CG Vyapam Electrical Branch Junior Engineer Question Paper 2023

|
On: July 31, 2026
CG Vyapam Electrical Branch Junior Engineer Question Paper
Join WhatsApp
Join Now

छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा आयोजित स्टेट पावर कंपनी (CSPDCL) की सहायक अभियंता (AE) और कनिष्ठ अभियंता (JE) भर्ती परीक्षा (EBJE 2023) का हल किया हुआ असली प्रश्न पत्र (Solved Question Paper) यहाँ उपलब्ध है। प्रश्न पत्र को हल करने से आपको परीक्षा के पैटर्न, छत्तीसगढ़ व मैथ्स रीजनिंग प्रश्नों के स्तर और समय प्रबंधन को समझने में पूरी मदद मिलेगी।

भाग – 01 : सामान्य ज्ञान / तर्क एवं अंकगणित

1. “महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजना” (RIPA) कब प्रारंभ हुई?

(A) 21 मई, 2023
(B) 25 अप्रैल, 2023
(C) 02 अक्टूबर, 2021
(D) 02 अक्टूबर, 2022

उत्तर – D

2. क्षेत्रीय भाषाओं में ऑनलाइन सर्विसेज प्रदान करने हेतु, भारत शासन द्वारा किस राष्ट्रीय डिजिटल प्लेटफार्म को विकसित किया गया है?

(A) मेरी भाषा मेरा अभिमान
(B) शैली
(C) वदती
(D) भाषिणी

उत्तर – D

3. निम्न में से कौन-सा एक जलमग्न भू-भाग है जिसके मानचित्रण का काम हाल ही में पूर्ण हुआ है तथा जिसे पृथ्वी का आठवाँ महाद्वीप (या गुप्त महाद्वीप) के नाम से जाना जाता है?

(A) साइबेरिया
(B) अलास्का
(C) जियालैंडिया
(D) ग्रीनलैंड

उत्तर – C

4. दण्डकारण्य में राम के आगमन की कथा किन-किन लोकमहाकाव्यों में प्रस्तुत की गयी है?

(A) हल्बी रामकथा
(B) माड़िया रामकथा
(C) A और B दोनों
(D) हल्बी, माड़िया, मुरिया रामकथा

उत्तर – D

5. छत्तीसगढ़ में लीथियम भंडार की पुष्टि कहाँ की गई है?

(A) मदनवाड़ा
(B) माझीनगढ़
(C) कटघोरा
(D) खपरी

उत्तर – C

6. संविधान के अनुच्छेद 12 में परिभाषित ‘राज्य’ शब्द में क्या सम्मिलित है?

(i) भारत सरकार और संसद
(ii) राज्य सरकार और राज्य विधानमण्डल
(iii) सभी स्थानीय और अन्य प्राधिकारी
(iv) सभी न्यायपालिकाएँ

(A) (i)
(B) (i), (ii)
(C) (i), (ii), (iii)
(D) (i), (ii), (iii), (iv)

उत्तर – C

7. भारतीय वायुसेना के लिए C-295 परिवहन विमान के निर्माण हेतु यूरोपियन कम्पनी “एयरबस” द्वारा किस भारतीय कम्पनी से समझौता किया गया है?

(A) हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड
(B) टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड
(C) टेक महिंद्रा
(D) रिलायंस नेवल एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड

उत्तर – B

8. “हैलो जिंदगी” अभियान का संबंध है—

(A) स्वच्छता
(B) सुरक्षा
(C) नशे के खिलाफ
(D) स्वास्थ्य में वृद्धि

उत्तर – C

9. सदन का पदेन सभापति कौन होता है?

(A) लोकसभा स्पीकर
(B) राज्यसभा का सभापति
(C) राज्य विधानसभा स्पीकर
(D) राज्य विधान परिषद का सभापति

उत्तर – **

10. छत्तीसगढ़ प्रदेश का पहला प्लास्टिक पुनर्चक्रण कारखाना कहाँ लगाया जावेगा?

(A) कटघोरा
(B) बाबू सेमरा
(C) लोहंडीगुड़ा
(D) करंगरा बस्तर

उत्तर – B

11. बस्तर 1859 ‘कोई’ आदिवासियों में असंतोष भड़कने का मूल कारण क्या था?

(A) ब्रिटिश सरकार द्वारा बस्तर के जंगलों का ठेका हैदराबाद के व्यापारी को देना
(B) ब्रिटिश सरकार द्वारा शिकायत न सुनना
(C) आवागमन का साधन न होना
(D) राजनैतिक महत्त्व न मिलना

उत्तर – A

12. रायगढ़ के कबरा पहाड़ के शैल चित्रों में मुख्य रूप से रंग है—

(A) काला
(B) धूसर
(C) गैरिक
(D) मिश्रित

उत्तर – C

13. कहाँ के आदिवासियों ने ब्रिटिश सेना के घेरे में आने पर “हम युद्ध करेंगे” नारा दिया था?

(A) केशकाल
(B) अलनार
(C) भोपालपट्नम
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर – B

14. सितम्बर 2023 में किस कम्पनी ने सानंद, गुजरात में अपने नवीन सेमीकंडक्टर प्लांट का भूमि पूजन कार्यक्रम किया?

(A) वेदांता लिमिटेड
(B) फॉक्सकॉन लिमिटेड
(C) माइक्रॉन टेक्नॉलॉजी लिमिटेड
(D) आई.बी.एम. लिमिटेड

उत्तर – C

15. निम्नलिखित प्रश्न में, एक अक्षर-संख्या श्रृंखला दी गई है जिसमें एक पद लुप्त है जैसा कि (?) द्वारा दर्शाया गया है। दिए गए विकल्पों में से लुप्त पद चुनिए।

2, A, 9, B, 6, C, 13, D, ?

(A) 9
(B) 10
(C) 12
(D) 19

उत्तर – B

16. यदि—

  • A + B का अर्थ है कि B, A का भाई है
  • A × B का अर्थ है कि B, A का पति है
  • A − B का अर्थ है कि A, B की माँ है
  • A % B का अर्थ है कि A, B का पिता है

निम्नलिखित में से कौन-सा संबंध दर्शाता है कि Q, T की दादी है?

(A) Q − P + R % T
(B) P × Q % R − T
(C) P × Q % R + T
(D) P + Q % R − T

उत्तर – A

17. नीचे दिए गए चित्र में दिए गए टुकड़ों से कौन-सी आकृति बनाई जा सकती है?

(A)
(B)
(C)
(D)

उत्तर – C

उत्तर – 18. निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न में, वर्णमाला श्रृंखला के विभिन्न पद दिए गए हैं जिनमें एक या अधिक पद लुप्त हैं जैसा कि (?) द्वारा दर्शाया गया है। दिए गए विकल्पों में से लुप्त पद चुनिए।

A, B, B, D, C, E, D, H, E, ?, ?

(A) E, F
(B) F, G
(C) F, I
(D) J, F

उत्तर – D

19. नीचे बाईं ओर दी गई आकृति को एक बॉक्स बनाने के लिए मोड़ा गया है। विकल्पों (1), (2), (3) और (4) में से वह बॉक्स चुनें जो बने बॉक्स के समान हो।

(A) केवल 1, 2 और 4
(B) केवल 3 और 4
(C) केवल 1 और 2
(D) केवल 1, 2 और 3

उत्तर – A

20. नीचे दिए गए शब्दों को सार्थक क्रम में व्यवस्थित करें।

  1. गरीबी
  2. जनसंख्या
  3. मृत्यु
  4. बेरोजगारी
  5. बीमारी

(A) 2, 3, 4, 5, 1
(B) 3, 4, 2, 5, 1
(C) 2, 4, 1, 5, 3
(D) 1, 2, 3, 4, 5

उत्तर – C

यदि प्रश्न पत्र (CG Electrical Branch Junior Engineer Question Paper) से संबंधित आपका कोई भी सवाल है, तो कृपया नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर पूछें, हमारी टीम जल्द ही आपकी सहायता करेगी |

Leave a Comment