प्रमुख नदियों को नदी-जोड़ो परियोजना के अंतर्गत जोड़ा गया था?
(a) गोदावरी व कृष्णा नदी
(b) केन व बेतवा नदी
(c) नर्मदा व ताप्ती नदी
(d) गंगा व कावेरी नदी
52. तुंगभद्रा, कोयना तथा भीमा किसकी प्रमुख सहायक नदियाँ हैं?
(a) कावेरी की
(b) गोदावरी की
(c) महानदी की
(d) कृष्णा की
53. उत्तर भारत के विशाल मैदान की नदियाँ सामान्यतः किस प्रकार का अपवाह प्रतिरूप प्रदर्शित करती हैं?
(a) जालीनुमा प्रतिरूप
(b) वृक्षाकार प्रतिरूप
(c) अरीय प्रतिरूप
(d) वलयाकार प्रतिरूप
54. जब सभी दिशाओं से नदियाँ बहकर किसी केंद्रीय गर्त या झील में विसर्जित होती हैं, तो उसे क्या कहा जाता है?
(a) अभिकेंद्री प्रतिरूप (Centripetal Pattern)
(b) अपकेंद्री या अरीय प्रतिरूप
(c) समानांतर प्रतिरूप
(d) आयताकार प्रतिरूप
55. भारतीय अपवाह तंत्र को जल विभाजक के रूप में कौन-सी संरचनाएँ अलग करती हैं?
(a) विंध्याचल एवं सतपुड़ा पर्वत
(b) पूर्वी घाट एवं नीलगिरि
(c) दिल्ली कटक, अरावली एवं सह्याद्रि पर्वत
(d) पीर पंजाल एवं शिवालिक
56. भारत के कुल अपवाह क्षेत्र के लगभग कितने प्रतिशत भाग का जल बंगाल की खाड़ी में विसर्जित होता है?
(a) 23 प्रतिशत
(b) 50 प्रतिशत
(c) 65 प्रतिशत
(d) 77 प्रतिशत
57. हिमालयी तथा प्रायद्वीपीय अपवाह तंत्रों में कौन-सा तंत्र भू-वैज्ञानिक दृष्टि से अधिक प्राचीन है?
(a) हिमालयी तंत्र
(b) प्रायद्वीपीय तंत्र
(c) दोनों समान आयु के हैं
(d) तटीय नदी तंत्र
58. हिमालयी नदियाँ अपने पर्वतीय मार्ग में मुख्यतः किन स्थलरूपों का निर्माण करती हैं?
(a) V-आकार की घाटियाँ, क्षिप्रिकाएँ व जलप्रपात
(b) U-आकार की घाटियाँ एवं ड्रमलिन
(c) डेल्टा और लैगून
(d) गोखुर झीलें एवं प्राकृतिक तटबंध
59. किस कल्प में हिमालय के संपूर्ण अनुदैर्ध्य विस्तार के साथ असम से पंजाब तक ‘शिवालिक या इंडो-ब्रह्म’ नदी बहती थी?
(a) इओसीन कल्प
(b) ओलिगोसीन कल्प
(c) मायोसीन कल्प
(d) होलोसीन कल्प
60. इंडो-ब्रह्म नदी का सिंधु, गंगा एवं ब्रह्मपुत्र के तीन तंत्रों में विभाजन किस भू-वैज्ञानिक काल में हुआ?
(a) मायोसीन काल
(b) प्लीस्टोसीन काल
(c) क्रिटेशियस काल
(d) जुरासिक काल
61. विसर्प-रहित सुनिश्चित मार्ग एवं उथली घाटियाँ किस नदी तंत्र की प्रमुख विशेषता हैं?
(a) हिमालयी नदियाँ
(b) अंतःस्थलीय नदियाँ
(c) तिब्बती नदियाँ
(d) प्रायद्वीपीय नदियाँ
62. प्रायद्वीप के पश्चिमी पार्श्व का अवतलन या धँसाव किस युग में हुआ था?
(a) आरंभिक टर्शियरी युग
(b) कार्बोनिफेरस युग
(c) कैम्ब्रियन युग
(d) चतुर्थक युग
63. महानदी का उद्गम किस राज्य की सिहावा पहाड़ी से होता है?
(a) मध्य प्रदेश (अनूपपुर)
(b) छत्तीसगढ़ (धमतरी/रायपुर)
(c) ओडिशा (मयूरभंज)
(d) झारखंड (रांची)
64. महानदी का अपवाह तंत्र मुख्य रूप से कितने राज्यों में विस्तृत है?
(a) दो राज्यों में
(b) चार राज्यों में
(c) तीन राज्यों में (म.प्र., छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा)
(d) पाँच राज्यों में
65. सरदार सरोवर परियोजना किस नदी पर बनाई गई है?
(a) ताप्ती নদী
(b) माही नदी
(c) साबरमती नदी
(d) नर्मदा नदी
66. गोदावरी बेसिन का विस्तार मुख्य रूप से कितने राज्यों में है?
(a) 3 राज्यों में
(b) 5 राज्यों में (महाराष्ट्र, म.प्र., छत्तीसगढ़, ओडिशा, आं.प्र.)
(c) 7 राज्यों में
(d) 2 राज्यों में
67. दोनों मानसूनों (दक्षिण-पश्चिम व उत्तर-पूर्वी) से जल प्राप्त करने के कारण वर्ष भर प्रवाहित रहने वाली दक्षिणी नदी कौन-सी है?
(a) कावेरी
(b) गोदावरी
(c) कृष्णा
(d) पेन्नार
68. ताप्ती नदी किन राज्यों से होकर प्रवाहित होती है?
(a) केवल मध्य प्रदेश और गुजरात
(b) मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं गुजरात
(c) मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र एवं गुजरात
(d) महाराष्ट्र, कर्नाटक एवं गोवा
69. अरावली के पश्चिम में राजस्थान का सबसे बड़ा नदी-तंत्र कौन-सा है?
(a) साबरमती नदी
(b) बनास नदी
(c) घग्घर नदी
(d) लूनी नदी
70. गोवा राज्य की दो अत्यंत महत्वपूर्ण नदियाँ कौन-सी हैं?
(a) मांडवी एवं शरावती
(b) मांडवी एवं जुआरी
(c) पेरियार एवं भरतपुझा
(d) जुआरी एवं कालिंदी
71. केरल राज्य की दो सबसे बड़ी नदियाँ कौन-सी हैं?
(a) भरतपुझा एवं पेरियार
(b) पंबा एवं पेरियार
(c) चालियार एवं भरतपुझा
(d) नेत्रावती एवं पेरियार
72. जल प्रवाह के आयतन (Discharge) की माप किस इकाई में की जाती है?
(a) नोटिकल मील
(b) बैरल प्रति घंटा
(c) क्यूसेक या क्यूमेक
(d) पास्कल
73. गंगा नदी में वर्ष के दौरान अधिकतम जल प्रवाह सामान्यतः कब प्राप्त होता है?
(a) मई या जून
(b) अगस्त या सितम्बर
(c) नवम्बर या दिसम्बर
(d) जनवरी या फरवरी
74. गंगा नदी किस द्वीप के निकट बंगाल की खाड़ी में विलीन होती है?
(a) न्यू मूर द्वीप
(b) व्हीलर द्वीप
(c) श्रीहरिकोटा द्वीप
(d) सागर द्वीप
75. यमुना नदी का उद्गम स्थल यमुनोत्री हिमनद, हिमालय की किस श्रेणी पर स्थित है?
(a) बंदरपूँछ श्रेणी
(b) कामेट श्रेणी
(c) नंदा देवी श्रेणी
(d) जास्कर श्रेणी
76. प्रायद्वीपीय पठार से निकलकर उत्तर दिशा की ओर प्रवाहित होने वाली नदियों का सही समूह कौन-सा है?
(a) गोदावरी, कृष्णा, कावेरी
(b) नर्मदा, ताप्ती, माही
(c) चम्बल, सिन्ध, बेतवा, केन एवं सोन
(d) महानदी, ब्राह्मणी, वैतरणी

क्या आपको यह जानकारी उपयोगी लगी? अपने सवाल या राय नीचे कमेंट करके हमारे साथ साझा करें और इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें!

Leave a Comment