CG Chemist Question Paper With Answer 2025

|
On: July 19, 2026
CG Chemist Question Paper
Join WhatsApp
Join Now

छत्तीसगढ़ व्यापम लोक स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत केमिस्ट भर्ती परीक्षा 2025 क्वेश्चन पेपर Chhattisgarh Vyapam Chemist Question Paper With Answer 2025

यदि आप सरकारी स्वास्थ्य विभाग में केमिस्ट बनने का सपना देख रहे हैं और आगामी छत्तीसगढ़ केमिस्ट भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र (Previous Year Question Papers) आपकी सफलता काफी मदद करेगा। आज हमारी विशेषज्ञ टीम आपके लिए CG Vyapam Chemist Vacancy Question Paper 2025 लेकर आई है। इस ओरिजिनल प्रश्न पत्र को हल करने से आपको परीक्षा के पैटर्न, विज्ञान व तकनीकी प्रश्नों के स्तर और समय प्रबंधन को समझने में पूरी मदद मिलेगी। नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से आप इसका पूरा हल और आधिकारिक PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

CG PHEC Question Paper 2025 PDF Link Download

PHECQP PDF

अंतिम उत्तर पर आधारित
SET – (D)

PART-I सामान्य अध्ययन

01. यदि a+B = 90° और a : B = 2: 1 तो sina : sinp का मान क्या होगा?
(A) 1:1
(B) √2:1
(C) √3:1
(D) 2:1
उत्तर – C

02.

(A) 1
(B) 7
(C) 13
(D) 25
उत्तर – A

03. कुछ कलम पुस्तके है । सभी पुस्तकें छड़ हैं।
निष्कर्ष-
(J) सभी कलमें छड़ हैं ।
(K) कुछ कलमें छड़ हैं।
(L) कुछ पुस्तकें कलम हैं।
(M) कुछ छड़ें कलम हैं।
सही विकल्प चुनें-
(A) केवल K और L सही हैं।
(B) सभी सही हैं ।
(C) केवल J और M सही हैं।
(D) केवल K L और M सही हैं।
उत्तर – A

04. बेरिल खनिज का उपयोग होता है-
(A) टिन उद्योग में
(B) सीमेंट उद्योग में
(C) लौह और इस्पात उद्योग में
(D) आभूषण उद्योग में
उत्तर – D

05. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-
कॉलम – I (राष्ट्रीय खेल ) — कॉलम-II (देश)
(a) बर्फ हॉकी — (I) कनाडा
(b) रग्बी फुटबॉल — (II) स्कॉटलैण्ड
(c) बुलफाइटिंग — (III) स्पेन
(d) बेसबॉल — (IV) स.रा. अमेरिका
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a-l, b-II, c-III, d-IV
(B) a- I, b-II, c-IV, d-III
(C) a- II, b-1, c-III, d-IV
(D) a-ll, b-I, c-IV, d-III
उत्तर – A

06. ……….. रेशेदार फसल है ।
(A) कहवा
(B) जूट
(C) तिलहन
(D) गेहूँ
उत्तर – B

07. निम्न में से कौन कैंसर के खतरे को कम नहीं करता है?
(A) प्रतिदिन सुबह की धूप
(B) सन्तुलित आहार
(C) प्रतिदिन व्यायाम
(D) निष्क्रिय जीवनशैली
उत्तर – D

08. मानव कार्य के संबंध में, निम्न में से कौन से वाक्य सही हैं ?
(J) एल्बुमिन, रक्त में बहुतायत में पाई जाने वाली प्रोटीन है ।
(K) लीवर शरीर से नाइट्रोजन अपशिष्ट निकालने में मदद करता है
(L) मानव हृदय में तीन कोष्ठ होते हैं ।
(M) इन्सुलिन लीवर द्वारा स्त्रावित होता है।
सही विकल्प चुनें-
(A) केवल J, K और L
(B) केवल J और K
(C) केवल 1 और M J
(D) केवल L और M
उत्तर – B

09. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-

कॉलम – I (राज्य)कॉलम-II (तापीय ऊर्जा संयंत्र )
(a) तमिलनाडुI) पनकी
(b) तेलंगानाII) उरण
(c) उत्तर प्रदेशIII) कोठागुडम
(d) महाराष्ट्रIV) नेवेली

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a- 1, b-II, C-III, d-IV
(B) a- IV, b-III, c-I, d-II
(C) a-III, b- IV, c-II, d-I
(D) a-II, b-1, c-IV, d-III
उत्तर – B

10. निम्नलिखित संख्याओं को आरोही क्रम में दर्शाने वाले सही विकल्प का चयन कीजिए-
(K) 2 ^ 50
(L) 3 ^ 40
(M) 4 ^ 30
(N) 5 ^ 20
(N) 6 ^ 10
उत्तर – B

PART-II छत्तीसगढ़ का सामान्य ज्ञान

11. छत्तीसगढ़ की पंचायतों में सदस्यों की न्यूनतम और अधिकतम संख्या के विषय में सही क्या है?
(J) ग्राम पंचायत 10-20 सदस्य
(K) जनपद पंचायत 10-15 सदस्य
(L) जनपद पंचायत 10-25 सदस्य
(M) जिला पंचायत 10-35 सदस्य
सही विकल्प चुनें-
(A) केवल J. K और L
(B) केवल K, M और L
(C) केवल J K और M
(D) केवल J. L और M
उत्तर – D

12. नीचे दिए गए कॉलम का मिलान करें-
कॉलम-I (जिला) — कॉलम-II (औद्योगिक क्षेत्र )
(a) रायपुर — (I) पांगरी खुर्द
(b) जशपुर — (II) रिखी
(c) राजनांदगांव — (III) नारायण बहली
(d) सरगुजा — (IV) खपरी खुर्द
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a- I, b-II, c-III, d-IV
(B) a- IV, b-III, C-I, d-II
(C) a- III, b- IV, c-II, d-I
(D) a- II, b-1, c- IV, d-III
उत्तर – B

13. नारायण पाल मंदिर किस जलप्रपात के निकट स्थित है?
(A) तीरथगढ़ जलप्रपात
(B) मलेगर जलप्रपात
(C) चित्रकोट जलप्रपात
(D) सप्तधारा जलप्रपात
उत्तर – C

14. माधवराव सप्रे को सन् 1900 में छत्तीसगढ़ के प्रथम मासिक पत्र ‘छत्तीसगढ़ मित्र’ के प्रकाशन प्रारंभ करने में निम्नलिखित में से किन-किन व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त हुआ था?
(J) कामता प्रसाद गुरु(K) वामनराव लाखे
(L) रामराव चिंचोलकर
(M) रामदास गौड़
सही विकल्प चुने
(A) केवल J और K
(B) केवल K और M
(C) केवल K और L
(D) केवल K, L और M
उत्तर – C

15. छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना किस तिथि को प्रारंभ हुई ?
(A) 01 अगस्त 2020
(B) 01 जुलाई 2020
(C) 20 जुलाई 2020
(D) 21 जुलाई 2020
उत्तर – C

16. निम्नलिखित कथन [As] व कारण [R] को पढ़कर सही विकल्प को चुनिए
कथन [As] : रायगढ़ बेसिन में सर्वाधिक वर्षा होती है ।
कारण [R] : छत्तीसगढ़ में ग्रीष्म ऋतु में उच्च वायुदाब का केन्द्र होता है।
(A) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या है ।
(B) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, लेकिन [R], [As] की सही व्याख्या नहीं है ।
(C) [As] सत्य है, लेकिन [R] असत्य हैं ।
(D) [As] असत्य है, लेकिन [R] सत्य हैं ।
उत्तर – D

17. छत्तीसगढ़ में ब्रिटिश शासनकाल (1818 – 30) के दौरान नियुक्त ब्रिटिश रेजिडेंटों को उनकी नियुक्ति के समय के अनुसार सही आरोही क्रम में व्यवस्थित करें-
(K) कैप्टन ऐग्न्यू
(L) कैप्टन सैण्डिस्
(M) कैप्टन क्राफर्ड
(N) कैप्टन हंटर
(O) कैप्टन विल्किंसन
(A) K⇒ L⇒ M→ 0 → N
(B) L→ K⇒ M→ N→ 0
(C) L → 0 → N→M→K
(D) K⇒ N⇒ L→ 0→M
उत्तर – D

18. रायपुर शहर का नाम किसके नाम पर रखा गया है?
(A) राघोजी शेखर राय
(B) ब्रह्मदेव राय
(C) वीर नारायण सिंह
(D) अमर सिंह देव
उत्तर – B

19. साहित्य में “छत्तीसगढ़” शब्द का प्रयोग प्रथम बार किसने किया था?
(A) गोपाल मिश्र
(B) दलराम राव
(C) बाबू रेवाराम
(D) कवि बैरागी
उत्तर – B

20. जनगणना 2011 के अनुसार छत्तीसगढ़ में क्रियाशील जनसंख्या को जिलेवार बढ़ते क्रम में रखें-
(K) जशपुर
(L) कोरिया
(M) महासमुंद
(N) धमतरी
(A) K→ L→ N→ M
(B) L↔K→ N→M
(C) L→N→ K→M
(D) L↔K→M→N
उत्तर – C

21. पानी का सामान्य क्वथनांक (उबलने का बिंदु )…….. होता है ।
(A) 373 K
(B) 371K
(C) 377 K
(D) 375 K
उत्तर – A

22. निर्देश – निम्नलिखित कथन [As] व कारण [R] को पढ़कर सही विकल्प को चुनिए —
कथन [As] : सन् 1920 में ठाकुर प्यारेलाल सिंह के नेतृत्व में बंगाल – नागपुर कॉटन मिल के मजदूरों ने हड़ताल आरम्भ की।
कारण [R] : एक लम्बी हड़ताल के परिणामस्वरूप मजदूरों के काम के घंटे कम कर दिए गए।
(A) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या है ।
(B) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, लेकिन [R], [As] की सही व्याख्या नहीं है।
(C) [As] सत्य है, लेकिन [R] असत्य है ।
(D) [As] असत्य है, लेकिन [R] सत्य है ।
उत्तर – B

23. “सरहुल नृत्य” छत्तीसगढ़ के किस जनजाति का पारंपरिक नृत्य है ?
(A) मारिया
(B) मुरिया
(C) धुरवा
(D) उरांव
उत्तर – D

24. निम्न में से कौन छत्तीसगढ़ की ऊर्जा राजधानी नाम से जानी जाती है?
(A) रायपुर
(B) रायगढ़
(C) कोरबा
(D) बिलासपुर
उत्तर – C

25. किस यौगिक का रासायनिक नाम सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट है ?
(A) प्लास्टर ऑफ पेरिस
(B) बेकिंग सोडा
(C) जिप्सम
(D) वॉशिंग सोडा
उत्तर – B

26. जब 5% Ag – 95% Pb मिश्र धातु को 970°C से कमरे के ताप तक ठंडा किया जाता है, तो प्रावस्था में होने वाले परिवर्तनों को क्रम से व्यवस्थित करें-
(K) केवल ठोस अवस्थाओं की उपस्थिति ।
(L) दो प्रावस्थाएँ जिसमें द्रव प्रावस्था चाँदी से समृद्ध है।
(M) गलन क्रांतिक बिन्दु जिसमें तीनों प्रावस्थाएँ साम्यवस्था में हो ।
(N) सीसा क्रिस्टलीकरण प्रारम्भ ।
(O) एकल प्रावस्था – तरल विलयन
(A) 0⇒ M⇒ L→ N→ K
(B) K→ 0 →L→M→N
(C) KN→ 0 → L→ M
(D) 0 → N→L→M→K
उत्तर – D

27. निम्नलिखित में से गलत कथन ( कथनों ) का चयन करें-
(J) वान्डर वाल्स गुणांक ‘a’ अणुओं के बीच आकर्षणात्मक अंतः क्रियाओं की प्रबलता को दर्शाता है ।
(K) प्रायिकता वेग तापमान बढ़ने पर बढ़ता है और मोलर द्रव्यमान बढ़ने पर घटता है ।
(L) क्रान्तिक स्थिरांक वान्डर वाल्स गुणांकों से संबंधित होता है।
(M) औसत आणविक वेग M12 (द्रव्यमान ) के अनुक्रमानुपाती होता है तथा TV2 ( तापमान) के व्युत्क्रमानुपाती होता है ।
सही विकल्प चुनें-
(A) केवल J और K
(B) केवल M
(C) केवल K और L
(D) J, K और L
उत्तर – B

28. संघनन गुणांक दिया गया है, Z= PV / RT यदि Z = 1, तो इसका क्या तात्पर्य है-
(A) मोलर आयतन शून्य
(B) गैस में अणुओं के बीच मजबूत आकर्षण बल होते हैं।
(C) गैस आदर्श व्यवहार से विचलन दिखाती है।
(D) वास्तविक गैस आदर्श गैस की तरह व्यवहार करती है।
उत्तर – D

29. H,BO, के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
(J) जल में घुलनशील
(K) जल में अघुलनशील
(L) यह प्रबल मोनोबेसिक अम्ल की तरह व्यवहार करता है ।
(M) यह दुर्बल मोनोबेसिक अम्ल की तरह व्यवहार करता है ।
सही विकल्प चुनें-
(A) केवल J और L
(B) केवल J और M
(C) केवल K और L
(D) केवल K और M
उत्तर – B

30. आर्सीन का अपघटन निम्न में से उदाहरण है-
(A) स्वः उत्प्रेरक अभिक्रिया
(B) एन्जाइम उत्प्रेरित अभिक्रिया
(C) स्व-उत्प्रेरित अभिक्रिया
(D) प्रेरित उत्प्रेरण
उत्तर – C

31. यदि AgCI की जल में घुलनशीलता 1.3×10⁻⁵ mol/ L है, तो इसका घुलनशीलता गुणनफल Ksp का मान क्या है ?
(A) 1.3×10⁻⁵
(B) 2.6×10⁻⁵
(C) 1.69×10⁻¹⁰
(D) 2.6×10⁻¹⁰
उत्तर – C

32. नीचे दिए गए यौगिकों के बंध कोणों का सही घटता क्रम क्या है ?
(a) AsH₃ (b) NH₃ (c) PH₃ (d) SbH₃
(A) a>b>c>d
(B) b>c>a>d
(C) d>a>c>b
(D) c>a>b>d
उत्तर – B

33. निम्नलिखित कथन [As] व कारण [R] को पढ़कर सही विकल्प को चुनिए —
कथन [As] : एक द्रवस्नेही सोल, द्रवविरोधी सोल की अपेक्षा ऊष्मागतिकीय रूप से अधिक स्थिर होता है ।
कारण [R] : द्रवस्नेही सोल में विसरित अवस्था और विसरण माध्यम के बीच बहुत कम आकर्षण होता है ।
(A) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या है ।
(B) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, लेकिन [R], [As] की सही व्याख्या नहीं है।
(C) [As] सत्य है, लेकिन [R] असत्य हैं ।
(D) [As] असत्य है, लेकिन [R] सत्य हैं ।
उत्तर – C

34. निम्नलिखित विद्युत चुम्बकीय तरंगों को उनकी आवृत्ति के आरोही अथवा बढ़ते क्रम में व्यवस्थित करें-
(K) पराबैंगनी किरणें
(L) गामा किरणें
(M) इन्फ्रारेड किरणे
(N) माइक्रोवेव
(O) रेडियो तरंगें
(A) L→ 0 → N→M→K
(B) 0 → N→ L→ K→M
(C) 0 N ⇒ M→ K→L
(D) L→ K→M→N→ 0
उत्तर – C

35. एक प्रबल विद्युत अपघट्य के असामान्य व्यवहार ( जैसे ओस्टवाल्ड तनुकरण नियम से विचलन) को किसके द्वारा समझाया गया है?
(A) आयनन संतुलन
(B) पूर्ण वियोजन और अंतर – आयनिक आकर्षण
(C) अणुओं का आंशिक वियोजन
(D) असंयोजित अणुओं की उपस्थिति
उत्तर – B

36. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए –

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a-l, b-II, c-III, d-IV
(B) a-ll, b-III, c- IV, d-I
(C) a- III, b- IV, c-II, d-I
(D) a- IV, b-III, c-I, d-II
उत्तर – B

37. किसी विद्युत अपघट्य विलयन में आयन की प्रयोगात्मक रूप से मापी गई परिवहन संख्या, प्रयुक्त प्रयोगात्मक विधि के आधार पर थोड़ी भिन्न हो सकती है।
अभिकथन [As] : हिटॉर्फ विधि में, परिवहन संख्या स्थिर विलायक फ्रेम के सापेक्ष निर्धारित की जाती है, जबकि चल सीमा विधि में, यह चल आयनिक सीमा के सापेक्ष निर्धारित की जाती है ।
कारण [R] : चूँकि आयनिक गतिशीलता और विलायक प्रववाह (विद्युत – परासरण) संदर्भ फ्रेम को अलग-अलग तरीकों से प्रभावित करते हैं, इसलिए इन दोनों विधियों में मापी गई परिवहन संख्या भिन्न हो सकती है, विशेष रूप से बहुत असमान गतिशीलता वाले आयनों वाले इलेक्ट्रोलाइट्स के लिए (उदाहरण के लिए, H⁺ / Cl⁻ )
(A) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या है।
(B) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, लेकिन [R], [As] की सही व्याख्या नहीं है ।
(C) [As] सत्य है, लेकिन [R] असत्य है ।
(D) [As] असत्य है, लेकिन [R] सत्य है ।
उत्तर – A

38. निम्नलिखित विलायकों को उनके डाइइलेक्ट्रिक स्थिरांक के अवरोही क्रम (अधिकतम से न्यूनतम) में व्यवस्थित करें-
(K) जल
(L) एथेनॉल
(M) फॉर्मिक अम्ल
(N) एसीटोन
(O) एसीटिक अम्ल
(A) K↔L→ M→ N→ 0
(B) KM⇒ L→ N→ 0
(C) L⇒ K N⇒ M→ 0
(D) M→ N→ 0→L→K
उत्तर – B

39. डिबोरेन के लिए निम्नलिखित सही कथन पर विचार करें-
(J) बोरॉन (B) SP³ संकरित है ।
(K) बोरॉन (B) SP² संकरित है ।
(L) B… H… B में 2c-2e ब्रिज बॉन्ड
(M) B… H… B में 3c-2e ब्रिज बॉन्ड
सही विकल्प चुनें-
(A) केवल J और L
(B) केवल K और L
(C) केवल K और M
(D) केवल J और M
उत्तर – D

40. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a-III, b-1, c-IV, d-11
(B) a-III, b-II, c-1, d-IV
(C) a-III, b-1, c-II, d-IV
(D) a-I, b-II, c-III, d-IV
उत्तर – C

41.
(A) प्रोपिऑनिक अम्ल
(B) एसिटिक अम्ल
(C) क्लोरोएसीटिक अम्ल
(D) डाईक्लोरोएसीटिक अम्ल
उत्तर – D

42. सबस उस कोलॉइडी तंत्र को कैसे पदार्थ परिक्षिप्त प्रावस्था के माध्यम के रूप में होता है?
(A) पायस
(B) जेल
(C) सॉल
(D) फोम
उत्तर – C

43. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-
कालम-I — कालम-II
(a) मानक हाइड्रोजन इलेक्ट्रोड (एसएचई) — (I) सभी तापमानों पर परंपरा के अनुसार 0.0 v के रूप में परिभाषित
(b) संतृप्त कैलोमेल इलेक्ट्रोड (एससीई) — (II) Hg₂ Cl₂ (s) + 2e – 2Hg (l) + 2Cl⁻
(c) एससीई (SCE) पर अर्ध- सेल अभिक्रिया — (III) E = E° + FRT In [Cl⁻]²
(d) [Cl⁻] के साथ एससीई (SCE) की संभावित भिन्नता — (IV) स्थिर विभव के कारण द्वितीयक संदर्भ इलेक्ट्रोड के रूप में कार्य करता है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a- I, b- IV, c-II, d-III
(B) a- I, b-III, c- IV, d-II
(C) a- I, b- IV, c- III, d-II
(D) a- I, b-III, c-II, d-IV
उत्तर – A

44. निम्नलिखित सब्सट्रेट की SN 2 अभिक्रिया के प्रति क्रियाशीलता को घटते क्रम में लिखिए-
(K) CH₃Cl
(L) CH₃CH₂Cl
(M) CH₃CH₂CH₂Cl
(N) CH₃CH-CH₃ (Cl)
(O) Ph CH₂Cl
(A) 0→ K→ L→M→N
(B) K⇒ L⇒ M→ N→ 0
(C) K↔L→ 0 → M→ N
(D) K→ L→ M→ 0→N
उत्तर – A

45. माइकल मेन्टन समीकरण से इन्हें मिलाइए-

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a-II, b-IV, c-III, d-I
(B) a- II, b-1, c-IV, d-III
(C) a-II, b-III, c-I, d-IV
(D) a-II, b-I, c-III, d-IV
उत्तर – B

46. निम्नलिखित में से कौन सा पराबैंगनी विकिरण की सीम को दर्शाता है?
(A) 400nm – 700nm
(B) 200nm – 300nm
(C) 1000nm – 10000nm
(D) 10⁷ nm – 10 n,
उत्तर – B

47. निम्नलिखित अभिक्रियाओं में से कौन-सी ऋणात्मक उत्प्रेरण का उदाहरण है?
(K) ट्राइक्लोरोमीथेन का ऑक्सीकरण
(L) हाइड्रोजन परऑक्साइड का अपघटन
(M) एंटीनॉकिंग एजेंट के रूप में टेट्राइथाइल लेड का उपयोग
सही विकल्प चुनें-
(A) केवल J और K
(B) केवल M और L
(C) K, L और M
(D) J, K और L
उत्तर – C

48. 25°C पर 1NKCI विलयन की विशिष्ट चालकता 0.112 S cm है। 1 N KCI विलयन की तुल्यांकी चालकता होगी-
(A) 112 S cm² eqv⁻¹
(B) 11.2 Scm⁻¹ eqv⁻¹
(C) 0.112 S cm² eqv⁻¹
(D) 1120S cm² eqv⁻¹
उत्तर – A

49. प्रकाश के अवशोषण पर इलेक्ट्रॉनिक संक्रमण नाभिक की गति की तुलना में तेजी से होता है, क्योंकि इलेक्ट्रॉन का द्रव्यमान (परमाणु द्रव्यमान ) नाभिक की तुलना में काफी कम होता है, जो एक महत्वपूर्ण सिद्धांत की ओर ले जाता है, जिसे प्रकाश रसायन विज्ञान में क्या कहा जाता है?
(A) फ्रैंक – कॉन्डन सिद्धांत
(B) बीयर नियम
(C) स्टोक्स शिफ्ट
(D) विपरित – स्टोक्स शिफ्ट
उत्तर – A

50. 21°Po का अर्ध-आयुकाल 140 दिन है। कितने दिनों के बाद नमूने का 25% भाग अविघटित बचेगा?
(A) 280 दिन
(B) 280 सप्ताह
(C) 80 दिन
(D) 180 दिन
उत्तर – A

51. ओस्टवाल्ड के तनुकरण नियम से प्रबल विद्युत अपघट्य के विचलन को डेबी – हकेल सिद्धांत द्वारा समझाया गया है, जो विचलन का कारण ……….बताता है ।
(A) असंयोजित विद्युत अपघट्य अणुओं की उपस्थिति
(B) आयनों की प्रभावी सांद्रता को कम करने वाले अंतर – आयनिक आकर्षण का प्रभाव
(C) विलेय अणुओं का अपूर्ण आयनीकरण
(D) विलायक – विलेय संघटन
उत्तर – B

52. Ti²⁺ और Ni²⁺ में आयुग्मित इलेक्ट्रॉन की संख्या है –
(A) 1, 2
(B) 2, 2
(C) 2, 1
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – B

53. निम्न में से कौन कैनिज़ारो अभिक्रिया नहीं देगा?
(A) (CH₃)₃ C- CHO
(B) CH₃CHO
(C) C₆H₅CHO
(D) HCHO
उत्तर – B

54. अभिक्रिया के लिए [Co(H₂O)₆]²⁺ + 4Cl⁻ = [CoCl₄]²⁻ + 6H₂O निम्न में से कौन से कथन सत्य हैं?
(J) अभिक्रिया ऊष्माक्षेपी है ।
(K) शीतलन पर मिश्रण का रंग [Co (H₂O)₆]²⁺ के कारण गुलाबी हो जाता है।
(L) साम्यावस्था मिश्रण [CoCl₄]²⁻ के कारण नीला है ।
(M) ताप बढ़ाने पर साम्य गुलाबी से नीले रंग की ओर स्थानांतरित हो जाता है ।
सही विकल्प चुनें-
(A) K, L और M
(B) केवल J और K
(C) केवल J और L
(D) J, K और L
उत्तर – A

55. लैंगम्यूर – हिंशेलवुड क्रियाविधि के अनुसार, एक ठोस उत्प्रेरक की सतह पर होने वाली गैसीय अभिक्रिया, अर्थात सतही अभिक्रिया में, निम्नलिखित प्रारंभिक चरण शामिल होते हैं-
(K) सतह पर अभिकारकों का अधिशोषण ।
(L) अभिकारकों का सतह पर विसरण |
(M) सतह पर रासायनिक अभिक्रिया ।
(N) सतह पर उत्पादों का विसोषण
(0) सतह से उत्पादों का विसरण।
सही क्रम है-
(A) K -> L -> M -> N -> O
(B) L -> K -> M -> N -> 0
(C) K -> L -> N -> M -> O
(D) L -> K -> N -> M -> 0
उत्तर – B

56. एक द्वितीय कोटि रासायनिक अभिक्रिया के लिए आरहीनियस समीकरण में आवृत्ति कारक (A) की इकाई क्या होती है?

उत्तर – d

57. संघट्ट सिद्धांत (Collision theory) के अनुसार प्रतिक्रिया (अभिक्रिया) होने की सही क्रमिक प्रक्रिया को क्रमबद्ध करें-
(K) अणुओं का आपस में टकराव होना चाहिए ।
(L) टकराने वाले अणुओं में ऊर्जा सक्रियण ऊर्जा होनी चाहिए |
(M) अणुओं का अभिविन्यास (Orientation) सही होना चाहिए ।
(N) उत्पाद का निर्माण होता है ।
(A) K⇒ M→L→N
(B) K→ L→M→N
(C) M K→N→L
(D) L→K→M→N
उत्तर – B

58. BF, NH, NF, और PH, में बंध कोणों का सही क्रम है-
(A) PH_{3} > BF_{3} > NF_{3} > NH_{3}
(B) BF_{3} > PH_{3} > NH_{3} > NF_{3}
(C) NH_{3} > NF_{3} > BF_{3} > PH_{3}
(D) BF_{3} > NH_{3} > NF_{3} > PH_{3}
उत्तर – D

59. यदि एक n मोल आदर्श गैस निर्वात में तथा कम प्रसार के तापमान पर रूद्धोष्म प्रसार (V=2V ) हो जाये तो AS का व्यंजक क्या होगा
(A) RT In 2
(B) R In 2
(C) – R In 2
(D) – RT In 2
उत्तर – B

60. निम्नलिखित का मिलान कीजिए-

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a-IV, b-III, c-1, d-11
उत्तर – A

61. मूल सर्वाधिक संभाव्य वेग का अनुपात होगा,
(A) 1:3:2
(B) 1:2:3
(C) √2
(D) 3
उत्तर – A

62. साम्य अवस्था (equilibrium) पर, निम्न में से कौन सा कथन सही है?
(A) K= 0
(B) Q>K
(C) AG = 0
(D) AG° = 0
उत्तर – C

63. 298K पर निम्न गैसों को मूल माध्य वर्ग बढ़ते क्रम में व्यवस्थित कीजिए-
(K) CH₄
(L) N₂
(M) H₂
(N) CO₂
(O) O₂
(A) 0 → N→M→L→K
(B) K⇒ L→ M→ N→ 0
(C) N → 0 → L→K→M
(D) M→ 0 → K→ N→ L
उत्तर – C

64. निम्नलिखित कथन [As] व कारण [R] को पढ़कर सही विकल्प को चुनिए –
कथन [As] : किरचॉफ का नियम अभिक्रिया की एनथैल्पी परिवर्तन को तापमान से वर्णन करता है।
कारण [R] : यह निम्न समीकरण से व्युत्पन्न होता है d(ΔH°) / dT = ΔC° p
(A) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या है।
(B) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, लेकिन [R], [As] की सही व्याख्या नहीं है।
(C) [As] सत्य है, लेकिन [R] असत्य हैं ।
(D) [As] असत्य है, लेकिन [R] सत्य हैं ।
उत्तर – A

65. ताज़ा बना अवक्षेप को कोलॉइडी विलयन में परिवतर्तित करने की प्रक्रिया को कहते हैं-
(A) स्कंदन
(B) पेप्टाइजेशन
(C) वैद्युत अपघटन
(D) विसरण
Ans- B

66. निम्नलिखित में से कौन प्रतिदीप्त (फ्लोसेंट ) गुण प्रदर्शित करता है?
(J) नैफ्थलीन
(K) एसीटोन
(L) मीथेन
(M) इथेन
सही विकल्प चुनें-
(A) केवल K और L
(B) केवल L और M
(C) केवल I और K
(D) केवल J और M
उत्तर – C

67. नीचे दिए गए कथन [As] और कारण [R] के लिए सही विकल्प चुनें —
कथन [As] : तीसरे इलेक्ट्रॉन समूह 2 तत्व को हटाना बहुत कठिन है।
कारण [R] : प्रभावी नाभिकीय आवेश अधिक होता है, इसलिए शेष इलेक्ट्रॉन अधिक मजबूती बंधे होते हैं |
(A) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या है ।
(B) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, लेकिन [R], [As] की सही व्याख्या नहीं है ।
(C) [As] सत्य है, लेकिन [R] असत्य है ।
(D) [As] असत्य है, लेकिन [R] सत्य है ।
उत्तर – A

68. निम्नलिखित में से सही कथन का चयन करें-
(J) हेल्महोटज मुक्त ऊर्जा A और गिब्स मुक्त ऊर्जा G अवस्था फलन हैं ।
(K) सभी गैसों के लिए Cp – Cv = R होता है ।
(L) सभी उत्क्रमणीय प्रक्रियाओं के लिए ΔS धनात्मक होता है ।
(M) स्थिर ताप एवं दाब पर एक उत्क्रमणीय प्रावस्था परिवर्तन के लिए ΔG का मान शून्य होता है ।
सही विकल्प चुनें-
(A) केवल K और L
(B) K, L और M
(C) केवल J और M
(D) केवल K
उत्तर – C

69. निम्नलिखित में से कोलॉइडी विलयन से सम्बन्धित कौन-कौन से कथन सही हैं?
(J) कोलॉइडी निकाय एक समांगी तंत्र है ।
(K) ब्राउनी गति सॉलों को स्थायित्व देती है ।
(L) ये अणुसंख्य गुण प्रदर्शित करते हैं
(M) कोलॉइडी कणों पर आवेश नहीं होते हैं।
सही विकल्प चुनें-
(A) केवल K और L
(B) केवल और L
(C) J. K और M
(D) K, L और M

उत्तर – A

70. निम्नलिखित धातुओं का अनेक संबंधित ज्वाला रंगों से मिलान करें-
कॉलम-I — कॉलम-II
(a) Li — (I) लाल – बैंगनी
(b) K — (II) नीला
(c) Rb — (III) गहरा लाल
(d) Cs — (IV) बकाइन
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a-I, b-II, c-III, d-IV
(B) a-III, b- IV, c-II, d-I
(C) a-III, b-IV, c-I, d-II
(D) a- I, b-Il, c- IV, d-III
उत्तर – C

71. यदि ठोस सुक्रोज एक जलीय सुक्रोज विलयन के साथ साम्यावस्था में हो, तो स्वतंत्रता की कोटि क्या होगी?
(A) 01
(B) 04
(C) 02
(D) 03
उत्तर – C

72. जब HCI मिलाया जाता है, तो NaCl(aq) में Na⁺ की परिवहन संख्या क्यों कम हो जाती है?
(A) विलयन की श्यानता बढ़ जाती है ।
(B) H⁺ आयनों की गतिशीलता अन्य आयनों की तुलना में बहुत अधिक होती है।
(C) Cl⁻ आयनों का स्थान OH⁻ आयन ले लेते हैं ।
(D) आयनिक वायुमंडल अधिक सघन हो जाता है ।
उत्तर – B

73. नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिसमें से एक को अभिकथन [As] तथा दूसरे को कारण [R] कहा गया है। नीचे दिए गए कथनों के आधार पर सही विकल्प चुनिए-
अभिकथन [As] : गैब्रियल पथैलामाइड संश्लेषण का उपयोग ऐरोमेटिक एमीन बनाने के लिए नहीं किया जा सकता ।
कारण (R) : ऐरिल हैलाइड न्यूक्लियोफिलिक नाभिकस्नेही प्रतिस्थापन अभिक्रिया नहीं देते।
(A) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या है।
(B) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, लेकिन [R], [As] की सही व्याख्या नहीं है।
(C) [As] सत्य है, लेकिन [R] असत्य हैं ।
(D) [As] असत्य है, लेकिन [R] सत्य हैं ।
उत्तर – A

74. ऑफबाऊ सिद्धांत क्या बताता है?
(A) इलेक्ट्रॉन सबसे पहले उच्चतम उपलब्ध ऊर्जा कक्षक में प्रवेश करते हैं।
(B) इलेक्ट्रॉन सबसे पहले निम्नतम उपलब्ध ऊर्जा कक्षक में प्रवेश करते हैं।
(C) इलेक्ट्रॉन किसी भी ऊर्जा स्तर पर यादृच्छिक रूप से कक्षकों में प्रवेश करते हैं।
(D) इलेक्ट्रॉन केवल अपनी स्पिन अवस्था के आधार पर कक्षकों में प्रवेश करते हैं ।
उत्तर – B

75. निम्न यौगिकों को उनकी अम्लीय प्रबलता के घटते क्रम में लिखिए-

(A) 0→ N→ K→L → M
(B) 0 → N→M→L→K
(C) K L ⇒ M→ N→ 0
(D) N→ 0 → K→L→ M
उत्तर – A

76. निर्देश निम्नलिखित कथन [As] और कारण [R] को पढ़कर सही विकल्प को चुनिए —
कथन [As] : एसीटिक अम्ल और सोडियम एसीटेट का मिश्रण लगभग 4.75 pH वाला बफर बनाता है।
कारण [R] : एसीटिक अम्ल का pKa लगभग 9.25 होता है ।
(A) [As] सत्य है, लेकिन [R] असत्य है ।
(B) [As] और [R] दोनों सत्य हैं
(C) [As] असत्य है
(D) [As] असत्य है, लेकिन [R] सत्य हैं।
उत्तर – C

77. प्रकाश रसायन विज्ञान में निम्नलिखित में से कौन-सी एक विलंबित प्रक्रिया है?
(A) आंतरिक रूपांतरण
(B) प्रतिदीप्ति
(C) स्फुरदीप्ति
(D) इनमें से कोई भी नहीं
उत्तर – C

78. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-
कॉलम – I — कॉलम-II
(a) जल तंत्र के त्रिक बिंदु — (I) C= 1, P= 2, F = 0
(b) सल्फर तंत्र के संक्रमण वक्र — (II) C = 2, P = 3, F = 0
(c) KI- जल तंत्र के गलन क्रांतिक बिन्दु — (III) C=1, P= 3, F = 0
(d) Zn – Mg तंत्र के सर्वांगसम बिन्दु — (IV) C=1, P = 2, F = 0
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a- III, b-I, c-IV, d-II
(B) a- IV, b-III, c-II, d-I
(C) a- III, b- IV, c-II, d-I
(D) a-IV, b-1, c-III, d-II
उत्तर – C

79. 0°C और 1 atm पर पानी के जमने की प्रक्रिया में गिब्स मुक्त ऊर्जा परिवर्तन (ΔG) का मान-
(A) – 2.73 kJ / mol
(B) 2.73 kJ / mol
(C) 6.01kJ / mol
(D) 0kJ / mol
उत्तर – D

80. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a- IV, b-II, c-1, d-III
(B) a-I, b-II, c-IV, d-III
(C) a-III, b-II, c-I, d-IV
(D) a-II, b-III, c-IV, d-I
उत्तर – D

81. प्रति परासरण कब होता है?
(A) जब विलायक स्वतः तनु विलयन से सान्द्र विलयन की ओर प्रवाहित हो।
(B) जब विलेय सान्द्र विलयन से तनु विलयन की ओर प्रवाह करे।
(C) जब तापमान शून्य कर दिया जाता है ।
(D) जब बाहरी दाब, परासरण दाब से अधिक हो ।
उत्तर – D

82. जब हम मानक हाइड्रोजन इलेक्ट्रोड की तुलना कैलोमेल इलेक्ट्रोड से करते हैं तो कौन सा/से कथन सत्य है / हैं?
(J) कैलोमेल इलेक्ट्रोड को संभालना आसान होता है और यह अधिक स्थिर होता है ।
(K) कैलोमेल इलेक्ट्रोड का विभव हमेशा 0.00 v के बराबर होता है।
(L) कैलोमेल इलेक्ट्रोड का उपयोग नियमित मापन में एक मानक संदर्भ इलेक्ट्रोड के रूप में किया जा सकता है।
(M) कैलोमेल इलेक्ट्रोड का विभव KCI मोलरता पर निर्भर करता है।
सही विकल्प चुनें-
(A) J, K और L
(B) J, K और M
(C) J, L और M
(D) K L और M
उत्तर – C

83. n मोल एक आदर्श गैस के समतापी प्रसार ( V₁ to V₂ ) के लिए एन्ट्रापी परिवर्तन को इस प्रकार व्यक्त किया जा सकता है-
(A) AS = -nR In (V₁/V₂)
(B) AS = nR In (V₂/V₁)
(C) AS = nRT In (V₂/V₁)
(D) AS = nR In (V₁/V₂)
उत्तर – B

84. निम्नलिखित बफर्स को pH के बढ़ते क्रम में व्यवस्थित करें-

(A) 0→ K⇒ L→M→N
(B) 0 → K→M→L→N
(C) K → 0 →M→L→N
(D) K⇒ L→ 0 → N→ M
उत्तर – A

85. नर्नस्ट वितरण नियम बिना संशोधन के लागू होगा यदि (दोनों अमिश्नणीय द्रवों में विलेय का-
(A) [विकल्प उपलब्ध नहीं]
(B) [विकल्प उपलब्ध नहीं]
(C) विलायक से रासायनिक क्रिया हो
(D) समरूप आण्विक अवस्था में हो
उत्तर – D

86. ( प्रजाति) अभिक्रिया के लिए CHCl₃ + Cl₂ → CCl₄ + HCl निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें-
(J) CHCl₃ के सापेक्ष अभिक्रिया का क्रम 1 है ।
(K) Cl₂ के सापेक्ष अभिक्रिया का क्रम 1⁄2 है ।
(L) कुल अभिक्रिया की कोटि 2 है।
(M) कुल अभिक्रिया की कोटि 1.5 है ।
सही विकल्प चुनें-
(A) केवल J और K
(B) J, K और M
(C) केवल J और L
(D) J, K और L
उत्तर – B

87. नीचे दिए गए कथन [As] और कारण [R] के लिए सही विकल्प चुनें —
कथन [As] : विषम उत्प्रेरण में अभिक्रिया की दर उत्प्रेरक के पृष्ठीय क्षेत्रफल पर बहुत अधिक निर्भर करती है।
कारण [R] : ऐसा इसलिए है क्योंकि उत्प्रेरक की क्रियाशीलता ठोस उत्प्रेरक की सतह पर उपस्थित सक्रिय स्थलों पर होती है।
(A) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या है ।
(B) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, लेकिन [R], [As] की सही व्याख्या नहीं है ।
(C) [As] सत्य है, लेकिन [R] असत्य है ।
(D) [As] असत्य है, लेकिन [R] सत्य है ।
उत्तर – A

88. निम्नलिखित कथन [As] और कारण [R] को पढ़कर सही विकल्प को चुनिए-
कथन [As] : As₂S₃ सॉल में अल्प मात्रा में जिलेटिन मिला दिया जाए तो विद्युत अपघट्य की कुछ मात्रा मिलाए जाने पर वह स्कंदित नहीं होता ।
कारण [R] : विद्युत अपघट्य के चारों ओर जिलेटिन एक रक्षा आवरण बना देता है ।
(A) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या है ।
(B) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या नहीं है ।
(C) [As] सत्य है लेकिन [R] असत्य हैं ।
(D) [As] असत्य है लेकिन [R] सत्य हैं ।
उत्तर – C

89. नाइट्रोबेंजीन का नाइट्रेशन करने पर कौन सा उत्पाद बनता है?
(A) [विकल्प उपलब्ध नहीं]
(B) [विकल्प उपलब्ध नहीं]
(C) पैरा – डाइनाइट्रोबेंजीन
(D) 1,2,3 – ट्राइनाइट्रोबेंजीन
उत्तर – B

90. निर्देश निम्नलिखित कथन [As] और कारण [R] को पढ़कर सही विकल्प चुनिए —
कथन [As] : प्रकाश की उपस्थिति में हाइड्रोजन गैस और क्लोरीन गैस के बीच प्रतिक्रिया में उच्च क्वांटम उपज है d>1
कारण [R] : φ = प्रक्रिया से गुजरने वाले अणुओं की संख्या n / अवशोषित प्रकाश के फोटॉनों की कुल संख्या
(A) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या है ।
(B) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, लेकिन [R], [As] की सही व्याख्या नहीं है।
(C) [As] सत्य है लेकिन [R] असत्य हैं ।
(D) [As] असत्य है लेकिन [R] सत्य हैं ।
उत्तर – B

91. प्रावस्था नियम का सही रूप है-
(A) C+ F = P – 2
(B) P+F=C + 2
(C) P-F=C+ 2
(D) P+C= F – 2
उत्तर – B

92. निम्नलिखित में कौन ओपन शेल सिंगलेट के मानदंड को पूरा करता है?
(A) [↑↓]
(B) [↑ ][↓ ]
(C) [↑ ][↑ ]
(D) [↓ ][↓ ]
उत्तर – D

93. निम्नलिखित में से किसका उपयोग रासायनिक प्रतिक्रियाओं में प्रकाश सुग्राहीकरण के रूप में किया जाता है?
(L) क्लोरीन गैस
(M) मीथेन गैस
सही विकल्प चुनें-
(A) J, K और L
(B) केवल J और K
(C) केवल L और M
(D) K, L और M
उत्तर – A

94. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a-IV, b-II, c-I, d-III
(B) a-III, b-II, c-IV, d-I
(C) a-II, b-III, c-I, d-IV
(D) a-I, b-II, c-III, d-IV
उत्तर – C

95. 37°C पर मानव रक्त का परासरण दाब 7.65 atm है। 54.18 ग्राम ग्लूकोज प्रति लीटर पानी में घोलकर एक ग्लूकोज विलयन (m = 180 ग्राम / मोल) तैयार किया जाता है। आदर्श व्यवहार मानते हुए, यह ग्लूकोज विलयन रक्त के सापेक्ष………. होगा। (R=0.0821 L. atm. mol⁻¹. k⁻¹)
(A) अल्प परासारी
(C) अति परासारी
(B) सम परासारी
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – C

96. डेबी-हकेल-ऑन्सेगर सिद्धांत के अनुसार, सांद्रता के साथ एक प्रबल विद्युत अपघट्य की मोलर चालकता में कमी के पीछे का कारण है / हैं-
(J) विद्युत क्षेत्र का कम करता ह ।
(K) आयनिक वायुमंडल केंद्रीय आयन के विपरीत दिशा में गति करता है।
(L) तनुकरण के साथ वियोजन की मात्रा कम हो जाती है ।
(M) वैद्युतकण – संचालन प्रभाव आयनिक गति का विरोध करते हैं ।
सही विकल्प चुनें-
(A) J, K और L
(B) J, K और M
(C) J, L और M
(D) K, L और M
उत्तर – B

97. दी गई अभिक्रिया का उत्पाद है?

(A) [संरचना उपलब्ध नहीं]
(B) [OH -OH संरचना]
(C) [OH संरचना]
(D) [संरचना उपलब्ध नहीं]
उत्तर – A

98. निम्नलिखित में से कौन सा रोजेनमुण्ड अपचयन उत्प्रेरक (H₂/Pd-BaSO) अभिक्रिया द्वारा प्राप्त किया जा सकता है?

सही विकल्प चुनें-
(A) केवल J और K
(B) केवल J और
(C) J, K और M
(D) J, K और L
उत्तर – B

99. VSEPR सिद्धांत के अनुसार I₃⁻ आयन का आकार क्या है ?
(A) त्रिकोणीय द्विपिरामिडीय
(B) चतुष्फलकीय
(C) रैखिक
(D) अष्टफलकीय
उत्तर – C

100. यदि हिमांक पर बेन्जोइक अम्ल विलयन की प्रेक्षित मोलरता (मोलैलिटी), क्वथनांक पर मोलरता (मोलैलिटी) की आधी है, तो हिमांक पर वान्ट हॉफ कारक (i) है-
(A) 1.0
(B) 2.0
(C) 0.5
(D) 1.5
उत्तर – C

यदि प्रश्न पत्र (CG Chemist Bharti 2025 Question Paper) से संबंधित आपका कोई भी सवाल है, तो कृपया नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर पूछें, हमारी टीम जल्द ही आपकी सहायता करेगी |

Leave a Comment