Chhattisgarh Vyapam Pre D.El.Ed Entrance Exam 2025 Question Paper With Answer छत्तीसगढ़ प्री. डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा 2025 क्वेश्चन पेपर
प्रिय मित्रो, यदि आप शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं और आगामी सीजी प्री-डी.एल.एड. परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र (Previous Year Question Papers) आपकी सफलता की पहली सीढ़ी हैं। आज हमारी विशेषज्ञ टीम आपके लिए CG Vyapam Pre Deled Question Paper 2025 लेकर आई है। इस ओरिजिनल प्रश्न पत्र को हल करने से आपको परीक्षा के पैटर्न, प्रश्नों के स्तर को समझने में पूरी मदद मिलेगी। नीचे दिए गए डायरेक्ट QP लिंक से आप इसका पूरा हल और आधिकारिक PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
CG Pre. D.El.Ed Question Paper 2025 PDF Link Download
| क्वेश्चन पेपर | QP PDF |
CG Pre D El Ed Entrance Exam 2025 Question Paper सीजी व्यापम डी.एल.एड.के पैटर्न को समझें: छत्तीसगढ़ व्यापम अक्सर कुछ महत्वपूर्ण टॉपिक्स से बार-बार प्रश्न पूछता है। इस पेपर के विश्लेषण से आपको महत्वपूर्ण चैप्टर्स की सटीक जानकारी मिल जाएगी।
Cg Vyapam Pre D.El.Ed Answer Key 2026
भाग – 1 मानसिक योग्यता
01. निम्नलिखित सुमेलित कीजिए ।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a-I, b-II, c-III, d-IV
(B) a-II, b-IV, c–I, d-III
(C) a-III, b-I, c-IV, d-II
(D) a- IV, b-III, c-II, d-I
उत्तर – C
02. उस विषम आकृति का चयन कीजिए जो अन्य से अलग है-

उत्तर – C
03. श्रेणी के अगले पद कौन से होंगे?
C, F, I, L, O, …….
(I) P
(II) Q
(III) R
(IV) S
(A) सिर्फ -1
(B) सिर्फ I तथा I
(C) सिर्फ II तथा III
(D) सिर्फ III
उत्तर – D
04. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-

(I) 15
(II) 48
(III) 12.5
(IV) 30
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a-II, b-III, c-IV, d-I
(B) a-II, b-IV, c-lll, d-I
(C) a-III, b-II, c-l, d-IV
(D) a-II, b-III, c-1, d-IV
उत्तर – A
05. नीचे दिए गए वर्गों के बीच संबंधों को सबसे अच्छे ढंग से दर्शाने वाले आरेख की पहचान करें- पर्वत, जंगल, धरती

उत्तर – B
06. नीचे दिए गए कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़ें [As] एक कथन है तथा [R] एक तर्क है। दोनों कथनों के आधार पर उचित विकल्प चुनिए —
कथन [As] : अनुक्रम C, E, I, L, ? का अगला पद 0 है ।
तर्क [R] : अनुक्रम, अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में हर तीसरा वर्ण बताता है।
(A) [As] और [R] दोनों सही हैं, [R], [As] की व्याख्या करता है ।
(B) [As] और [R] दोनों सही हैं, पर [R], [As] की व्याख्या नहीं करता है ।
(C) [As] सही है, [R] गलत है ।
(D) [As] गलत है, [R] सही है।
उत्तर – A
07. यदि DONE = 4-15-14-5 तो ‘FINISH ‘ को कैसे प्रदर्शित करेंगे?
(A) 6-9-19-9-14-8
(B) 6-9-14-9-19-8
(C) 6-9-19-9-14-8
(D) 8-9-14-19-9-8
उत्तर – B
08. नीचे दिए गए कथन [As] और कारण [R] के लिए सही विकल्प चुनें-
कथन [As] : 4 + 3×12 ÷ 3 = 16
कारण [R] : BODMAS के अनुसार भाग, गुणा से पहले एवं गुणन क्रिया जोड़ से पहले की जाती है, इसलिए हम पहले गणना करेंगे 12 ÷ 3= 4 फिर 4+3×4=4+12=16
(A) [As] और [R] दोनों सही हैं, और [R], [As] का सही स्पष्टीकरण है।
(B) [As] और [R] दोनों सही हैं, परन्तु [R], [As] का सही स्पष्टीकरण नहीं है ।
(C) [As] सही है, परन्तु [R] गलत है ।
(D) [As] गलत है, परन्तु [R] सही है ।
उत्तर – A
09. आकृति को पूर्ण करने हेतु सही विकल्प चुनिए-

उत्तर – B
10. निम्नलिखित कार्यों को एक वृक्ष रोपने के अनुक्रम में जमाईए-
(a) एक गड्ढा खोदिए
(b) पौधे को पानी दीजिए
(c) पौधे को मिट्टी में रखिए
(d) पौधे की जड़ को मिट्टी से ढ़किए
(e) मिट्टी में खाद डालिए
(A) a-c-d-e-b
(B) a – b – c – d – e
(C) ab-e-c-d
(D) a-e-d-c-b
उत्तर – A
11. दिए गए चित्र में त्रिभुजों की संख्या ज्ञात कीजिए –

(A) 12
(B) 18
(C) 14
(D) 15
उत्तर – B
12. निम्नलिखित श्रेणी में अगला अक्षर क्या होगा ? P, N, L, J, H, ………
(A) I
(B) D
(C) F
(D) E
उत्तर – C
13. निम्नलिखित प्रश्न में, पता लगाएं कि कौन-सी उत्तर आकृति दिए गए आकृति मैट्रिक्स को पूरा करती है ?

(A) आकृति A
(B) आकृति B
(C) आकृति C
(D) आकृति D
उत्तर – A
14. दिए गए चित्र में सीधी रेखाओं की संख्या ज्ञात कीजिए ।

(A) 12
(B) 13
(C) 15
(D) 18
उत्तर – B
15. उस बॉक्स का चयन करें जो दिए गए कागज की शीट से बने बॉक्स के समान है-

(A) b और c मात्र
(B) a, c और d मात्र
(C) b और d मात्र
(D) a और d मात्र
उत्तर – *
16. कौन – सा अंक पैटर्न के अनुसार नहीं है? 2, 6, 14, 20, 30, 42…………
(A) 6
(B) 20
(C) 30
(D) 14
उत्तर – D
17. विषम को पहचानिए-
(A) कार
(B) बाइसाईकिल
(C) ट्रक
(D) जहाज
उत्तर – D
18. यदि ‘-‘ का अर्थ जोड़ना ‘+’ का अर्थ गुणा ‘÷’ का अर्थ घटाना और ‘x’ का अर्थ भाग है तो इनमें से कौन-सा समीकरण सही है?
(A) 5+2-12÷6×2=13
(B) 5+2-12×6÷2=10
(C) 5÷2+12×6-2=4
(D) 5-2+12×6÷2=27
उत्तर – B
19. उस आकृति को चुनिए, जो शेष से भिन्न है-

(A) आकृति A
(B) आकृति B
(C) आकृति C
(D) आकृति D
उत्तर –
20. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए ।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a-I, b-II, c-III, d-IV
(B) a-IV, b-II, c-I, d-III
(C) a-II, b-I, c-IV, d-III
(D) a-I, b-IV, c-III, d-II
उत्तर – C
21. पासे के निम्नलिखित दो अलग-अलग स्वरूपों में से कौन-सी संख्या 2 के विपरीत है?

(A) 1
(B) 5
(C) 6
(D) 4
उत्तर – D
22. निम्न में से किनका संबंध नदी : समुद्र के समान है ?
(I) महाविद्यालय : विश्वविद्यालय
(II) प्रदेश : देश
(III) गैस : वायु
(IV) सब्जी : भोजन
(A) सिर्फ 1
(B) सिर्फ I तथा II
(C) सिर्फ I, II तथा III
(D) I, II, III तथा IV सभी
उत्तर – C
23. आकृति में दिए गए टुकड़ों से कौन-सी आकृति (A), (B), (C), (D) बनाई जा सकती है ?

उत्तर – C
24. निम्नलिखित पदों को श्रेणीक्रम में जमाइए-
(a) 2
(b) 20
(c) 6
(d) 12
(e) 30
(A) a-c-d-b-e
(B) a – d-c-e- b
(C) a-b-c-d-e
(D) c – a- b-e-d
उत्तर – A
25. शब्द INCREDIBLE से कौन-से शब्द नहीं बनाए जा सकते हैं?
(I) RED
(II) NERD
(III) REBEL
(IV) ABEL
(V) RIB
(A) सिर्फ I
(B) सिर्फ IV
(C) IV और V
(D) सभी शब्द संभव हैं
उत्तर – B
26. निम्नलिखित को सही कालक्रम में जमाइए-
(a) वर्ष
(b) सप्ताह
(c) माह
(d) पखवाड़ा
(e) दिवस
(A) e < d < c < b < a
(B) e < b < d < c < a
(C) e < a < b < d < c
(D) d < e < a < b < c
उत्तर – B
27. निम्नलिखित में कौन-सी आकृति श्रृंखला का अनुसरण करेगी?

(A) मात्र a
(B) a और d
(C) a, b मात्र
(D) मात्र d
उत्तर – D
28. निम्न अनुक्रम की अगली जोड़ी क्या होगी ? 20T, 18R, 15O, 11K, ?
(A) 6F
(B) 5F
(C) 6E
(D) 5E
उत्तर – A
29. श्रेणी का अगला पद क्या होगा? 0, 3, 8, 15, 24……….?
(A) 36
(B) 35
(C) 34
(D) 30
उत्तर – B
30. नीचे दिए गए कथन [As] और कारण [ RJ के लिए सही विकल्प चुनें-
कथन [As]: एक मानक पासे पर विपरीत फलकों पर बिन्दुओं की संख्या का योग 7 होता है ।
कारण [R] : एक मानक पासे पर फलकों पर 1 से 6 तक की संख्याएँ होती हैं, और विपरीत फलकों पर संख्याओं का योग 7 होता है ।
(A) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] का सही स्पष्टीकरण है ।
(B) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, परन्तु [R], [As] का सही स्पष्टीकरण नहीं है ।
(C) [As] सही है, परन्तु [R] गलत है ।
(D) [As] गलत है, परन्तु [R] सही है ।
उत्तर – A
भाग – 2 सामान्य ज्ञान
31. निम्नलिखित में से कौन ब्रह्मपुत्र नदी की सहायक नदी नहीं है ?
(A) मानस
(B) लोहित
(C) टोंस
(D) सुबनसिरी
उत्तर – C
32. निम्नलिखित शासकों को उनके कालानुक्रम अनुसार सही क्रम में जमाइए ।
(a) बलबन
(b) आरामशाह
(c) रज़िया सुल्तान
(d) मुहम्मद बिन तुगलक
(e) अलाउद्दीन खिलजी
(A) a → c → b → d → e
(B) b → c → a → e → d
(C) b → a → c → d → e
(D) c → a → b → e → d
उत्तर – B
33. लोकसभा के सीटों के आबंटन को सुमेलित कीजिए –
कालम – I (राज्य)
(a) मध्यप्रदेश
(b) छत्तीसगढ़
(c) महाराष्ट्र
(d) हरियाणा
कालम-II ( लोकसभा के सीटों की संख्या)
(I) 48
(II) 11
(III) 10
(IV) 29
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a-I, b-II, c-III, d-IV
(B) a-IV, b-II, c-I, d-III
(C) a-IV, b-III, c-II, d-I
(D) a-II, b-1, c-IV, d-III
उत्तर – B
34. निम्नलिखित कथन [As] एवं कारण [R] के लिए सही विकल्प चुनें –
कथन [As] : 1857 के विद्रोह के बाद अंग्रेजों ने समाज सुधारकों की सहायता करने की पुरानी नीति छोड़ दी ।
कारण [R]: उनका मत था कि सती प्रथा का उन्मूलन, विधवा पुनर्विवाह की आज्ञा आदि समाज सुधार के कदम 1857 के विद्रोह के एक प्रमुख कारण थे ।
(A) [As] तथा [R] दोनों सही हैं, और [R], [As] का सही विवरण है।
(B) [As] तथा [R] दोनों सही हैं, परन्तु [R], [As] का सही विवरण नहीं है।
(C) [As] सही है, परन्तु [R] गलत है ।
(D) [As] गलत है, परन्तु [R] सही है ।
उत्तर – A
35. रदरफोर्ड किस आविष्कार के लिए प्रसिद्ध हुए ?
(A) नाभिक
(B) तरंग
(C) क्वांटम
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – A
36. सूची-I को सूची – II के साथ सुमेलित कीजिए तथा सूची के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर दीजिए-
सूची-I
(I) साल्ट लेक स्टेडियम
(II) बाराबती स्टेडियम
(III) ग्रीन पार्क स्टेडियम
(IV) अरूण जेटली स्टेडियम
सूची -II
(a) कटक
(b) कानपुर
(c) दिल्ली
(d) कोलकाता
(A) I-d, II-a, III-b, IV-c
(B) I-c, II-b, III-d, IV-a
(C) I-a, II-b, III-c, IV-d
(D) I-b, II-a, III-d, IV-c
उत्तर – A
37. निम्न में से कौन – सा योग मुख्य रूप से शारीरिक आसनों और श्वास नियंत्रण ( प्राणायाम) पर केन्द्रित होता है?
(A) भक्ति योग
(B) कर्म योग
(C) हठ योग
(D) ज्ञान योग
उत्तर – C
38. मूल अधिकारों में से सम्पत्ति का अधिकार को किस संशोधन अधिनियम द्वारा हटा दिया गया है ?
(A) 42वें
(B) 43वें
(C) 44वें
(D) 24वें
उत्तर – C
39. NCF 2023 के अनुसार शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रमों में मूल्य शिक्षा को एकीकृत करने के लिए निम्नलिखित चरणों को सही क्रम में क्रमबद्ध करें ।
(a) मूल्य शिक्षा के महत्व को समझना ।
(b) मूल्य – आधारित शिक्षण विधियों का अभ्यास करना ।
(c) कार्यान्वयन के लिए रणनीति विकसित करना ।
(d) मूल्य शिक्षा के प्रभाव का आकलन करना ।
(A) a, c, b, d
(B) a, b, c, d
(C) a, d, c, b
(D) a, d, b, c
उत्तर – A
40. निम्नलिखित में से संस्थागत एजेंसी नहीं है-
(A) सहकारी समितियाँ
(B) व्यापारिक व क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक
(C) नाबार्ड
(D) देशी बैंकर
उत्तर – D
41. नीचे दिए गए घटनाक्रमों को उनके सही कालानुक्रमिक क्रम में व्यवस्थित करें, जो भारत में राष्ट्रीय आय और प्रति व्यक्ति आय से संबंधित है-
(I) राष्ट्रीय आय के अनुमान की शुरूआत ।
(II) भारत में आर्थिक उदारीकरण लागू होना ।
(III) भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व की पाँचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बनी ।
(IV) भारत में पंचवर्षीय योजना की शुरूआत ।
(V) नीति आयोग का गठन
(A) I, IV, II, V, III
(B) III, I, II, V, IV
(C) I, III, II, IV, V
(D) II, I, III, IV, V
उत्तर – A
42. हीमोग्लोबिन के बारे में निम्न में से क्या सही है?
(I) यह रक्त में ऑक्सीजन का संचार करता है ।
(II) यह लौह युक्त यौगिक है।
(III) यह कुछ रोगों के प्रति प्रतिरक्षा प्रदान करता है।
(IV) यह रक्त को लाल रंग प्रदान करता है ।
(A) I, II, III
(B) I, III, IV
(C) II, III, IV
(D) I, II, IV
उत्तर – D
43. महावीर स्वामी को किस नदी के तट पर कैवल्य की प्राप्ति हुई ?
(A) निरंजना
(B) सोन
(C) गंगा
(D) ऋजुपालिका
उत्तर – D
44. निर्देश : नीचे दिए गए कथन [As] और कारण [R] के लिए सही विकल्प चुनें-
अभिकथन [As]: पश्चिमी घाट से निकलने वाली तथा अरब सागर में गिरने वाली सभी नदियां जलप्रपातों का निर्माण करती हैं ।
कारण [ RJ : पश्चिमी घाट पर्वतमाला का पश्चिमी किनारा तेज एवं खड़े ढाल वाला भाग है ।
(A) [As] एवं [R] दोनों सही हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या है।
(B) [As] एवं [R] दोनों सही हैं, परन्तु [R], [As] की सही व्याख्या नहीं है ।
(C) [As] सही है, परन्तु [R] गलत है ।
(D) [As] गलत है, परन्तु [R] सही है ।
उत्तर – A
45. निर्देश : नीचे दिए गए कथन [As] और कारण [ R] के लिए सही विकल्प चुनें-
अभिकथन [As]: हमारे संविधान में नीति निर्देशक सिद्धांतों ने न्याय–सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक घोषणा की है।
कारण [R] : नियोजन में विकास को प्रेरित करने के साथ-साथ सामाजिक और आर्थिक न्याय को सुनिश्चित करने पर बल दिया गया है ।
(A) [As] और [R] दोनों सही हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या है।
(B) [As] और [R] दोनों सही हैं, लेकिन [R], [As] की सही व्याख्या नहीं है।
(C) [As] सही है, परन्तु [R] गलत है |
(D) [As] गलत है, परन्तु [R] सही है |
उत्तर – B
46. निम्न में से कोयला उत्पादक क्षेत्र का दक्षिण से उत्तर की ओर का सही क्रम है-
(a) तलचर
(b) सिंगरेनी
(c) नेवेली
(d) कोरबा
(e) बोकारो
(A) b > c > d > e > a
(B) a > d > c > b > e
(C) c > b > a > d > e
(D) c > a > b > e > d
उत्तर – C
47. निम्न शहरों को क्रम से रखें (वर्ष के अनुसार ) जहां ओलंपिक खेल आयोजित किए गए- 1896, 1900, 1916, 1920
(a) एण्टवर्प
(b) पेरिस
(c) बर्लिन
(d) एथेन्स
(A) d, c, b, a
(B) c, b, a, d
(C) a, b, c, d
(D) b, a, d, c
उत्तर – A
48. NEP 2020 के अनुसार, स्कूलों में खेल शिक्षा का अंतिम लक्ष्य क्या है?
(A) पेशेवर एथलीट तैयार करना ।
(B) शारीरिक फिटनेस और समग्र विकास को बढ़ावा देना।
(C) केवल शिक्षा पर ध्यान देना ।
(D) तनाव कम करना ।
उत्तर – B
49. भारतीय संविधान की प्रस्तावना में वर्णित आदर्श में से कौन-सा है ?
(I) सामाजिक न्याय
(II) आर्थिक न्याय
(III) राजनीतिक न्याय
(IV) सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय
(A) केवल I व II
(B) केवल I व III
(C) केवल I
(D) केवल IV
उत्तर – D
50. निम्नलिखित अभिकथन [As] और कारण [R] के लिए सही विकल्प का चुनाव करें-
अभिकथन [As] : NCF 2023 सुझाव देता है कि योग शिक्षा को स्कूल पाठ्यचर्या का अनिवार्य भाग बनाया जाना चाहिए ।
कारण [R]: शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए योग शिक्षा आवश्यक है, और इसका लाभ कक्षा से परे भी है।
(A) [As] एवं [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] का सही कारण है |
(B) [As] एवं [R] दोनों सत्य हैं, लेकिन [R], [As] का सही कारण नहीं है।
(C) [As] सत्य है, लेकिन [R] असत्य है ।
(D) [As] असत्य है, लेकिन [R] सत्य है ।
उत्तर – A
भाग-3 शिक्षण अभिरुचि
51. शिक्षक के दृष्टिकोण (सूची – 1 ) के सही जोड़े को उनके संगत विवरण (सूची-II ) से मिलाएँ –

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a-III, b-IV, c-V, d-I, e-II
(B) a-II, b-III, c-IV, d-V, e-I
(C) a-V. b-I, c-II, d-III, e-IV
(D) a- IV, b-II, c-I, d-V, e-III
उत्तर – A
52. पावलव द्वारा कुत्ते पर किए गए प्रयोग “सम्बद्ध सहज क्रिया” को क्रमबद्ध कीजिए ।
(a) भोजन प्रदान करना ।
(b) बिना भोजन के लार टपकाना ।
(c) घन्टी बजाना ।
(d) घन्टी बजाना और भोजन न देना ।
(A) d > c > b > a
(B) a > b > c > d
(C) c > a > d > b
(D) c > a > b > d
उत्तर – *
53. निम्नलिखित में से कौन सी विशेषताएँ एक शिक्षक की महान शक्तियों को दर्शाती हैं?
(a) संस्थागत प्रबंधन में पूर्णकालिक सक्रिय भागीदारी
(b) उदाहरण स्थापित करना
(c) मान्यताओं को परखने की इच्छा
(d) गलतियों को स्वीकार करना
नीचे दिए गए कोड से सही उत्तर चुनें-
(A) a, b और d
(B) b, c और d
(C) a, c और d
(D) a, b, c और d
उत्तर – D
54. जब शिक्षार्थी किसी पाठ को इसलिए सीखता है क्योंकि उसमें उसकी अभिरूचि है तथा उस पाठ को सीखने से उसे खुशी मिलती है। इसका मुख्य कारण है-
(A) आन्तरिक अभिप्रेरणा
(B) बाह्य अभिप्रेरणा
(C) आत्म-निर्धारी
(D) उपयोगिता
उत्तर – A
55. शिक्षार्थी किसी अनुशासनात्मक वातावरण में कुछ खास तरह के नियमों एवं सिद्धांतो के अनुरूप किसी कौशल को सीखते हैं। वह शिक्षण कहलाता है-
(A) औपचारिक शिक्षण
(B) अनौपचारिक शिक्षण
(C) निरौपचारिक शिक्षण
(D) प्रासंगिक शिक्षण
उत्तर – A
56. छात्र स्कूल अवस्था में व्यावसायिक लक्ष्य से अनभिज्ञ होते हैं, लेकिन शिक्षक छात्रों की योग्यता एवं क्षमता को ध्यान में रखकर एक निश्चित व्यावसायिक लक्ष्य की ओर प्रेरित करते हैं। तो इससे छात्रों की शैक्षिक उपलब्धि पर प्रभाव पड़ता है-
(A) अनुकूल प्रभाव
(B) प्रतिकूल प्रभाव
(C) सकारात्मक प्रभाव
(D) नकारात्मक प्रभाव
उत्तर –
57. कक्षा में समूह सम्बन्ध को सुधारने की प्रविधियां में कौन अलग है?
(A) प्रभावशाली एवं योग्य शिक्षक
(B) उचित संचार
(C) तानाशाही शिक्षक
(D) परामर्श केन्द्र
उत्तर – C
58. मनोवैज्ञानिक व उनके द्वारा प्रतिपादित सीखने के सिद्धांतों को सुमेलित कीजिए-
कालम – I
(a) ई.एल. थॉर्नडाइक
(b) आई.पी.पावलोव
(c) बी. एफ. स्किनर
(d) कोहलर
कालम – II
(I) सीखने का सूझ इनसाइट सिद्धांत
(II) ऑपरेटिव रिस्पांस सिद्धांत
(III) प्रयास एवं त्रुटि सिद्धांत
(IV) क्लासिकल अनुबंध सिद्धांत
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a-III, b-IV, c-II, d-I
(B) a-III, b-IV, c-I, d-II
(C) a-III, b-1, c-II, d-IV
(D) a-I, b-II, c-III, d-IV
उत्तर – A
59. यदि छात्र के प्रारम्भ के प्रयासों में सीखने की गति धीमी और बाद के प्रयासों में उसकी गति तीव्र हो जाती है जिसके फलस्वरूप शिक्षण वक्र तेजी से ऊपर उठता है । शिक्षण वक्र कहा जाता है —
(A) समान निष्पादन वक्र
(B) वर्धमान निष्पादन वक्र
(C) ह्रास निष्पादन वक्र
(D) एस-आकारीय वक्र
उत्तर – B
60. जब छात्र किसी विषय को बिना किसी निश्चित उद्देश्य या इच्छा के ही अपने आप सीख लेता है, तब इसे कहा जाता है-
(A) प्रासंगिक सीखना
(B) प्रेक्षण द्वारा सीखना
(C) साभिप्राय सीखना
(D) खुशी से सीखना
उत्तर – A
61. प्रभावी शिक्षक – अधिगम प्रणाली को डिजाइन करने में शिक्षार्थी विशेषताओं के किस समूह को सहायक माना जा सकता है?
(I) विषय के संबंध में शिक्षार्थियों का पूर्व अनुभव ।
(II) शिक्षार्थी के पारिवारिक मित्रों के पारस्परिक संबंध
(III) विषय के संबंध में शिक्षार्थियों की योग्यता ।
(IV) छात्र की भाषाई पृष्ठभूमि ।
(V) निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करने में छात्रों की रूचि ।
(VI) छात्रों का प्रेरक – उन्मुखीकरण |
कोड:
(A) I, II, III और IV
(B) I, III, IV और VI
(C) II, III, IV और V
(D) III, IV, V और VI
उत्तर – B
62. पियाजे के अनुसार, बच्चों का ज्ञान ………और……… की प्रक्रिया से बढ़ता है ।
(a) आत्मसात
(b) अनुकूलन
(c) मचान
(d) समायोजन
(e) अनुप्रयोग
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) केवल a और b
(B) केवल c और e
(C) केवल a और d
(D) केवल b और e
उत्तर – C
63. जब शिक्षार्थी कक्षा में पढ़ाए जाने वाले विषय पर ठीक से ध्यान नहीं देते हैं या दोहराना बन्द कर देते हैं, तो सीखने की प्रक्रिया मन्द हो जाती है और हम उसे भूल जाते हैं । यह नियम कहा जाता है-
(A) अनुपयोग का नियम
(B) उपयोग का नियम
(C) प्रभाव का नियम
(D) सन्तुष्टि का नियम
उत्तर – A
64. थार्नडाइक के सीखने के मुख्य नियमों से कौन संबंधित है ?
(A) तत्परता का नियम
(B) तत्व प्रबलता का नियम
(C) प्रभाव का नियम
(D) साहचर्यात्मक स्थानान्तरण का नियम
उत्तर –
65. शिक्षण का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए —
(A) परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को तैयार करना
(B) छात्रों को अच्छे नोट्स लिखवाना
(C) विषय से सम्बंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करना
(D) छात्रों में चिन्तन शक्ति को विकसित करना
उत्तर – D
66. निम्नलिखित में से कौन सा कथन शिक्षण-अधिगम संबंधों के संबंध में स्वीकार्य प्रस्तावों का प्रतिनिधित्व करता है ? अपना उत्तर इंगित करने के लिए सही कोड चुनें —
(I) जब छात्र किसी परीक्षा में असफल होते हैं, तो शिक्षक असफल होता है ।
(II) प्रत्येक शिक्षण का उद्देश्य अधिगम सुनिश्चित करना होना चाहिए ।
(III) अधिगम के बिना शिक्षण हो सकता है।
(IV) शिक्षण के बिना अधिगम नहीं हो सकता ।
(V) एक शिक्षक पढ़ाता है लेकिन सीखता भी है।
(VI) वास्तविक अधिगम का तात्पर्य रटकर सीखना है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) II, III, IV और V
(B) I, II, III और V
(C) III, IV, V और VI
(D) I, II, V और VI
उत्तर – B
67. निर्देश: निम्नलिखित अभिकथन [As] और तर्क [R] के लिए सही विकल्प चुनिए—
अभिकथन [As] : शिक्षा और मनोविज्ञान दोनों का संबंध व्यवहार से है । शिक्षा मानव व्यवहार में परिवर्तन कर उसे उत्तम बनाती है।
कारण (R) : धर्म और धन के द्वारा जीवन में उन्नति की जाती है ।
(A) [As] और [R] दोनों सही हैं, और [R], [As] का सही स्पष्टीकरण है ।
(B) [As] और [R] दोनों सही हैं, परन्तु [R], [As] का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(C) [As] सही है, परन्तु [R] गलत है ।
(D) [As] गलत है, परन्तु [R] सही है ।
उत्तर – C
68. निम्नलिखित सूची – 1 ( सिद्धांतों) का उनके सूची – II ( सिद्धांतकारों / विवरणों) से मिलान करें-
सूची-I
(a) हॉलैंड का करियर विकल्प का सिद्धांत
(b) करियर विकास का जीवनकाल सिद्धांत
(c) ऐनी रो का व्यक्तित्व सिद्धांत
(d) कार्य समायोजन का सिद्धांत (TWA)
(e) क्रुम्बोल्ट्ज़ का सामाजिक अधिगम सिद्धांत
सूची -II
(I) बचपन और माता-पिता के संबंधों से प्रभावित रूचियाँ
(II) चरणों और जीवन भूमिकाओं के माध्यम से करियर विकास
(III) व्यक्तित्व प्रकार कार्य वातावरण से मेल खाते हैं ।
(IV) संतुष्टि और संतुष्टि के आधार पर कार्य समायोजन
(V) सीखने और अनुभवों से प्रभावित करियर निर्णय
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a-III, b-II, c-l, d-IV, e-V
(B) a-II, b-III, c-1, d-V, e-IV
(C) a-III, b-I, c-II, d-IV, e-V
(D) a-l, b-ll, c-III, d-V, e-IV
उत्तर – A
69. कार्यस्थल में किसी नई परिस्थिति के अनुकूल ढलने का पहला कदम क्या है?
(A) सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ बदलाव को स्वीकार करना ।
(B) बदलाव से निपटने के लिए योजना बनाना ।
(C) नई स्थिति का मूल्यांकन करना और चुनौतियों को समझना ।
(D) फीडबैक मांगना और अपने दृष्टिकोण को लगातार समायोजित करना ।
उत्तर – A
70. अभिकथन [As] : सामाजिक व्यावसायिक रूचि वाले लोग सीखने या बढ़ने में मदद के लिए दूसरों के साथ काम करना पसंद करते हैं ।
कारण [R]: वे अक्सर एकान्त कार्य वातावरण की ओर आकर्षित होते हैं।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] का सही स्पष्टीकरण है ।
(B) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, लेकिन [R], [As] का सही स्पष्टीकरण नहीं है ।
(C) [As] सत्य है, लेकिन [R] असत्य है ।
(D) [As] असत्य है, लेकिन [R] सत्य है ।
उत्तर – C
71. निम्नलिखित अभिकथन [As] और तर्क [R] के लिए सही विकल्प चुनिए-
अभिकथन [As]: सीखने की अनुक्रिया करने के बाद बालक को पुनर्बलन प्राप्त होता है ।
कारण (R) : पुनर्बलन का सीखने पर सन्तोषजनक प्रभाव पड़ता है ।
(A) [As] और [R] दोनों सही हैं, और [R], [As] का सही स्पष्टीकरण है ।
(B) [As] और [R] दोनों सही हैं, परन्तु [R], [As] का सही स्पष्टीकरण नहीं है ।
(C) [As] सही है, परन्तु [R] गलत है ।
(D) [As] गलत है, परन्तु [R] सही है ।
उत्तर – A
72. मैक्डूगल ने बालक की 14 प्रकार मूल प्रवृत्तियों व उनके ” सम्बंध संवेग” का वर्णन किया है। प्रमुख पाँच “सम्बंध संवेग” को क्रमबद्ध कीजिए ।
(a) वात्सल्य
(b) क्रोध
(c) घृणा
(d) कष्ट
(e) भय
(A) a > b > c > d > e
(B) e > b > c > a > d
(C) a > b > c > e > d
(D) d > c > a > b > e
उत्तर – *
73. व्यावसायिक रूचियों का निर्धारण करते समय पिछले अनुभवों पर विचार करना क्यों महत्वपूर्ण है ?
(A) यह उन शौकों की पहचान करने में मदद करता है जो कैरियर – उन्मुख नहीं हो सकते हैं ।
(B) यह व्यक्तिगत मूल्यों, कौशल और वरीयताओं का स्पष्ट संकेत प्रदान करता है ।
(C) यह कैरियर विकल्पों को एक विशिष्ट क्षेत्र तक सीमित करता है।
(D) यह केवल उच्च – भुगतान वाली नौकरियों पर ध्यान केन्द्रित करने को प्रोत्साहित करता है ।
उत्तर – B
74. जॉन हॉलैंड का सिद्धांत क्या था?
(A) लोगों का इष्टतम करियर उनके माता-पिता जैसा ही होता है ।
(B) कामकाजी लोगों के छह व्यक्तित्व होते हैं, जो छह कार्य वातावरणों में मिल जाते हैं ।
(C) लगभग 1/6 आबादी प्रशासनिक नौकरियों के लिए डिजाइन की गई है, जबकि बाकी श्रम के लिए बेहतर हैं ।
(D) नौकरी की खुशी का व्यक्तित्व से कोई लेना-देना नहीं है, केवल आय और प्रतिष्ठा से है ।
उत्तर – B
75. नीचे दिए गए कार्यों को उस उपयुक्त क्रम में व्यवस्थित कीजिए जो व्यवसायिक रूचियों की पहचान और विकास के लिए सबसे उपयुक्त है-
(I) विभिन्न करियर विकल्पों का अनुभव या शोध के माध्यम से अन्वेषण करना ।
(II) व्यक्तिगत ताकत, मूल्य और रूचियों की पहचान करना ।
(III) चुने गए व्यवसायिक क्षेत्र के लिए आवश्यक शिक्षा या कौशल प्राप्त करना ।
(IV) क्षेत्र में पेशेवरों से सलाह या मार्गदर्शन प्राप्त करना ।
(V) पिछले अनुभवों और उपलब्धियों पर विचार करना और प्राथमिकताएँ निर्धारित करना ।
नीचे दिए गए कूटों में से सही उत्तर चुनिए-
(A) II – V – I – IV – III
(B) V – I – II – III – IV
(C) II – I – IV – III – V
(D) III – II – I – IV – V
उत्तर – A
76. अधिगम – स्थानान्तरण के उद्देश्य की प्राप्ति में शिक्षक की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। अधिगम स्थानान्तरण को प्रभावित करने वाले कारकों को क्रमबद्ध कीजिए ।
(a) अर्जित ज्ञान का विभिन्न परिस्थितियों में प्रयोग
(b) समझदारी
(c) सामान्यीकरण
(d) विषयों की समानता
(e) अध्ययन की विधियाँ
(A) c > a > d > b > e
(B) c > a > b > d > e
(C) c > b > a > d > e
(D) c > d > b > a > e
उत्तर – B
77. आन्तरिक अभिप्रेरणा व्यक्ति को भीतर से प्रेरणा प्रदान करती है। आन्तरिक अभिप्रेरणा से कौन सम्बन्धित नहीं है ?
(A) चिन्ता
(B) उपलब्धि की आवश्यकता
(C) आकांक्षा स्तर
(D) प्रशंसा
उत्तर – D
78. निम्नलिखित में से कौन अधिगम के सबसे प्रभावी कारक है ?
(a) सरकारी नीति
(b) अभिप्रेरणा
(c) अभिक्षमता
(d) अभिरूचि
(e) भौतिक सुविधाएँ
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) केवल a, b और c
(B) केवल b, c और d
(C) केवल c, d और e
(D) केवल a, b और e
उत्तर – B
79. व्यावसायिक रूचियों को विकसित करते समय निम्नलिखित में से कौन-सी रणनीति प्रभावी नहीं है ?
(A) इंटर्नशिप और स्वयंसेवी कार्य के साथ प्रयोग करना ।
(B) विभिन्न व्यवसायों की प्रकृति पर शोध करना ।
(C) नौकरी बाजार की मांग पर विचार किए बिना केवल व्यक्तिगत शौक पर ध्यान केन्द्रित करना ।
(D) सलाहकारों या करियर परामर्शदाताओं से परामर्श करना ।
उत्तर – C
80. छात्र केन्द्रित कक्षा………के लिए होती है ।
(A) व्यक्तिगत अंतर के भेद को कम करना ।
(B) शिक्षक उन्मुख व्याख्यान को कम करना ।
(C) पूर्व ज्ञान का विस्मरण करना ।
(D) पूरी कक्षा को सम्मिलित करना ।
उत्तर –
भाग – 4 हिन्दी
81. हिन्दी भाषा में वर्णों की कुल संख्या है —
(A) 11
(B) 13
(C) 52
(D) 45
उत्तर – C
82. ‘गिरोह’ शब्द का उदाहरण है —
(A) समूहवाचक संज्ञा का
(B) भाववाचक संज्ञा का
(C) जातिवाचक संज्ञा का
(D) व्यक्तिवाचक संज्ञा का
उत्तर – A
83. द्रव्यवाचक संज्ञा के उदाहरण हैं —
(अ) कलम
(ब) पानी
(स) गाय
(द) सोना
सही विकल्प का चयन करें-
(A) केवल (अ) व (ब)
(B) केवल (ब) व (द)
(C) (अ), (ब) व (स)
(D) (ब), (स) व (द)
उत्तर – B
84. सदा पुल्लिंग रहने वाले शब्द हैं-
(अ) सोमवार
(ब) नींबू
(स) हिन्दी
(द) दाल
सही विकल्प का चयन करें-
(A) केवल (अ) व (ब)
(B) (अ), (ब) व (द)
(C) केवल (स) व (द)
(D) (अ), (ब) व (स)
उत्तर – A
85. सही जोड़ी बनाइए-
कालम-I
(a) गंगा
(b) सूर्य
(c) कोयल
(d) तालाब
कालम-II
(I) पुष्कर
(II) भागीरथी
(III) पतंग
(IV) श्यामा
(A) a-I, b-II, c-III, d-IV
(B) a-IV, b-III, c-I, d-II
(C) a-II, b-III, c-IV, d-I
(D) a-III, b-I, c-II, d-IV
उत्तर – C
86. किसी पात्र के संवाद लेखन में निम्न विराम चिह्नों का सही क्रम होगा-
(a) अल्प विराम (, )
(b) अर्ध विराम ( 😉
(c) उपविराम ( : )
(d) पूर्ण विराम ( | )
(A) a > b > c > d
(B) c > a > b > d
(C) b > a > c > d
(D) c > b > a > d
उत्तर – B
87. निम्न कथन [As] तथा कारण [R] के लिए सही विकल्प का चयन करें-
कथन [As]: ‘तत्सम संस्कृत के वे शुद्ध शब्द हैं, जिन्हें हिन्दी ने मूल रूप में स्वीकार किया है।
कारण [R] : ‘तत्सम’ का शाब्दिक अर्थ ही है ‘अनेक समान’ या ‘ज्यों का त्यों’ ।
(A) [As] और [R] दोनों सही हैं, तथा [R], [As] की सही व्याख्या है।
(B) [As] और [R] दोनों सही हैं, किन्तु [R] [As] की सही व्याख्या नहीं है ।
(C) [As] सही है, लेकिन [R] गलत है ।
(D) [As] गलत है, लेकिन [R] सही है ।
उत्तर – C
88. ‘आँखें बंद करना’ मुहावरे का अर्थ है-
(A) अंधा हो जाना
(B) जानबूझकर अनदेखा करना
(C) आँख खराब कर लेना
(D) आँखों से कुछ दिखाई न देना
उत्तर – B
89. किसी साधारण वाक्य में निम्न का सही क्रम होता है-
(a) कर्ता
(b) क्रिया
(c) कर्म
(d) सहायक क्रिया
(A) कर्ता > क्रिया > कर्म > सहायक क्रिया
(B) कर्ता > कर्म > क्रिया > सहायक क्रिया
(C) कर्म > क्रिया > कर्ता > सहायक क्रिया
(D) क्रिया > कर्ता > सहायक क्रिया > कर्म
उत्तर – B
90. हिन्दी भाषा में लिंगो की संख्या है-
(A) दो
(B) तीन
(C) चार
(D) पाँच
उत्तर – A
भाग-5 अंग्रेजी
91. Direction : Choose the one which best expresses the meaning of the following word-
PREDICT
(A) Explain
(B) Foretell
(C) Arrest
(D) Observe
उत्तर – B
92. Direction : Identify the sentences in which prepositions are correctly used –
(J) Her marriage with Phillip did not last very long.
(K) Her marriage to Phillip did not last very long.
(L) When did your interest in social work begin?
(M) When did Your interest for social work begin ?
Select the correct answer from the following options-
(A) K & L only
(B) J & M only
(C) J, M & K only
(D) K & M only
उत्तर – A
93. Direction: Find out the correctly spelt word-
(A) Arangement
(B) Arrangment
(C) Arragment
(D) Arrangement
उत्तर – D
94. Direction: Choose the word opposite in meaning to the given word-
FRATERNITY
(A) Hospitality
(B) Hostility
(C) Brotherhood
(D) Generosity
उत्तर – B
95. In the following items, there is a sentence in which parts have been jumbled, Rearrange the parts which are denoted as a, b, c, d, e, so that the reordered sentence makes a coherent sequence.
(a) he wished to repair his fortune
(b) One day Bassanio came to Antonio and told him that
(c) Whom he dearly loved
(d) by a wealthy marriage with a lady
(e) Whose father had left her soul heiress to a large estate
(A) a, b, c, d, e
(B) e, d, c, b, a
(C) c, d, a, b, e
(D) b, a, d, c, e
उत्तर – D
96. In the following items, there is a sentence in which parts have been jumbled. Rearrange the parts which are denoted as a, b, c, d, e, so that the reordered sentence makes a coherent sequence.
(a) Who was very fond of reading books said that students
(b) which are the treasures of knowledge
(c) Dr. Rajendra Prasad
(d) who were the backbone of the country
(e) should cultivate the habit of reading books
(A) b, a, d, e, c
(B) c, d, e, a, b
(C) c, a, d, e, b
(D) b, e, a, c, d
उत्तर – C
97. Match the following.
Column-I
(a) Figs are said to be better than bananas.
(b) Take a seat.
(c) How time flies!
(d) I am certain that I shall give you satisfaction.
Column-II
(I) Imperative
(II) Passive
(III) Complex
(IV) Exclamatory
(A) a-II, b-1, c-IV, d-III
(B) a-III, b-1, c-IV, d-II
(C) a-l, b-II, c-III, d-IV
(D) a-II, b-IV, c-l, d-III
उत्तर – A
98. Direction: Choose the one-word substitution-
One who is all powerful.
(A) Omnipotent
(B) Omnipresent
(C) Omniscient
(D) None of the above
उत्तर – A
99. Direction : Identify the sentence/sentences which are in passive voice.
(J) The Earth was believed to be flat.
(K) He writes a letter by pen.
(L) You will be well looked after.
(M) He will have taught me.
Select the correct answer from the following options-
(A) J & L only
(B) K only
(C) M only
(D) K & M only
उत्तर – A
100. For the below Assertion [As] and Reason [R] choose the correct alternative.
Assertion [As] : A complex sentence always contains at least two independent clauses joined by a coordinating
Reason [R]: A complex sentence is characterized by the presence of one independent clause and at least one dependent clause.
(A) Both [As] and [R] are true, and [R] is correct explanation of [As].
(B) Both [As] and [R] are true, but [R] is not the correct explanation of [As].
(C) [As] is true, but [R] is false.
(D) [As] is false, and [R] is true.
उत्तर – D
यदि प्रश्न पत्र (CG Deled Question Paper) से संबंधित आपका कोई भी सवाल है, तो कृपया नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर पूछें, हमारी टीम जल्द ही आपकी सहायता करेगी |

