जिला पंचायत सुकमा में सचिव के 22 पदों पर भर्ती | Zila Panchayat Sukma Sachiv Bharti 2026

By
On:
Follow Us

Zila Panchayat Sukma Sachiv Recruitment 2026 : Check important dates, salary, age limit, last date to apply

12वी पास, कम्प्यूटर का ज्ञान रखने वालो के लिए सुकमा में सचिव के 22 पदों पर निकली भर्ती । देखें पूरी डिटेल्स

जिला पंचायत सुकमा (छ.ग.) अंतर्गत ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सचिव (पंचायतकर्मी) के रिक्त 22 पदों पर वेतनमान रु. 3500-10000 + ग्रेड वेतन 1100 तथा 4000 विशेष भत्ता अंतर्गत भर्ती की अनुमति प्राप्त हुई है। अतः उक्त पद की भर्ती हेतु केवल सुकमा जिले के निवासियों से कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सुकमा (छ.ग.) में दिनांक 30/06/2026 समय सायं 5:30 बजे तक केवल स्पीड पोस्ट/पंजीकृत डाक के माध्यम से आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं। स्पीड पोस्ट/पंजीकृत डाक के अतिरिक्त अन्य माध्यम से प्राप्त आवेदन स्वीकार्य नहीं होंगें। पदों का विवरण इस प्रकार है:-

 रिक्त पदों की अधिक जानकरी के लिए इस पोस्ट को पूरा पढ़े व अवलोकन करे | जैसे आयु सीमा, वेतन/वेतनमान, रिक्ति और अन्य विवरण नीचे दिए गए हैं।

छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स 2026 – CLICK HERE

आयु सीमा :-

  • न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम 45 वर्ष
  • (1) विज्ञापन जारी तिथि को आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष पूर्ण एवं अधिकतम आयु 45 वर्ष होना आवश्यक है। अ.जा., अ.ज.जा., अ.पि.व., निःशक्तजन, भू.पू.सै. तथा महिला उम्मीदवारों को राज्य शासन द्वारा अधिसूचित निर्देशानुसार आयु सीमा में छूट की पात्रता होगी।
  • (2) महिलाओं के लिए 18 वर्ष एवं पुरूषों के लिए 21 वर्ष से कम आयु में विवाह करने वाले उम्मीदवार नियुक्ति हेतु पात्र नहीं होंगे।

Sukma Jila Panchayat Bharti 2026

चयन की प्रक्रिया:-प्रमाण पत्र आदि के आधार पर आवेदकों की वरीयता (मेरिट) का निर्धारण निम्नानुसार किया जाएगा :-
  • (a) हायर सेकेण्डरी के अंकों का अधिभार: 50 प्रतिशत
  • (b) उच्चतर शैक्षणिक योग्यता अधिकतम: 10 अंक (स्नातक–05 अंक / स्नातकोत्तर–05 अंक)
  • (c) कम्प्यूटर कौशल परीक्षा में प्राप्त अंकों का अधिभार: 25 प्रतिशत
  • (d) रोजगार सहायक पद पर कार्य करने का अनुभव का अधिभार: 15 अंक (प्रत्येक वर्ष 03 अंक के मान से अधिकतम 05 वर्ष का अंक, एक वर्ष = न्यूनतम 09 माह का कार्यानुभव)

Zila Panchayat Sukma Vacancy 2026 रिक्त पदों का विवरण भर्ती हेतु विज्ञापन

संस्था का नामकार्यालय जिला पंचायत-सुकमा (छ०ग०)
पद का नामसचिव
पदों की संख्या22
कैटेगरीसंविदा नौकरी
आवेदन मोडofline
नौकरी स्थानसुकमा (छ.ग.)
अंतिम तिथि30/06/2026
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://Sukma.gov.in

Sukma Jila Panchayat Sachiv Vacancy 2026

रिक्त पदों का विस्तृत विवरण

पद का नामपदों की संख्या
सचिव22
कुल22 पद

आवेदन की अंतिम तिथि

आवेदन प्रारंभिक तिथि10/06/2026
आवेदन की अंतिम तिथि30/06/2026

Sukma Jila Panchayat Sachiv Bharti 2026

शैक्षणिक योग्यता

  • (1) ग्राम पंचायत सचिवों के नियुक्ति के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता हायर सेकेण्डरी बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण होगी।
  • (2) शासन द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था से डाटा एन्ट्री ऑपरेटर / प्रोग्ग्रामिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा।

सैलरी कितना है

पद का नामसैलरी
सचिव15 हजार

आवेदन कैसे करे 

  • आवेदन पत्र जिला पंचायत सुकमा (छ.ग.) द्वारा जारी निर्धारित प्रारूप में प्रस्तुत करना होगा।
  • आवेदक द्वारा आवेदन हेतु समस्त आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतिलिपियां संलग्न किया जाना आवश्यक है।

आवेदन करने हेतु आवश्यक निर्देशः-

  1. अंतिम तिथि: 30/06/2026 शाम 5:30 बजे तक।
  2. भेजने का माध्यम: केवल पंजीकृत डाक (Registered Post) या स्पीड पोस्ट (Speed Post) से।
  3. पता: कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत जिला – सुकमा (छ.ग.)।अस्वीकार्य माध्यम: व्यक्तिगत रूप से सीधे, ई-मेल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।
  4. लिफाफे पर निर्देश लिफाफे के ऊपर आवेदित पद का नाम स्पष्ट रूप से लिखना अनिवार्य है।
  5. शैक्षणिक योग्यता विज्ञापन जारी होने की तिथि से पहले आपकी वांछित शैक्षणिक योग्यता पूरी होनी चाहिए।

Sukma Jila Panchayat Vacancy 2026 पदों की अधिक जानकारी के लिए Official Notification PDF Link अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन देख सकते है।

विषयसुचना
विभागीय विज्ञापनक्लिक हियर
टेलीग्राम लिंकक्लिक हियर
व्हाट्सएप ग्रुपज्वाइन करें
official websitehttps://Sukma.gov.in/

यदि आपका कोई सवाल है निचे कमेन्ट करे और टेलीग्राम व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

Ratna Markam

जय जोहार! मेरा नाम रत्ना है। मैं छत्तीसगढ़ की माटी से हूँ और मुझे इंटरनेट के माध्यम से लोगों की मदद करना बहुत अच्छा लगता है।

For Feedback - ratnanetam84@gmail.com

1 thought on “जिला पंचायत सुकमा में सचिव के 22 पदों पर भर्ती | Zila Panchayat Sukma Sachiv Bharti 2026”

Leave a Comment