छत्तीसगढ़ व्यापम (MBD) सहायक संचालक, सचिव वरिष्ठ, सचिव कनिष्ठ भर्ती क्वेश्चन पेपर 2023 अंतिम उत्तर पर आधारित Chhattisgarh Vyapam Mandi Question Paper With Answer 2023
यदि आप छत्तीसगढ़ नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं और आगामी CGPSC या CGSSB भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो CG Vyapam Mandi Board पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र (Previous Year Question Papers) आपकी सफलता काफी मदद करेगा। आज हमारी विशेषज्ञ टीम आपके लिए CG Vyapam Mandi Board Question Paper लेकर आई है।
CG Mandi Board Question Paper को हल करने से आपको परीक्षा के पैटर्न, विज्ञान व तकनीकी प्रश्नों के स्तर और समय प्रबंधन को समझने में पूरी मदद मिलेगी। नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से आप इसका पूरा हल और आधिकारिक PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
CG Mandi Board Question Paper 2025 PDF Link Download
Chhattisgarh Mandi Board Question Paper
छ.ग. राज्य कृषि विपणन (मण्डी) बोर्ड, रायपुर के अंतर्गत सहायक संचालक, सचिव वरिष्ठ, सचिव कनिष्ठ भर्ती परीक्षा (MBD23
छत्तीसगढ़ व्यापम मण्डी क्वेश्चन पेपर
01. यदि किसी वृत्त एवं वर्ग की परिधि बराबर हो तो उनके क्षेत्रफल का अनुपात होगा-
(A) 14:11
(B) 22:7
(C) 11:14
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – A
02. अगर 2x + 6 = 8x + 1 हो तो x का मान होगा-
(A) 9/2
(B) 5/2
(C) 7/2
(D) 3/2
उत्तर – D
03. यदि कोई धनराशि वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज के आधार पर 3 वर्षों का चक्रवृद्धि ब्याज जोड़कर 33/8 गुनी हो जाए, तो ब्याज की वार्षिक दर कितनी है-
(A) 25%
(B) 50%
(C) 16 2/3%
(D) 33 1/3%
उत्तर – B
04. एक आयताकार क्षेत्र का क्षेत्रफल 150 वर्ग इकाई है। यदि इसका परिमाप 50 इकाई है तो लंबाई, चौड़ाई होगी-
(A) 75, 2
(B) 30, 5
(C) 50, 3
(D) 15, 10
उत्तर – D
05. यदि वस्तु की कीमत में 50% की वृद्धि की जाती है तो उसकी खपत को कितना कम करना चाहिए ताकि उसके उपभोग पर समान व्यय बना रहें?
(A) 1/2
(B) 1/3
(C) 1/4
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – D
06. दो संख्याओं का HCF और LCM 24 और 168 है और संख्याएं 1: 7 के अनुपात में है। दो संख्याओं में से बड़ी संख्या होगी-
(A) 168
(B) 144
(C) 108
(D) 72
उत्तर – A
07. किस मूलधन का साधारण ब्याज 6 1/4% वार्षिक ब्याज की दर से एक रूपया प्रतिदिन होगा यदि वह वर्ष लीप वर्ष नहीं हो ?
(A) 4832 रू.
(B) 6430 रू.
(C) 7500 रू.
(D) 5840 रू.
उत्तर – D
08. 5 वर्ष पहले A, B, C और D की औसत आयु 45 वर्ष थी । अब E के उनके साथ जुड़ने से सभी पाँचो का औसत 49 वर्ष है। E की आयु कितनी है?
(A) 25 वर्ष
(B) 40 वर्ष
(C) 45 वर्ष
(D) 64 वर्ष
उत्तर – C
09. एक समबाहु त्रिभुज की प्रत्येक भुजा पर वर्ग बनाया गया । यदि त्रिभुज की प्रत्येक भुजा 8 सेमी हो तो सम्पूर्ण आकृति का क्षेत्रफल बताइए ।
(A) 195 + 16√2 सेमी²
(B) 149 + 17√3 सेमी²
(C) 192 + 16√3 सेमी²
(D) 165 + 35√3 सेमी²
उत्तर – C
10. वृत्त की परिधि जिसकी त्रिज्या 5 सेमी है, होगी –
(A) 30 सेमी
(B) 3.14 सेमी
(C) 31.4 सेमी
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – C
11. केंद्रीय बजट 2023-24 में “श्री अन्न” शब्द किससे संबंधित है ?
(A) दालें
(B) अनाज
(C) मोटा अनाज
(D) तिलहन
उत्तर – C
12. नीति आयोग के अध्यक्ष हैं-
(A) प्रधानमंत्री
(B) वित्त मंत्री
(C) राष्ट्रपति
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – A
13. वर्तमान समय में, देश में पंचवर्षीय योजना को रूपांतरित कर दिया गया है-
(A) स्टैंड अप इंडिया योजना
(B) नाबार्ड
(C) सेबी
(D) नेशनल इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया (नीति) आयोग
उत्तर – ****
14. इनमें से कौन – सा एक वित्तीय विवरण है जो किसी निश्चित अवधि के लिए देश के निर्यात और आयात के मूल्य के बीच अंतर बताता है?
(A) भुगतान का संतुलन
(B) व्यापार का संतुलन
(C) A और B दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – B
15. बैंकर का बैंक है-
(A) पंजाब नेशलन बैंक
(B) पोस्ट ऑफिस
(C) भारतीय रिजर्व बैंक
(D) बैंक ऑफ इंडिया
उत्तर – C
16. देश द्वारा अपने संसाधनों से अर्जित आय को संदर्भित करता है ।
(A) कारक लागत पर सकल राष्ट्रीय उत्पाद
(B) प्रति व्यक्ति आय
(C) प्रयोज्य आय
(D) घरेलू आय
उत्तर – D
17. भुगतान संतुलन में लेखांकन के लिए किस प्रकार की प्रणाली का उपयोग किया जाता है?
(A) एकल प्रविष्टि
(B) दोहरी प्रविष्टि
(C) नकदी आधार
(D) प्रोभ्दवन आधार
उत्तर – B
18. हाल के आंकड़ो के अनुसार कृषि क्षेत्र कुल सकल घरेलू उत्पाद में लगभग — — — — — % योगदान देता है।
(A) 12
(B) 17
(C) 19
(D) 21
उत्तर – C
19. देश में लोग एक वर्ष में अपनी आय का कौन सा हिस्सा उपभोग गतिविधियों पर खर्च करते हैं?
(A) प्रयोज्य आय
(B) प्रति व्यक्ति आय
(C) व्यक्तिगत आय
(D) निजी आय
उत्तर – A
20. ‘बहुत कम चीजों के पीछे बहुत अधिक धन’ का तात्पर्य है-
(A) अपस्फीति
(B) मुद्रा स्फीति
(C) घाटे का वित्तपोषण
(D) डब्ल्यूपीआई
उत्तर – B
21. पीएम किसान योजना की 14 वीं किस्त जारी की गई-
(A) 27 जुलाई 2023
(B) 18 अगस्त 2023
(C) 7 जून 2023
(D) 4 अगस्त 2023
उत्तर – A
22. कृषि लागत और मूल्य आयोग को पहले किस नाम से जाना जाता था?
(A) कृषि मूल्य आयोग
(B) कृषि मूल्य समिति
(C) कृषि लागत एवं नियंत्रण
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – A
23. कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपेडा) का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
(A) पंजाब
(B) नई दिल्ली
(C) कोलकाता
(D) मुंबई
उत्तर – B
24. निम्नलिखित में से किस वस्तु को ऐपेडा अधिनियम की दूसरी अनुसूची में शामिल किया गया है?
(A) मांस और मांस उत्पाद
(B) फल, सब्जियाँ और उनके उत्पाद
(C) बासमती चावल
(D) पोल्ट्री और पोल्ट्री उत्पाद
उत्तर – C
25. राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की स्थापना किसकी अध्यक्षता में की गई थी?
(A) बी. शिवरमन
(B) मोहन कांडा
(C) अमर्त्य सेन
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – A
26. छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड का उद्देश्य है-
(A) कृषि विभाग की मांग के अनुसार प्रदेश के कृषकों को प्रमाणित बीज उपलब्ध कराना
(B) कृषक प्रक्षेत्रों पर विभिन्न फसलों के उन्नत प्रजाति के बीजों का उत्पादन
(C) कृषि यांत्रिकीकरण को प्रोत्साहन देना
(D) उपरोक्त सभी
उत्तर – D
27. कौन सी क्रांति उर्वरक से जुड़ी है-
(A) काला
(B) भूरा
(C) स्लेटी
(D) क्रीम
उत्तर – B
28. नाफेड का पूरा नाम है-
(A) राष्ट्रीय कृषि महासंघ
(B) भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ
(C) राष्ट्रीय कृषि लागत और मूल्य महासंघ
(D) राष्ट्रीय कृषि विपणन महासंघ
उत्तर – B
29. अर्ध- मध्यम किसानों की भूमि जोत का आकार है-
(A) 1-2 हेक्टेयर
(B) 2-3 हेक्टेयर
(C) 2-4 हेक्टेयर
(D) 2-6 हेक्टेयर
उत्तर – C
30. भारतीय किसान की समस्याएँ हैं / है-
(A) ज्ञान की कमी
(B) ऋण की कमी
(C) संसाधनों की अनुपलब्धता
(D) उपरोक्त सभी
उत्तर – D
31. श्री नर्मदा सोनसाय किस कला से संबंधित है?
(A) लोक संगीत
(B) चित्रकला
(C) लोक नृत्य
(D) लोक नाट्य
उत्तर – B
32. छत्तीसगढ़ का पर्व छेरछेरा पुन्नी निम्नलिखित माह के पूर्णिमा को मनाया जाता है-
(A) कार्तिक
(B) पौष
(C) कुवांर
(D) माघ
उत्तर – B
33. जनजातियों में ‘पारद’ का संबंध किस क्रियाकलाप से है ?
(A) शिकार
(B) जन्म
(C) विवाह
(D) मृत्यु
उत्तर – A
34. ‘काकसाड़ नृत्य’ किस जनजाति द्वारा किया जाता है?
(A) उरांव
(B) अबूझमाड़िया
(C) कोरबा
(D) पंडो
उत्तर – B
35. पामेड़ अभ्यारण्य किस जिले में स्थित है?
(A) नारायणपुर
(B) दंतेवाडा
(C) बीजापुर
(D) सुकमा
उत्तर – C
36. ‘पठौनी विवाह’ छत्तीसगढ़ की किस जनजाति से संबंधित है ?
(A) परजा
(B) बैगा
(C) गोंड
(D) कोरकु
उत्तर – C
37. निम्नलिखित में से कौन महानदी की सहायक नदी नहीं है ?
(A) ईब
(B) अरपा
(C) मांड
(D) केलो
उत्तर – B
38. निम्न में से किस नदी का उद्गम स्थल छत्तीसगढ़ की सीमा से बाहर है?
(A) शिवनाथ
(B) अरपा
(C) कन्हार
(D) इन्द्रावती
उत्तर – D
39. 1907 को रायपुर में हुये प्रांतीय राजनीतिक सम्मेलन के अध्यक्ष थे-
(A) दादा साहेब खापर्डे
(B) पं. रविशंकर शुक्ल
(C) नारायणराव केलकर
(D) बैरिस्टर सी. एम. ठक्कर
उत्तर – **
40. सिरपुर के पाण्डु शासक महाशिव गुप्त बालार्जुन के शिलालेख में, निम्नलिखित में से किस बौध्द आचार्य को ग्रामदान देने का उल्लेख प्राप्त होता है !
(A) नागार्जुन
(B) जिनघोष
(C) वज्रपाणि
(D) आनन्दप्रभु
उत्तर – D
41. पी.पी.पी. माडल से बनाये जाने वाले एथनॉल प्लांट छत्तीसगढ़ के किस जिले में स्थापित है?
(A) कबीरधाम
(B) बस्तर
(C) बालोद
(D) दुर्ग
उत्तर – A
42. बस्तर संभाग के नगरनार में स्थापित इस्पात संयंत्र निम्नलिखित कम्पनी के द्वारा स्थापित किया गया है ।
(A) भिलाई इस्पात सयंत्र
(B) एन. एम. डी. सी. स्टील लिमिटेड कम्पनी
(C) जिन्दल स्टील पावर लिमिटेड कम्पनी
(D) सी. एम. डी. सी. लिमिटेड कम्पनी
उत्तर – B
43. ‘पुतरा पुतरी विवाह’ किस महीने मनाया जाता है?
(A) बैसाख
(B) सावन
(C) भाद्र
(D) कुंवार
उत्तर – A
44. छत्तीसगढ़ की कुछ जनजातियों का सैला नृत्य कब से आरम्भ होता है?
(A) शरद पूर्णिमा
(B) माघी पूर्णिमा
(C) दशहरा
(D) दीवाली
उत्तर – A
45. मनियारी नदी के किस जलाशय परियोजना का नाम राजीव गांधी परियोजना रखा गया है?
(A) खारंग
(B) खुड़िया
(C) केलो
(D) सरोदा
उत्तर – C
46. छत्तीसगढ़ के निम्नलिखित जनजाति में प्रसव के लिये महिला हेतु अलग से झोपड़ी बनायी जाती है जिसे कुम्बा कहा जाता है-
(A) पण्डो
(B) बैगा
(C) कंवर
(D) पहाड़ी कोरबा
उत्तर – D
47. जामूल सिमेन्ट कारखाना कहा स्थित है ?
(A) दुर्ग
(B) बलोदा बजार
(C) रायपुर
(D) बालोद
उत्तर – A
48. निम्नलिखित में से कौन – सा पौधा सल्फर डाइऑक्साइड के प्रति अत्यधिक संवेदनशील है?
(A) आलू
(B) प्याज
(C) टमाटर
(D) भुट्टा
उत्तर – C
49. कार्बन डाइऑक्साइड को ग्रीनहाउस गैस क्यों कहा जाता है ?
(A) क्योंकि यह नमी को सोख लेता है
(B) क्योंकि यह ऊष्मा को परावर्तित करता है
(C) क्योंकि यह ऊष्मा को अवशोषित करता है
(D) क्योंकि यह ऑक्सीजन को अवशोषित करता है
उत्तर – C
50. वाक्यांश “एनथरोपोजेनिक CO2 उत्सर्जन” का क्या अर्थ है ?
(A) प्राकृतिक CO2 उत्सर्जन
(B) मानव निर्मित CO2 उत्सर्जन
(C) औद्योगिक CO2 उत्सर्जन
(D) इनमें से कोई भी नहीं
उत्तर – B
51. गूगल ड्राइव क्या है?
(A) Google की एक निःशुल्क सेवा जो आपको फाइलों को ऑनलाइन संग्रहीत करने और क्लाउड का उपयोग करके उन्हें कहीं भी एक्सेस करने की अनुमती देती है ।
(B) यह सड़क जिस पर Google का मुख्य मुख्यालय भवन स्थित है ।
(C) ऑटोमोबाईल को नियंत्रित करने के लिए एक विशेष एप |
(D) एक प्रकार की हार्ड डिस्क ।
उत्तर – A
52. आदर्श रूप से भारत के पास वन भूमि का अनुमानित प्रतिशत होना चाहिए :
(A) 50%
(B) 15%
(C) 33%
(D) 44%
उत्तर – C
53. एक बाइट कितने बिट्स के बराबर होता है?
(A) 16
(B) 8
(C) 10
(D) 2
उत्तर – B
54. मानवरहित अंतरिक्ष यान जो उपकरणों को अंतरिक्ष में ले जाते हैं, डेटा एकत्र करने के लिए ——— कहलाते हैं।
(A) राकेट
(B) अंतरिक्ष यान
(C) उपग्रह
(D) अंतरिक्ष शटल
उत्तर – ***
55. यह चिह्न क्या दर्शाता है?
(A) गूगल शीट्स
(B) गूगल डॉक्स
(C) गूगल स्लाइड
(D) गूगल फॉर्म
उत्तर – D
56. वायुमंडल की कौन सी परत में पराबैंगनी प्रकाश के अवशोषण के लिए जिम्मेदार ओजोन होता है?
(A) स्ट्रैटोस्फियर
(B) क्षोभ मंडल
(C) मेजास्फीयर
(D) आयन मण्डल
उत्तर – A
57. GSLV द्वारा अपने संचालन में किस प्रकार के ईंधन का उपयोग किया जाता है?
(A) केवल तरल ईंधन
(B) पहले चरण में तरल और दूसरे चरण में ठोस
(C) केवल ठोस ईंधन
(D) पहले चरण में ठोस ईंधन और दूसरे चरण में तरल ईंधन
उत्तर – D
58. सन् 2023 में रामायण में हुये राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में रामायण के किस घटना का सबसे अधिक समय तक मंचन का विश्व रिकार्ड बनाया है?
(A) लंका काण्ड
(B) अयोध्या काण्ड
(C) बाल काण्ड
(D) अरण्य काण्ड
उत्तर – D
59. प्रधान मंत्री जी ने हाल ही किस बोर्ड के स्थापित किए जाने की घोषणा की है?
(A) राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड
(B) राष्ट्रीय काजू बोर्ड
(C) राष्ट्रीय दुग्ध बोर्ड
(D) राष्ट्रीय जैविक उत्पाद बोर्ड
उत्तर – A
60. निम्न में छत्तीसगढ के किस व्यक्ति को हाँगझो चीन में हुए 29th एशियाई खेलों में ईस्पोर्ट (Esports) स्पर्धा हेतु अंतराष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी नियुक्त किया गया था?
(A) अजय मंडल
(B) सानंद मित्रा
(C) स्नेहिल अहिर्वार
(D) शत्रुगन यादव
उत्तर – **
61. हाल ही में खोजा गया महाद्वीप “जियालैंडइया“ किस महासागर के नीचे है?
(A) हिंद महासागर
(B) अटलांटिक महासागर
(C) प्रशांत महासागर
(D) आर्कटिक महासागर
उत्तर – **
62. प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना किस वर्ग को सहायता प्रदान करने के लिए बनाई गयी है?
(A) खिलाड़ियों
(B) अकुशल श्रमिक
(C) शिक्षक
(D) पारम्परिक कारीगर एवं शिल्पकार
उत्तर – D
63. यू टूब चैनल “बीरबाइसेप्स ” के संचालक है-
(A) संदीप माहेश्वरी
(B) रणवीर अल्लाहबादिया
(C) आशीष चंचलानी
(D) कैरी मिनाटी
उत्तर – B
64. श्रीमती तरला दलाल के जीवन पर आधारित चलचित्र “तरला” में मुख्य भूमिका किस अभिनेत्री ने निभाई है ?
(A) यामी गौतम
(B) निम्रत कौर
(C) कृति खरबंदा
(D) हुमा कुरेशी
उत्तर – D
65. परंपरागत खेलो को बढ़ावा देने के लिए “छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक्स” का प्रथम संस्करण किस वर्ष में आयोजित हुआ था?
(A) 2020
(B) 2021
(C) 2022
(D) 2023
उत्तर – C
66. निम्न में से कौन वर्तमान में विश्व शतरंज संघ (FIDE ) द्वारा दिए जाने वाली पदवी “ग्रांड मास्टर” का सबसे छोटी आयु का धारक है?
(A) प्रग्गनानांधा रमेशबाबु
(B) मैग्नस कार्ल्सन
(C) गुकेश डोम्मरजु
(D) अभिमन्यु मिश्रा
उत्तर – **
67. एल्बम ” डिवाइन टाइडस ” के लिए किस भारतीय को हाल ही में ग्रैमी अवार्ड से पुरस्कृत किया गया है?
(A) प्रिया दर्शिनी
(B) जूबिन मेहता
(C) ए. आर. रहमान
(D) रिकी केज
उत्तर – D
68. वर्तमान में छत्तीसगढ़ में कितनी कृषि उपज मण्डी है-
(A) 65
(B) 75
(C) 69
(D) 70
उत्तर – C
69. बाजार पदाधिकारी है / हैं-
(A) स्टॉकिस्ट
(B) दलाल
(C) व्यापारी
(D) उपरोक्त सभी
उत्तर – D
70. भारतीय हरित क्रांति के जनक-
(A) एम. एस. स्वामीनाथन
(B) के. एस. श्रीनिवासन
(C) सचदेव सिन्हा
(D) एडम स्मिथ
उत्तर – A
71. भूमि अधिग्रहण अधिनियम अस्तित्व में आया-
(A) 1864
(B) 1894
(C) 1874
(D) 1884
उत्तर – B
72. निजी किसान उपभोक्ता प्रांगण को स्थापित करने के लिए कितनी भूमी का स्वामित्व होना चाहिए?
(A) एक एकड़
(B) दो एकड़
(C) तीन एकड़
(D) एक हेक्टेयर
उत्तर – A
73. छत्तीसगढ़ कृषि उपज मण्डी अधिनियम 1972 के अनुसार, बाजार समिति का सदस्य नहीं है?
(A) निर्धारित योग्यता रखने वाला कृषि प्रतिनिधि
(B) निर्धारित योग्यता के साथ व्यापारियों का प्रतिनिधि
(C) राज्य शासन के कृषि विभाग का एक अधिकारी कलेक्टर द्वारा नामांकित किया जायेगा
(D) राज्य कृषि विश्वविद्यालय से एक प्रतिनिधि
उत्तर – D
74. ” टर्मिनल मार्केट कॉम्प्लेक्स” बागवानी उत्पादों विपणन के लिए कॉम्प्लेक्स है। जो है-
(A) जिसे कंपनी अधिनियम, 2013 के तहत पंजीकृत निजी उद्यमों या कंपनियों द्वारा विकसित और संचालित किया जाता है ।
(B) राज्य सरकार द्वारा निर्धारित तरीके से चयनित
(C) A और B दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – C
75. यदि यह प्रश्न उठता है कि क्या कोई व्यक्ति इस छत्तीसगढ़ कृषि उपज मण्डी अधिनियम 1972 के प्रयोजन के लिए किसान है या नहीं, तो अंतिम निर्णय किसका होगा?
(A) कलेक्टर
(B) मंडी सचिव
(C) प्रबंध निदेशक
(D) कुलसचिव
उत्तर – A
76. छत्तीसगढ़ कृषि उपज मण्डी अधिनियम (1972) का विस्तार कहाँ तक है?
(A) सम्पूर्ण भारत
(B) मध्य प्रदेश राज्य
(C) सम्पूर्ण छत्तीसगढ़
(D) बस्तर छोड़कर सम्पूर्ण छत्तीसगढ़
उत्तर – C
77. कोई भी व्यक्ति कृषक के प्रतिनिधि के रूप में चुने जाने के लिए अयोग्य होगा यदि-
(A) उनका नाम बाजार क्षेत्र के मतदाताओं की सूची में अंकित है
(B) वह एक कृषक है
(C) उसने बाजार से कुछ सामान खरीदा है
(D) अन्यथा वह इस प्रकार निर्वाचित होने के लिए अयोग्य नहीं है
उत्तर – C
78. निजी किसान उपभोक्ता प्रांगण को स्थापित करने हेतु कितना पंजीयन शुल्क जमा करना होता है?
(A) एक हजार
(B) पांच हजार
(C) दस हजार
(D) पच्चीस हजार
उत्तर – C
79. छत्तीसगढ़ कृषि उपज मण्डी अधिनियम 1972 के अनुसार, राष्ट्रपति की सहमति प्राप्त हुई-
(A) 18 अप्रैल 1973
(B) 28 अप्रैल 1973
(C) 18 अप्रैल 1972
(D) 28 अप्रैल 1972
उत्तर – A
80. छोटा व्यापारी से अभिप्राय है कोई ऐसा व्यक्ति किसी एक समय पर स्टॉक में
01. विभिन्न प्रकार की अधिसूचित कृषि उपज का 20 क्विंटल से अधिक ना रखता हो
02. कोई एक अधिसूचित कृषि उपज का 10 क्विंटल से अधिक ना रखता हो ।
(A) केवल एक
(B) केवल दो
(C) एक एवं दो दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – C
81. बाजार की सीमाओं में परिवर्तन के अंतर्गत-
(A) मण्डी शुल्क से छूट देने की शक्ति
(B) सीमाओं में परिवर्तन एवं समामेलन का प्रभाव
(C) बाजार समिति की परिसंपत्तियों एवं देनदारियों का बंटवारा
(D) उपरोक्त सभी
उत्तर – D
82. भारत के संविधान के अनुच्छेद 366 के किस खंड में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को परिभाषित किया गया है?
(A) 24 & 25
(B) 25 & 26
(C) 23 & 24
(D) 26 & 27
उत्तर – A
83. नवीन परियोजना हेतु प्रबंध संचालक आवेदन के कितने दिनों के भीतर अनुमति पत्र जारी करेगा?
(A) दस दिन
(B) पंद्रह दिन
(C) पच्चीस दिन
(D) तीस दिन
उत्तर – D
84. छत्तीसगढ़ कृषि उपज मण्डी अधिनियम 1972 के उपनियमों को किस अनुभाग में परिभाषित किया गया है?
(A) 60
(B) 70
(C) 80
(D) 88
उत्तर – C
85. छत्तीसगढ़ कृषि उपज मण्डी अधिनियम 1972 की किस धारा में किसान को परिभाषित किया गया है ?
(A) 1
(B) 2
(C) 3
(D) 4
उत्तर – B
86. छत्तीसगढ़ कृषि उपज मण्डी अधिनियम 1972 कितनी धाराएँ हैं?
(A) 70
(B) 95
(C) 82
(D) 58
उत्तर – C
87. छत्तीसगढ़ कृषि उपज मण्डी अधिनियम 1972 अनुसार सचिव निम्नलिखित कर्तव्यों का आदान-प्रदान और पालन नहीं करेगा-
(A) बजट प्रस्ताव तैयार करना
(B) कलेक्टर को रिटर्न का प्रस्तुत करना
(C) कारवाई हेतु समिति का गठन करना
(D) समिति के संकल्प को प्रभावी बनाना
उत्तर – B
88. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है-
(A) मण्डी समिति की प्रथम बैठक उपजिलाधिकारी द्वारा आहूत की जायेगी
(B) बाजार समिति के अध्यक्ष पांच वर्ष के लिए प्रस्ताव रखेंगे
(C) मण्डी समिति के उपाध्यक्ष अपना इस्तीफा कलेक्टर को सौंप सकते हैं
(D) उपरोक्त सभी
उत्तर – **
89. छत्तीसगढ़ कृषि उपज मण्डी अधिनियम 1972 का संक्षिप्त नाम है-
(A) विधि का अनुकुलन आदेश 2000
(B) विधिता का अनुकुलन आदेश 2000
(C) विधि का अनुकुलन आदेश 1973
(D) विधिता का अनुकुलन आदेश 1973
उत्तर – A
90. छत्तीसगढ़ कृषि उपज मण्डी अधिनियम 1972 के प्रावधान के अनुसार, कठिनाई को दूर करने की शक्ति किसके हाथ में रहती है?
(A) राज्य सरकार
(B) मजिस्ट्रेट
(C) जिला कलेक्टर
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – A
91. छत्तीसगढ़ कृषि उपज मण्डी अधिनियम 1972 के अनुसार, अध्याय IX में वर्णन है-
(A) दंड
(B) नियंत्रण
(C) बाजार की सीमाओं में परिवर्तन
(D) निरसन और बचत
उत्तर – A
92. जब छत्तीसगढ़ कृषि उपज मण्डी अधिनियम 1972 आया तब भारतीय गणतंत्र का कौन सा वर्ष चल रहा था?
(A) 20
(B) 22
(C) 23
(D) 25
उत्तर – C
93. छत्तीसगढ़ कृषि उपज मण्डी अधिनियम 1972 के अनुसार, मार्केट यार्ड और मूल मण्डी में एक या एक से अधिक हो सकते हैं-
(A) निजी बाजार
(B) टर्मिनल मार्केट कॉम्प्लेक्स
(C) कृषक उत्पादक संगठन जो मण्डी बोर्ड से पंजीकृत है
(D) उपरोक्त सभी
उत्तर – D
94. ________ की कीमत छोड़कर केवल पांच करोड़ रुपये के न्यूनतम निवेश से आवश्यक अधोसंरचनाएँ स्थापित करनी होती है।
(A) जल निकासी
(B) इलेक्ट्रिकल धर्म काँटा
(C) गोदाम
(D) भूमि
उत्तर – D
95. निम्नलिखित में से किसकी स्थापना छत्तीसगढ़ कृषि उपज मण्डी अधिनियम 1972 की धारा 4 अंतर्गत की गई है ?
(A) इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग
(B) बाजार
(C) प्रतिनिधि
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – B
96. निजी किसान उपभोक्ता प्रांगण के स्थापित करने हेतु पंजीयन बैंक गारंटी शुल्क कितना होना चाहिए?
(A) दो लाख
(B) पांच लाख
(C) सात लाख
(D) दस लाख
उत्तर – D
97. छत्तीसगढ़ कृषि उपज मण्डी अधिनियम 1972, ________ विकास हेतु अस्तित्व में आया ।
(A) उत्पाद
(B) बाजार
(C) कृषि
(D) उपरोक्त सभी
उत्तर – D
98. मतदान करने और कृषक प्रतिनिधि बनने के लिए निम्नलिखित में से कौन सी योग्यता आवश्यक नहीं है?
(A) जिसका नाम भूमिस्वामी दर्ज है
(B) जो बाजार क्षेत्र में सामान्य से मिलते जुलते है
(C) जिसने दो महिलाओं से शादी रचाई
(D) जो 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुका हो
उत्तर – C
99. “कृषक उत्पादक संगठन” का अर्थ है-
(A) कृषि गतिविधियों के प्रयोजन के लिए शेयरधारक किसान उत्पादकों का एक संगठन
(B) कंपनी अधिनियम, 2013 के तहत पंजीकृत निकाय कॉर्पोरेट कंपनियाँ
(C) A दोनों B और
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – C
100. छत्तीसगढ़ कृषि उपज मण्डी अधिनियम (1972) के अनुसार कृषि उपज से अभिप्राय है-
1. कृषि
2. उद्यान कृषि
3. पशुपालन
4. मधुमक्खी पालन
6. मत्स्य पालन
7. वन सम्बन्धी समस्त उत्पादन
(A) 1, 2, 3 एवं 4
(B) 1, 3, 4 एवं 5
(C) 1, 2 एवं 6
(D) उपरोक्त सभी
उत्तर – D
यदि प्रश्न पत्र (CG Mandi Question Paper 2023) से संबंधित आपका कोई भी सवाल है, तो कृपया नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर पूछें, हमारी टीम जल्द ही आपकी सहायता करेगी |

