CG Nagar Sainik Question Paper With Answer Key 2025

|
On: July 16, 2026
CG Vyapam Nagar Sena Question Paper
Join WhatsApp
Join Now

CG Vyapam Nagar Sena Question Paper छत्तीसगढ़ नगर सैनिक भर्ती परीक्षा 2025 (NSMF) विभागीय उत्तर कुंजी और हल प्रश्न पत्र PDF डाउनलोड लिंक CG Nagar Sainik Bharti Question Paper pdf

CG Vyapam Nagar Sainik Question Paper & (NSMF25) Final Answer Key PDF Link” पर क्लिक करें।

Answer KeyPDF
Question PaperPDF

Chhattisgarh Home Guard Question Paper 2025 (Set – C)

भाग – 1 छत्तीसगढ़ का सामान्य ज्ञान

1. उचित संबंध जोड़िए-

कालम 1 (व्यक्तित्व)कालम – 2 (कार्य एवं उपलब्धि
a. हिना यास्मीन खानI. पंडवानी गायिका
b. पूजा अग्निहोत्रीII. छत्तीसगढ़ की पहली दंगल गर्ल (रेसलर, कोच)
c. तीजन बाईIII. जिला अभियोजन अधिकारी
d. लीना यदुIV. यंग सांइटिस्ट अवार्ड

निम्न में से सही विकल्प चुनिए-
(A) a-IV, b-III, c-II, d-I
(B) a-II, b-III, c-IV, d-I
(C) a-III, b-IV, c-I, d-II
(D) a-I, b-II, c-IV, d-III
उत्तर – C

2. छत्तीसगढ़ में निम्न जनजातीय विद्रोह हुए, इसको सही कालक्रम में लिखिए-
(a) हल्बा विद्रोह
(b) मुड़िया विद्रोह
(c) भूमकाल विद्रोह
(d) परलकोट विद्रोह
(e) कोई विद्रोह
(A) b>a>c>d>e
(B) e>c>d>b>a
(C) a>c>b>e>d
(D) a>d>e>b>c
उत्तर – D

3. खाल्हे दिए हुए सूची ले ‘विशेषण’ शब्द ल पहिचानव-
(J) चतुरा
(K) जावत
(L) अम्मट
(M) लाम
खाल्हे लिखे हुए विकल्प ले सही उत्तर ल चुनौ-
(A) J, L अउ M
(B) K, L अउ M
(C) J अउ L
(D) केवल K
उत्तर – A

4. निम्नलिखित इस्पात उद्योग आधारित शहरों और उनसे संबंधित राज्यों की जोड़ी बनाइए –

कालम – 1कालम – 2
a. जमशेदपुरI पश्चिम बंगाल
b. राउरकेलाII. छत्तीसगढ़
c. भिलाईIII. ओडिशा
d. दुर्गापुरIV. झारखंड

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए-
(A) a-III, b-IV, c-II, d-I
(B) a-IV, b-III, c-II, d-I
(C) a-II, b-IV, c-I, d-III
(D) a-I, b-IV, c-II, d-III
उत्तर – B

5. छत्तीसगढ़ के किस जिले में सुपर थर्मल पावर (ताप विद्युत गृह) स्थित है?
(A) रायपुर
(B) दंतेवाड़ा
(C) कोरबा
(D) दुर्ग
उत्तर – C

6. छत्तीसगढ़ राज्य में मानव अधिकार आयोग का गठन कब किया गया?
(A) 5 जुलाई 2002
(B) 16 अप्रैल 2001
(C) 26 जनवरी 2009
(D) 15 सितंबर 2003
उत्तर – 

7. ‘बस्तर पंडुम’ शब्द का अर्थ क्या है?
(A) बस्तर का खाना
(B) बस्तर का संगीत
(C) बस्तर की कला
(D) बस्तर का उत्सव
उत्तर – B

8. भारतीय खाद्य निगम (FCI) का कार्य है-
(L) किसानों से धान खरीदकर गोदाम में जमा करना ।
(M) खेत से फसल कटवाना ।
(N) खरपतवार व खाद के लिए लोन (ऋण) का प्रबंध करना ।
(O) सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से अनाज जरूरतमंदों तक पहुँचाना।
निम्न में से सही विकल्प चुनिए-
(A) L, M और O
(B) L, M और N
(C) केवल N और O
(D) केवल L और O
उत्तर – D

9.छत्तीसगढ़ में भिलाई इस्पात संयंत्र की स्थापना में किस देश का सहयोग रहा?
(A) अमेरिका
(B) जापान
(C) इंग्लैंड
(D) रूस
उत्तर – D

10. निर्देश : नीचे दिए गए अभिकथन [As] और कारण [R] के लिए सही विकल्प चुनें —
अभिकथन [As] : उरांव जनजाति के प्रमुख नृत्य करमा नृत्य, सरहुल नृत्य, विवाह नृत्य है ।
कारण [R]: उरांव जनजाति की विशेष बोली गोंड़ी है ।
(A) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या है।
(B) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, लेकिन [R], [As] की सही व्याख्या नहीं है ।
(C) [As] सत्य है, लेकिन [R] असत्य है ।
(D) [As] असत्य है, लेकिन [R] सत्य है ।
उत्तर – C

CG Nagar Sainik Question Paper 2025

11. माह के बढ़ते क्रम अनुसार निम्नलिखित महोत्सवों को जमाइए-
(a) राउत नाचा महोत्सव
(b) तातापानी महोत्सव
(c) राज्योत्सव
(d) रामगढ़ महोत्सव
(e) चक्रधर समारोह
(A) b>d>e>c>a
(B) a>b>c>d>e
(C) c>e>d>b>a
(D) d>e>b>a>c
उत्तर – A

12. सतनाम पंथ के प्रमुख सिद्धांतों का उचित क्रम है-
(a) सतनाम पर विश्वास
(b) मूर्तिपूजा का खंडन
(c) जातिभेद का बहिष्कार
(d) मांस-मदिरा का निषेध
(e) चोरी – जुआ का निषेध
निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुने-
(A) a>b>c>d>e
(B) b>c>d >a
(C) c>d > a >b>e
(D) d>a>b>c
उत्तर – A

13. चुनाव आयोग द्वारा ग्राम पंचायत चुनाव के प्रक्रिया को क्रम से लगाइए ।
(a) चुनाव के लिए दिनांक और समय की घोषणा करना ।
(b) वार्ड को जनसंख्या के अनुसार बांटना (परिसीमन ) ।
(c) परिणाम की घोषणा करना ।
(d) मतदाता सूची तैयार करवाना |
(e) चुनाव सम्पन्न करवाना।
सही क्रम के विकल्प को चुनिए-
(A) d>a>b>c >e
(B) b>d>e >a
(C) b>d>a>e>c
(D) d>b>a>c>e
उत्तर – C

14. निर्देश : निम्नलिखित कथन [As] व कारण [R] को पढ़कर सही विकल्प चुनिए-
कथन [As] : विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले वे सभी व्यक्ति जिनकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक है, वोट डाल सकते हैं ।
कारण [R] : 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को सर्वप्रथम अपने क्षेत्र की मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराना पड़ता है।
नीचे दिए गए सही विकल्प को चुनिए-
(A) [As] व [R] दोनों सही हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या कर रहा है ।
(B) [As] व [R] दोनों सही हैं, किन्तु [R], [As] की सही व्याख्या नहीं कर रहा है।
(C) [As] सही है, किंतु [R] गलत है ।
(D) [As] गलत है, किंतु [R] सही है ।
उत्तर – *

15. छत्तीसगढ़ म ‘उत्तर- दिशा’ ला का कहिथे ?
(A) रक्सहू
(B) बुड़ती
(C) उत्ती
(D) भंडार
उत्तर – D

16. छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सीनियर खिलाड़ियों को कौन-कौन से पुरस्कारों से अलंकृत किया जाता है?
(A) कौशल यादव एवं राजीव पाण्डेय
(B) राजीव पाण्डेय एवं खेल शिखर
(C) गुण्डाधूर एवं राजीव पाण्डेय
(D) खेल शिखर एवं गुण्डाधूर
उत्तर – D

17. छत्तीसगढ की ‘ऊर्जा नगरी’ किसे कहा जाता है?
(A) अम्बिकापुर
(B) बिलासपुर
(C) दुर्ग
(D) कोरबा
उत्तर – D

18. छत्तीसगढी महीनों का उचित क्रम है-
(a) सावन
(b) भादो
(c) जेठ
(d) आषाढ़
(e) माघ
निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुने-
(A) b>e>c>d>a
(B) e>c>d>a>b
(C) c>d>a >b>e
(D) d>a>b>e>c
उत्तर – C

19. छत्तीसगढ़ के खजुराहो के नाम से प्रसिद्ध है-
(A) भोरमदेव
(B) बारसुर
(C) सिरपुर
(D) डोंगरगढ़
उत्तर – A

20. छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा निम्न में से किन राज्यों से लगी हुई है ?
(I) तेलंगाना
(J) महाराष्ट्र
(K) बिहार
(L) उडीसा
निम्न में से सही विकल्प चुनिए-
(A) केवल I और J
(B) I, J और L
(C) I, J, K और L
(D) केवल K और L
उत्तर – B

21. ‘रात भर गाड़ी जोते, कुकदा के कुकदा’ । इही हाना के का अर्थ हवय ?
(A) रात भर गाड़ी जोते त कुकदा पहुँचिस ।
(B) गोठियाय म कउनो अड़चन नइ होवय ।
(C) बिना सोचे समझे मिहनत करे ले फल नइ मिलय ।
(D) रात भर गाड़ी म कुकदा घुमत रहिगे ।
उत्तर – C

22. उचित संबंध बनाइए-
कालम – I (छत्तीसगढ़ी शब्द )
a. बिहनिया
b. तरी
c. जादा
d. भरोसा
कालम – II (हिंदी अर्थ )
I. नीचे
II. विश्वास
III. सुबह
IV. अधिक
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए-
(A) a-II b-IV c-III d-I
(B) a-III b-I c-IV d-II
(C) a-I b-III c-II d-IV
(D) a-IV b-II c-I d-III
उत्तर – B

23. 38वें राष्ट्रीय खेलों में महिला भारोत्तोलन में 49Kg श्रेणी में लगातार दूसरा स्वर्ण पदक पाने वाली छत्तीसगढ़ की खिलाड़ी हैं-
(A) कर्णम मल्लेश्वरी
(B) ज्ञानेश्वरी यादव
(C) कुंजरानी देवी
(D) कविता देवी
उत्तर – B

24. खेल बच्चों को बनाता है-
(A) स्वस्थपूर्ण बनाता है ।
(B) सृजनात्मक बनाता है।
(C) कुछ भी करने के लिए स्वतंत्र बनाता है ।
(D) उपरोक्त में से सभी ।
उत्तर – D

25. अंग्रेजों ने छत्तीसगढ़ के गांवों में कर वसूली करने के लिए किस नए पद का सृजन किया था?
(A) पटेल
(B) गौंटिया
(C) दाऊ
(D) कोटवार
उत्तर – *

26. नीचे दी गई सूची में कृषि आधारित उद्योगों की पहचान करें-
(a) ईंट निर्माण उद्योग
(b) पेट्रोरसायन उद्योग
(c) चमड़ा उद्योग
(d) चीनी उद्योग
निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुने-
(A) केवल c और d
(B) केवल b और c
(C) केवल b और d
(D) केवल a और d
उत्तर – A

27. ज्ञानपीठ पुरस्कार पाने वाले छत्तीसगढ़ के प्रथम साहित्यकार कौन हैं ?
(A) पं. सुंदरलाल शर्मा
(B) मुकुटधर पांडे
(C) विनोद कुमार शुक्ल
(D) गजानन माधव मुक्तिबोध
उत्तर – C

28. निर्देश : नीचे दिए गए कथन [As] और कारण [R] में से सही विकल्प चुनकर लिखिए-
अभिकथन [As] : छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में ‘खेलो इंडिया’ केन्द्र स्वीकृत किए गए है।
कारण [R]: इसका उद्देश्य राज्य के प्रतिभावान युवा खिलाड़ियों को अधिकाधिक सुविधाएँ एवं अवसर उपलब्ध कराना है।
(A) [As] और [R] दोनों सत्य है, और [R], [As] की सही व्याख्या करता है ।
(B) [As] और [R] दोनों सही है, लेकिन [R], [As] की सही व्याख्या नहीं करता है ।
(C) [As] सही है, लेकिन [R] गलत है।
(D) [As] गलत है, लेकिन [R] सही है।
उत्तर – A

29. सुआ गीत गाया जाता है-
अभिकथन [As]: कार्तिक के महीने में ।
कारण [R] : दिवाली के कुछ दिन पूर्व से ।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए-
(A) [As] सत्य है, किन्तु [R] असत्य है ।
(B) [As] असत्य है, किन्तु [R] सत्य है ।
(C) [As] और [R] दोनों सत्य है ।
(D) [As] और [R] दोनों असत्य है ।
उत्तर – C

’30. कउँआ’ शीर्षक के एक ठिन कहिनी खाल्हे म दिए हुए हवय । उन ल पढ़व अउ व्यवस्थित करव-
(a) करसा म पानी माढ़े देखिस ।
(b) करसा के पानी ऊप्पर आ गिस ।
(c) पियासा कउँआ रूख म बइठे रिहिस ।
(d) माढ़े पथरा ल करसा म डारिस ।
(e) पानी पी के उठियागे ।
(A) b>a>d>e >c
(B) c>a>d>b>e
(C) c>d>b>a>e
(D) a>b>c>d>e
उत्तर – B

31. राष्ट्रीय खेल दिवस किस दिन मनाया जाता है?
(A) 15 अगस्त
(B) 22 अगस्त
(C) 26 अगस्त
(D) 29 अगस्त
उत्तर – D

32. ठाकुर प्यारेलाल का जन्म हुआ-
(A) राजनांदगांव में
(B) रायपुर में
(C) बस्तर में
(D) सरगुजा में
उत्तर – A

33. छत्तीसगढ़ के सुंदर गाँव की विशेषता है-
(I) घर में तुलसी
(II) गौशाला
(III) खाद का गड्ढा
(IV) प्रदूषण
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए-
(A) केवल I और II
(B) केवल I और III
(C) I, II और III
(D) I, II और IV
उत्तर – C

34. ‘धान का कटोरा’ के रूप में प्रसिद्ध है-
(A) मध्य प्रदेश
(B) बिहार
(C) छत्तीसगढ
(D) उत्तर प्रदेश
उत्तर – C

35. निर्देश : यहां कथन [As] और उसका कारण [R] दिया गया है, इसमें सही विकल्प का चयन करें-
कथन [As]: छत्तीसगढ़ में पांडुका गांव के पास सिरकट्टी में लोथल जैसा बंदरगाह के अवशेष प्राप्त हुए हैं ।
कारण [R]: महानदी में सम्बलपुर तक नदी जल मार्ग से नाव द्वारा व्यापार होता था ।
(A) [As] और [R] दोनों सही हैं, [R], [As] की पुष्टि करता है ।
(B) [As] और [R] दोनों सही हैं, परन्तु [R], [As] की पुष्टि नहीं करता है।
(C) [As] सही है, परन्तु [R] गलत है ।
(D) [As] गलत है, परन्तु [R] सही है ।
उत्तर – A

36. ऐतिहासिक एवं प्राचीन मंदिर वाले स्थान निम्नलिखित हैं-
(J) बारसूर
(K) भीतरगाँव
(L) सिरपुर
(M) रतनपुर
इनमें पक्के ईंटों से बने मंदिर वाले स्थान हैं-
(A) J और K सही हैं ।
(B) K और L सही हैं ।
(C) L और M सही हैं।
(D) J, K और L सही हैं।
उत्तर – B

37.नीचे दी गई सूची में ‘अबूझमाड़िया जनजाति से संबंधित है, पहचान करें-
(J) पेंदा कृषि
(K) लोनू
(L) सुनमाई
(M) कथई
निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें-
(A) केवल J और K
(B) J, K और M
(C) K L और M
(D) L, K और M
उत्तर – B

38.छत्तीसगढ़ में कौन-सा खनिज नहीं पाया जाता है?
(A) डोलोमाईट
(B) बाक्साइट
(C) अभ्रक
(D) टिन
उत्तर – *

39. उचित संबंध जोड़कर लिखिए-

खण्ड – (क)खण्ड – (ख)
a. ब्रम्हदेयI अलवार
b. शिव भक्तII. नयनार
c. विष्णु भक्तIII. गांव के प्रमुख कृषक परिवार का मुखिया ।
d. पंचकुलIV. ब्राह्मणों को गांव दान देना ।

इनमें सही उत्तर है-
(A) a-IV b-I c-II d-III
(B) a-III b-II c-IV d-I
(C) a-IV b-II c-I d-III
(D) a-I b-III c-IV d-II
उत्तर – C

40. ‘मैं घर जावत हौं’ इही वाक्य म रेखांकित शब्द का हवय ?
(A) संज्ञा
(B) सर्वनाम
(C) विशेषण
(D) कारक
उत्तर – B

41. मटासी, डोरसा और कन्हार किसके प्रकार हैं?
(A) खनिज
(B) धान
(C) मिट्टी
(D) वृक्ष
उत्तर – C

42. छत्तीसगढ़ के कमार जनजाति के मृत्यु संस्कार को निम्नलिखित चरणों में बताया गया है, जिसे व्यवस्थित करें-
(a) तीसरे दिन तीजनहावन होता है।
(b) मृत्योपरांत मृतक के शरीर को दफनाते हैं ।
(c) आर्थिक अनुकूलता अनुसार 10वें या 13वें दिन मृत्यु भोज देते हैं।
(d) परिवार के पुरूष सदस्य दाढ़ी-मूँछ व सिर के बालों का मुंडन कराते हैं।
(e) घर की सफाई स्वच्छता कर सभी स्थान पर हल्दी पानी छिड़ककर अपने शरीर के भागों में लगाते हैं ।
(A) b> a>d>c>e
(B) b>a>d>e>c
(C) a>d>e>c>b
(D) b>c>a>d>e
उत्तर – B

43. प्रतियोगिताओं को उनके आयु क्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए ? (बढ़ते क्रम में)
(A) जूनियर – सिनीयर – सब-जूनियर – मास्टर्स
(B) सीनियर – जूनियर – सब-जूनियर – मास्टर्स
(C) सब-जूनियर – जूनियर – सीनियर – मास्टर्स
(D) मास्टर्स – सीनियर – जूनियर – सब-जूनियर
उत्तर – C

44. पंचायत सचिव की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है ?
(A) सरपंच के द्वारा
(B) ग्रामवासियों के द्वारा
(C) सरकार के द्वारा
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – C

45.फणिनागवंशी राजा हैं-
(I) राजा कन्हर देव
(II) राजा प्रताप मल्ल देव
(III) राजा श्रीधर देव
(IV) राजा जसराज देव
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए-
(A) केवल I और II
(B) केवल I और III
(C) I, II और III
(D) I, III और IV
उत्तर – D

46. छत्तीसगढ़ के मुख्यतः संगीतज्ञ जनजाति जो किंगरी वाद्य बजाकर लोक कथाएँ तथा लोकगीत गाते हैं। इनमें से कौन है?
(A) मुरिया
(B) मुण्डा
(C) बिंझवार
(D) परधान
उत्तर – D

47. ‘नाचा’ के पुरखा कहे जाते हैं-
(A) लक्ष्मण मस्तुरिहा जी
(B) दुकालू राम यादव जी
(C) देवदास बंजारे जी
(D) दाऊ मंदरा जी
उत्तर – D

48. फसल उत्पादन की प्रक्रिया को क्रम से लगाइये-
(a) फसल बेचने के लिए मंडी ले जाना ।
(b) फसल काटना ।
(c) खेत में बीज बोना
(d) जमीन की जुताई करना
(e) खाद एवं कीटनाशक का छिड़काव करना ।
सही क्रम के विकल्प को चुनिए-
(A) d>e>c>b> a
(B) d>c>e>b>a
(C) c>e>d>b>a
(D) c>e>b>d>a
उत्तर – B

49. सही जोड़ी मिलावव-

कालम – Iकालम – II
a. कोठारI. झोपड़ी
b. कुंदराII. गोद
c. कोराIII. बीस
d. कोरीIV. खलिहान

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a-IV b-I c-II d-III
(B) a-I b-IV c-III d-II
(C) a-IV b-III c-II d-I
(D) a-II b-IV c-I d-III
उत्तर – A

50. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-

कालम – Iकालम – II
a. सानिया मिर्जाI. शूटिंग
b. महेन्द्र सिंह धोनीII. वेटलिफ्टिंग
c. राज्यवर्धन सिंह राठौरIII. क्रिकेट
d. कुंजूरानी देवीIV. टेनिस

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a-IV b-III c-I d-II
(B) a-III b-II c-I d-IV
(C) a-II b-I c-III d-IV
(D) a-I b-II c-III d-IV
उत्तर – A

भाग – 2 बुद्धि क्षमता एवं विश्लेषण क्षमता

नीचे दिए गए चित्र में ‘अंत : एकांतर’ तथा ‘संगत कोणों’ के युग्मों की पहचान करिए –


(A) (∠3, ∠5) और (∠6, ∠7)
(B) (∠1, ∠5) और (∠3, ∠5)
(C) (∠3, ∠5) और (∠1, ∠5)
(D) (∠1, ∠2) और (∠4, ∠3)
उत्तर – C

52. नीचे दिए गए चार विकल्पों में से उस ‘उत्तर आकृति’ को चुनिए, जिसमें ‘समस्या आकृति’ छिपी हुई है? समस्या आकृति : (दी गई आकृति)

उत्तर – B

53. नीचे दिए गए विकल्पों में से उस ‘उत्तर को चुनिए जो ‘समस्या आकृति’ के समान है समस्या आकृति :

उत्तर – B

54. कथन : परिमेय संख्या : वह संख्या जिसे अंश और हर के रूप में व्यक्त किया जा सकता है। जहां अंश एवं हर दोनों ही पूर्णांक हों और हर कभी भी शून्य नहीं हो। नीचे दिए गए अभिकथन [As] व कारण [ R] के लिए सही विकल्प चुनिए-

कारण [R] : 0 से 3 पूर्णांक हैं ।
(A) [As] और [R] दोनों सही हैं, तथा [R], [As] की सही व्याख्या है।
(B) [As] और [R] दोनों सही हैं, परन्तु [R], पूर्णतः [As] की व्याख्या नहीं करता है ।
(C) [As] सही है, परन्तु [R] गलत है।
(D) [As] गलत है, परन्तु [R] सही है |
उत्तर – A

55. निम्नलिखित में से कौन-सा संयोजन सांश्लेषिक रेशे को प्रदर्शित करता है?
(J) नायलॉन
(K) सिल्क
(L) रेयॉन
(M) पॉलिएस्टर
(A) केवल J और K सही हैं ।
(B) केवल K सही हैं ।
(C) केवल J, L और M सही हैं।
(D) केवल K और L सही हैं।
उत्तर – C

56. दिए गए शब्दों को सार्थक रूप में व्यवस्थित कीजिए । और नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त क्रम का चयन कीजिए-
(a) वृक्ष
(b) पानी
(c) पौधा
(d) बीज
(e) मिट्टी
सही क्रम के विकल्प को चुनिए-
(A) e→ d→ c→ a→ b
(B) d→ b→ c→ a→ e
(C) d→ e→ c→ b→ a
(D) e→ d→ b→ c→ a
उत्तर – D

57. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-

कालम – Iकालम-II
a. कृत्रिम रेशमI. मेलामाइन
b. अग्नि प्रतिरोधकII. कार्बन डायऑक्साइड
c. ग्रीन हाउस प्रभावIII. नाइट्रोजन
d. भोज्य पदार्थों को ताजा रखनेIV. रेयॉन

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए-
(A) a-IV b-I c-II d-III
(B) a-I b-II c-III d-IV
(C) a-III b-IV c-I d-II
(D) a-II b-III c-IV d-I
उत्तर – A

58. यदि फूलों में ‘गुलाब’ को ‘लिली’, ‘लिली’ को ‘गुड़हल’, ‘गुड़हल’ को ‘कमल’ तथा ‘कमल’ को ‘चंपा’ कहा जाए, तब भारत का ‘राष्ट्रीय फूल’ होगा-
(A) चंपा
(B) गुलाब
(C) लिली
(D) कमल
उत्तर – A

59. नीचे अभिकथन [As] और कारण [R] दिए गए हैं । इन कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और निर्धारित करें कि इन दोनों कथनों के लिए कौन सा विकल्प सुसंगत है ?
अभिकथन [As] : स्टेनलेस स्टील एक मिश्रधातु है ।
कारण [R] : स्टेनलेस स्टील के अवयव लोहा, कार्बन, क्रोमियम और निकिल होते हैं ।
(A) [As] और [R] दोनों सही हैं, तथा [R], [As] की सही व्याख्या है।
(B) [As] और [R] दोनों सही हैं, परन्तु [R], पूर्णतः [As] की व्याख्या नहीं करता है ।
(C) [As] सही है, परन्तु [R] गलत है |
(D) [As] गलत है, परन्तु [R] सही है ।
उत्तर – A

60. निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प त्रिभुज की रचना करने के सुसंगत चरणों को प्रदर्शित करता है? सही विकल्प का चयन कीजिए-
(a) एक रेखाखंड AB बनाया ।
(b) बिंदु A से चाप AC काटा |
(c) A पर 75° का कोण बनाया तथा किरण AX खींचा।
(d) एक रेखा खींचा।
(e) बिंदु B से C को मिलाया ।
(A) a→ d→ c→ b→ e
(B) d→ a→ b→ c→ e
(C) d→ a→ c→ b→ e
(D) a→ d→ c→ e→ b
उत्तर – C

61. दिए गए अनुक्रम में लुप्त संख्या क्या होगी ?
1, 6, 15, (___), 45, 66, 91
(A) 25
(B) 26
(C) 27
(D) 28
उत्तर – D

62.


नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए-
(A) a-II, b-IV, c-III, d-I
(B) a-IV, b-II, c-I, d-III
(C) a-III, b-IV, c-II, d-I
(D) a-I, b-IV, c-II, d-III
उत्तर – C

63. नीचे पाँच संख्याएँ दी गई। इनमें से कुछ एक समान पैटर्न (अवधारणा) का अनुसरण करती हैं, जबकि अन्य नहीं । दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनिए-
(J) 121
(K) 169
(L) 225
(M) 289
(N) 324
(A) केवल K और M सही हैं ।
(B) केवल N सही हैं ।
(C) केवल L और N सही हैं ।
(D) केवल J, K, L और M सही हैं ।
उत्तर – C

64. पाँच मित्र एक पंक्ति में बैठे है। रीमा और उत्कर्ष पंक्ति के सिरों पर बैठे हैं। अहमद, रीमा के ठीक दाएं बैठा है। बाएं से दाएं बैठने की व्यवस्था के अनुसार उचित क्रम को कौन-सा विकल्प दर्शाता है?
(a) रीमा
(b) अहमद
(c) डेविड
(d) जेनी
(e) उत्कर्ष
(A) a, b, c, d, e
(B) e, b, c, d, a
(C) a, d, c, b, e
(D) e, d, c, b, a
उत्तर – A

65. निम्नलिखित अक्षर श्रृंखला में, कुछ अक्षर लुप्त हैं, जो नीचे दिए गए विकल्पों में से एक के रूप में उसी क्रम में दिए गए हैं। इनमें से कौन – सा विकल्प सही होगा?
___T_CN_P_NT_C
(A) PNTCT
(B) TCCTN
(C) NPTCP
(D) NPCPT
उत्तर – C

66. निम्नलिखित को घूर्णन सममिति के अनुसार व्यवस्थित करें ( 90° घूर्णन )


निम्नलिखित विकल्पों में से सही का चयन कीजिए-
(A) c → b → a → d
(B) b → d → a → c
(C) d → b → a → c
(D) b → a → c → d
उत्तर – B

67. H और A पति – पत्नी हैं। v और A भाई – बहन हैं। S, v और M का पुत्र है । यदि M, S की माँ है, तब A रिश्ते में S का क्या है?
(A) फूफा
(B) बुआ
(C) मामा
(D) मामी
उत्तर – B

68. यदि ‘सफेद’ को ‘नीला’, ‘नीले’ को ‘लाल’, ‘लाल’ को ‘पीला’ कहा जाए, ‘पीले’ को ‘हरा’ कहा जाए, ‘हरे’ को ‘काला’ कहा जाए, ‘काले’ को ‘बैंगनी’ तथा ‘बैंगनी’ को ‘नारंगी’ कहा जाए, तो नीचे दी गई सूची में से ‘टमाटर’ और ‘मूली’ का रंग पहचानिए-
(J) नीला
(K) सफेद
(L) पीला
(M) लाल
निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए-
(A) केवल (J) और (L)
(B) केवल (L) और (J)
(C) केवल (K) और (M)
(D) केवल (J) और (L)
उत्तर – B

69. निम्नलिखित प्रश्न में चार में से तीन विकल्प किसी न किसी प्रकार से एक जैसे हैं और इसलिए एक समूह बनाते हैं। वह एक विकल्प कौन-सा है जो उस समूह से संबंधित नहीं है?
(A) कुहासा
(B) भाप
(C) कोहरा
(D) बारिश
उत्तर – B

70. कौन – सा विकल्प निम्नलिखित ग्रहों की सूर्य से आरोही क्रम में दूरी दर्शाता है ? नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(a) मंगल
(b) बृहस्पति
(c) बुध
(d) पृथ्वी
(e) शुक्र
(A) a<b<c<d<e
(B) c<d<e<b<a
(C) b<a<d<e<c
(D) c<e<d<a<b
उत्तर – D

71. निम्नलिखित प्रश्न में कुछ संख्याएँ दी गई हैं, जिनमें से एक को छोड़कर सभी किसी न किसी तरह से समान हैं । वह संख्या चुनिए जो बाकी से अलग है-
(A) 4/7
(B) 3/6
(C) 2/4
(D) -1/-2
उत्तर – A

72. यदि एक निश्चित कूट भाषा में ‘MARKET’ को ‘TEKRAM’ के रूप में लिखा जाता है, तो उस कूट भाषा में ‘SHOPPING’ को कैसे लिखा जाएगा?
(A) GNISHOPP
(B) GNIPPOHS
(C) PPOHSGNI
(D) OHSNPIPG
उत्तर – B

73. कौन – सा विकल्प उचित संबंध दर्शाता है ?

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a-III, b-I, c-IV, d-II
(B) a-III, b-II, c-I, d-IV
(C) a-II, b-III, c-IV, d-I
(D) a-III, b-II, c-IV, d-I
उत्तर – A

74. नीचे दी गई कुछ आकृतियाँ एक ही अवधारणा पर आधारित हैं। इनमें से कौन-सी आकृतियाँ उस अवधारणा पर आधारित नहीं हैं? सही विकल्प का चयन कीजिए-

(A) केवल M सही हैं।
(B) केवल M और N सही हैं ।
(C) केवल J, M और N सही हैं।
(D) केवल J और N सही हैं।
उत्तर – B

75. निम्नलिखित प्रश्न में चार में से तीन विकल्प एक निश्चित तरीके से एक जैसे हैं, और इसलिए एक समूह बनाते हैं । इनमें से कौन – सा विकल्प उस समूह से संबंधित नहीं है?
(A) तितली
(B) मच्छर
(C) मेंढ़क
(D) तिलचट्टा
उत्तर – C

76. नीचे दी गई श्रृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर कौन सी संख्या आएगी?
2, 6, 11, 17, 24, 32, ?
(A) 56
(B) 41
(C) 42
(D) 39
उत्तर – B

77. नीचे दिए गए कथन [As] और कारण [R] के लिए सही विकल्प चुनिए—
अभिकथन [As] :

यह आकृतियाँ द्विविमीय आकृतियाँ है ।
कारण [R] : द्विविमीय आकृतियों में लंबाई होती है, चौड़ाई होती है किंतु ऊंचाई नहीं होती ।
निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए –
(A) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R] [As] की सही व्याख्या करता है |
(B) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, परंतु [R], [As] की सही व्याख्या नहीं करता है ।
(C) [As] सत्य है, परंतु [R] असत्य है ।
(D) [As] असत्य है, परंतु [R] सत्य है ।
उत्तर – A

78. निम्नलिखित में से सही विकल्पों का कौन-सा संयोजन त्रिविमीय आकृतियों को दर्शाता है ?
(J) त्रिभुज
(K) प्रिज्म
(L) घनाभ
(M) गोला
निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए-
(A) केवल (J) और (K) सही हैं ।
(B) केवल (L) और (M) सही हैं ।
(C) केवल (K) और (L) सही हैं ।
(D) केवल (K), (L) और (M) सही हैं ।
उत्तर – D

79. निम्नलिखित त्रिविमीय आकृतियों को उनके किनारों की संख्या के आधार पर बढ़ते क्रम में लगाइए।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें-
(A) a<c<d<e<b
(B) b<e<d<a<c
(C) a<d<e<c<b
(D) b<e<d<c<a
उत्तर – D

80. वह सबसे छोटी संख्या क्या होगी जिससे 150 को भाग देने पर भागफल एक पूर्ण वर्ग संख्या होगी ?

(A) 6
(B) 5
(C) 3
(D) 2
उत्तर – A

भाग – 3 अंक गणित

81.(J) दो पूर्णांकों का योग, अंतर एवं गुणा एक पूर्णांक होता है ।
(K) प्राकृत संख्याओं के लिए क्रमविनिमय का नियम योग व गुणन संक्रिया में लागू होता है जबकि घटाने एवं भाग में लागू नहीं होता ।
(L) प्रत्येक पूर्ण संख्या की पूर्ववर्ती एवं परवर्ती संख्या होती है।
(M) दो घनात्मक पूर्णांको या दो ऋणात्मक पूर्णांकों का गुणा करने पर घनात्मक पूर्णांक प्राप्त होता है ।
उपरोक्त में से कौन से कथन सत्य हैं?
(A) केवल (J) और (K)
(B) (J), (K) और (M)
(C) (J), (K) और (L)
(D) केवल (K) और (M)
उत्तर – B

82. निम्न में से कौन – सा 16 और 24 का लघुत्तम समापवर्त्य है ?
(A) 8
(B) 16
(C) 20
(D) 48
उत्तर – D

83. संक्रियाओं का सही क्रम बताएं जिससे

(A) ×, ÷, +, –
(B) +, –, ×, ÷
(C) ÷, ×, –, +
(D) –, +, ÷, ×
उत्तर – A

84. नीचे दी गई संख्याओं को उचित क्रम में जमाएं

विकल्पों में से सही क्रम को चुनें-
(A) e<d<b<c<a
(B) d<e<b<c<a
(C) b<e<c<a <d
(D) b<e<d<a<c
उत्तर – B

85. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-

स्तम्भ-I (संख्या)
स्तम्भ-II (घनमूल)
(a) 125(I) 7
(b) 343(II) 6
(c) 512(III) 5
(d) 216(IV) 8

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a-III, b-IV, c-II, d-I
(B) a-III, b-I, c-IV, d-II
(C) a-I, b-II, c-IV, d-III
(D) a-II, b-III, c-IV, d-I
उत्तर – B

86.

दिए गए विकल्पों में से कौन-से – कौन से जोड़े तुल्य परिमेय संख्या के जोड़े हैं?
(A) (K) और (L)
(B) (K) और (J)
(C) (J) और (M)
(D) (L) और (M)
उत्तर – C

87. नीचे दी गई सूची में से 48 के अभाज्य गुणनखण्डों को पहचानिए-
(J) 1
(K) 2
(L) 3
(M) 6
निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए-
(A) केवल (J) और (L)
(B) (J), (K) और (L)
(C) केवल (K) और (L)
(D) (K), (L) और (M)
उत्तर – C

88. निम्न में से कौन – सा प्रथम पाँच विषम प्राकृत संख्याओं का माध्य है ?
(A) 7
(B) 4
(C) 6
(D) 5
उत्तर – D

89. बट्टा प्रतिशत निकालने के लिए निम्नलिखित चरणों को सही क्रम में लगाइए-
(J) अंकित मूल्य निर्धारित करें ।
(K) बट्टा ज्ञात करें।
(L) बट्टा प्रतिशत ज्ञात करें ।
(M) विक्रय मूल्य निर्धारित करें।
(N) बट्टा प्रतिशत का सूत्र लिखें ।
(A) M>J>L>N>K
(B) J>M>L>K>N
(C) J>M>K>N>L
(D) N>L>M>K>J
उत्तर – C

90. नीचे दी गई सूची में से समतुल्य राशियाँ पहचानिए-
(J) 4/20
(K) 0.2
(L) 5/10
(M) 20%
निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए-
(A) J, K और M
(B) केवल J और K
(C) केवल K और L
(D) K, L और M
उत्तर – A

91. निम्न में से कौन – सा 9 का घन है?
(A) 349
(B) 629
(C) 729
(D) 781
उत्तर – C

92. निम्न में से कौन – सा 7.29 का वर्गमूल है ?
(A) 7.2
(B) 2.7
(C) 2.3
(D) 3.3
उत्तर – B

93. 1 से 100 तक की संख्याओं में अंक 2 का उपयोग कितनी बार होता है?
(A) 21
(B) 20
(C) 19
(D) 10
उत्तर – B

94. -35/24 को किस परिमेय संख्या से गुणा करें कि गुणनफल -7/6 का गुणन प्रतिलोम हो?
(A) 6/5
(B) -6/5
(C) 5/6
(D) -7/6
उत्तर – C

95. निर्देश : निम्नलिखित कथन [As] और कारण [R] के लिए सही विकल्प चुनें-
अभिकथन [As] : दो संख्याओं 24 और 36 का महत्तम समापवर्त्य 12 है ।
कारण [R] : दो संख्याओं का महत्तम समापवर्त्य उनके उभयनिष्ठ अभाज्य गुणनखण्डों को गुणन फल होता है ।
(A) दोनों [As] तथा [R] सही हैं, तथा [ As] का सही स्पष्टीकरण [R] है ।
(B) दोनों [As] तथा [R] सही हैं, परन्तु [As] का सही स्पष्टीकरण [R] नहीं है ।
(C) [As] सही है, परन्तु [R] गलत है।
(D) [As] गलत है, परन्तु [R] सही है ।
उत्तर – A

96. दी गई संख्याओं का महत्तम समापवर्त्य निकालने के लिए निम्नलिखित चरणों को सही क्रम में लगाइए —
(J) दी गई संख्याओं को लिखें।
(K) उभयनिष्ठ अभाज्य गुणनखण्डों को चुनें।
(L) प्रत्येक संख्या का अभाज्य गुणनखण्ड करें।
(M) उभयनिष्ठ अभाज्य गुणनखण्डों का गुणा करें।
(N) प्राप्त गुणनफल को महत्तम समापवर्त्य के रूप में लिखें |
(A) J>K>L > N > M
(B) J>L>K > M>N
(C) L>J>K >M>N
(D) J>M>K>L>N
उत्तर – B

97. सरल कीजिए और सही उत्तर चुनिए

(A) 2.2
(B) 3.713
(C) 0.4950
(D) 2.02
उत्तर – D

98. निर्देश : नीचे दिए गए कथन [As] और कारण [R] के लिए सही विकल्प चुनें-
अभिकथन [As] : किसी ऋणात्मक संख्या का योज्य प्रतिलोम धनात्मक संख्या और किसी धनात्मक संख्या का योज्य प्रतिलोम ऋणात्मक संख्या होती है।
कारण [R] : किसी संख्या का योज्य प्रतिलोम वह संख्या होती है, जिसे उस संख्या के साथ जोड़ने पर योज्य तत्समक (शून्य) प्राप्त होता है ।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए –
(A) [As] सही है, परन्तु [R] गलत है।
(B) [As] गलत है, परन्तु [R] सही है ।
(C) [As] तथा [R] दोनों सही हैं, तथा [R], [As] की सटीक व्याख्या करता है ।
(D) [As] तथा [R] दोनों सही हैं, परन्तु [R], [As] की सही व्याख्या नहीं करता है ।
उत्तर – C

99. हजार के निकटतम मान लिखकर आकलित योगदान ज्ञात करो –
(a) 4360, 5812
(b) 3160, 6420
(c) 3056, 140
(d) 7515, 3015
(e) 1789, 1836

प्राप्त योगफलों के अनुसार उपरोक्त विकल्पों में दी गई संख्याओं के जोड़े का सही क्रम क्या होगा ?
(A) e<c<b<d<a
(B) e<c<b<a<d
(C) c<e<b<d<a
(D) c<e<b<a<d
उत्तर – D

100. उचित संबंध जोड़ो-

कालम – I
(संख्याएँ)
कालम – II
(वह छोटी से छोटी संख्या जिसमें दी गई संख्या को भाग दें तो वह पूर्ण वर्ग वन जाएगी)
a. 1372I. 14
b. 896II. 10
c. 6,000III. 15
d. 3,240IV. 7


नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए –
(A) a-IV, b-II, c-I, d-III
(B) a-I b-III c-IV d-II
(C) a-IV b-I c-III d-II
(D) a-III b-IV c-II d-I
उत्तर – C

CG Nagar Sainik Question Paper यदि इस प्रश्न पेपर से सम्बंधित आपका कोई सवाल है तो कमेन्ट करो

Leave a Comment