CG Khadya Vibhag Vacancy 2026 Apply Online Now छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल के अंतर्गत नमूना सहायक /लैब असिस्टेंट (औषधि) / लैब असिस्टेंटभर्ती, जानें योग्यता और अंतिम तिथि
CG Vyapam Food Department Vacancy 2026
CGSSB (पूर्व नाम व्यापम), रायपुर द्वारा प्राप्त अनुमोदन के आधार पर नमूना सहायक / लैब असिस्टेंट (औषधि) / लैब असिस्टेंट (खाद्य) के रिक्त पदों पर लिखित भर्ती परीक्षा (FWLN26) के लिए ऑनलाइन आवेदन हेतु परीक्षा का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी CGSSB (पूर्व नाम व्यापम) के पोर्टल में निम्नानुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे-
CG Vyapam Food Department Recruitment 2026
छत्तीसगढ़ खाद्य विभाग रिक्रूटमेंट 2026 : नमूना सहायक / लैब असिस्टेंट (औषधि) / लैब असिस्टेंट के लिए रिक्त विवरण, आवेदन फॉर्म, आयु सीमा दक्षता, वेतनमान आदि की गहन अध्ययन करके अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल, रायपुर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से notification देख सकते हैं. छत्तीसगढ़ नमूना सहायक / लैब असिस्टेंट (औषधि) / लैब असिस्टेंट भर्ती से जुड़े नौकरी विज्ञापन PDF नीचे में निर्देशित है. आवेदन फॉर्म भरने से पहले एक बार विज्ञापन का PDF देख ले ताकि में कोई दिक्कत ना हो.
CG Khadya Vibhag Vacancy 2026 Notification
| संस्था का नाम | छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल, रायपुर |
| विभाग | खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़, |
| पद का नाम | नमूना सहायक / लैब असिस्टेंट (औषधि) / लैब असिस्टेंट |
| पदों की संख्या | 36 |
| कैटेगरी | सरकारी नौकरी |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| वेबसाइट | vyapamcg.cgstate.gov.in |
| नौकरी स्थान | (छ.ग.) |
| परीक्षा केन्द्र | जिला मुख्यालयों में |
शैक्षणिक योग्यता क्या है
- नमूना सहायक – किसी मान्यता प्राप्त मण्डल से विज्ञान संकाय (रसायन विज्ञान सहित) में हायर सेकेन्डरी (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिये।
- लैबअसिस्टेंट खाद्य- किसी मान्यता प्राप्त मण्डल से विज्ञान संकाय (रसायन विज्ञान सहित) में हायर सेकेण्डरी (1+2) परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिये।
- लैब असिस्टेंट औषधि – किसी मान्यता प्राप्त मण्डल से विज्ञान संकाय (रसायन विज्ञान सहित) में हायर सेकेण्डरी (142) परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिये।
cg khadya vibhag vacancy 2026
सैलरी कितना है ?
| सैलरी | 20,200 + 19,00/- रु. |
परीक्षा शुल्क के सम्बंध में
अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन करते समय निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पद्धति सेकरना है ।
| सामान्य वर्ग | रू. 350.00 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग | रू. 250.00 |
| अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति दिव्यांग | रू. 200.00 |
CG Food Department Recruitment 2026
आवेदन-पत्र के साथ निम्नलिखित प्रमाण-पत्रों की छायाप्रतियां संलग्न करना अनिवार्य होगा :-
- a. 10वीं एवं 12वीं की अंक सूची की छायाप्रति ।
- b. स्नातक/डिप्लोमा की अंक सूची / प्रमाण-पत्र की छायाप्रति।
- c. अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को छ.ग. शासन के सक्षम अधिकारी द्वारा जारी की गई स्थाई जाति प्रमाण-पत्र की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य है।
- d. स्थाई निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति ।
- e. National Apprenticeship Training Scheme (NATS) का Registration Form in which Registration Number and other Details are filled.
छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स 2026 – CLICK HERE
आवेदन की तिथि
| आवेदन प्रारंभ तारीख | 7 जुलाई 2026 |
| आवेदन अंतिम तारीख | 31 जुलाई 2026 |
| आवेदन में त्रुटि सुधार प्रारंभ दिनांक | 1-3 अगस्त 2026 |
| परीक्षा की संभावित तिथि | 20.09.2026 |
| वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी करने की संभावित तिथि | 11 सितम्बर 2026 |
आयु सीमा
| 18 वर्ष | 35 वर्ष |
- आयु की गणना अनुबंध वर्ष दिनांक 01 जनवरी 2026 के अनुसार की जावेगी।
- अभ्यर्थी को छत्तीसगढ़ का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है।
- 01.01.2026 को न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष (छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के पत्र क्रमांक एफ 3-2/2015/1-3, दिनांक 18.01.2024 के द्वारा छत्तीसगढ़ .. राज्य के स्थानीय निवासियों को अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष में दी गई 05 वर्ष की छूट की अवधि को दिनांक 01.01.2024 से दिनांक 31.12.2028 अर्थात् 05 वर्ष तक बढ़ाया जाता है)।
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु में 5 वर्ष की अतिरिक्त छूट रहेगी।
- छत्तीसगढ़ राज्य की स्थानीय निवासिनी महिलाओं हेतु अधिकतम आयु में 10 वर्ष की छूट।
- शासकीय सेवकों के लिए अधिकतम आयु सीमा में अतिरिक्त 5 वर्ष की छूट रहेगी।
- उपरोक्त छूट सहित अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
छत्तीसगढ़ खाद्य विभाग भर्ती 2026 की जानकारी के लिए Official Notification PDF Link
| विषय | सुचना |
| नमूना सहायक | CLICK HERE |
| लैब असिस्टेंट औषधि | क्लिक हियर |
| लैब असिस्टेंट खाद्य | क्लिक हियर |
| विभागीय वेबसाइट | https://vyapamcg.cgstate.gov.in/ |
| Apply | apply now |
| Syllabus | क्लिक हियर |
| व्हाट्सएप ग्रुप में | ज्वाइन |
CG Food Department Bharti 2026
परीक्षा पद्धतिः- विज्ञापित पदों हेतु 100 अंक का एक प्रश्न पत्र होगा, जिसमें कुल 100 प्रश्न होगें, जिसकी समयावधि 2.00 घंटे की होगी। प्रत्येक प्रश्न पत्र में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ होगें, जिसके चार विकल्प में से एक विकल्प सही होगा, सही विकल्प पर उत्तरशीट में नीले/काले डॉट पेन से गोला लगाना होगा।
मूल्यांकन पद्धतिः- समस्त पदों हेतु प्रत्येक प्रश्न का सही उत्तर अंकित करने पर 1 अंक दिये जायेगें। ऋणात्मक मूल्यांकन पद्धति होने के कारण प्रत्येक गलत उत्तर अंकित करने पर 1/4 अंक काट लिया जायेगा।
प्रवेश पत्र संबंधी जानकारी
परीक्षा के लगभग 07 दिन पूर्व प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) CGSSB (पूर्व नाम व्यापम) की वेबसाइट पर अपलोड किया जायेगा। अभ्यर्थी अपनी प्रोफाइल में जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा पश्चात् भी एडमिट कार्ड को संभालकर रखें। चयन प्रक्रिया के समय / सर्विस ज्वाइनिंग के समय इसे प्रस्तुत करना पड़ सकता है।
अभ्यर्थी संपूर्ण प्रवेश पत्र पूर्णतः डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट लेकर परीक्षा केन्द्र में जायें। परीक्षार्थियों को डाकघर के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जावेगा। किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र के सम्बंध में कठिनाई होती है तो हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 एवं मोबाइल नंबर 8269801982 पर समय प्रातः 10:00 से सायं 5:30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
परीक्षा दिवस को प्रत्येक परीक्षार्थी कम से कम दो घंटे पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र में उपस्थित रहें, जिससे उनके मूल पहचान पत्र से उनका पहचान किया जा सके एवं फिस्किंग (Frisking) के उपरांत परीक्षा केंद्र में जाने हेतु अनुमति दी जा सके। यह उचित होगा कि, परीक्षार्थी परीक्षा दिवस से एक दिन पूर्व ही अपने परीक्षा केन्द्र की भौगोलिक स्थिति से भलीभांति परिचित हो जावें। प्रवेश पत्र पर अंकित समय के पश्चात् किसी को भी परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा ।
छत्तीसगढ़ खाद्य विभागभर्ती 2026 परीक्षा कक्ष में प्रवेश :-
परीक्षा कक्ष में अभ्यर्थी केवल निम्नलिखित सामग्री लाएं –
- (1) प्रवेश पत्र
- (2) काला या नीला बाल पॉइंट पेन
- (3) फोटोयुक्त पहचान पत्र के रूप में मतदाता पहचान पत्र / ड्रायविंग लायसेंस/पेन कार्ड/आधार कार्ड आदि की मूलप्रति
- फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र के अभाव में परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा ।
त्रुटिपूर्ण प्रश्न का विलोपन के सम्बंध में-
- प्रश्न की संरचना गलत है,
- कोई भी विकल्प सही नहीं है,
- किसी प्रश्न के हिन्दी और अंग्रेजी रुपांतरण में अंतर है, जिसके कारण दोनों के भिन्न-भिन्न अर्थ निकलते हैं तद्नुसार एक भी विकल्प सही नहीं है।
- मुद्रण त्रुटि है, जिससे सही उत्तर प्राप्त नहीं हो रहा है।
EXAM CENTER CG SSB Food Department Vacancy 2026
सभी जिलो में

छत्तीसगढ़ Food Department भर्ती 2026 में आवेदन करने से पहले विभागीय विज्ञापन का अवलोकन जरुर करे | यदि आपका कोई सवाल है निचे कमेन्ट करे और व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें


Ha sir
BOLO
Khadya vibhag ka form dalna hai
IS LINK SE DALO https://vyapamprofile.cgstate.gov.in/online/
Village Awantipur post biharpur jila surajpur Chhattisgarh