CG Police SI Prelims Final Model Answer 2026 जारी: क्या आपके नंबर बढ़ेंगे? ऐसे चेक करें

|
On: August 3, 2026
CGPSC SI Final Model Answer 2026
Join WhatsApp
Join Now

CGPSC सूबेदार, सब-इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर भर्ती: अंतिम मॉडल उत्तर (03-08-2026) आउट, डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें अपना सेट (03-08-2026)

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा 03 अगस्त 2026 को जारी किए गए (CG SI Police) सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) संवर्ग और प्लाटून कमांडर प्रारंभिक परीक्षा-2024 के अंतिम उत्तरों ने सबको चौंका दिया है। विषय विशेषज्ञों की समिति द्वारा आपत्तियों के निराकरण के बाद, कुल 8 महत्वपूर्ण प्रश्नों को परीक्षा से पूरी तरह विलोपित (Delete) कर दिया गया है।

संशोधित मॉडल उत्तर तालिका के अनुसार, विलोपित किए गए प्रश्न निम्नलिखित हैं:

  1. प्रश्न क्रमांक 13 (Question No. 13)
  2. प्रश्न क्रमांक 16 (Question No. 16)
  3. प्रश्न क्रमांक 35 (Question No. 35)
  4. प्रश्न क्रमांक 40 (Question No. 40)
  5. प्रश्न क्रमांक 97 (Question No. 97)
  6. प्रश्न क्रमांक 98 (Question No. 98)
  7. प्रश्न क्रमांक 99 (Question No. 99)
  8. प्रश्न क्रमांक 100 (Question No.100)

प्रश्न विलोपित होने से अब मूल्यांकन (Marking) कैसे होगी?

कई अभ्यर्थियों के मन में यह सवाल है कि 8 प्रश्न डिलीट होने के बाद अब रिजल्ट और अंकों की गणना किस प्रकार की जाएगी

  1. बदला हुआ पूर्णांक: चूंकि कुल 100 प्रश्नों में से 8 प्रश्न विलोपित कर दिए गए हैं, इसलिए अब मेरिट लिस्ट और आपके प्राप्तांकों का मूल्यांकन बाकी बचे 92 प्रश्नों के आधार पर किया जाएगा।
  2. बोनस अंक का नियम: विलोपित प्रश्नों के बदले सीधे बोनस अंक नहीं दिए जाते, बल्कि बचे हुए 92 प्रश्नों के अंकों का वेटेज (Value) अनुपातिक रूप से (Pro-rata basis) बढ़ा दिया जाता है।
  3. कट-ऑफ पर असर: इतने बड़े पैमाने पर प्रश्न विलोपित होने के बाद अब परीक्षा के संभावित कट-ऑफ अंकों में भारी बदलाव देखने को मिल सकता है।

    Chhattisgarh SUBEDAR,SUB_INSPECTOR_CADRE&_PLATOON_COMMANDER_RECRUITMENT-2024_PRELIMS_AMENDED_MODEL_ANSWER

    छत्तीसगढ़ पुलिस SI भर्ती 2026: Final Model Answer के बाद कितनी जाएगी कट-ऑफ?

    छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के विज्ञापन क्रमांक 02/2024 / परीक्षा / दिनांक 21/10/2024 प्रकाशन की तिथि 30/10/2024/परीक्षा दिनांक 10/12/2024 द्वारा गृह पुलिस विभाग के अंतर्गत सूबेदार / उप निरीक्षक संवर्ग / प्लाटून कमाण्डर परीक्षा-2024 के कुल 341 पद विज्ञापित है। विज्ञापित रिक्त पदों की पूर्ति हेतु लिखित परीक्षा दिनांक 12 जुलाई, 2026 को राज्य के 33 जिलों में निर्धारित कुल 183 परीक्षा केन्द्रों में आयोजन किया गया। उक्त परीक्षा के मॉडल उत्तर दिनांक 13/07/2026 को आयोग के वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर जारी करते हुए ऑनलाईन आपत्ति सह प्रमाण स्वीकार करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई, 2026 तक निर्धारित किये गये थे।

    निर्धारित तिथि तक आयोग कार्यालय में प्राप्त दावा आपत्तियों का निराकरण विषय विशेषज्ञ समिति द्वारा कराये गये, विषय विशेषज्ञों द्वारा सूक्ष्म जांच परीक्षण कर दिये गये प्रतिवेदन के आधार पर सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग / प्लाटून कमाण्डर परीक्षा-2024 के संशोधित / अंतिम मॉडल उत्तर तैयार किये गये है। संशोधित / अंतिम मॉडल उत्तर के आधार पर उत्तरपुस्तिका (ओ.एम.आर. शीट) के मूल्यांकन की कार्यवाही की जावेगी। सूबेदार / उप निरीक्षक संवर्ग / प्लाटून कमाण्डर परीक्षा-2024 के संशोधित / अंतिम मॉडल उत्तर आयोग की अधिकृत वेबसाईट www.psc.cg.gov.in पर जारी अपलोड कर दिए गए है।

    CGPSC SI Final Model Answer 2026 Direct Link

    विषयसुचना
    अंतिम मॉडल उत्तरclick here

    यदि आप CG Police SI या शिक्षक भर्ती 2026 परीक्षा की तैयारी को और भी मजबूत बनाना चाहते हैं, तो अभी हमारे व्हाट्सएप (WhatsApp) और टेलीग्राम (Telegram) ग्रुप को ज्वाइन करें। हमारे ग्रुप में जल्द ही आपको मुफ़्त SI मैन्स और शिक्षक भर्ती Practice Set फ्री में मिलने वाले हैं।

    टेलीग्राम चैनलज्वाइन
    व्हाट्सएप चैनलज्वाइन

    यदि प्रश्न पत्र CG Police SI Prelims Final Model Answer 2026 से संबंधित आपका कोई भी सवाल है, तो कृपया नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर पूछें, हमारी टीम जल्द ही आपकी सहायता करेगी |

    Leave a Comment