Chhattisgarh Vyapam Sahayak Sankhya Adhikari Question Paper With Answer Key Pdf Download छत्तीसगढ़ व्यापम सहायक सांख्यिकी अधिकारी भर्ती परीक्षा 2025 क्वेश्चन पेपर
छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा सहायक सांख्यिकी अधिकारी भर्ती परीक्षा 2025 क़ो किया गया था यदि आप छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं और आगामी CGPSC या CGSSB भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र (Previous Year Question Papers) आपकी सफलता काफी मदद करेगा। आज हमारी विशेषज्ञ टीम आपके लिए CG Vyapam Sahayak Sankhya Adhikari Question Paper लेकर आई है।
छत्तीसगढ़ सहायक सांख्यिकी अधिकारी OLD क्वेश्चन पेपर को हल करने से आपको परीक्षा के पैटर्न, रीजनिंग व सामान्य अध्ययन प्रश्नों के स्तर और समय प्रबंधन को समझने में पूरी मदद मिलेगी। नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से आप इसका पूरा हल और आधिकारिक PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
CG Sahayak Sankhya Adhikari Question Paper 2025 PDF Link Download
CG Assistant Statistics Officer Question Paper 2025
SET – B
PART-I General Aptitude
01. अनेक शब्दों के लिए एक शब्द बताइए — “जिसका मूल्य न आँका जा सके “
(A) अमूल्य
(B) बहुमूल्य
(C) मूल्यवर्धित
(D) आमूलचूल
उत्तर – A
02. ‘गंगा नहाना’ मुहावरे का क्या अर्थ है ?
(A) अत्यधिक प्रशंसा करना ।
(B) अत्यन्त प्रसन्न होना ।
(C) बड़ा काम पूरा कर लेना ।
(D) सफाई पसंद होना ।
उत्तर – C
03. What is the meaning of the word ‘foe’ ?
(A) Partner
(B) Friend
(C) Enemy
(D) Relation
उत्तर – C
04. Assertion [As] : Reading fiction improves imagination.
Reason [R] : Fiction exposes readers to world’s various characters and situations that require mental visualization.
Choose the correct answer from the following options-
(A) [As] is true and [R] is false.
(B) [As] & [R] are true and [R] is correct explanation of [As].
(C) [ As] & [R] both are false.
(D) [As] & [R] true but [R] is not correct explanation of [As].
उत्तर – B
05. कर्क रेखा छत्तीसगढ़ राज्य के कौन-कौन से जिले से होकर जाती है?
(J) कोरिया
(K) बलरामपुर
(L) सरगुजा
(M) सूरजपुर, चिरमिरी
(A) J और K
(B) J और L
(C) J, K, L
(D) J, K, M
उत्तर – **
06. अभी हाल ही में बस्तर जिले के कांगेरघाटी राष्ट्रीय उद्यान में स्थित किस गांव को संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन द्वारा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव के उन्नयन कार्यक्रम हेतु चयनित किया गया है?
(A) डीपाडीह
(B) धुड़मारास
(C) चित्रकोट
(D) जावंगा
उत्तर – B
07. छत्तीसगढ़ में किसानों से धान खरीदी में होने वाली प्रक्रियाओं को क्रम में जमाने हेतु निम्न कथनों में से सही विकल्प को चुनें- ( सही क्रम में सुमेलित कीजिए )
(a) धान एम.एस.पी. का किसानों को ऑनलाइन भुगतान ।
(b) सेवा सहकारी संस्थाओं में सदस्यता एवं खाते खोलना ।
(c) धान खरीदी हेतु किसानों का पंजीयन ।
(d) बायोमेट्रिक तौल प्रणाली से तौल ।
(e) धान खरीदी हेतु किसानों को टोकन जारी होना ।
(A) a → b → c → d → e
(B) b → c → e → d → a
(C) e → d → c → b → a
(D) c → e → d → b → a
उत्तर – B
08. परंपरागत ऊर्जा से संबंधित योजनाओं को उनके प्रारंभ होने के वर्ष के अनुसार व्यवस्थित कीजिए ।
(I) हाफ बिजली बिल योजना
(II) अटल ज्योति योजना
(III) मुख्यमंत्री एल.ई.डी. लैंप वितरण योजना
(IV) कृषक जीवन ज्योति योजना
(V) मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना
(A) I > II > III > IV > V
(B) II > III > IV > V > I
(C) II > IV > V > III > I
(D) I > IV > V > II > III
उत्तर – *
09. छत्तीसगढ़ के किसी विधायक को निर्वाचन क्षेत्र भत्ते के रूप में प्रति माह कितनी राशि प्राप्त होती है ?
(A) रू.25,000.00
(B) रू.35,000.00
(C) रू.45,000.00
(D) रू.55,000.00
उत्तर – D
10. 48 दोस्तों के एक समूह में, प्रत्येक चाय या कॉफी पीता है। इनमें से 18 केवल कॉफी पीते हैं और 20 कॉफी पीते हैं । तो बताइए कि कितने केवल चाय पीते हैं?
(A) 10
(B) 02
(C) 28
(D) ज्ञात नहीं किया जा सकता
उत्तर – C
11. छत्तीसगढ़ विधान सभा के निम्नलिखित सामयिक अध्यक्षों को उनके पदभार संभालने के समय के आधार पर पहले से बाद के क्रम में सजाएं ।
(a) बोध राम कँवर
(b) रामविचार नेताम
(c) रामपुकार सिंह ठाकुर
(d) महेन्द्र बहादुर सिंह
(e) सत्यनारायण शर्मा
(A) d > a > b > c > e
(B) d > a > e > c > b
(C) d > a > e > b > c
(D) a > d > b > e > c
उत्तर – B
12. छत्तीसगढ़ की भाटा मिट्टी को क्या कहते हैं?
(A) (पॉडजोलिक) पॉडजाल मिट्टी
(B) दोमट मिट्टी
(C) लेटेराइट मिट्टी
(D) डोरसा मिट्टी
उत्तर – C
13. छत्तीसगढ़ के किस वंश के शासकों ने त्रिकलिंगाधिपति की उपाधि धारण की थी?
(A) नल वंश
(B) कलचुरि वंश
(C) पाण्डु वंश
(D) सोमवंशी
उत्तर – D
14. छत्तीसगढ़ राज्य के औद्योगिक क्षेत्र हैं-
(I) बस्तर जिला – सिरगिट्टी
(II) महासमुंद जिला – बिरकोनी
(III) सरगुजा जिला – गंगापुर खुर्द
(IV) गरियाबंद जिला – बेलटुकरी
निम्न विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए-
(A) I, II, III
(B) II, III, IV
(C) I, III, IV
(D) I, II, III, IV
उत्तर – B
15. निम्नलिखित सुमेलित कीजिए-
कालम – I
(a) लिंगागिरी विद्रोह
(b) कोई विद्रोह
(c) मुरिया विद्रोह
(d) भुमकाल विद्रोह
कालम – II
(I) 1876
(II) 1856
(III) 1910
(IV) 1859
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a-II, b-I, c-IV, d-III
(B) a-III, b-IV, c-l, d-II
(C) a-II, b-IV, c-1, d-III
(D) a-I, b-II, c-III, d- IV
उत्तर – C
PART-II Mathematics and Statistics
16. व्यवस्थित नमूने के लाभ हैं-
(J) चयन की विधि बहुत सरल होती है।
(K) विधि बहुत ज्यादा महंगी है।
(L) जनसंख्या के सभी आसन्न भाग नमूने में प्रतिनिधित्व करते हैं ।
(M) इसमें कार्य क्षेत्र का प्रबंधकीय नियंत्रण होता है ।
दिए गए निम्न विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें-
(A) केवल J और K
(B) केवल J और L
(C) J, K और L
(D) J, L और M
उत्तर – D
17. अधिकतम संभावना पैरामीटर विधि को प्रारंभिक रूप से सूत्रीकरण किया गया था-
(A) सी. एफ. गॉस
(B) आर.ए. फिशर
(C) डी.बी. लहरी
(D) विल्कॉक्सन
उत्तर – A
18. विचरण की समानता के लिए प्रयुक्त परीक्षण है-
(A) t – परीक्षण
(B) F – परीक्षण
(C) x2 – परीक्षण
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – B
19. निम्नलिखित में से कौन-सा तकनीकी शब्द अन्य तीन से भिन्न है?
(A) माध्य विचलन
(B) भारित माध्य
(C) अंकगणितीय माध्य
(D) ज्यामितीय माध्य
उत्तर – A
20. दिए गए अभिकथन [As] तथा कारण [R] के लिए सही विकल्प का चयन करें ।
अभिकथन [As] : स्तरीकरण अनुमानक की सटीकता में वृद्धि करता है ।
कारण [R] : बड़े प्रतिदर्श अधिक सटीक अनुमान देते हैं।
(A) [As] तथा [R] दोनों सत्य हैं तथा [R], [As] का वास्तविक स्पष्टीकरण है।
(B) [As] तथा [R] दोनों सत्य हैं तथा [R], [As] का वास्तविक स्पष्टीकरण नहीं है ।
(C) [As] सत्य है परन्तु [R] असत्य है |
(D) [As] असत्य है परन्तु [R] सत्य है ।
उत्तर – B
21. निम्न का मिलान कीजिए-
कालम-I
(a) असंगत अनुमापक
(b) सुसंगत अनुमापक
(c) कुशल अनुमापक
(d) पर्याप्त अनुमापक
कालम – II
(I) E ( 6 ) = 0
(II) सभी प्रायिकताओं में ^ अनुमापक Ꮎ 6 जब n → 00 Λ
(III) 6 से स्वतंत्र होता है 6 9
(IV) अनुमापकों की तुलना होती है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a-l, b-ll, c-IV, d-III
(B) a-II, b-III, c-l, d-IV
(C) a-III, b-IV, c-I, d-II
(D) a-IV, b-III, c-II, d-I
उत्तर – A
22. 2 2 = 7 और परवलय 2 = 4/7x वृत्त 2x + 2y 2×2 y
अभिकथन [As] : उपरोक्त वृत्त और परवलय की उभयनिष्ठ स्पर्श रेखा का समीकरण x – y + √7 = 0 होगा ।
कारण [R | : यदि रेखा √7 У = mx + m वृत्त और परवलय की उभयनिष्ठ स्पर्श रेखा हो तो m निम्नलिखित समीकरण को संतुष्ट करता है m4 -3m2 + 2 = 0
नीचे दिए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) [As] और [R] सत्य हैं तथा [R], [As] का सही स्पष्टीकरण है।
(B) [As] सत्य है [R] गलत है ।
(C) [As] और [R] सत्य हैं किन्तु [R], [As] का सही स्पष्टीकरण नहीं है ।
(D) [As] गलत है और [R] सही है ।
उत्तर – C
23. निम्नलिखित सुमेलित कीजिए ।
कालम-1
(a) न्यूटन का फारवर्ड इंटरपोलेशन
(b) न्यूटन का बैकवर्ड इंटरपोलेशन
(c) लाग्रेंज इंटरपोलेशन
(d) न्यूटन फारवर्ड और न्यूटन बैकवर्ड इंटरपोलेशन
कालम-II
(1) समान अंतराल वाले डेटा बिंदुओं की आवश्यकता होती है ।
(II) असमान अंतराल वाले डेटा बिंदुओं के लिए उपयोगी
(III) फारवर्ड डिफरेंस का उपयोग करता है ।
(IV) बैकवर्ड डिफरेंस का उपयोग करता है ।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a-II, b-I, c-III, d-IV
(B) a-I, b-II, c-III, d – IV
(C) a-III, b-IV, c-II, d-I
(D) a-II, b-I, c-IV, d-III
उत्तर – B
24. समाकलन d2v/dx2 d’u/dx2 u V का मान है-
(A) น dv/dx + v du/dx
(B) น dv/dx
(C) น V + dv/dx
(D) dv/dx du/dx
उत्तर – C
25. यदि A = [2x-3 x+2 ; x+1 4] एक सममित आव्यूह है तो x का मान-
(A) 3
(B) 5
(C) 2
(D) 4
उत्तर – B
26. दिए गए n डेटा बिंदुओं से लाग्रेंज इंटरपोलेशन सूत्र से किस डिग्री का बहुपद बनता है?
(A) n
(B) n+1
(C) n – 1
(D) 0 (शून्य)
उत्तर – C
27. सामान्य बंटन से एक n आकार का यादृच्छिक प्रतिदर्श प्राप्त किया गया है। प्रतिदर्श माध्य X के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है ?
(a) E(x) = 4
(b) Var(x) = σ2 / n
(c) X का बंटन सामान्य है ।
(d) X का बंटन इस बात पर निर्भर नहीं करता कि प्रतिदर्श किस जनसंख्या से प्राप्त किया गया है ।
(A) a, b, c, और d
(B) b, c और d
(C) a, c, और d
(D) a, b और C
उत्तर – D
28. यदि समाश्रयण गुणांक byx और bxy दोनों धनात्मक हों तब-
(A) 1 + bxy byx
(B) r bxy byx 1 + 1
(C) byx bxy A r = |2 1 1 +
(D) byx bxy 2= 12 V Λ
उत्तर – A
29. राष्ट्रीय लेखा सांख्यिकीय वार्षिक प्रकाशन को इस नाम से भी जाना जाता है—
(A) काला पेपर
(B) सफेद पेपर
(C) सुनहरा पेपर
(D) पीला पेपर
उत्तर – B
30. दी गई सांख्यिकीय रिपोर्ट को उनकी प्रकाशन अवधि के अनुसार बढ़ते हुए क्रम में व्यवस्थित करें ।
(a) भारतीय पशुधन जनगणना
(b) मासिक सांख्यिकी सार
(c) स्टेटिस्टिकल न्यूजलेटर
(d) स्टेटिस्टिकल एब्स्ट्रैक्ट इन इंडिया
(e) नैशनल अकाउंट्स स्टेटिस्टिक
(A) b → c → e → d → a
(B) a → c → e → d → b
(C) b → a → c → e → d
(D) a → b → e → d → c
उत्तर – A
31. यदि दो घटनाएँ A तथा B इस प्रकार हैं कि P(A^) = 0.3, P(B) = 0.4 और P(A∩B) = 0.5, तो P (B / AUB^c) होगा-
(a) 0.3 से कम
(b) 1/4
(c) 1/6
(d) 1/7
तो सही विकल्प चुनिए-
(A) a तथा b दोनों सही हैं ।
(B) b तथा c दोनों सही हैं ।
(C) a तथा c दोनों सही हैं ।
(D) b तथा d दोनों सही हैं ।
उत्तर – A
32. प्रतिदर्श सर्वेक्षण में आँकड़ों के विश्लेषण और रिपोर्टिंग के चरणों को क्रमबद्ध करें ।
(a) रिपोर्ट करें।
(b) आँकड़ों की जाँच करें।
(c) सूचना को भविष्य के लिए सुरक्षित करें ।
(d) सांख्यिकीय विश्लेषण करें ।
(e) आँकड़ों से सारणी बनाएं।
(A) a > b > d > e > c
(B) b > e > a > c > d
(C) b > e > d > a > c
(D) b > e > d > c > a
उत्तर – C
33. निम्नलिखित के विभिन्न मानों के लिए स्कैटर आरेख का मिलान करें-
कॉलम-I
(a) r > 0
(b) r < 0
(c) r = 0
(d) r = +1
कॉलम-II
(I) (Graph 1)
(II) (Graph 2)
(III) (Graph 3)
(IV) (Graph 4)
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a-IV, b-II, c-III, d-I
(B) a-II, b-III, c-I, d-IV
(C) a-III, b-II, c-IV, d-I
(D) a-II, b-1, c-IV, d-III
उत्तर – A
34. मूलबिंदु का रेखा x + 2y = 5 के सापेक्ष प्रतिबिंब होगा-
(A) (2,-4)
(B) (-2,-4)
(C) (-2,4)
(D) (2,4)
उत्तर – D
35. दो चर राशियों x और y के बीच सहसम्बन्ध गुणांक r है । x और y के मान इस प्रकार बदलते हैं Cov (x, y) अपरिवर्तित रहता है तथा Var (x) और Var (y) उनके पूर्व मानों के चार गुने हो जाते हैं, तो नया सहसम्बन्ध गुणांक होगा-
(A) 4r
(B) 16r
(C) r/16
(D) r/4
उत्तर – D
36. निम्नलिखित वाक्यों का अध्ययन करों एवं सही विकल्प चुनों-
अभिकथन [As] : माध्यिका चरम बिन्दुओं से प्रभावित नहीं होती क्योंकि यह एक स्थितिय औसत है ।
कारण [R] : श्रेणी में कुछ थोड़ा सा बदलाव माध्यिका के मान में भारी परिवर्तन लाता है ।
(A) [As] और [R] दोनों सत्य हैं और [R], [As] का सही स्पष्टीकरण है ।
(B) [As] और [R] दोनों सत्य हैं परन्तु [R], [As] का स्पष्टीकरण नहीं है ।
(C) [As] सत्य है परन्तु [R] असत्य है ।
(D) [As] असत्य है परन्तु [R] सत्य है ।
उत्तर – **
37. निम्नलिखित बारंबारता बन्टन दिया है उसके अध्ययन से जोड़ी जमाओं –
अंक: 10-25 (6), 25-40 (20), 40-55 (44), 55-70 (26), 70-85 (3), 85-100 (1)
निम्नलिखित सुमेलित कीजिए
कॉलम-I
(a) माध्य
(b) चतुर्थक
(c) माध्यिका
(d) बहुलक
कॉलम-II
(I) 48.18
(II) 47.95
(III) 48.57
(IV) 39.25
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a-I, b-IV, c-III, d-II
(B) a-I, b-II, c-III, d-IV
(C) a-II, b-IV, c-I, d-III
(D) a-III, b-II, c- IV, d-I
उत्तर – C
38. वृत्तीय व्यवस्थित नमूना विधि का पहली बार उपयोग किया गया था-
(A) क्रुस्कल वॉलीस
(B) डी. बी. लहरी
(C) विल्कॉक्सन
(D) मान विटनी
उत्तर – B
39. अनुमापन के संबंध में कथन है-
अभिकथन [As] : अधिकतम संभावना अनुमापकों का गुणधर्म अचल होता हैं ।
कारण [R] : अधिकतम संभावना अनुमापकों को सुसंगत कहा जाता है।
नीचे दिए गए विकल्पों से सही उत्तर का चयन कीजिए ।
(A) [As] और [R] दोनों सत्य हैं एवं [R], [As] की सही व्याख्या है।
(B) [As] और [R] दोनों सत्य हैं एवं [R], [As] की सही व्याख्या नहीं है ।
(C) [As] सत्य है किन्तु [R] असत्य है
(D) [As] असत्य है किन्तु [R] सत्य है |
उत्तर – B
40. नवंबर 1967 में दिल्ली में सांख्यिकी विभाग के अंतर्गत कम्प्यूटर केन्द्र, किस मॉडल के तहत स्थापित किया गया था?
(A) हनी वेल मॉडल 400
(B) वेल हनी मॉडल
(C) 400 मॉडल
(D) उपरोक्त सभी
उत्तर – A
41. फलन को अंतराल [a,b] 0 < a < b में रोल प्रमेय ( Rolle’s theorem ) संतुष्ट करता है, तो निम्नलिखित को सही क्रम में लिखो-
(a) अंतराल (a,b) में कम से कम एक बिन्दु C होगा ।
(b) फलन f, [ab] पर सतत है।
(c) f(a) = f (b)
(d) फलन f, (a,b) पर अवकलनीय है
(e) f’ (c) = 0
(A) b > c > a > d > e
(B) e > a > d > b > c
(C) d > b > c > a > e
(D) d > a > b > c > e
उत्तर – **
42. निम्नलिखित प्रश्न में एक कथन [As] और कारण [R] दिया गया है। सही विकल्प का चयन करें-
कथन [As] : न्यूटन के फारवर्ड इंटरपोलेशन सूत्र का तब उपयोग किया जाता है, जब x डेटा सेट के शुरूआत के पास हो ।
कारण [R] : न्यूटन के फारवर्ड इंटरपोलेशन सूत्र में फारवर्ड डिफरेंस का उपयोग होता है ।
(A) दोनों [As] और [R] सही हैं और [R], [As] का सही स्पष्टीकरण है।
(B) [As] और [R] दोनों सही हैं और [R], [As] का सही स्पष्टीकरण नहीं है ।
(C) [As] गलत है लेकिन [R] सही है।
(D) [As] और [R] दोनों गलत हैं ।
उत्तर – A
43. सही जोड़ी बनाइए ।
कॉलम-I
(a) एक चक्रीय समूह का प्रत्येक उपसमूह होता है-
(b) यदि x^o y^n = (x + y)^{p+q} तब dy/dx
(c) limit x→π/2 (cos x)^(cos x) =
(d) यदि ax2 – bx + c = 0 के मूल sinθ और cosθ हैं तो a, b, c इस संबंध का समाधान करते हैं
कॉलम-II
(I) a2 – b2 + 2ac
(II) 0
(III) प्रसामान्य
(IV) y / x
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a-III, b-ll, c-IV, d-I
(B) a-III, b-IV, c-l, d-11
(C) a-III, b-IV, C-II, d-I
(D) a-II, b-IV, c-I, d-III
उत्तर – B
44. द्विपद बंटन में किसी विशेष परिणाम की प्रायिकता की गणना के लिए निम्नलिखित चरणों को सही क्रम में व्यवस्थित करें-
(a) द्विपद बंटन ज्ञात करने का सूत्र का उपयोग करें (nCx = n! / (x! (n-x)!))
(b) द्विपद प्रायिकता के सूत्र का उपयोग P(X = x) = nCx * p^x * (1-p)^(n-x)
(c) प्राचल n, x तथा p ज्ञात करें
(d) p^x तथा ( 1 – p )^(n-x) के मान की गणना करें ।
(A) a → c → d → b
(B) c → a → d → b
(C) c → d → a → b
(D) d → a → c → b
उत्तर – **
45. किसी समाश्रयण रेखा में सहसंबंध गुणांक के बारे में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा कथन सत्य है?
(I) सहसंबंध गुणांक 0.9 सूचित करता है कि दो चरों के बीच धनात्मक रैखिक सहसंबंध मजबूत होता है ।
(II) सहसंबंध गुणांक 0 का तात्पर्य है कि चर के बीच कोई सहसंबंध नहीं होता है ।
(III) सहसंबंध गुणांक का पैमाना –1 से +1 है जहाँ – 1 पूर्ण धनात्मक संबंध को दर्शाता है।
(IV) सहसंबंध गुणांक 1 से नजदीक कमजोर संबंध को दर्शाता है ।
(A) I और II
(B) II और III
(C) III और IV
(D) II और IV
उत्तर – A
46. गैर प्राचालिकी परीक्षण स्वतंत्र है-
(A) सामान्य वितरण
(B) पॉइसन वितरण
(C) जनसंख्या वितरण
(D) गैर-संबद्ध पैरामीटर
उत्तर – C
47. केन्द्र सरकार के अधीन एक प्रमुख सांख्यिकीय संगठन, वाणिज्य खुफिया और सांख्यिकी विभाग की स्थापना कब की गई?
(A) 1890
(B) 1895
(C) 1947
(D) 1995
उत्तर – B
48. F- वितरण के आविष्कारक है-
(A) जी. डब्ल्यू स्नेडेकोर
(B) आर.ए. फिशर
(C) एस. पॉयसन
(D) कार्ल पिर्यसन
उत्तर – A
49. यदि x = r cosθ, y = r sinθ तब d(x, y) / d(r,θ) का मान होगा-
(A) r
(B) r^2
(C) 3r
(D) 0
उत्तर – A
50. दो चरो x तथा y के बीच का सहसम्बन्ध गुणांक धनात्मक होगा यदि –
(A) σ x+y > σ x-y
(B) σ x > 0
(C) σ x+y = 0
(D) σ x-y = 0
उत्तर – A
51. यदि दो समाश्रयण रेखाएँ 4x + 3y + 7 = 0 तथा 3x + 4 y + 8 = 0 हो, तो x तथा y के माध्य होंगे-
(A) -4/7, -11/7
(B) 4/9, 11/7
(C) -4/7, 11/7
(D) 4, 7
उत्तर – A
52. वह प्रायिकता कि P सही निशाना लगाएगा, 1/5 है और Q, 3/5 है । यदि दोनों एक साथ निशाना लगाए तो वह प्रायिकता कितनी होगी कि दोनों का निशाना सही न हो?
(A) 8/25
(B) 2/15
(C) 3/5
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – A
53. निम्नलिखित सुमेलित कीजिए ।
कॉलम-I
(a) द्विभाजन विधि
(b) न्यूटन – राफसन विधि
(c) मिथ्या स्थिति विधि
(d) बेयरस्टो की विधि
कॉलम-II
(I) उन बीजगणीतिय समीकरणों का हल ज्ञात किया जा सकता है जिसके मूल सम्मिश्र हों ।
(II) किसी वक्र के दो बिंदुओं पर खींची गई रेखा पर कार्य करता है।
(III) एक रेखा पर कार्य करता है जिसे X- अक्ष कहते हैं ।
(IV) इस विधि में वक्र के किसी बिन्दु पर स्पर्श रेखा खींची जाती है ।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a-III, b-IV, c-II, d-I
(B) a-III, b-ll, c-l, d-IV
(C) a-ll, b-IV, c-III, d-I
(D) a-ll, b-III, c-l, d-IV
उत्तर – A
54. न्यूटन बैकवर्ड इंटरपोलेशन विधि लागू होती है-
(I) समान अंतराल वाले डेटा बिंदुओं के लिए
(II) असमान अंतराल वाले डेटा बिंदुओं के लिए ।
(III) फलन f(x) का मान दिए गए बिंदु x पर ज्ञात करने के लिए, जब x अंतिम बिंदु के पास हो ।
(IV) फलन f (x) का मान दिए गए बिंदु पर ज्ञात करने के लिए, जब x प्रारंभिक बिन्दु के पास हो ।
(A) केवल I और III
(B) केवल I और IV
(C) I, II और IV
(D) II, III और IV
उत्तर – A
55. लाग्रेंज इंटरपोलेशन के लिए निम्नलिखित में से कौन से कथन सही हैं?
(I) यह फारवर्ड डिफरेंस पर निर्भर करता है ।
(II) यह दिए गए n डेटा बिंदुओं के सेट से एक (n-1) डिग्री का बहुपद बनाता है ।
(III) इसे लागू करने के लिए डेटा बिंदुओं के निश्चित क्रम ( समान अंतराल ) में होने की आवश्यकता नहीं है ।
(IV) इसका उपयोग फलन f(x) का मान दिए गए डेटा बिंदुओ के मध्यवर्ती बिंदु x पर ज्ञात करने के लिए किया जाता है ।
(A) केवल I और II
(B) केवल II और III
(C) I, II और III
(D) II, III और IV
उत्तर – D
56. यदि P(A∩B’) = 1/2, P(A∩B) = 1/3, P(A) = a, तो P (B) = 2a + …
(A) 1
(B) 1/2
(C) 2/3
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – **
57. एक कंपनी 90% दोष मुक्त सामान का उत्पादन करती है। यदि 15 सामानों को यादृच्छिक रूप से चयनित किया जाता है, तो कम से कम 13 सामानों का दोष मुक्त होने की प्रायिकता क्या होगी ?
(I) P ( X ≥ 13 ) = P ( X = 13 ) + P ( X = 14 ) + P (X = 15 )
(II) P ( X ≥ 13 ) = 1- P ( X ≤ 12 )
(III) P(x ≥ 13) = 1- P ( X = 13 ) – P ( X = 14 ) – P ( x = 15 )
(IV) P (x ≥ 13 ) = Σ (k=13 to 15) P ( x = K )
सही उत्तर है-
(A) I, III, और IV
(B) I, II और IV
(C) I, II और III
(D) II, III और IV
उत्तर – B
58. निम्नलिखित सुमेलित कीजिए ।
कालम – I
(a) डिस्क्रीट यूनीफॉर्म बंटन
(b) पॉइसन बंटन
(c) बाइनोमियल बंटन
(d) हाईपरज्योमेंट्रिक बंटन
कालम – II
(I) e^(-λ) λ^x / x!
(II) nCx p^x (1-p)^(n-x)
(III) 1 / k
(IV) (mCx * (N-m)C(n-x)) / NCn
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a- IV, b-III, c-II, d-I
(B) a-III, b-1, c-II, d-IV
(C) a-III, b-ll, c-IV, d-I
(D) a-l, b-ll, c-III, d-IV
उत्तर – B
59. F- परीक्षण लगाने के लिए चरणों को व्यवस्थित करें-
(a) परिकल्पना स्थापित करें ।
(b) महत्वपूर्ण मान निर्धारित करें।
(c) निर्णय लें ।
(d) विचरण की गणना करें।
(e) F- आँकड़ों की गणना करें।
(A) a > c > d > b > e
(B) a > d > e > b > c
(C) a > b > d > c > e
(D) a > c > b > d > e
उत्तर – B
60. निम्नलिखित में से कौन-से प्रसामान्य वक्र के लिए सत्य है ?
(a) सममित
(b) यूनीमॉडल
(c) घंटी-आकार
(d) गैर-सममित
(A) केवल a, b
(B) केवल b, c
(C) केवल a, c
(D) केवल a, b, c
उत्तर – D
61. Pt तथा Po क्रमशः समय t तथा o पर जनसंख्या हैं। यदि जनसंख्या वृद्धि दर r हो और k जनसंख्या की अधिकतम सीमा हो तो जनसंख्या वृद्धि का लॉजिस्टिक मॉडल क्या होगा?
(A) P = Po (1+r)^t = k
(B) Pt = Po e^(rt)
(C) P = k / (1+ea+bt)
(D) Pt = Po e^(tt)
उत्तर – **
62. निम्न चरणों को क्रमबद्ध तरीके से हल करके किसी समाश्रयण के लिए प्रमाणिक त्रुटि की गणना किया जाता है ।
(a) प्रेक्षित मानों में से पूर्वानुमानित मानों को घटाकर अवशिष्ट की गणना करें
(b) प्रत्येक अवशिष्ट को वर्ग करके ।
(c) वर्गीकृत अवशिष्टों का योग करें ।
(d) योग को स्वतंत्रता की डिग्री से विभाजित करें।
(e) परिमाण का वर्गमूल निकालें ताकि प्रमाणिक त्रुटि प्राप्त हो सके ।
(A) a → b → e → d → c
(B) a → e → b → d → c
(C) a → b → c → d → e
(D) a → d → c → b → e
उत्तर – C
63. सामान्य जनसंख्या माध्य के लिए विश्वास अंतराल को ज्ञात करने के लिए चरणों को क्रमबद्ध कीजिए
(a) का मान -Za/2 और Za/2 के मध्य है ।
(b) Z को मानक सामान्य चर होने के साथ माध्य 0 एवं इकाई मानक को ज्ञात कीजिए ।
(c) x – Za/2 (σ/√n) और x + Za/2 (σ/√n) के मानों को ज्ञात कीजिए ।
(d) Z के – Za/2 एवं Za/2 के बीच होने की प्रायिकता ज्ञात करना ।
(e) जनसंख्या माध्य के लिए (1-a)100% विश्वास अंतराल कहा जाता है।
(A) b > d > c > a > e
(B) d > b > a > c > e
(C) a > b > c > d > e
(D) e > b > d > c > a
उत्तर – A
64. निम्नलिखित चरणों को न्यूटन फारवर्ड इंटरपोलेशन विधि को लागू करने के लिए सही क्रम में व्यवस्थित करें ।
(a) फारवर्ड डिफरेंस Δy0, Δ^2y0, Δ^3y0 आदि की गणना करें।
(b) दिए गए डेटा बिंदुओं को पहचानें और उन्हें अंतर तालिका में व्यवस्थित करें ।
(c) p = (x – x0) / h का मान ज्ञात करें।
(d) दिए गए डेटा बिंदुओं का समान अंतराल h का मान ज्ञात करना ।
(e) न्यूटन फारवर्ड इंटरपोलेशन सूत्र में y0, Δy0, … और p का मान प्रतिस्थापित करें और परिणाम निकाले ।
(A) a > b > c > d > e
(B) e > b > c > d > a
(C) b > a > d > c > e
(D) a > b > e > d > c
उत्तर – C
65. द्विपद बंटन में n = 10 तथा p = 0.1 है तो-
अभिकथन [As] : ठीक 1 सफलता की प्रायिकता ठीक 2 सफलता की प्रायिकता से अधिक है।
तर्क [R] : p के छोटे मूल्यों के लिए, शून्य या एक सफलता मिलने की प्रायिकता आमतौर पर दो लगातार सफलता मिलने की प्रायिकता से अधिक होती है, क्योंकि वितरण कुछ सफलता की ओर भारी रूप से झुका हुआ है ।
नीचे दिए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) [As] सत्य है, परन्तु [R] गलत हैं ।
(B) [As] गलत है, परन्तु [R] सत्य हैं ।
(C) [As] तथा [R] दोनों सत्य है | परन्तु [R], [As] का सही स्पष्टीकरण नहीं है ।
(D) [As] तथा [R] दोनों सत्य है । परन्तु [R], [As] का सही स्पष्टीकरण है ।
उत्तर – D
66. छः अंकों का माध्य 20 है, यदि एक अंक को हटा दिया जाए तो माध्य 15 होगा। तो उस हटाए गए अंक का मान-
(a) गुणोत्तर माध्य से प्राप्त होगा
(b) समान्तर माध्य से प्राप्त होगा
(c) 48
(d) 45
तो सही विकल्प होगा-
(A) दोनों a तथा b सही हैं।
(B) दोनों b तथा c सही हैं ।
(C) दोनों a तथा d सही हैं ।
(D) दोनों c तथा d सही हैं ।
उत्तर – D
67. राष्ट्रीय न्यादर्श सर्वेक्षण संगठन की सर्वेक्षण तकनीक एवं गतिविधियाँ में प्रथम चक्र के विषय थे-
(J) पारिवारिक प्रतिष्ठान
(K) पशुधन एवं आवासीय दशाएँ
(L) घरेलू पर्यटन
(M) रोजगार एवं बेरोजगारी
तो सही विकल्प होगा-
(A) केवल J और K
(B) केवल J और L
(C) J, K और L
(D) J, K, L M
उत्तर – A
68. प्रतिस्थापन रहित सरल यादृच्छिक नमूना विधि में निम्न तथ्य शामिल होते हैं-
(J) यदि जनसंख्या N से एक इकाई का चयन किया जाता है तो उसे जनसंख्या में वापस दिया जाता है ।
(K) पहली बार चयन के समय, एक इकाई के यादृच्छिक रूप से चुने जाने की प्रायिकता 1/N होती है ।
(L) यदि N बहुत बड़ा है तब प्रायिकताएँ 1/N, 1/(N-1), 1/(N-2) अचर बन जाती हैं ।
(M) सीमा स्थिति n → ∞ पर प्रतिस्थापन सहित एवं प्रतिस्थापन रहित चयन प्रक्रिया बराबर हो जाती हैं ।
सही उत्तर का चयन करें-
(A) केवल I और K
(B) केवल K और L
(C) J, K और L
(D) K, L और M
उत्तर – D
69. प्रथम 12 अभाज्य (Prime ) संख्याओं की माध्यिका होगी-
(A) 13
(B) 15
(C) 17
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – B
70. क्रुस्कल वॉलीस परीक्षण एक सुधार है-
(A) जाति परीक्षण
(B) चिन्ह परीक्षण
(C) माध्यिका परीक्षण
(D) रन परीक्षण
उत्तर – A
71. यदि समीकरण px3 + qx2 + rx + s = 0 के मूल α, β, γ हैं तो α2 + β2 + γ2 का मान-
(A) (q2 – 2rs) / p2
(B) (q2 – 2rs) / p
(C) (q2 – 2pr) / p2
(D) (q2 – 2pr) / p
उत्तर – B
72. न्यूटन बैकवर्ड इंटरपोलेशन प्रक्रिया के चरणों को सही क्रम में व्यवस्थित करें ।
(a) बैकवर्ड अंतर सारणी तैयार करें।
(b) दिए गए डेटा बिंदुओं (x0,y0), (x1,y1)—(xn,yn) की पहचान करें ।
(c) न्यूटन का बैकवर्ड इंटरपोलेशन सूत्र लिखें ।
(d) p = (x – xn) / h का मान ज्ञात करें।
(e) सूत्र का उपयोग करके दिए गए बिंदु पर इंटरपोलेटेड मान की गणना करें।
(A) a > b > c > d > e
(B) a > c > d > b > e
(C) a > e > b > c > d
(D) b > a > d > c > e
उत्तर – D
73. एक साइकिल सवार 5 त्रिज्या के वृत्तीय मार्ग पर चक्कर लगा रहा है। यदि इस मार्ग का केंद्र एक निश्चित रेखा पर हो तो इस रेखा को x अक्षर मानकर साइकिल सवार ( 2,3) बिंदु से होकर जाता है। उसके मार्ग का समीकरण बताइए-
(A) X2 + Y2 – 12X + 11 = 0
(B) X2 + Y2 + 12X + 11 = 0
(C) X2 – Y2 – 12X + 11 = 0
(D) X2 – Y2 + 12X + 11 = 0
उत्तर – A
*74. मान लीजिए कि (R, +, ) ऐसी वलय है कि a2 = a, ∀a ∈ R, तब a, b ∈ R के लिए सत्य कथन है-
(J) a * b = 2 (b * a)
(K) ab + ba = 0
(L) a+a = 0
(M) ab = ba
सही विकल्प चुनिए-
(A) केवल J सही है ।
(B) केवल L, M सही है ।
(C) J, K, और L सही हैं।
(D) K, L और M सही हैं ।
उत्तर – D
75. निम्नलिखित सुमेलित कीजिए ।
कॉलम – I
(a) श्रम ब्यूरो
(b) केन्द्रीय सांख्यिकीय संगठन
(c) अर्थशास्त्र एवं सांख्यिकीय निदेशालय
(d) रजिस्ट्रार जनरल का कार्यालय
कॉलम-II
(I) 1949
(II) 1946
(III) 1947
(IV) 1951
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a-II, b-IV, c-III, d-I
(B) a-III, b-IV, c-II, d-I
(C) a-I, b-IV, c-III, d-II
(D) a- II, b- IV, c- I, d-III
उत्तर – A
76. केन्द्रीय सांख्यिकीय संगठन के प्रमुख प्रकाशनों में से एक है-
(A) सांख्यिकीय न्यूजलेटर
(B) जरनल ऑफ एग्रीकल्चर
(C) कृषि दर्शिका
(D) कृषि पंचांग
उत्तर – A
77. यदि A (2, 2), B (5, 1), C (1, – 1 ) हो तो ABC के बीच संबंध होगा-
(A) समरैखिक होंगे
(B) समबाहु त्रिभुज बनाएंगे
(C) समकोण त्रिभुज बनाएंगे
(D) कोई संबंध नहीं है
उत्तर – C
78. निम्नलिखित में से कौन-से प्रसामान्य वितरण के गुण हैं?
(a) सममित या तिरछा हो सकता है ।
(b) यूनी मॉडल, घंटी के आकार का और सममित ।
(c) X- अक्ष पर स्पर्शोन्मुख |
(d) m और p दो पैरामीटर हैं।
(e) μ और σ दो पैरामीटर हैं।
(A) केवल b, d
(B) केवल b, c, e
(C) केवल a, d
(D) केवल a, c, e
उत्तर – B
79. गुडनेस ऑफ फिट जानने के लिए किस परीक्षण का उपयोग किया जाता है?
(A) t – परीक्षण
(B) F- परीक्षण
(C) x2 – परीक्षण
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – C
80. 50 अंकों में से यदि प्रत्येक अंक को 53 से घटाया जाए तो माध्य – 3.5 होगा । तब दिए हुए 50 अंकों का माध्य होगा-
(A) 48.9
(B) 52.5
(C) 56.5
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – C
81. दिए गए अभिकथन [As] और कारण [R] के लिए सही विकल्प चुनें-
अभिकथन [As] : 2n + 7 ≠ (n+3)2 ; n ∈ N
कारण [R] : (n+3)2 < 2n+3 ; n ∈ N
(A) [As] सत्य है पर [R] असत्य है ।
(B) [As] असत्य है पर [R] सत्य है ।
(C) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, परंतु [As ], [R] की सही व्याख्या नहीं करता हैं।
(D) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, परंतु [As], [R] की सही व्याख्या करता हैं ।
उत्तर – C
82. बक्से A, B, C में दोषपूर्ण स्क्रू होने की संभावनाएँ क्रमशः 1/5, 1/6 और 1/7 हैं। एक बक्सा यादृच्छिक चुना गया और एक स्क्रू उसमें से निकाला गया। यदि स्क्रू छाँटने की घटना A हो, तो निम्नलिखित प्रायिकता ज्ञात करो एवं सही विकल्प चुनो-
(a) P(A/E1)
(b) P(E1/A)
(c) P(A/E3)
(d) P(E2/A)
(A) P (A/E3) < P (A/E1) < P (E1 / A) < P(E2/A)
(B) P(A/E3) < P(A/E1) < P(E2/A) < P(E1/A)
(C) P(A/E1) < P(E2/A) < P(A/E3) < P(E1/A)
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – B
83. नीचे दिए गए दावा और कारण के लिए सही विकल्प चुनें-
दावा [As]: प्रायिकता को पश्च प्रायिकता कहा जाता है ।
कारण [R]: वे प्रयोगों में परिणाम से पहले निर्धारित होते हैं ।
(A) [As] और [R] दोनों सत्य हैं।
(B) [As] और [R] दोनों असत्य हैं।
(C) [As] सत्य है, [R] असत्य है ।
(D) [As] असत्य है, [R] सत्य है ।
उत्तर – C
84. निम्नलिखित सुमेलित कीजिए ।
कॉलम-I
(a) P(Hi / E) = (P(Hi)P(E/Hi)) / P(E)
(b) P(E2 / E1) = P(E1∩E2) / P(E1)
(c) P(E1 ∩ E2) = P(E1) x P ( E2 )
(d) P(E1 ∪ E2 ) = P ( E1 ) + P ( E2 )
कॉलम-II
(I) योग प्रमेय
(II) गुणज प्रमेय
(III) सशर्त प्रायिकता
(IV) बेयस प्रमेय
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a-I, b- IV, c-II, d-III
(B) a-IV, b-III, c-II, d-I
(C) a-III, b-IV, c-II, d-I
(D) a-IV, b-III, c-I, d-II
उत्तर – B
85. निम्नलिखित तकनीकी शब्दों में से उस शब्द का चयन करें जो अन्य तीन से भिन्न हो –
(A) बालक स्त्री अनुपात
(B) अशोधित मृत्यु दर
(C) अशोधित जन्म दर
(D) सामान्य प्रजनन दर
उत्तर – A
86. 1, 1, 2, 2, 3, 3 का विचरण क्या है?
(A) 2/3
(B) 1
(C) 1/3
(D) 2
उत्तर – A
87. निम्नलिखित सारणी
X 5 6 9 11
f(x) 12 13 14 16
से f (10) का मान ज्ञात करने के लिए कौन-सी इंटरपोलेशन विधि उपयुक्त होगी?
(A) न्यूटन फारवर्ड इंटरपोलेशन
(B) लाग्रेंज इंटरपोलेशन
(C) न्यूटन बैकवर्ड इंटरपोलेशन
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – B
88. न्यूटन के फारवर्ड इंटरपोलेशन सूत्र का उपयोग करने की प्रमुख शर्त कौन-सी है ?
(A) समान रूप से वितरित डेटा बिंदु
(B) असमान रूप से वितरित डेटा बिंदु
(C) A और B दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – A
89. एक प्रतिदर्श सर्वेक्षण के चरणों को क्रमबद्ध करें ।
(a) सैम्पल फ्रेम तैयार करें।
(b) प्रतिदर्श प्राप्त करें ।
(c) सर्वेक्षण के उद्देश्य और जनसंख्या का निर्धारण ।
(d) प्रशिक्षित कर्मचारियों द्वारा आँकड़ें एकत्रित करना ।
(e) सर्वेक्षण को डिजाइन करें ।
(A) a > b > c > d > e
(B) d > b > a > e > c
(C) d > b > e > a > c
(D) d > e > b > c > a
उत्तर – **
90. न्यूटन बैकवर्ड इंटरपोलेशन सूत्र किस पद से शुरू होता है ?
(A) y0
(B) ∇y0
(C) ∇yn
(D) yn
उत्तर – D
91. निम्नलिखित में से कौन-सा रिक्त समुच्चय है?
(J) {x : x यह वास्तविक संख्या है और x2 – 1 = 0}
(K) {x : x यह वास्तविक संख्या है और x2 + 1 = 0}
(L) {x : x यह वास्तविक संख्या है और x2 – 9 = 0}
(M) {x : x यह वास्तविक संख्या है और x2 = x + 2}
सही उत्तर चुनिए-
(A) J, K और L रिक्त समुच्चय हैं।
(B) केवल K रिक्त समुच्चय है ।
(C) केवल J और L रिक्त समुच्चय हैं।
(D) कोई भी नहीं
उत्तर – B
92. राष्ट्रीय न्यायदर्श सर्वेक्षण संगठन के 66वें सर्वेक्षण चक्र की अवधि जुलाई 2009 से जून 2010 के विषय आधारित थे-
(J) उपभोक्ता व्यय
(K) रोजगारी एवं बेरोजगारी
(L) शिक्षा
(M) व्यापार
(A) J और K
(B) J और L
(C) J और M
(D) J, K और M
उत्तर – A
93. रैखिक व्यवस्थित नमूना विधि बनाने के लिए कथनों को क्रमबद्ध कीजिए—
(a) माना कि जनसंख्या की N इकाई है ।
(b) माना कि N, n का गुणांक है ।
(c) एक यादृच्छिक संख्या j ( कहा) इस प्रकार कि 1 ≤ j ≤ k
(d) की चयन विधि और तब J वाँ चयन और इसके पश्चात
(e) j + k, j + 2k, …., j + (n-1)k प्रत्येक स्थान इकाईयों के लिए n-इकाईयों का चयन इस व्यवस्थित नमूने से
(A) a > b > e > c > d
(B) a > b > c > d > e
(C) c > d > e > a > b
(D) c > d > a > b > e
उत्तर – B
94. निम्नलिखित बारम्बारता बंटन का अध्ययन करो तथा सही विकल्प चुनो-
अंक विद्यार्थियों की संख्या
5-10 5
10-15 6
15-20 15
20-25 10
25-30 5
30-35 4
35-40 2
40-45 2
निम्नलिखित सुमेलित कीजिए
(a) मध्यिका M
(b) चतुर्थक – Q1
(c) चतुर्थक Q3
(d) 4 था दशमक — D4
(e) 60 वाँ शततमक – P60
(A) D4 < Q1 < M < Q3 < P60
(B) Q1 < Q3 < M < D4 < P60
(C) Q1 < D4 < M < P60 < Q3
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – C
95. गैर-पैरामीट्रिक परीक्षण आधारित है-
(A) क्रम सांख्यिकी
(B) प्रसामान्य बंटन
(C) t – वितरण
(D) x2 – वितरण
उत्तर – A
96. निम्नलिखित संगठनों को उनके स्थापना वर्ष के अनुसार बढ़ते क्रम में व्यवस्थित करें ।
(a) सेना सांख्यिकी संगठन
(b) केन्द्रीय सांख्यिकीय संगठन
(c) रजिस्ट्रार जनरल का कार्यालय
(d) सांख्यिकीय अनुसंधान ब्यूरो
(e) पर्यटन सांख्यिकी
(A) a-c-b-e-d
(B) b-c-d-a-e
(C) a-e-b-c-d
(D) d-a-c-b-e
उत्तर – D
97. यदि वक्र f(x) = x2 के किसी बिन्दु (c, f (c)) पर स्पर्शरेखा वक्र पर स्थित बिन्दुओं (a, f(a)) तथा (b, f(b)) को मिलाने वाली रेखा के समान्तर है तो a, b, c समांतर श्रेणी में हैं। तो निम्नलिखित चरणों को सही क्रम में लिखो –
(a) 2c = (f (b) – f (a)) / (b – a)
(b) 2c = b + a
(c) f'(x) = 2x, (c, f(c)) पर स्लोप ( प्रवणता ) = 2c
(d) बिन्दु (a, f(a)) और (b, f(b)) को मिलाने वाली रेखा– y – f(a) = ((f(b) – f(a)) / (b – a)) * (x – a)
(e) स्पर्शरेखा का समीकरण (c, f(c)) पर – 2cx – y + f(c) = 0
(A) c > d > b > e > a
(B) c > b > e > d > a
(C) a > c > d > b > e
(D) c > b > a > e > d
उत्तर – A
98. बेयस प्रमेय का संचालन करने के लिए अनुक्रम व्यवस्थित करें-
(a) पूर्व संभावनाओं को इकट्ठा करें।
(b) घटनाओं की पहचान करें ।
(c) बेयस सूत्र लगाएं।
(d) संभावना ज्ञात करें ।
(e) सीमांत संभावना की गणना करें।
(A) a > b > c > d > e
(B) a > d > b > c > e
(C) b > c > d > e > a
(D) b > a > d > e > c
उत्तर – C
99. निम्नलिखित में से कौन-कौन मृत्यु दर के मापक हैं?
(a) मातृ- मृत्यु दर
(b) कारण – विशेष मृत्यु दर
(c) जीवन तालिका
(d) समता आरोहण अनुपात
(A) a, b और C
(B) a और b
(C) a, b और d
(D) a, b, c और d
उत्तर – A
100. राष्ट्रीय न्यादर्श सर्वेक्षण संगठन ने जुलाई 1990 से जून 1991 तक 46 वें चक्र का सर्वेक्षण किया था ।
अभिकथन [As]: प्रत्येक चक्र के बारे में संगठन द्वारा प्रतिवेदन प्रकाशित किए जाते हैं ।
कारण [R] : यह सर्वेक्षण गैर- निर्देशिका व्यापार प्रतिष्ठानों और स्वयं के खाते वाले व्यापार उद्यमों द्वारा किए गए पूर्ण बिक्री और खुदरा व्यापार पर था ।
नीचे दिए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) [As] सत्य है किन्तु, [R] असत्य है ।
(B) [As] असत्य है किन्तु [R] सत्य है ।
(C) [As] और [R] दोनों सत्य हैं।
(D) [As] और [R] दोनों असत्य हैं।
उत्तर – C
यदि प्रश्न पत्र (Chhattisgarh Vyapam Sahayak Sankhya Adhikari Question Paper 2025) से संबंधित आपका कोई भी सवाल है, तो कृपया नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर पूछें, हमारी टीम जल्द ही आपकी सहायता करेगी |

