Mahasamund Jila GK Question Answer महासमुंद जिला से CGPSC Vyapam पुलिस exam में इससे सवाल पूछे जाते है
1. बारनवापारा अभ्यारण्य
- रायपुर से 51 कि.मी. तथा तुरतुरिया से 2 कि.मी. की दूरी पर बारनवापारा ग्राम मे यह अभ्यारण्य स्थित है। इस अभ्यारण्य में 22 वनग्राम है। यहाँ बलमदेई नदी व जोंक नदी प्रवाहित होती है।
- स्थापना सन् 1976
- क्षेत्रफल 244.66 वर्ग कि.मी
2. खल्लारी
- महासमुंद से 26 कि.मी. दूर प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल खल्लारी स्थित है। यह कलचुरियों की लहुरी शाखा की प्रारंभिक राजधानी थी।
- कलचुरि हरि ब्रम्हदेवराय के शासनकाल मे सन् 1415 ई. में देवपाल नामक मोची ने यहाँ ‘नारायण मंदिर’ का निर्माण कराया था। महाभारत काल मे इस क्षेत्र को खल्लवाटिका के नाम से जाना जाता था। यहाँ
- महाभारत कालीन लाक्षागृह से संबंधित एक प्राचीन मंडपनुमा खंडहर है, जिसे लखेसरी गुड़ी के नाम से जाना जाता है। लाक्षागृह मे भीम के पद चिन्ह ‘भीमखोह’ धरोहर के नाम से आज भी विद्यमान है।
- यहाँ प्रतिवर्ष चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर मेले का आयोजन किया जाता है।
3. सिरपुर
- रायपुर से 77 कि.मी. दूर महानदी तट पर स्थित प्राचीन बौद्ध नगरी सिरपुर स्थित है, जो प्राचीन समय में चित्रांगदपुर, मणिपुर व श्रीपुर के नाम से प्रचलित था ।
- कुछ विद्वानों का मानना है कि, यह महाभारतकालीन अर्जुन के पुत्र बभ्रुवाहन की राजधानी थी।
- डॉ. एम.जी. दीक्षित ने यहाँ 1955-56 मे उत्खनन का कार्य किया था, जिसके अनुसार 5वीं शताब्दी मे इस क्षेत्र मे शरभपुरीय शासकों का राज्य था। उसके बाद 6वीं शताब्दी में यह पाण्डुवंशीयों की राजधानी थी।
- बौद्ध ग्रंथ ‘अवदान शतक’ के अनुसार महात्मा बुद्ध यहाँ आये थे तथा 635-640 ई. के मध्य मे प्रसिद्ध चीनी यात्री व्हेनसांग ने सिरपुर की यात्रा की थी।
- इस ऐतिहासिक नगरी मे अनेक दर्शनीय स्थल है।
छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स 2026 – CLICK HERE
i) लक्ष्मण मंदिर (लाल ईंटों से निर्मित)
- पाण्डुवंशीय राजा हर्षगुप्त की मृत्यु के पश्चात् उनकी पत्नी वासटादेवी ने अपने पति की स्मृति मे 7वीं शताब्दी में ‘लक्ष्मण मंदिर का निर्माण कराया था, जो कि मूलतः एक विष्णु मंदिर है। मंदिर के गर्भगृह मे शेषनाग युक्त लक्ष्मण जी की एक प्रस्तर प्रतिमा अवस्थित है, जो कि वर्तमान मे खण्डित अवस्था में है।
- लाल ईंटों से बना यह मंदिर राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध है।
- मंदिर के निर्माण कार्य के समय सिरपुर में वासटादेवी के पुत्र महाशिवगुप्त बालार्जुन (595-655 ई.) का शासन था । उस समय सिरपुर तथा अन्य स्थलों में शैव, वैष्णव, बौद्ध और जैन धर्मों से सम्बन्धित अनेक स्मारकों एवं कृतियों का निर्माण हुआ था । इसलिए सिरपुर को ‘सभी धर्मो का हृदय स्थल’ कहा जाता है। उस समय सिरपुर बौद्ध धर्म के महत्वपूर्ण केन्द्र के रूप में प्रख्यात था। व्हेनसांग ने अपने यात्रा वृतांत में अनेक बौद्ध विहार, स्तूप एवं बुद्ध की विशाल मूर्तियों का उल्लेख किया है।
ii. आनंद प्रभु कुटी विहार तथा स्वास्तिक विहार
आनंद प्रभु कुटी विहार-
- महाशिवगुप्त बालार्जुन के शासन काल (595-655 ई.) में बौद्ध भिक्षु आनंदप्रभु ने सिरपुर में विहार का निर्माण कराया था।
- यह स्मारक वास्तव मे बौद्ध भिक्षुकों की आराधना स्थली तथा निवास स्थल था।
- 14 कक्षों से युक्त इस विहार के गर्भगृह में साढ़े 6 फीट ऊँची भगवान बुद्ध की प्रतिमा है जिसके चारो ओर बौद्ध कुटिया बनी हुई है।
- व्हेनसांग के अनुसार सिरपुर में सौ संघाराम (विहार) थे, जहाँ 10,000 बौद्ध भिक्षु निवास करते थे।
स्वास्तिक विहार- स्वास्तिक विहार बौद्ध विहार का छोटा रूप है, जिसका आकार स्वास्तिक चिन्ह के समान है।
iii. पुरातात्विक संग्रहालय
- लक्ष्मण मंदिर के प्रांगण के पार्श्व में भारतीय पुरातात्विक विभाग द्वारा स्थापित एक संग्रहालय है, जहाँ सिरपुर से प्राप्त होने वाली लगभग 100 प्रतिमाएँ तथा कलाकृतियाँ संरक्षित हैं।
- यहाँ प्रतिवर्ष बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सिरपुर महोत्सव’ तथा माघ पूर्णिमा के अवसर पर मेले का आयोजन किया जाता है।
iv. गंधेश्वर महादेव का मंदिर
- सुरंगटीला से 1 कि.मी. की दूरी पर महानदी के तट पर गंधेश्वर महादेव का मंदिर है।
- यह मंदिर 8वीं शताब्दी मे सिरपुर के अवशेषों से निर्मित प्रतीत होता है, जिसका जीर्णोद्धार चिमनाजी भोंसले ने कराया था।
- इस मंदिर के गर्भगृह में काले पत्थर से बना शिवलिंग स्थापित है। इस मंदिर के दो स्तम्भों पर अभिलेख उत्कीर्ण है। इसके साथ ही मंदिर के प्रांगण में भगवान विष्णु, महिषासुर मर्दिनी, बुद्ध तथा जैन की प्रतिमा है।
4. अन्य पर्यटन स्थल 1. चण्डीमाता मंदिर (घुंचापाली, बागबाहरा) 2. माँ रूद्रेश्वरी मंदिर (सिंघोड़ा, सरायपाली) 3. माँ रामचंडी मंदिर (गढ़फूलझर, बसना) 4. कोडार बाँध
Mahasamund GK in Hindi
Mahasamund GK – CGPSC व्यापम Exam में पूछे जाने वाले प्रश्न
1. कथन – रानी वासटा ने सिरपुर में ईटों का मंदिर बनवाया, जिसे लक्ष्मण मंदिर कहते हैं। कारण – उसके पति हर्षगुप्त के मरणोपरांत उसकी स्मृति में बनाया गया। CG PSC (CMO P-2) 2010
(A) कथन, कारण दोनों सही हैं व कारण, कथन की सही व्याख्या है।
(B) कथन, कारण दोनों सही हैं पर कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं है।
C) कथन सही है, परंतु कारण गलत है।
(D) कथन गलत है, परंतु कारण सही है।
2. सिरपुर प्रसिद्ध किसके लिए है ? CG Vyapam (ESC) 2017
(A) संगीत या नृत्य महोत्सव
(B) लक्ष्मण मन्दिर
(C) पुरातत्व खुदाई
(D) उपरोक्त सभी |
3. निम्नलिखित पुरातात्विक स्थलों में महानदी के तट पर स्थित किस स्थल पर बौद्ध, हिंदू और जैन मंदिरो / मठों के स्मारक हैं? [CGPSC(Pre) 2021] 117
(A) शिवरीनारायण
(B) राजिम
(C) सिरपुर
(D) चम्पारण्य
4. निम्नलिखित में से कौन-सी जोड़ी (राजकीय उत्सव एवं स्थान ) सुमेलित हैं- CG PSC(FI)2008]
(A) भोरमदेव उत्सव – राजनांदगांव
(B) सिरपुर महोत्सव – महासमुन्द
(C) लोक मडई – बिलासपुर
(D) रामगढ़ उत्सव – रायगढ़
05. प्रसिद्ध लक्ष्मण मंदिर कहां स्थित है ? [CG PSC (Homco Librn Lectr) 2017
(A) रतनपुर
(B) रायपुर
(C) सिरपुर
(D) जगदलपुर
06. आनन्द प्रभु कुटी विहार स्थित है CG.Vyapam(TC)2010]
(A) महासमुंद में
(B) रायपुर में
(C) बिलासपुर में
(D) राजनांदगांव
07. गंधेश्वर महादेव मंदिर कहा स्थित है।
(A) बारसूर
(B) सिरपुर
(C) रतनपुर
(D) राम्हेपुर
08. सिरपुर का प्राचीन नाम था – [CGPSC(AP) 2016, (CMO) 2019]
(A) चित्रांगदपुर
(B) काभावतीरपुर
(C) चित्रापुर
(D) चक्रकोट
09. इस राज्य के निम्नलिखित में से किस जिले में प्रसिद्ध पुरातात्विक एवं पर्यटन स्थल सिरपुर स्थित है ? CG Vyapam (FI) 2007
(A) रायपुर
(B) बिलासपुर
(C) महासमुंद
(D) धमतरी
08. इस राज्य में ‘स्वास्तिक विहार’ संबंधित है :[CG Vyapam (ADEO ) 2017
(A) पक्षी अभयवन
(B) बौध्द केन्द्र
(C) राष्ट्रीय उद्यान
(D) जैन केन्द्र
[CG Vyapam (RI) 2015]
09. खल्लवाटिका में विष्णु मंदिर का निर्माण कराने वाले व्यक्ति का नाम था [CGVyapam(TC)2010
(A) देवपाल
(C) रत्नसिंह
(B) यश
(D) इनमें से कोई नहीं
10. छ.ग. में बारनवापारा वन्यजीव अभ्यारण किसके नाम पर रखा गया है- [CGVyapam(DM)2017|
(A) वन्य ग्राम
(B) अभ्यारण्य से होकर बहने वाली नदी
(C) आदिवासी नायक, जिसनें अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी ।
(D) सामाजिक कार्यकर्ता जिसने वनरोपण को बढ़ावा दिया था।
11. छ.ग. राज्य के महासमुंद जिले में वन्यजीव अभ्यारण है-
(A) अचानकमार वन्यजीव अभ्यारण
(B) उदंती वन्यजीव अभ्यारण
(C) बारनवापारा वन्यजीव अभ्यारण 1
(D) सीतानदी वन्यजीव अभ्यारण [CG PSC (Adhis) 2014]
12. बिरकोनी औद्योगिक विकास केन्द्र स्थित है CG PSC (Pre) 2015
(A) दुर्ग
(B) कवर्धा
(C) रायपुर
(D) महासमुन्द
13. यति यतन लाल महासमुंद के किस आश्रम से जुड़े थे- (CGPSC(Pre)2005)
(A) सेवाग्राम
(B) रामकृष्ण
(C) विवेक वर्धन
(D) जैतूसाहू मठ
14. छ.ग. में गोल्ड फ्लोराइड …..में पाया जाता है। [CG PSC(ARO APO)2014]
(A) महासमुंद
(B) दुर्ग
(C) कवर्धा
(D) कांकेर
15. सातवीं शताब्दी में चीनी यात्री व्हेनसांग ने इस राज्य के निम्नलिखित में से किस स्थान को भेंट दी थी? CG Vyapam(wer house)2015
(A) सिरपुर
(B) मल्हार
(C) रतनपुर
(D) खल्लारी
16. छत्तीसगढ़ के प्राचीन कला केन्द्र को बताइए CG Vyapam 2018
(A) रतनपुर
(B) सिरपुर
(C) मल्हार
(D) उपरोक्त सभी
[CG PSC(Mains) 2011
17 छ.ग. के महासमुंद जिले के निम्नांकित किस शहर की व्हेन सांग ने 7वीं शताब्दी में यात्रा की ? CGPSC(libr.) 2014
(1) सिरपुर
(C) अंबिकापुर
(B) कबीर धाम
(D) अहिरवारा
18. उड़ीसा की सीमा को छूनेवाला छ.ग. राज्य का जिला है- CG Vyapam(SUPERVISOR) 2009]
(A) महासमुंद
(B) सरगुजा
(D) दुर्ग
(C) रायपुर
19. व्हेनसांग सिरपुर कब आया था?
(A) 693 ई.
(B) 963 ई.
(C) 639 ई.
(D) 739 ई.
20. सिरपुर प्रसिद्ध किसके लिए है? [CG Vyapam (ESC) 2017]
(A) संगीत या नृत्य महोत्सव
(B) लक्ष्मण मंदिर
(C) पुरातत्व खुदाई
(D) उपरोक्त सभी
22. कथन- रानी वासटा ने सिरपुर में ईंटो का मंदिर बनवाया जिसे लक्ष्मण मंदिर कहते हैं । कारण – उसके पति हर्षगुप्त के मरणोपरांत उसकी स्मृति में बनाया गया CC, PSC (CMO P-2)2010
(A) कथन, कारण दोनों सही हैं, व कारण, कथन की सही व्याख्या है।
(B) कथन, कारण दोनों सही हैं, पर कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं है।
(C) कथन सही है, परंतु कारण गलत है।
(D) कथन गलत है, परंतु कारण सही है।
23. निम्नलिखित पुरातात्विक स्थलों में महानदी पर स्थित किस स्थल पर बौद्ध, हिंदू और जैन मंदिरों और मठों के स्मारक है? [CG PSC (MI) 2011]
(A) शिवरीनारायण
(C) सिरपुर
(B) राजिम चम्पारण
(D)
24. आनंदप्रभुकुटी विहार में स्थापित मुख्य प्रतिमा किसकी है?
(A) विष्णु
(C) आदिनाथ
(B) शिवलिंग
(D)
25. प्राचीन छत्तीसगढ़ के किस राजवंश के शासनकाल में सिरपुर स्थित लक्ष्मण मंदिर का निर्माण किया गया? [CG PSC (EAP) 2016]
(A) पाण्डु
(C) नल
(B)
(D)
(D) शरभपुरीय राजर्षितुल्यकुल
26. सिरपुर के लक्ष्मण मंदिर के निर्माण में प्रमुखतः निम्नलिखित में से किसका उपयोग किया गया है? [CGPSC (SEE) 2017 ]
(A) सीमेंट
(C) लकड़ी
(B) ईंट
(D) मिट्टी [CG PSC (ADP) 2019 (IMO) 2020 ]
27. प्राचीन छत्तीसगढ़ के पाण्डु वंश के निम्नलिखित शासक ने मोखरी राजकुमारी वासाटा से विवाह किया था –
(A) तीवर देव
(C) हर्षगुप्त
(B) चंद्रगुप्त
(D) महाशिव गुप्त [CG PSC(ADI) 2016 ]
28. चीनी यात्री हवेनसांग ने सिरपुर की यात्रा की थी [CG PSC (AMO) 2017 ]
(A) पांचवी सदीं में
(B) सातवीं सदीं में
(C) छठवीं सदीं में
(D) आठवीं सदीं में
29. चीनी इतिहासकार हवेनसांग ने छत्तीसगढ़ के किस स्थल की यात्रा की थी [CG PSC (ARO, APO) 2014]
(A) मल्हार
(B) जांजगीर
(C) दमऊधारा
(D) तेला ग्राम
30. ‘गंधेश्वर मंदिर किस नदी के तट पर स्थित है? [CGPSC (ADJE) 2020]
(A) खारून नदी
(B) पैरी नदी
(C) महानदी
(D) अरपा नदी
31. निम्नलिखित पुरातात्विक स्थलों में महानदी के तट पर स्थित किस स्थल पर बौद्ध, हिंदू और जैन मंदिरो/ मठों के स्मारक हैं? [CGPSC (Pre) 2021]
(A) शिवरीनारायण
(B) राजिम
(C) सिरपुर
(D) चम्पारण्य
32. सिंचाई की कोड़ार परियोजना छत्तीसगढ़ के किस जिले में है? [CGVyapam (Mantralaya)2013]
(A) गरियाबंद
(C) महासमुंद
(B) बिलासपुर
(D) रायगढ़
यदि आपका कोई सवाल है निचे कमेन्ट करे और टेलीग्राम व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें | आवेदन करने से पहले एक विभागीय विज्ञापन का अवलोकन अच्छे से करे फिर आवेदन करे |








