छत्तीसगढ़ व्यापम राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) अंतर्गत कनिष्ठ प्रबंधक-(2), कनिष्ठ प्रबंधक संवर्ग भर्ती परीक्षा 2023 क्वेश्चन पेपर Chhattisgarh Vyapam Apex Bank Question Paper With Answer 2023
यदि आप छत्तीसगढ़ सहकारी बैंक में JOB करने का सपना देख रहे हैं और आगामी सहकारी बैंक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र (Previous Year Question Papers) आपकी सफलता काफी मदद करेगा। आज हमारी विशेषज्ञ टीम आपके लिए CG Vyapam Apex Bank Vacancy Question Paper लेकर आई है।
CG Apex Bank Question Paper ओरिजिनल प्रश्न पत्र को हल करने से आपको परीक्षा के पैटर्न, विज्ञान व तकनीकी प्रश्नों के स्तर और समय प्रबंधन को समझने में पूरी मदद मिलेगी। नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से आप इसका पूरा हल और आधिकारिक PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
CG Apex Bank Question Paper With Answer Key
CG CBAS Question Paper 2023 PDF Link Download
Chhattisgarh Apex Bank Question Paper
भाग – 1 छत्तीसगढ़ का सामान्य ज्ञान
01. शिवरीनारायण में मेला का आयोजन किस अवसर पर किया जाता है?
(A) माघपूर्णिमा
(B) महाशिवरात्रि
(C) मकर संक्रांति
(D) होली
उत्तर – A
02. छत्तीसगढ़ का स्वादिष्ट व्यंजन ‘अइरसा’ बनाया जाता है-
(A) गेहूँ आटा और गुड़
(B) गेहूँ, चावल का आटा और गुड़
(C) चावल आटा और गुड़
(D) चावल आटा, दूध और गुड़
उत्तर – C
03. विश्व का सबसे अधिक गोदना प्रिय कौन-सी जनजाति है ?
(A) कमार
(B) कोरवा
(C) भारिया
(D) बैगा
उत्तर – D
04. भारत छोड़ो आंदोलन में किस तरह छत्तीसगढ़ ने अपनी भूमिका निभाई थी ?
(A) विद्यार्थियों द्वारा शहर में वृहद् जुलूस निकाला गया
(B) महिला विद्यार्थियों ने कॉलेज जाना स्थगित कर दिया
(C) दुकानदारों ने हड़ताल कर दिया
(D) उपरोक्त सभी
उत्तर – D
05. सुआ नृत्य में मिट्टी से बने दो सुआ किनके प्रतीक हैं?
(A) प्रेमी और प्रेमिका
(B) शिव और गौरी
(C) गणेश और गौरी
(D) मनुष्य और दैत्य
उत्तर – B
06. छत्तीसगढ़ में उपसरपंच किस प्रकार चुना जाता है?
(A) प्रत्यक्ष मतदान
(B) अप्रत्यक्ष मतदान
(C) ग्राम सभा द्वारा
(D) निर्वाचित पंचों द्वारा
उत्तर – *
07. चांदी से निर्मित ‘कलदार’ आभूषण शरीर के किस अंग में पहना जाता है?
(A) गला
(B) बांह
(C) कमर
(D) कान
उत्तर – A
08. कौन – सा बेसिन देवगढ़ तथा मैनपाट छुरी पहाड़ियों से घिरा है ?
(A) सरगुजा बेसिन
(B) रिहन्द बेसिन
(C) कन्हार बेसिन
(D) सोहागपुर बेसिन
उत्तर – A
09. घोटुल युवागृह का उद्देश्य नहीं है-
(A) सेवाभाव जागृत करना
(B) रोजगार उपलब्ध कराना
(C) सामाजिक शिक्षा देना
(D) जीवनसाथी के चुनाव में सहायक
उत्तर – B
10. छत्तीसगढ़ में अनेक सीमेंट कारखाने स्थापित किए जाने का मुख्य कारण क्या है?
(A) विदेशी कंपनियों का अधिक निवेश
(B) छत्तीसगढ़ में चूना पत्थर की प्रचुरता
(C) अधिक लोगों को रोजगार देना
(D) विशाल इमारतों का निर्माण करना
उत्तर – B
2. छत्तीसगढ़ी भाषा का ज्ञान
11. ‘पर्रा भर लाई, अगास भर बगराई’ जनउला का अर्थ है-
(A) फुलवारी
(B) सुरजमुखी
(C) जुगनू/तारे
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – C
12. ‘खरही’ का अर्थ है-
(A) पैरा
(B) ढेर
(C) कण्डा
(D) खाना विशेष
उत्तर – B
13. ‘दार्द – ददा के आँखी फूटना’ का अर्थ है-
(A) माँ – बाप का अंधा हो जाना
(B) माँ – बाप के आँखों से कुछ दिखाई न देना
(C) विवाह योग्य संतान का विवाह न करना
(D) बेटा-बेटी का बात न सुनना
उत्तर – C
14. छत्तीसगढ़ी में प्रश्नवाचक शब्द नहीं है –
(A) काबर
(B) कारन
(C) काकर
(D) कतका
उत्तर – B
15. ‘चंदर लगना’ मुहावरे का अर्थ है —
(A) चंद्रग्रहण लगना
(B) अत्यधिक सुंदर लगना
(C) शुक्ल पक्ष का आना
(D) मरते समय मनुष्य की आँखों का खुला रह जाना
उत्तर – D
16. छत्तीसगढ़ी शब्द ‘जहरीत’ का अर्थ है-
(A) जहरीला
(B) बदनाम
(C) अपराधी
(D) ख्याति प्राप्त
उत्तर – D
17. ‘आय लुलु जाय लुलु, पानी ल डराय लुलु’ जनउला का अर्थ है –
(A) चश्मा
(B) घडी
(C) जूता
(D) कपड़ा
उत्तर – C
18. ‘हाथ धोकर पीछे पड़ना’ के लिए छत्तीसगढ़ी में निम्नलिखित मुहावरा उपयुक्त है-
(A) अंगना खंचवा करना
(B) अरई लगाना
(C) जुच्छा हाथ होना
(D) अँगरी देखाना
उत्तर – B
19. ‘कब बबा मरही, त कब बरा चुरही’ का अर्थ –
(A) किसी कार्य के लिए अपशगुन शब्द कहना
(B) कार्य का अनिश्चित होना
(C) प्रसन्नता व्यक्त करना
(D) किसी का इंतजार करना
उत्तर – B
20. छत्तीसगढ़ी शब्द ‘कोनो’ सर्वनाम है —
(A) पुरूषवाचक
(B) निश्चयवाचक
(C) सम्बन्धवाचक
(D) अनिश्चयवाचक
उत्तर – D
भाग – 2 सामान्य ज्ञान
21. 2023 एशियाई खेल ………. में आयोजित होने वाले है ।
(A) बांग्लादेश
(B) चीन
(C) जापान
(D) श्रीलंका
उत्तर – B
22. भारतीय रिजर्व बैंक मुद्रास्फीति के माप के रूप में उपयोग करता है ।
(A) उपभोक्ता मूल्य सूचकांक
(B) उत्पादकता क्रय शक्ति
(C) उत्पादक मूल्य सूचकांक
(D) उपर्युक्त सभी
उत्तर – A
23. प्राचीनतम वेद का नाम है-
(A) सामवेद
(B) अथर्ववेद
(C) ऋग्वेद
(D) यजुर्वेद
उत्तर – C
24. आर्थिक विकास के संबंध में निम्नलिखित में से कौन – सा सही है? (1) आर्थिक कल्याण (2) आर्थिक कल्याण + आउटपुट का आकार (3) मात्रात्मक पहलू (4) गुणात्मक पहलू
(A) 1 और 4
(B) 1, 2 और 3
(C) 2 और 4
(D) 1 और 4
उत्तर – C
25. प्राचीन काल में चांदी के सिक्के किस नाम से जाने जाते थे?
(A) कुषण
(B) पर्ण
(C) काषापर्ण
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – C
26. सांख्यिकी में 2023 का अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार भारतीय-अमेरिकी गणितज्ञ को प्रदान किया गया-
(A) डॉ. टी गोविंदराजू
(B) डॉ. अरूण कुमार शुक्ल
(C) कल्यमपुड़ी राधाकृष्ण राव
(D) उपरोक्त में से कोई भी नहीं
उत्तर – C
27. 2023 G20 शिखर सम्मेलन का विषय क्या था ?
(A) एक पृथ्वी — एक स्वास्थ्य
(B) एक पृथ्वी — एक राष्ट्र
(C) वसुधैव कुटुंबकम
(D) उपरोक्त में से कोई भी नहीं
उत्तर – C
28. शक सम्वत में प्रारम्भ हुआ था-
(A) 78 ई.पू.
(B) 78 ई.
(C) 57 ई.पू.
(D) 57 ई.
उत्तर – B
29. भारत की पहली जल मेट्रो (वॉटर मेट्रो) को हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ………. में हरी झंडी दिखाई-
(A) कोच्चि
(B) मुंबई
(C) विशाखापत्तनम
(D) उपरोक्त में से कोई भी नहीं
उत्तर – A
30. धर्मचक्र प्रवर्तन सम्बंधित है-
(A) बौद्ध धर्म
(B) जैन धर्म
(C) वैष्णव धर्म
(D) शैव धर्म
उत्तर – A
31. भीमबेटका के शैल चित्र किस जिले में स्थित है?
(A) रायसेन
(B) विदिशा
(C) होशंगाबाद
(D) रींवा
उत्तर – A
32. छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ‘कोदो’ का समर्थन मूल्य ( 2022-23) प्रति क्वि. कितना निर्धारित किया गया है ?
(A) 3000/-
(B) 3100/-
(C) 3200/-
(D) 3300/-
उत्तर – C
33. कैपिटल बजटिंग किससे संबंधित है ?
(A) दीर्घकालिक परिसंपत्तियां
(B) अचल संपत्तियां
(C) अल्पकालीन संपत्तियां
(D) उपरोक्त सभी
उत्तर – A
34. भारत में सबसे पहले आने वाली यूरोपीय व्यापारिक कम्पनी थी-
(A) ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कम्पनी
(B) पोर्तगीज ईस्ट इंडिया कम्पनी
(C) डच ईस्ट इंडिया कम्पनी
(D) फ्रेंच ईस्ट इंडिया कम्पनी
उत्तर – B
35. सिस्मोमीटर एक उपकरण है जिसका उपयोग ………… मापने के लिए किया जाता है ।
(A) पहाड़ की ऊंचाई
(B) ज्वालामुखी विस्फोट
(C) सागर की गहराई
(D) उपरोक्त में से कोई भी नहीं
उत्तर – B
36. तुर्की – सीरिया के भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में भारत द्वारा चलाये गए राहत अभियान को क्या नाम दिया गया था?
(A) ऑपरेशन मित्र
(B) ऑपरेशन दोस्त
(C) ऑपरेशन हमसफर
(D) ऑपरेशन साथी
उत्तर – B
37. चंद्रयान-3 मिशन में रोवर का क्या कार्य है?
(A) चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग
(B) गुणात्मक एवं मात्रात्मक तात्विक विश्लेषण
(C) नेविगेशन और मार्गदर्शन
(D) उपरोक्त सभी
उत्तर – B
38. आर. प्रज्ञानानंद को हराकर 2023 शतरंज विश्व कप किसने जीता?
(A) डिंग लिरेन
(B) इयान नेपोम्नियाचची
(C) मैग्नस कार्लसन
(D) जेन्स एनवॉल्डसेन
उत्तर – C
39. हड़पनीति के जनक कौन थे?
(A) लार्ड विलियम बेंटिक
(B) लार्ड कर्जन
(C) लार्ड डलहौजी
(D) लार्ड वेलेजली
उत्तर – C
40. पुराणों की संख्या है-
(A) 04
(B) 18
(C) 10
(D) 22
उत्तर – B
2. गणित एवं तार्किक योग्यता
41. नीचे बाईं ओर दी गई आकृति को एक बॉक्स बनाने के लिए मोड़ा गया है। विकल्पों (1), (2), (3) और (4) में से वह बॉक्स चुनें जो बने बॉक्स के समान हो ।
(A) 1 और 2 केवल
(B) 2 और 3 केवल
(C) 1, 2, 3 और 4
(D) 2 और 4 केवल
उत्तर – C
42. एक बैग में 2 रू., 50 पैसे और 25 पैसे के सिक्कों के रूप में 3:5:7 अनुपात में 51.25 रूपये हैं । 50 पैसे के सिक्कों की कुल संख्या क्या है?
(A) 15
(B) 35
(C) 25
(D) 5
उत्तर – C
43. 5 क्रमागत पूर्णांक संख्याओं का औसत जो m से प्रारम्भ होती है, n है। 6 क्रमागत पूर्णांक संख्याओं का, जो ( m+ 2) से प्रारंभ होती है तो इसका औसत क्या है ?
(A) (2n + 5)/2
(B) ( n + 2 )
(C) ( n+ 3 )
(D) (2n + 9)/2
उत्तर – A
44. निम्नलिखित आकृति का अध्ययन करे और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें- (प्रशिक्षित नर्से, विवाहित जनसंख्या, अस्पताल में नर्से) प्रशिक्षित विवाहित नर्सों को किस संख्या में दर्शाया गया है?
(A) 3, 6
(B) 7, 5
(C) 5, 6
(D) 1, 5
उत्तर – C
45. 44 क्रमागत विषम संख्याओं का औसत 14 है सबसे बड़ी संख्या कौन-सी है?
(A) 189
(B) 191
(C) 187
(D) 193
उत्तर – C
46. यदि B5D का अर्थ है कि B, D का पिता है; B9D का अर्थ है कि B, D की बहन है; B4D का अर्थ है कि B, D का भाई है और B3D का अर्थ है कि B, D की पत्नी है। निम्नलिखित में किसका अर्थ है कि F, K की माँ है?
(A) F3M5K
(B) F5M3K
(C) F9M4N3K
(D) F3M4N3K
उत्तर – A
47. 4/3 cm भुजा वाले एक समबाहु त्रिभुज का क्षेत्रफल क्या होगा?
(A) 15√3 cm²
(B) 16√3 cm²
(C) 20√3 cm²
(D) 12√3 cm²
उत्तर – D
48. 0.0000001 का घनमूल होगा –
(A) 0.1
(B) 0.01
(C) 0.001
(D) 0.0001
उत्तर – *
49. निम्नलिखित आकृति में प्रश्न चिन्ह के स्थान पर कौन – सा अक्षर आएगा?
(A) D
(B) M
(C) W
(D) O
उत्तर – C
50. 800 रू. की राशि साधारण ब्याज की किसी दर 3 वर्षों में 956 रू. हो जाती है। यदि ब्याज दर 4% बढ़ा दी जाए तो 800 रू. की राशि का 3 वर्ष में मिश्रधन क्या होगा ?
(A) 1020.80 रू.
(B) 1025 रू.
(C) 1052 रू.
(D) 1050 रू.
उत्तर – C
3. हिन्दी भाषा का ज्ञान
51. शुद्ध शब्द है-
(A) मौनता
(B) कौशलता
(C) सौन्दर्य
(D) दीर्घत्वता
उत्तर – C
52. अशुद्ध वाक्य है-
(A) एक-एक कर सभी मर गये ।
(B) शब्द केवल संकेत मात्र है ।
(C) चरखा चलाना चाहिये ।
(D) शिवाजी की काफी धाक थी ।
उत्तर – B
53. ‘उसने कुछ नहीं खाया’ वाक्य में सर्वनाम है-
(A) संबंधवाचक सर्वनाम
(B) निश्चयवाचक सर्वनाम
(C) प्रश्नवाचक सर्वनाम
(D) अनिश्चयवाचक सर्वनाम
उत्तर – D
54. गुणवाचक विशेषण है-
(A) प्राचीन
(B) दूना
(C) दो सेर घी
(D) पौन
उत्तर – A
55. तत्सम पुलिंग शब्द है-
(A) गगन
(B) पूर्णिमा
(C) अरूणिमा
(D) सिद्धि
उत्तर – A
56. शुद्ध वाक्य है-
(A) वह गीत की दो-चार लडियाँ गाती है ।
(B) बन्दूक एक बहुत ही उपयोगी शस्त्र है।
(C) कई रेलवे के कर्मचारियों की गिरफ्तारियाँ हुई।
(D) इस समय आपकी अवस्था चालीस वर्ष की है।
उत्तर – B
57. योजक चिन्ह का प्रयोग है-
(A) आहा !
(B) ” जीवन विश्व की सम्पत्ति है । “
(C) माता-पिता
(D) कब तक?
उत्तर – C
58. संख्यावाचक विशेषण है-
(A) वर्तमान
(B) चौगुना
(C) चौड़ा
(D) पिछला
उत्तर – B
59. रूढ़ शब्द है-
(A) नाक
(B) विनाश
(C) प्रसिद्ध
(D) अभियान
उत्तर – A
60. ‘नि’ उपसर्ग युक्त शब्द है-
(A) निर्वास
(B) निमग्न
(C) निर्भय
(D) निरपराध
उत्तर – B
4. अंग्रेजी भाषा का ज्ञान
61. ‘Polyglot’ is a one-word substitution for-
(A) being married to more than one person at the same time
(B) the worship of many gods
(C) speaking or using several different languages
(D) A person who knows many things
उत्तर – C
62. What is the feminine form of the noun ‘ram’?
(A) lamb
(B) ewe
(C) goat
(D) doe
उत्तर – B
63. Complete the sentence using the appropriate preposition- Wait ………. a minute.
(A) for
(B) on
(C) from
(D) Nil preposition
उत्तर – D
64. Use the appropriate subordinating conjunction to complete the sentence- ‘Her strength is as the strength of ten, ……….. Her heart is pure.’
(A) though
(B) because
(C) before
(D) when
उत्तर – B
65. Complete the following sentence using the correct pronoun form- The dream of would come true some day.
(A) your
(B) them
(C) yours
(D) their
उत्तर – C
66. Complete the following sentence using the correct British alternative- ‘She is strong and very ……’
(A) skillfull
(B) skilfull
(C) skilful
(D) skillfully
उत्तर – C
67. The plural of ‘thesis’ is-
(A) Thesis
(B) Theses
(C) Thesises
(D) Thesis
उत्तर – B
68. Choose the sentence from the given alternatives that best expresses the following sentence in indirect speech- She said, ‘I do not wish to watch any of the movies tonight; please let me sleep.’
(A) She said that she did not wish to watch any of the movies that night and requested them to let her sleep.
(B) She said she does not wish to watch any of the movies tonight and said let me sleep.
(C) She said that she do not wish to watch any movie that day and ordered them to let her sleep.
(D) She said that she did not want to watch any movie tonight and said let me sleep.
उत्तर – A
69. Which of the following is not a synonym of ‘heave’?
(A) haul
(B) hurl
(C) sigh
(D) drop
उत्तर – D
70. Choose the correct expression that transforms the following sentence into passive- ‘Why would your best friend make such a comment?’
(A) Why would such a comment be made by your best friend?
(B) Why your friend would be making such a comment?
(C) Why such a comment be made by your best friend?
(D) Why your best friend make such a comment?
उत्तर – A
भाग – 3
1. सहकारिता अधिनियम एवं बैंकिंग संबंधी
71. नाबार्ड का मुख्य कार्य है-
(A) केवल कृषि साख उपलब्ध कराना
(B) ग्रामीण विकास एवं अधारभूत निर्माण को प्रोत्साहित करना
(C) A एवं B दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – C
72. वर्तमान में सहकारिता विषय है-
(A) राज्य सूची का
(B) केन्द्र सूची का
(C) सरकार का
(D) बैंक का
उत्तर – A
73. निम्न में कौन-सा संगठन ग्रामीण क्षेत्र के जन सामान्य को प्रत्यक्ष साख प्रदान नहीं करता-
(A) स्व सहायता समूह
(B) व्यापारी
(C) नाबार्ड
(D) सहकारी समिति
उत्तर – C
74. भारत सरकार का नाबार्ड की पूँजी में कितना अंश है?
(A) 75%
(B) 50%
(C) 99%
(D) 85%
उत्तर – C
75. केन्द्रीय सहकारी बैंक संचालित होता है-
(A) बैंकिंग विनियमन अधिनियम 1949
(B) सहकारी सोसाइटी अधिनियम 1962
(C) सहकारी सोसाइटी अधिनियम 1960
(D) रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया अधिनियम 1949
उत्तर – A
76. छत्तीसगढ़ राज्य में कितने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक स्थित है-
(A) 06
(B) 08
(C) 10
(D) 12
उत्तर – A
77. छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी अधिनियम 1960 के अंतर्गत सोसायटी का पंजीयन कितने शीर्षकों में किया जा सकता है ?
(A) 8
(B) 9
(C) 10
(D) 12
उत्तर – D
78. कृषकों को दीर्घ कालीन ऋण प्रदान करने वाली संस्था है-
(A) नाबार्ड
(B) भूमि विकास बैंक
(C) स्टेट बैंक ऑफ इन्डिया
(D) ग्रामीण बैंक
उत्तर – **
79. सहकारी समिति अधिनियम 1960 के धारा 20 के अन्तर्गत उल्लेखित है-
(A) सोसाइटी की कार्यप्रणाली
(B) प्रबंध संचालक
(C) स्थायी सदस्य
(D) नाममात्र सदस्य
उत्तर – D
80. सहकारी समिति के सदस्यों के पास है-
(A) असीमित दायित्व
(B) सीमित दायित्व
(C) संयुक्त एवं कई दायित्व
(D) संयुक्त दायित्व
उत्तर – B
81. सहकारी साख अधिनियम कब पारित हुआ ।
(A) 1904
(B) 1906
(C) 1908
(D) 1911
उत्तर – A
82. भारत में जिला सहकारी बैंक के नियमन का निर्धारण कौन करता है?
(A) राज्य सरकार
(B) आर.बी.आई.
(C) राज्य सहकारी बैंक
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – B
2. प्रबंधन संबंधी
83. सही विकल्प का चयन कीजिए : (विज्ञापन, प्रोन्नति, शिक्षण संस्थान, रोजगार कार्यालय)
(A) विज्ञापन
(B) प्रोन्नति
(C) शिक्षण संस्थान
(D) रोजगार कार्यालय
उत्तर – B
84. एक कंपनी की अनुमानित वार्षिक आय 5,00,000 रू. है तथा इस प्रकार के व्यवसाय में विनियोजित पूँजी पर प्रत्याय की दर 12.5% हो तो पँजीकरण की राशि होगी-
(A) 40,000 Rs.
(B) 62,500 Rs.
(C) 40,00,000 Rs.
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – C
85. संगठनात्मक व्यवहार अध्ययन है-
(A) मानवीय व्यवहार का
(B) समूह व्यवहार का
(C) मानवीय व्यवहार तथा समूह व्यवहार का
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – C
86. प्रबन्धकीय लेखाविधि शब्द का सबसे पहले प्रयोग किया गया-
(A) 1945
(B) 1950
(C) 1955
(D) 1960
उत्तर – B
87. “प्रबंध तथा प्रशासन में अंतर करना भ्रामक है” यह कथन है-
(A) किम्बाल एवं किम्बाल
(B) फेयोल
(C) न्यूमैन
(D) ब्रेच
उत्तर – A
88. “वित्तीय प्रबंध का आशय वित्त क्रियाओं पर नियोजन व नियंत्रण की क्रिया को लागू करने से होता है ।” यह कथन किसका है?
(A) हावर्ड एवं अप्टन
(B) वेस्टन तथा ब्रीघम
(C) जे.एफ. ब्राडले
(D) जे.एस. मैसी
उत्तर – A
89. “संगठनात्मक व्यवहार संगठनों में मानवीय व्यवहार की समझ, पूर्वानुमान (भविष्य चिन्तन) एवं नियंत्रण से प्रत्यक्ष रूप से सम्बन्धित है” । यह कथन है-
(A) फ्रेड लुथान्स
(B) स्टीफेन पी. रॉबिन्स
(C) कीथ डेविस
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – A
90. शोधन क्षमता अनुपात आदर्श है-
(A) 1:2
(B) 1:1
(C) 1:1.5
(D) 2:1
उत्तर – D
91. प्रबंधकीय लेखांकन की विचारधारा के प्रवर्तक कौन है?
(A) जे. बेट्टी
(B) जेम्स एच. ब्लिस
(C) आर. एन. एन्थोनी
(D) अमेरिकन एकाउण्टिंग एसोशियन
उत्तर – B
92. संगठनात्मक व्यवहार के प्रमुख तत्व
(A) 3
(B) 6
(C) 5
(D) 4
उत्तर – A
93. प्रबंधकीय लेखांकन मूलतः सम्बन्धित है –
(A) चयन की समस्या से
(B) कारण – परिणाम संबंधो से
(C) व्यवहारों के अभिलेख से
(D) केवल A और B
उत्तर – C
94. एक कंपनी प्रत्येक 100 रू. वाले 8,000, 5% ऋणपत्रों को 6% कटौती पर निर्गमन करने की इच्छा प्रस्तुत कर रही है । निर्गमन पर खर्चे 3.50 रु. प्रति ऋणपत्र होने की आशा है । लागत है-
(A) 6.2%
(B) 7.4%
(C) 5.25%
(D) 9%
उत्तर – C
95. उत्तरदायित्व लेखांकन को किस अन्य नाम से संबोधित किया जाता है-
(A) लाभदायकता लेखांकन
(B) क्रियाशीलता लेखांकन
(C) A और B दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – C
96. उत्तरदायित्व केन्द्र में निम्न में से कौन – सा केन्द्र स्थापित नहीं होता?
(A) बिक्री केन्द्र
(B) लाभ केन्द्र
(C) व्यय केन्द्र
(D) विनियोग केन्द्र
उत्तर – A
97. वित्तीय प्रबन्ध के मुख्य कार्य है-
(A) वित्तीय नियोजन
(B) वित्तीय प्राप्त व्यवस्था
(C) शुद्ध लाभ विनिधान
(D) उपरोक्त सभी
उत्तर – D
98. “प्रबंध का आशय निर्णयन से है ।” यह कथन –
(A) मूरे
(B) साइमन
(C) डेविस
(D) एप्पले
उत्तर – A
99. निष्पादन मूल्यांकन नहीं किया जाता है-
(A) नियोक्ता द्वारा
(B) प्रबन्धकों द्वारा
(C) जनता द्वारा
(D) पर्यवेक्षकों द्वारा
उत्तर – C
100. प्रबन्धकीय लेखाविधि प्रबन्ध की सहायता करती है-
(A) केवल नियोजन में
(B) केवल निर्देशन में
(C) केवल नियंत्रण में
(D) नियोजन, निर्देशन एवं नियंत्रण सभी में
उत्तर – D
यदि प्रश्न पत्र (CG Apex Bank Question Paper) से संबंधित आपका कोई भी सवाल है, तो कृपया नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर पूछें, हमारी टीम जल्द ही आपकी सहायता करेगी |

