छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग क्वेश्चन पेपर 2025 का पूरा हल और आधिकारिक PDF डाउनलोड कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ व्यापम उप अभियंता (सिविल) एवं उप अभिंयता (विद्युत/यांत्रिकी) परीक्षा 2025 क्वेश्चन पेपर, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (CG Vyapam) द्वारा आयोजित की जाने वाली छ.ग. उप अभियंता (WRSE) भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे सभी उम्मीदवारों का हमारे पोर्टल पर स्वागत है। किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पाने के लिए उसके पुराने प्रश्न पत्रों (Previous Year Question Papers) का गहराई से विश्लेषण करना सबसे बेहतरीन रणनीति है।
नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से आप इसका पूरा हल और आधिकारिक PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
Chhattisgarh Jal Sansadhan Vibhag Question Paper PDF Link Download
छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग के अंतर्गत परीक्षा (WRSE) – 2025
भाग – 1 सामान्य ज्ञान
01. निम्नलिखित सुमेलित किजिए-
| कॉलम – I (श्रेणी) | कॉलम-II (लुप्त अंक) |
| (a) 1, 4, 9, 16, ?, 36 | (I) 80 |
| (b) 5, 10, 20, 40, ?, 160 | (II) 38 |
| (c) 3, 6, 11, 18, 27, ? | (III) 25 |
| (d) 1, 2, 6, 24, ?, 720 | (IV) 120 |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनिए—
(A) a-I, b-III, c-IV, d-II
(B) a-III, b-IV, c-I, d-II
(C) a-III, b-I, c-II, d-IV
(D) a-II, b-III, c-IV, d-I
उत्तर – C
02. स्प्रेडशीट फंक्शनों को उनके कार्यों से मिलाएँ-

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनें-
(A) a-II, b-I, c-III, d-IV
(B) a-III, b-II, c-I, d-IV
(C) a-I, b-II, c-III, d-IV
(D) a-II, b-IV, c-III, d-I
उत्तर – D
03. कुछ व्यक्तियों के खर्च दिए गए हैं। इन्हें मासिक बचत के बढ़ते क्रम में जमाइए-
(a) यात्रा = 10%, खाना = 30%, किराया = 10%, अन्य = 25%
(b) यात्रा = 15%, खाना = 25%, किराया = 15%, अन्य = 10%
(c) यात्रा = 5%, खाना = 15%, किराया = 15%, अन्य = 20%
(d) यात्रा = 10%, खाना = 35%, किराया = 0%, अन्य = 25%
(e) यात्रा = 0%, खाना = 20%, किराया = 40%, अन्य = 35%
(A) e < a < d < b < c
(B) e < d < a < b < c
(C) e < a < b < d < c
(D) e < a < b < c < d
उत्तर – A
04. अभिकथन [As] तथा तर्क [R] को ध्यान से पढ़कर उचित निष्कर्ष को चुनिए-
अभिकथन [As] : श्रेणी C, F, I, L का अगला पद O है।
तर्क [R] : श्रेणी अंग्रेजी वर्णमाला के प्रत्येक चौथे अक्षर को दर्शाती है।
(A) [As] तथा [R] दोनों सही हैं, तथा [R], [As] की सही व्याख्या है।
(B) [As] तथा [R] दोनों सही हैं, परन्तु [R], [As] की सही व्याख्या नहीं है।
(C) [As] सत्य है, लेकिन [R] असत्य है।
(D) [As] असत्य है, लेकिन [R] सत्य है।
उत्तर – C
05. निम्न से कौन-सी श्रेणी (श्रेणियाँ) एक नियत पैटर्न नहीं रखती?
(I) 2, 4, 6, 8, 10….
(II) 3, 5, 7, 9, 11…..
(III) 1, 3, 6, 9, 11…..
(IV) 13, 15, 17, 19, 21….
(V) 2, 3, 5, 6, 7, 8…..
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए-
(A) (I) और (II)
(B) (II) और (III)
(C) (III) और (V)
(D) (III), (IV) और (V)
उत्तर – C
06. एक दिन में घड़ी की सुइयाँ कितनी बार मिलती हैं?
(A) 20
(B) 24
(C) 18
(D) 22
उत्तर – D
07. असहयोग आंदोलन के समय निम्नलिखित में से किसने ‘राय बहादुर’ की उपाधि त्याग दी?
(A) नगेंद्र नाथ डे
(B) काजी शेर खान
(C) सेठ गोपी किशन
(D) वामन राव लाखे
उत्तर – A
08. निम्नलिखित में से कौन-सा अधिवर्ष (लीप वर्ष) नहीं है?
(A) 2000
(B) 2100
(C) 2400
(D) 1600
उत्तर – B
09. किसी कूट भाषा में “BIRD” को “ELUG” लिखा जाता है। इस कूट भाषा में “FISH” को कैसे लिखा जाएगा?
(A) HKVK
(B) HLVK
(C) ILVK
(D) GLVK
उत्तर – C
10. देश के किस एक कवि / साहित्यकार को वर्ष 2024 का 59वां ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
(A) श्री कार्तिकेयर महादेवन
(B) श्री विनोद कुमार शुक्ल
(C) सुश्री मृणाल सेन
(D) श्री दामोदर मौजो
उत्तर – B
11. यदि किसी कूट भाषा में “BAD” = 7, “DAD” = 9 तब “SAD” = ?
(A) 23
(B) 25
(C) 24
(D) 22
उत्तर – C
12. एक कंपनी अपने कर्मचारियों का प्रमोशन 5 साल के अनुभव अथवा दो लगातार वर्षों में “उत्तम” रैंकिंग प्राप्त करने पर देती है। निम्न में से किसे प्रमोशन प्राप्त होगा?
(I) राहुल : अनुभव 6 वर्ष, “औसत”
(II) प्रिया : अनुभव 3 वर्ष, दो लगातार “उत्तम”
(III) मोहन : अनुभव 4 वर्ष, एक “उत्तम” एक “अच्छा”
(IV) अंजली : अनुभव 2 वर्ष, एक “उत्तम”, एक “खराब”
(A) राहुल और प्रिया
(B) प्रिया और मोहन
(C) राहुल और मोहन
(D) प्रिया और अंजली
उत्तर – A
13. निर्देश : नीचे दिए गए अभिकथन [As] और कारण [R] के लिए सही विकल्प चुनें-
अभिकथन [As] : महापाषाण काल के अवशेष राज्य के केवल बालोद और धमतरी जिले में पाए जाते हैं।
कारण [R] : इस काल में लोहे के औजार और हथियार बनने लगे, जिससे जीवन और कृषि पद्धति में सुधार हुआ।
(A) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या है।
(B) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या नहीं है।
(C) [As] सत्य है, किंतु [R] असत्य है।
(D) [As] असत्य है, किंतु [R] सत्य है।
उत्तर – D
14. कोंडागाँव जिले में लगने वाला “भंगाराम मड़ई” का आयोजन किस माह में होता है?
(A) सावन
(B) भादो
(C) कुँवार
(D) कार्तिक
उत्तर – **
15. एक परीक्षा की प्राविण्य सूची PCM के अंको और हिन्दी और अंग्रेजी के औसत अंको को जोड़कर बनती है। निम्न अभ्यर्थियों की प्राविण्य सूची क्या होगी ?

(A) d > b > c > e > a
(B) b > c > d > e > a
(C) d > b > c > a > e
(D) d > c > b > a > e
उत्तर – D
16. नीचे दो वक्तव्य दिये गए हैं। एक को कथन [As] एवं दूसरे को कारण [R] का नाम दिया गया है। दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर चुनिए-
कथन [As] : भारतीय संविधान के अनुसार, एक ही व्यक्ति एक ही समय में दो अथवा दो से अधिक राज्यों के राज्यपाल के पद पर कार्य नहीं कर सकता।
कारण [R] : भारतीय संविधान के अनुच्छेद 153 में यह कहा गया है कि प्रत्येक राज्य के लिए एक राज्यपाल होगा।
(A) [As] तथा [R] दोनों सही हैं, किंतु [R], [As] की सही व्याख्या नहीं करता है।
(B) [As] गलत है, किंतु [R] सही है।
(C) [As] तथा [R] दोनों सही हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या करता है।
(D) [As] सही है, किंतु [R] गलत है।
उत्तर – B
17. निम्न कथनों पर विचार करें और सही सुमेलित विकल्प पर निशान लगाएं, चुनें-
(I) दंतेवाड़ा राज्य का सबसे ज्यादा खनिज राजस्व देने वाला जिला है।
(II) कोरबा जिले के कटघोरा में देश के पहले लिथियम खदान के लिए नीलामी की गई है।
(III) छत्तीसगढ़ में BNC (बंगाल – नागपुर कॉटन) मिल, रायगढ़ जिले में स्थित है।
(IV) संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2025 को अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के रूप में घोषित किया है।
(A) कथन I एवं IV सही हैं।
(B) कथन I, II, III, IV सभी सही हैं।
(C) कथन I, II, IV सही हैं।
(D) कथन II एवं IV सही हैं।
उत्तर – C
18. प्रिंटिंग और इमेजिंग में DPI का पूरा रूप क्या है ?
(A) डॉट्स पर इंच (Dots Per Inch)
(B) डॉटा पर इंच (Data Per Inch)
(C) डेप्थ पिक्सेल इनफार्मेशन (Depth Pixel Information)
(D) डिजिटल प्रोसेसिंग इंडेक्स (Digital Processing Index)
उत्तर – A
19. गोदना का प्रकार “देवारी” बनाया जाता है—
(A) केवल छाती में
(B) केवल माथा में
(C) चेहरा और माथा
(D) माथा, पैर और हाथ
उत्तर – D
20. यदि A1:C3 में पंक्ति-वार क्रमबद्ध मान 1 से 9 तक हों, तो =INDEX(A1:C3, 2, 3) फॉर्मूला का परिणाम क्या होगा?
(A) 3
(B) 5
(C) 6
(D) 9
उत्तर – C
21. निम्न में से कौन-कौन से लिनक्स ऑपरेटिंग सिस्टम की विशेषताएं हैं?
(a) ओपन सोर्स
(b) मल्टीटास्किंग
(c) केवल रियल-टाइम प्रोसेसिंग
(d) केस-सेंसिटिव फाइल सिस्टम
(A) b, c, d
(B) a, c, d
(C) a, b, c
(D) a, b, d
उत्तर – D
22. लिनक्स में किसी फाइल में शब्दों की संख्या गिनने के लिए कौन-सा कमांड उपयोग किया जाता है?
(A) grep
(B) wc
(C) cat
(D) awk
उत्तर – B
23. 42वें संविधान संशोधन द्वारा कौन-से दो शब्द प्रस्तावना में जोड़े गए ?
(A) प्रजातांत्रिक एवं समाजवादी
(B) गणराज्य एवं धर्मनिरपेक्ष
(C) समाजवादी एवं प्रभुतासम्पन्न
(D) समाजवादी एवं धर्मनिरपेक्ष
उत्तर – D
24. “कर्मा तिहार” पर विचार करें और नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(a) यह तिहार 3 दिनों तक चलता है।
(b) भाइयों के मंगल कामना के लिए बहने निर्जला व्रत रखती हैं।
(c) विवाहित महिलाएं अपने मायके में मनाती हैं।
(d) मुंडा एवं उरांव जनजाति के लोग इस समय ‘करमा नृत्य’ करते हैं।
(e) यह पर्व समस्त प्रदेश में मनाया जाता है।
(A) a और b सही हैं।
(B) a, b और c सही हैं।
(C) a, b, c और d सही हैं।
(D) a, b, c, d और e सही हैं।
उत्तर – C
25. निम्नलिखित राजनीतिक दलों पर विचार कीजिए और उन्हें उनकी स्थापना के कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए-
(a) बहुजन समाज पार्टी
(b) समाजवादी पार्टी
(c) तेलुगू देशम पार्टी
(d) ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस
(e) आम आदमी पार्टी
(A) b → a → c → d → e
(B) a → b → c → d → e
(C) c → a → b → d → e
(D) c → b → a → d → e
उत्तर – C
(भाग – 2 सिविल इंजीनियरिंग से संबंधित प्रश्न)
यदि प्रश्न पत्र (CG Jal Sansadhan Vibhag Question Paper 2025) से संबंधित आपका कोई भी सवाल है, तो कृपया नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर पूछें, हमारी टीम जल्द ही आपकी सहायता करेगी |

