छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत ‘महिला पर्यवेक्षक सीधी भर्ती 2009’ के प्रश्न पत्र पर आधारित ऑनलाइन लाइव टेस्ट के आयोजन के संबंध में।
छत्तीसगढ़ महिला पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों की तैयारी को विभागीय मापदंडों के अनुरूप उत्कृष्ट बनाने हेतु, CG Mahila Supervisor 2009 के Official प्रश्न पत्र और विभागीय उत्तर कुंजी पर आधारित एक विशेष ‘ऑनलाइन लाइव टेस्ट ‘ इससे अभ्यर्थियों की योग्यता और वास्तविक तैयारी को परखने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।
यह लाइव टेस्ट अभ्यर्थियों को केवल प्रश्नों का अभ्यास ही नहीं कराता, बल्कि उन्हें वास्तविक परीक्षा जैसा माहौल प्रदान कर उनकी विश्लेषणात्मक क्षमता और समय प्रबंधन (Time Management) का निष्पक्ष मूल्यांकन करने का अवसर भी देता है।
महिला पर्यवेक्षक परीक्षा की तैयारी को और भी मजबूत बनाना चाहते हैं, तो अभी हमारे व्हाट्सएप (WhatsApp ) और टेलीग्राम (Telegram ) ग्रुप को ज्वाइन करें। हमारे ग्रुप में जल्द ही आपको Practice Set फ्री में मिलने वाले हैं।
यह क्विज़ केवल एक टेस्ट नहीं, बल्कि खुद को परखने और अपनी कमियों को सुधारने का एक बेहतरीन अवसर है। ईमानदारी से टेस्ट दें और अपनी सफलता की ओर एक कदम और बढ़ाएं
01. आंगनबाड़ी केन्द्रों द्वारा प्रत्येक हितग्राही बच्चे को पूरक पोषण आहार योजना के तहत प्रतिदिन गुड़ की कितनी मात्रा दी जाती है?
(A) 10 ग्राम (B) 15 ग्राम (C) 20 ग्राम (D) 25 ग्राम
02. खट्टे फलों में कौन-सी एसिड पायी जाती है?
(A) फोलिक एसिड (B) एस्कार्बिक एसिड (C) टार्टरिक एसिड (D) इनमें से कोई नहीं
03. किस उम्र तक महिलाओं को आँगनबाड़ी केन्द्रों की हितग्राही सेवा का लाभ मिलता है?
(A) 40 वर्ष (B) 42 वर्ष (C) 45 वर्ष (D) 48 वर्ष
04. किसी सहायक बाल विकास परियोजना अधिकारी को प्रतिमाह कम से कम कितने दिन दौरा करना पड़ता है?
(A) 10 (B) 12 (C) 15 (D) 18
05. राष्ट्रीय स्वास्थ्य सांख्यिकीय केन्द्र द्वारा निर्धारित मानदण्ड के अनुसार 10 माह की किसी सामान्य लड़की का वजन होना चाहिए –
(A) 9.5 कि.ग्रा. (B) 10.8 कि.ग्रा. (C) 11.8 कि.ग्रा. (D) 12.3 कि.ग्रा.
06. प्रसव के उपरांत 5वें और 8वें महीने में माँ के स्तनों में दूध की लगभग कितनी मात्रा प्रतिदिन निर्मित होती है?
(A) 530 मिली (B) 630 मिली (C) 730 मिली (D) 830 मिली
07. प्रसव के उपरांत प्रथम तीन दिनों तक माँ के स्तनों से जो अमृत तुल्य गाढ़ा दूध प्रवाहित होता है, उसमें प्रचुरता में होता है –
(A) विटामिन A व B (B) विटामिन A व C (C) विटामिन B व C (D) विटामिन B, C, D
08. घरेलू हिंसा महिला संरक्षण अधिनियम लागू किया गया था –
(A) 13 जनवरी 2005 (B) 13 मार्च 2005 (C) 13 जुलाई 2005 (D) 13 सितंबर 2005
09. शहरी इलाकों में कितनी जनसंख्या पर एक मिनी आँगनबाड़ी केन्द्र खोलने का प्रावधान है?
(A) 150 से 300 (B) 150 से 400 (C) 200 से 500 (D) 300 से 600
10. साधारणतः कुल जनसंख्या में समेकित बाल विकास सेवा परियोजना के 0-1 वर्ष के हितग्राही बच्चों की आदर्श संख्या कितनी होनी चाहिए?
(A) 3 प्रतिशत (B) 4 प्रतिशत (C) 5 प्रतिशत (D) 8 प्रतिशत
11. आंगनबाड़ी केन्द्रों द्वारा दिए जाने वाले दैनिक पूरक पोषण आहार से 6 माह से 5 वर्ष की उम्र वाले हितग्राही को प्रोटीन की कितनी मात्रा प्राप्त होती है?
(A) 12-14 ग्राम (B) 10-12 ग्राम (C) 8-10 ग्राम (D) 6-8 ग्राम
12. किसी मैट्रिक आँगनबाड़ी कार्यकर्ता को कार्यभार ग्रहण करते समय 1000 रु. का मानदेय देना कब से प्रारंभ हुआ?
(A) 19 फरवरी 2003 (B) 01 अप्रैल, 2002 (C) 01 अप्रैल, 2001 (D) 16 मई, 1997
13. सत्य कथन है –
(A) गर्भवती महिलाओं को एस्कार्बिक एसिड (B) दूध पिलाने वाली माताओं को कैल्शियम (C) बूढ़ी औरतों को आयरन की गोलियाँ (D) बच्चों को विटामिन ए की गोलियाँ दी जाती है
14. आँगनबाड़ी केन्द्रों द्वारा निम्न में से किसका पंजीकरण किया जाता है?
(A) विवाह का (B) विवाद का (C) मृत्यु का (D) तलाक का
15. 15 अगस्त, 26 जनवरी, गांधी जयंती आदि राष्ट्रीय अवकाश के दिन आँगनबाड़ी केन्द्रों को कितने समय के लिए खोला जाना चाहिए?
(A) 1 से 2 घण्टे (B) 3 से 4 घण्टे (C) 5 से 6 घण्टे (D) 7 से 8 घण्टे
16. 3 से 6 वर्ष उम्र के गंभीर कुपोषित बच्चों में से प्रत्येक को कितनी मात्रा चावल की प्रतिदिन आँगनबाड़ी केन्द्रों द्वारा दी जाती है?
(A) 70 ग्राम (B) 140 ग्राम (C) 150 ग्राम (D) 160 ग्राम
17. बाल श्रम (प्रतिषेध एवं नियमन) अधिनियम लागू किया गया था –
(A) 23 जनवरी 1986 (B) 23 मार्च 1986 (C) 23 सितंबर 1986 (D) 23 दिसंबर 1986
18. विटामिन ई की कमी से होता है –
(A) रक्तहीनता (B) बेरी-बेरी (C) बंध्यता (D) इनमें से कोई नहीं
19. मधुमेह निम्न में से किसके ठीक से काम न करने के कारण होता है?
(A) फेफड़े (B) अग्नाशय (C) प्लीहा (D) यकृत
20. दूध कमजोर स्रोत है –
(A) आयरन का (B) कैल्शियम का (C) प्रोटीन का (D) विटामिन का
21. निम्न में से कौन विषाणु जनित रोग नहीं है?
(A) हीमोफीलिया (B) खसरा (C) गलसुआ (D) इनमें से कोई नहीं
22. शिशुओं को निम्न बीमारी से बचाव हेतु बी.सी.जी. का टीका लगता है –
(A) टायफाइड (B) टिटनस (C) तपेदिक (D) इनमें से कोई नहीं
23. निम्न में से कार्बोहाइड्रेट का एक दमदार स्रोत है –
(A) मछली (B) खीरा (C) घी (D) आलू
24. ऊतकों में जल जमाव निम्न की कमी से होता है –
(A) विटामिन बी-1 (B) विटामिन बी-12 (C) विटामिन ई (D) विटामिन के
25. आहार में लौह की कमी से होता है –
(A) मानसिक तनाव (B) रक्तक्षीणता (C) रतौंधी (D) इनमें से कोई नहीं
26. गर्भवती महिलाओं को सामान्यतः कमी हो जाया करती है –
(A) सोडियम एवं मैग्नीशियम की (B) आयरन और सोडियम की (C) मैग्नीशियम और कैल्शियम की (D) आयरन और कैल्शियम की
27. ‘वििंग्स ऑफ फायर’ के लेखक हैं –
(A) विक्रम सेठ (B) अरुंधति राय (C) टी.एन. शेषन (D) एपीजे अब्दुल कलाम
28. किस उद्योगपति को भारत रत्न से सम्मानित किया गया है?
(A) घनश्याम दास बिड़ला (B) जे.आर.डी. टाटा (C) धीरूभाई अंबानी (D) सर श्रीराम
29. भारत में सर्वाधिक पटसन (जूट) उत्पादित करने वाला राज्य है –
(A) महाराष्ट्र (B) बिहार (C) पश्चिम बंगाल (D) मध्यप्रदेश
30. भारत में वीरता के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है –
(A) भारत रत्न (B) महावीर चक्र (C) परमवीर चक्र (D) अर्जुन पुरस्कार
31. जल में सर्वाधिक घुलनशील है –
(A) कपूर (B) सल्फर (C) चीनी (D) नमक
32. भंडारण बैटरी में प्रयोग किया जाता है –
(A) लोहा (B) तांबा (C) सीसा (D) टिन
33. वाष्पीकरण प्रक्रिया का संबंध है –
(A) द्रव से गैस (B) गैस से ठोस (C) ठोस से गैस (D) द्रव से ठोस
34. ऑप्टिकल फाइबर का प्रयोग होता है –
(A) संचार (B) बुनाई (C) वाद्ययंत्र (D) खाद्य उद्योग
35. किसी उत्प्रेरक के संबंध में कौन सा कथन सत्य है (1. प्रतिक्रिया दर बढ़ाना, 2. सक्रियण ऊर्जा कम करना)?
(A) 1 व 2 (B) 2 व 3 (C) 3 व 4 (D) 1 व 4
36. निम्न में से कौन एक रासायनिक परिवर्तन है?
(A) लोहे में जंग लगना (B) लोहे में पानी चढ़ाना (C) लोहे को गलाना (D) लोहे को मोड़ना
37. जल गैस तैयार किया जाता है –
(A) श्वेत तप्त कोक पर जल वाष्प प्रवाहित करके (B) लाल तप्त कोक पर वायु प्रवाहित करके (C) लाल तप्त कोक पर मिथेन प्रवाहित करके (D) तप्त सल्फर पर जल वाष्प प्रवाहित करके
38. किसी मरीज की जीव वैज्ञानिक मृत्यु से तात्पर्य है –
(A) गुर्दा के ऊतकों का मृत होना (B) हृदय के ऊतकों का मृत होना (C) फेफड़ों के ऊतकों का मृत होना (D) मस्तिष्क के ऊतकों का मृत हो जाना
39. रक्त का थक्का बनाने हेतु अनिवार्य है –
(A) आरबीसी (B) डब्ल्यूबीसी (C) रक्त पट्टिकाएं (प्लेट्स) (D) लसीका
40. सार्वत्रिक रक्तदाता है –
(A) A (B) B (C) AB (D) O
41. किसी सामान्य मनुष्य में भोजन पूर्ण अवशोषण के लिए आंत की छोर तक पहुँचने में कितना समय लगता है?
(A) 4 घंटा (B) 8 घंटा (C) 12 घंटा (D) 16 घंटा
42. बल्ब का तंतु बना होता है –
(A) लोहा का (B) नाइक्रोम का (C) टंगस्टन का (D) ग्रेफाइट का
43. सूर्य प्रकाश स्पेक्ट्रम में कितने रंग होते हैं?
(A) पांच (B) तीन (C) सात (D) चार
44. निम्न में से किसके कारण लोहे में जंग लगता है (1. उपचयन, 3. ऑक्सीजन के साथ रासायनिक क्रिया)?
(A) 1 व 2 (B) 2 व 3 (C) 3 व 4 (D) 1 व 3
45. सुमेलित कीजिए (हाइड्रोजनीकरण, वाष्पीकरण, आसवन, बहुलीकरण आदि)?
(A) 1 3 2 4 (B) 2 1 4 3 (C) 3 2 1 4 (D) 4 3 2 1
46. निम्न में से किसने भारत में व्यापारिक केंद्र स्थापित करने का प्रयास नहीं किया?
(A) इटली (B) पुर्तगाल (C) फ्रांस (D) इंग्लैंड
47. कौन सा कथन हैदर अली के संबंध में सत्य नहीं है?
(A) मैसूर का उसके अधीन होना चिंता का विषय था (B) वह चालाक सेनाध्यक्ष था (C) वह योग्य प्रशासक था (D) वह एक प्रसिद्ध विद्वान था
48. भारत का प्रसिद्ध मयूर सिंहासन एवं कोहिनूर हीरा ले जाया गया था –
(A) अहमद शाह अब्दाली (B) मोहम्मद गोरी (C) नादिर शाह (D) राबर्ट क्लाइव
49. सिकंदर ने भारत पर आक्रमण किया –
(A) 336 ईसा पूर्व (B) 326 ईसा पूर्व (C) 320 ईसा पूर्व (D) 308 ईसा पूर्व
50. ईस्ट इंडिया कंपनी ने अपनी कंपनी का व्यवसाय सन 1612 में प्रारंभ किया –
(A) बंबई (B) सूरत (C) मैसूर (D) सतारा
51. युद्धों का मिलान (प्लासी, हल्दीघाटी, पानीपत-1, पानीपत-3)?
(A) 1 2 3 4 (B) 4 3 2 1 (C) 3 4 2 1 (D) 2 1 4 3
52. भूदान आंदोलन का सूत्रपात किया है –
(A) महात्मा गांधी (B) जयप्रकाश नारायण (C) विनोबा भावे (D) आचार्य कृपलानी
53. भारत में कुल राज्य हैं –
(A) 21 राज्य (B) 24 राज्य (C) 28 राज्य (D) 29 राज्य
54. हड़प्पा में किस स्थल पर बंदरगाह था?
(A) हड़प्पा (B) मोहनजोदड़ो (C) लोथल (D) आलमगीरपुर
55. ऋग्वेद में श्लोक (सूक्त) हैं –
(A) 512 (B) 1024 (C) 1028 (D) 2000
56. जैन धर्म विभक्त था –
(A) कापालिक व कालमुख (B) महायान व हीनयान (C) आजीवक व न्याय (D) श्वेतांबर व दिगंबर
57. कबीर शिष्य थे –
(A) चैतन्य (B) शंकराचार्य (C) रामानंद (D) वल्लभाचार्य
58. राजवंशों और संस्थापकों का मिलान कीजिए (पल्लव, चालुक्य, राष्ट्रकूट, हॉयसल)?
(A) 2 1 4 3 (B) 3 4 1 2 (C) 1 4 2 3 (D) 4 3 1 2
59. कुतुब मीनार का निर्माण पूर्ण करवाया था –
(A) आराम शाह (B) ऐबक (C) इल्तुतमिश (D) मोहम्मद बिन तुगलक
60. खालसा पंथ की स्थापना हुई –
(A) तेग बहादुर द्वारा (B) गुरु नानक द्वारा (C) गुरु गोविंद सिंह द्वारा (D) हरगोविंद द्वारा
61. किस बैंक में वैयक्तिक खाता नहीं खोला जा सकता?
(A) कमर्शियल बैंक (B) कोऑपरेटिव बैंक (C) शेड्यूल्ड बैंक (D) भारतीय रिजर्व बैंक
62. मुद्रास्फीति को अस्थायी रूप में रोकने के लिए कौन-सा कदम उठाया जा सकता है?
(A) वेतन में बढ़ोत्तरी (B) मुद्रा आपूर्ति में कमी (C) कर में कमी (D) इनमें से कोई नहीं
63. वैध मुद्रा से तात्पर्य है?
(A) चेक (B) ड्राफ्ट (C) विनिमय बिल (D) करेंसी नोट
64. निम्नलिखित में से सही कथन को चुनिए (अनादृत चेक दण्डनीय अपराध है)?
(A) चेक को क्रॉस न करना अपराध है (B) बाद की तारीख का चेक जारी करना अपराध है (C) अपर्याप्त राशि के कारण चेक अनादृत होना अपराध है (D) बिना हस्ताक्षर चेक जारी करना अपराध है
65. निम्नलिखित में से कौन-सा कार्य योजना आयोग का है?
(A) योजना निर्माण (B) योजना का कार्यान्वयन (C) योजना का वित्तीयन (D) (A) एवं (B) दोनों
66. योजना आयोग है –
(A) एक मंत्रालय (B) एक सरकारी विभाग (C) एक परामर्शदाता निकाय (D) एक स्वायत्त निगम
67. “जहाँ संपत्ति का संचयन होता है, वहाँ मनुष्य का क्षय होता है” – किसने कहा था?
(A) अब्राहम लिंकन (B) गोल्डस्मिथ (C) महात्मा गांधी (D) कार्ल मार्क्स
68. भारत की मजदूरी नीति आधारित है?
(A) जीवन-यापन की लागत पर (B) जीवन-यापन के स्तर पर (C) उत्पादकता पर (D) इनमें से कोई नहीं
69. भारत ने मिश्रित अर्थव्यवस्था को चुना –
(A) संविधान निर्माण में (B) द्वितीय पंचवर्षीय योजना में (C) 1948 की औद्योगिक नीति में (D) इनमें से किसी में भी नहीं
70. भारत में प्रच्छन्न बेरोजगारी मुख्यतः जुड़ी हुई है?
(A) कृषि क्षेत्र से (B) ग्रामीण अंचल से (C) कारखाना क्षेत्र से (D) शहरी अंचल से
71. महात्मा गांधी के औद्योगिक दर्शन के अनुसार पूर्ण प्रसन्नता प्राप्त की जा सकती है?
(A) मशीनों को नष्ट कर (B) अधिकतम रोजगार अवसर उपलब्ध कराकर (C) कुटीर उद्योगों की स्थापना कर (D) इनमें से किसी से भी नहीं
72. अर्थव्यवस्था की तीन केन्द्रीय समस्याओं में से कौन सी एक नहीं है?
(A) क्या उत्पादन किया जाए (B) कैसे उत्पादन किया जाए (C) कब उत्पादन किया जाए (D) किसके लिए उत्पादन किया जाए
73. भारत में हरित क्रांति का प्राथमिक उद्देश्य क्या था?
(A) हरित वन क्षेत्र को बढ़ाना (B) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के माध्यम से कृषि का आधुनिकीकरण (C) जापानी विधि लागू करना (D) नकदी फसल विस्तार
74. भारत ने पंचवर्षीय योजनाएँ अपनाईं –
(A) फ्रांस से (B) पूर्व यू.एस.एस.आर. (रूस) से (C) अमेरिका से (D) इंग्लैण्ड से
75. किसने दिल्ली में जंतर मंतर नामक खगोलीय वेधशाला बनवाई?
(A) अकबर ने (B) शाहजहाँ ने (C) सूरजमल ने (D) जय सिंह द्वितीय ने
76. गोविन्द महल, जो हिन्दू वास्तुकला का अप्रतिम उदाहरण है, स्थित है?
(A) दतिया में (B) खजुराहो में (C) ग्वालियर में (D) ओरछा में
77. निम्न में से कौन सुमेलित नहीं है?
(A) बिहू-असम (B) ओणम-आंध्र प्रदेश (C) पोंगल-तमिलनाडु (D) बैशाखी-पंजाब
78. निम्न में से कौन-सा युग्म सही नहीं है?
(A) बिरजू महाराज – कत्थक (B) बिस्मिल्ला खाँ – शहनाई (C) जाकिर हुसैन – हारमोनियम (D) अमजद अली खाँ – सरोद
79. निम्नलिखित में कौन उत्तर भारतीय नृत्य है?
(A) कत्थक (B) मणिपुरी (C) ओडिसी (D) कत्थककली
80. मोहिनी अट्टम एक परम्परागत नृत्य है –
(A) आंध्रप्रदेश का (B) कर्नाटक का (C) केरल का (D) तमिलनाडु का
88. पुष्कर मेला लगता है?
(A) लखनऊ में (B) अजमेर में (C) कन्याकुमारी में (D) उदयपुर में
89. प्रातःकाल में गाया जाने वाला राग है –
(A) तोड़ी (B) दरबारी (C) भोपाली (D) भीमपलासी
90. लिंगराज मंदिर कहाँ है?
(A) भुवनेश्वर (B) बीजापुर (C) कोलकाता (D) श्रवणबेलगोला
91. लोकसभा का कार्यकाल सामान्यतः होता है –
(A) 4 वर्ष (B) 5 वर्ष (C) 6 वर्ष (D) 2 वर्ष
92. लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव किया जाता है –
(A) संसद के सभी सदस्यों द्वारा (B) प्रत्यक्ष रूप से जनता द्वारा (C) लोकसभा के सभी सदस्यों द्वारा (D) बहुमत दल द्वारा
93. भारत के राष्ट्रपति को शपथ कौन दिलवाता है?
(A) उपराष्ट्रपति (B) प्रधानमंत्री (C) मुख्य न्यायाधीश (D) स्पीकर
94. उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की नियुक्ति कौन करता है?
(A) राज्यपाल (B) भारत के मुख्य न्यायाधीश (C) राष्ट्रपति (D) उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
95. चुनाव आयोग चुनाव करवाता है –
(A) संसद के लिए (B) संसद व विधानसभा (C) संसद, विधानसभा, विधान परिषद (D) संसद, विधानसभा, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति
96. राज्यपाल के रूप में नियुक्ति के लिए न्यूनतम आयु क्या है?
(A) 25 (B) 30 (C) 35 (D) 40
97. अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का प्रयोग नहीं किया जा सकता –
(A) लोगों को हिंसा के लिए उकसाने में (B) लोक उपक्रमों के पक्ष में (C) अधिक वेतन की मांग में (D) भ्रष्टाचार के आरोप में
98. निम्न में से किसका उन्मूलन किया जा सकता है पर भंग नहीं?
(A) राज्यसभा (B) नगरपालिक संस्थाएँ (C) राज्य विधान परिषद (D) इनमें से कोई नहीं
99. एक संख्या को जब 6 से भाग दिया जाता है तो शेष 3 बचता है; उसी संख्या के वर्ग को 6 से भाग देने पर शेष क्या होगा?
(A) 0 (B) 1 (C) 2 (D) 3
100. दो संख्याओं का म.स.प. 11 है तथा ल.स.प. 7700 है; यदि एक संख्या 275 है तो दूसरी संख्या है –
(A) 279 (B) 283 (C) 308 (D) 318
101. एक टंकी को भरने में 18 बाल्टी (9 ली.) पानी लगता है; 13.5 ली. वाली कितनी बाल्टी लगेगी?
(A) 12 (B) 13 (C) 14 (D) 15
102. 90 प्रश्नों की परीक्षा में सही पर +5, गलत पर -2 अंक; 387 अंक मिले, गलत प्रश्नों की संख्या थी –
(A) 9 (B) 12 (C) 14 (D) 16
103. 631 में कौन-सी न्यूनतम संख्या जोड़नी पड़ेगी ताकि वह पूर्ण वर्ग बन जाए?
(A) 25 (B) 30 (C) 36 (D) 45
104. 5 संख्याओं का माध्य 18 है; एक संख्या हटाने पर माध्य 16 हो जाता है, हटाई गई संख्या है –
(A) 25 (B) 26 (C) 27 (D) 28
105. आदमी की वर्तमान उम्र पुत्र की 5 गुनी है। 5 वर्ष पूर्व 10 गुनी थी। वर्तमान उम्र है –
(A) 45 (B) 48 (C) 49 (D) 52
106. 4 घंटे 30 मिनट का समय एक दिन का कितना प्रतिशत है?
(A) 18 3/4% (B) 20% (C) 16 2/3% (D) 19%
107. यदि 12 पुरुष अथवा 18 महिलाएं किसी काम को 14 दिन में करें, तो 8 पुरुष और 16 महिलाएं कितने दिन में करेंगी?
(A) 9 (B) 10 (C) 12 (D) 14
108. 18 रु. व 13 रु. प्रति किग्रा की चाय को 7:3 में मिश्रित कर 18.15 रु. में बेचने पर लाभ होगा –
(A) 4% (B) 8% (C) 10% (D) 12%
109. अमित ने 15% हानि पर 680 रु. में छाता बेचा। छाते का क्रय मूल्य है –
(A) 782 रु. (B) 800 रु. (C) 573 रु. (D) इनमें से कोई नहीं
110. 832 रु. को A व B के बीच 1/3 : 1/5 के अनुपात में बांटने पर हिस्सा होगा –
(A) 520 रु., 312 रु. (B) 500 रु., 332 रु. (C) 530 रु., 302 रु. (D) 490 रु., 342 रु.
111. 8 आदमी किसी कार्य को 40 दिन में करते हैं; 2 अतिरिक्त आदमी जुड़ जाएं तो काम समाप्त होगा –
(A) 30 दिन में (B) 32 दिन में (C) 34 दिन में (D) 36 दिन में
112. एक धावक 200 मी. की दौड़ 24 सेकंड में पूरी करता है, उसकी गति है –
(A) 20 किमी/घंटा (B) 24 किमी/घंटा (C) 28.5 किमी/घंटा (D) 30 किमी/घंटा
113. 6% वार्षिक दर से 18 महीने में 2000 रु. का साधारण ब्याज कितना होगा?
(A) 120 रु. (B) 180 रु. (C) 216 रु. (D) 240 रु.
114. 2012 के ओलंपिक खेल आयोजित होंगे –
(A) मास्को (B) न्यूयार्क (C) टोक्यो (D) लंदन
115. 15वें एशियाई खेलों में भारत ने सर्वाधिक पदक प्राप्त किया –
(A) एथलेटिक्स (B) कुश्ती (C) निशानेबाजी (D) टेनिस
116. 2010 का पुरुष हॉकी विश्व कप आयोजित होगा –
(A) जर्मनी (B) भारत (C) पाकिस्तान (D) स्पेन
117. ज्यां मारी गुस्ताव ले क्लेजियों ने 2008 में साहित्य का नोबेल जीता, वे किस देश के हैं?
(A) यूएसए (B) स्पेन (C) यूके (D) फ्रांस
118. जून 2008 में आयोजित 62वें संतोष ट्राफी का विजेता था –
(A) कर्नाटक (B) पं. बंगाल (C) सर्विसेज (D) पंजाब
119. 14 अप्रैल 2008 से कोलकाता और ढाका के बीच प्रारंभ रेलगाड़ी का नाम क्या है?
(A) सद्भावना एक्सप्रेस (B) शांति एक्सप्रेस (C) मैत्री एक्सप्रेस (D) अमन एक्सप्रेस
120. निम्न में से किसने 2008 का मिस यूनिवर्स का पुरस्कार प्राप्त किया?
(A) डायना मेंडोज (B) कार्ला पाउला (C) तालियाना बरगास (D) रुपक लखानी
121. गणतंत्र दिवस 2009 के अवसर पर मुख्य अतिथि थे –
(A) गार्डन ब्राउन (B) नूरसुल्तान ए. नजरबायेव (C) ऐंडर्स फोग (D) ब्लादिमिर पुतिन
122. मार्च 24 को किस रूप में मनाया जाता है?
(A) विश्व एड्स दिवस (B) विश्व विकलांग दिवस (C) विश्व पर्यावरण दिवस (D) विश्व टीबी दिवस
123. फ्रेंच ओपन 2008 महिला एकल विजेता थीं –
(A) दीनारा सफीना (B) एना इवानोविच (C) जेलेना जानकोविच (D) स्वेतलाना
124. भारत की किस नदी पर विश्व का सबसे ऊंचा पुल बनाया गया है?
(A) चिनाब (B) सतलज (C) झेलम (D) ब्यास
125. स्वर्ण चतुर्भुज परियोजना का संबंध है –
(A) राजमार्ग (B) बंदरगाह (C) विद्युत श्रृंखला (D) पर्यटन चक्र
126. वह तिथि जब मुंबई आतंकी हमले का शिकार हुआ था?
(A) 01 नवंबर 2008 (B) 26 अक्टूबर 2008 (C) 26 नवंबर 2008 (D) 28 नवंबर 2008
127. चंद्रमा पर अंतरिक्षयान भेजने वाला भारत विश्व का कौन-सा देश है?
(A) पाँचवाँ (B) छठवाँ (C) सातवाँ (D) आठवाँ
128. किस संगठन ने 2 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस घोषित किया?
(A) वर्ल्ड काउंसिल (B) यूनेस्को (C) वर्ल्ड पीस फोरम (D) संयुक्त राष्ट्र संघ
129. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष थे –
(A) महात्मा गांधी (B) डब्लू.सी. बनर्जी (C) ए.ओ. ह्यूम (D) इनमें से कोई नहीं
130. भारत : नई दिल्ली :: नेपाल : ?
(A) इस्लामाबाद (B) लाहौर (C) काठमांडू (D) ढाका
131. डॉलर : अमेरिका :: रुपया : ?
(A) भारत (B) मुद्रा (C) आस्ट्रेलिया (D) सामान
132. माँ : पुत्री :: पिता : ?
(A) पुत्र (B) भाई (C) लड़का (D) बहन
133. इनमें से भिन्न कौन है?
(A) गेहूँ (B) धान (C) चना (D) सरसों
134. इनमें से भिन्न कौन है?
(A) फर्लांग (B) किलोमीटर (C) मील (D) एकड़
135. इनमें से भिन्न कौन है?
(A) सेब (B) केला (C) अंगूर (D) आलू
136. अर्थपूर्ण ढंग से व्यवस्थित कीजिए (1. बीमारी, 2. डॉक्टर, 3. उपचार, 4. रोगमुक्ति)?
(A) 1 2 3 4 (B) 2 3 4 1 (C) 4 3 2 1 (D) 1 4 3 2
137. यदि ARID=32 और DEAR=28 हो तो AENP का मान होगा –
(A) 18 (B) 33 (C) 42 (D) 51
138. दीपक ने नितिन से कहा 'लड़का मेरे पिता की पत्नी की बेटी के दो भाइयों में छोटा है।' संबंध क्या है?
(A) बेटा (B) भाई (C) चचेरा भाई (D) भतीजा
139. यदि SEA=25 और PAN=31 हो तो LAW का मान होगा –
(A) 36 (B) 45 (C) 108 (D) 100
145. छ.ग. की किस नदी पर तथा किस जिले में रविशंकर जलाशय अवस्थित है?
(A) धमतरी महानदी (B) रायपुर महानदी (C) राजनांदगांव शिवनाथ (D) दुर्ग शिवनाथ
146. छ.ग. राज्य का क्षेत्रफल है –
(A) 145191 वर्ग किमी. (B) 135191 वर्ग किमी. (C) 125191 वर्ग किमी. (D) 115191 वर्ग किमी.
147. नगेशिया जनजाति मुख्यतः निम्न जिलों में पायी जाती है –
(A) दंतेवाड़ा, बस्तर (B) राजनांदगांव, दुर्ग (C) बस्तर, धमतरी (D) रायगढ़, सरगुजा, जशपुर
148. निम्न में से कौन शिवनाथ नदी की सहायक नदी है?
(A) खारून (B) हसदो (C) कोटरी (D) पैरी
149. 2001 की जनगणना के अनुसार कौन-सा जिला साक्षरता में सबसे अंतिम स्थान पर था?
(A) जांजगीर-चांपा (B) दंतेवाड़ा (C) धमतरी (D) बस्तर
150. छत्तीसगढ़ का कौन-सा जिला महाराष्ट्र की सीमा को छूता है?
(A) धमतरी (B) महासमुंद (C) राजनांदगांव (D) रायगढ़
151. यूरेनियम छ.ग. के किस जिले में पाया जाता है?
(A) दंतेवाड़ा (B) बस्तर (C) कांकेर (D) सरगुजा
152. निम्न में से किसका संबंध छ.ग. से नहीं है?
(A) सुंदरलाल बहुगुणा (B) माधव प्रसाद सप्रे (C) पं. रविशंकर शुक्ल (D) तनवीर हबीब
153. हसदो नदी के किनारे कौन-सा जिला स्थित है?
(A) दुर्ग (B) कोरबा (C) बिलासपुर (D) बस्तर
154. 2001 की जनगणना के अनुसार किस जिले में महिला साक्षरता दर सर्वाधिक थी?
(A) दंतेवाड़ा (B) रायपुर (C) राजनांदगांव (D) सरगुजा
155. 2001 की जनगणना के अनुसार किस जिले में लिंगानुपात सर्वाधिक है?
(A) जशपुर (B) कोरबा (C) धमतरी (D) राजनांदगांव
156. भैसादरहा गार्ज छ.ग. के किस जिले में है?
(A) कांकेर (B) बस्तर (C) दंतेवाड़ा (D) जांजगीर
157. छेरकी महल छ.ग. का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल किस जिले में है?
(A) कांकेर (B) कबीरधाम (C) राजनांदगांव (D) दुर्ग
158. कौन-सा पहाड़ राजनांदगांव जिले में है?
(A) सिहावा (B) गदिया (C) कलवारी (D) इनमें से कोई नहीं
159. छत्तीसगढ़ घिरा है –
(A) 8 राज्यों से (B) 7 राज्यों से (C) 6 राज्यों से (D) 5 राज्यों से
160. निम्न में से कौन-सा कथन सत्य है (देशांतर और विषुवत रेखा संबंध)?
(A) 1 व 2 (B) 2 व 3 (C) 3 व 4 (D) 1 व 4
161. अतिवृष्टि, पर्याप्त धूप, ढालू जमीन, उपजाऊ मिट्टी किस फसल के लिए उपयुक्त है?
(A) जूट (B) धान (C) ईख (गन्ना) (D) चाय
162. गुजरात भारत का सबसे बड़ा नमक उत्पादक राज्य है क्योंकि –
(A) समुद्र तट है (B) जल खारा है (C) गाद सागर है (D) शैल लवण का भंडारण है
163. ब्यूफोर्ट स्केल का प्रयोग होता है –
(A) वायु का दबाव मापने (B) वायु की गति मापने (C) वायु की दिशा मापने (D) आर्द्रता मापने
164. भारत के किस राज्य को पंचनद क्षेत्र कहा जाता है?
(A) उत्तर प्रदेश (B) पंजाब (C) हरियाणा (D) जम्मू-कश्मीर
165. गंगटोक राजधानी है –
(A) हिमाचल प्रदेश (B) अरुणाचल प्रदेश (C) सिक्किम (D) नागालैण्ड
166. कर्क रेखा निम्न में से किसके मध्य सीमा निर्धारित करती है?
(A) विषुवत रेखा (B) उत्तर ध्रुव वृत्त (C) मकर रेखा (D) कर्क रेखा स्थिति
167. मैकमोहन रेखा किसके मध्य सीमा निर्धारित करती है?
(A) भारत और पाकिस्तान (B) भारत और चीन (C) भारत और नेपाल (D) भारत और बांग्लादेश
168. निम्न में से कौन-सी शर्त गेहूँ उत्पादन हेतु अनुकूल नहीं है?
(A) 150 सेमी से अधिक वर्षा वाले क्षेत्र (B) सिंचाई आवश्यकता (C) शीतल जलवायु (D) शुष्क मौसम
169. जनसंख्या घनत्व से तात्पर्य है –
(A) प्रति गाँव लोग (B) प्रति किमी क्षेत्र (C) प्रति वर्ग किमी भू-क्षेत्र में रहने वाले लोग (D) इनमें से कोई नहीं
170. पृथ्वी के अक्ष के संबंध में सत्य कथन है –
(A) 1 व 2 (B) 2 व 3 (C) 3 व 1 (D) 1, 2 व 3
172. हिमालय में हिमरेखा 4300 मी. पर जबकि आल्प्स में 3000 मी. पर होती है, क्यों?
(A) सघन वन (B) मानसूनी हवा (C) ऊँचाई अधिक (D) हिमालय निम्न अक्षांश में है
173. समोच्च रेखाएँ वे हैं जो जोड़ती हैं –
(A) समान तापमान (B) समान दबाव (C) समान वृष्टि (D) समान ऊँचाई वाले स्थान
174. भूमि के दो बड़े निकायों को जोड़ने वाली संकरी पट्टी जो दोनों तरफ जल से घिरी हो –
(A) भू-संधि (Isthmus) (B) समुद्रतल (C) प्रायद्वीप (D) जलडमरूमध्य
175. रबर वृक्षारोपण मुख्यतया हुए हैं –
(A) केरल एवं कर्नाटक (B) कर्नाटक एवं तमिलनाडु (C) महाराष्ट्र एवं केरल (D) पं. बंगाल एवं केरल
176. वर्ष 2001 की जनगणना के अनुसार भारत की जनगणना थी?
(A) 94.63 करोड़ (B) 90.63 करोड़ (C) 88.63 करोड़ (D) 84.63 करोड़ (निकटतम विकल्प)
177. समेकित बाल विकास परियोजना की शुरुआत की गई –
(A) गणतंत्र दिवस पर (B) स्वतंत्रता दिवस पर (C) महात्मा गांधी की 106वीं जन्म जयंती पर (D) इनमें से कोई नहीं
178. 9 से 12 महीने की उम्र में शिशुओं को किस विटामिन की प्रथम खुराक दी जानी चाहिए?
(A) विटामिन ए (B) विटामिन बी (C) विटामिन सी (D) विटामिन डी
179. सही कथन चुनिए (बच्चों के वजन बढ़ने से संबंधित) –
(A) 0 से 6 माह 500 ग्राम (B) जन्म से 7 माह 300-400 ग्राम प्रतिमाह (C) 1 से 3 वर्ष 250 ग्राम (D) अन्य
180. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की अधिकतम आयु सीमा –
(A) 35 वर्ष (B) 45 वर्ष (C) 40 वर्ष (D) इनमें से कोई नहीं
182. आंवला में कौन-सा विटामिन प्रचुर मात्रा में होता है?
(A) विटामिन डी (B) विटामिन बी (C) विटामिन ए (D) विटामिन सी
183. समेकित बाल विकास परियोजनाओं के तहत गर्भवती महिलाओं को प्रदत्त सेवाओं की संख्या है –
(A) 5 (B) 6 (C) 7 (D) 8
184. भ्रूण लिंग निर्धारण जाँच में लिप्त पाए जाने पर दण्ड का प्रावधान है –
(A) 20 हजार (B) 30 हजार (C) 40 हजार रू. जुर्माना 3 वर्ष कैद (D) 50 हजार
185. टीकाकरण से बच्चों को कितनी घातक बीमारियों से बचाया जाता है?
(A) 4 (B) 5 (C) 6 (D) 7
186. आंगनबाड़ी द्वारा प्रत्येक महीने में कितने दिन पूरक आहार प्रदान किए जाते हैं?
(A) 27 दिन (B) 26 दिन (C) 25 दिन (D) 24 दिन
187. समेकित बाल विकास परियोजना के बारे में गलत तथ्य कौन सा है?
(A) मानव संसाधन मंत्रालय के अधीन (B) केंद्र सरकार का वित्तीय सहयोग (C) प्रशासनिक नियंत्रण राज्य सरकार (D) पूर्ण प्रशासनिक नियंत्रण केंद्र सरकार (गलत)
188. कैल्शियम से कौन अंग मजबूत बनता है?
(A) दाँत (B) आँख (C) कान (D) इनमें से कोई नहीं
189. प्लेग फैलाया जाता है –
(A) मच्छरों से (B) कूड़े कचरे से (C) चूहों से (D) सुअरों से
190. महिलाओं को पुरुषों के समान संपत्ति का अधिकार कानून कब आया?
(A) 1985 (B) 1956 (C) 1962 (D) 1969
191. वर्ष 2001 की जनगणना के अनुसार छ.ग. में 6 वर्ष से कम आयु के बच्चों की संख्या थी –
(A) 29.70 लाख (B) 32.70 लाख (C) 34.70 लाख (D) 36.70 लाख
192. निम्न में से किसकी गोलियाँ आंगनबाड़ी केंद्रों द्वारा बच्चों को प्रदान की जाती हैं?
(A) कैल्शियम की (B) जिंक सल्फेट (C) एस्कार्बिक एसिड (D) फोलिक एसिड
193. छ.ग. के कुल कितने विकास खंड में समेकित बाल विकास योजना कार्यरत् है?
(A) 146 (B) 152 (C) 168 (D) 183
194. विटामिन बी की कमी से कौन-सा रोग होता है?
(A) रतौंधी (B) बेरी-बेरी (C) स्कर्वी (D) इनमें से कोई नहीं
195. आंगनबाड़ी केंद्र से 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों में से प्रत्येक को प्रतिदिन दलिया की मात्रा –
(A) 160 ग्राम (B) 120 ग्राम (C) 80 ग्राम (D) 60 ग्राम
196. निम्न में से कौन-सा कानून 1929 में लागू किया गया?
(A) सती उन्मूलन (B) कारखाना अधिनियम (C) बाल अधिकार आयोग (D) बाल विवाह अवरोध अधिनियम (शारदा एक्ट)
197. ग्राम की जनसंख्या 1000 हो तो 3 से 6 वर्ष के बच्चों की आदर्श संख्या होनी चाहिए –
(A) 80 (B) 70 (C) 60 (D) 50
198. आंगनबाड़ी भवन के किराये का भुगतान किया जाता है –
(A) प्रखंड विकास पदाधिकारी (B) जिला समाहर्ता (C) परियोजना अधिकारी (D) वित्त सचिव
199. दहेज प्रतिषेध अधिनियम लागू किया गया था –
(A) 23 जनवरी 1991 (B) 20 मई 1981 (C) 20 जुलाई 1961 (D) 23 दिसंबर 1961
200. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का मुख्यालय कहाँ है?
(A) न्यूयार्क (B) पेरिस (C) जेनेवा (D) लन्दन
VERY NICE AND USEFUL INFORMATION.
mai Amisha tandan Barouda naya raipur sector 22 se hu jo ki meri padai B.com,M
Com, PGDCA tak complete hai.mera kuchh sawal haiYe job pane ke liye kis type ka interview Dena hoga aur kya kya puchhe ja sakte hai interview me. Jo answer abhi chhose kiye hai kya uska number ham jan sakte hai kya
isme interview ni hota vyapam exam leta hai us hisab se chyan hota hai, prshn aisa hi ata hai