Raipur Court Vacancy 2026: जिला न्यायालय रायपुर में स्टेनोग्राफर और सहायक ग्रेड-3 पदों पर बम्पर भर्ती, तुरंत करें अप्लाई

|
On: July 26, 2026
Raipur District Court Recruitment 2026
Join WhatsApp
Join Now

Raipur District Court Recruitment 2026: जिला एवं सत्र न्यायालय रायपुर (छत्तीसगढ़) में Assistant Grade-03 & Stenographer के 81 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, यहाँ देखें पूरी जानकारी

Chhattisgarh Raipur Court Bharti 2026 Notification, Syllabus, Age Limit & Exam Date

Raipur Court Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ जिला एवं सत्र न्यायालय रायपुर ने स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 (हिन्दी), सहायक ग्रेड-3 के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए पदो पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन के माध्यम से बताया गया है ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किया है । इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 25 जुलाई 2026 से आवेदन कर सकते है आवेदन की अंतिम तिथि आप निचे देख सकते है

(Raipur District Court Vacancy 2026)

जिला एवं सत्र न्यायालय रायपुर रिक्रूटमेंट 2026: स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 (हिन्दी) एवं सहायक ग्रेड-3 भर्ती के लिए रिक्त विवरण, आवेदन फॉर्म, आयु सीमा दक्षता, वेतनमान आदि की गहन अध्ययन करके अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से https://Raipur.dcourts.gov.in/ & CGSSB.IN से Official Notification pdf Download कर सकते हैं. इस स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 (हिन्दी) एवं सहायक ग्रेड-3 जॉब से जुड़े नौकरी विज्ञापन PDF नीचे में निर्देशित है. आवेदन फॉर्म भरने से पहले एक बार विज्ञापन PDF का अवलोकन जरूर कर लें ताकि में कोई दिक्कत ना हो.

Raipur District Court Recruitment 2026 Notification

विभाग का नामजिला एवं सत्र न्यायाधीश रायपुर (छ.ग.)
पदों का नाम Stenographer 3, Assistant Grade-03
आवेदन मोडऑफलाइन
टोटल पोस्ट81 पद
अंतिम तिथि17 अगस्त 2026
कैटेगरीनौकरी

सैलरी कितना है

सैलरी28700-91300/- रु.

आयु सीमा

प्रत्येक अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिनकी आयु 01 जनवरी, 2026 को 18 वर्ष से कम तथा 30 वर्ष से अधिक न हो, परन्तु छ.ग. के स्थानीय/मूल निवासी अभ्यर्थी के लिए उच्चतर आयु सीमा 40 वर्ष होगी।

छ.ग. राज्य के बाहर अन्य राज्यों के आवेदकों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष होगी।

आवेदन की अंतिम  तिथि 

आवेदन प्रारंभ तारीख25 जुलाई 2026
आवेदन अंतिम तारीख17 अगस्त 2026

छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स 2026 – CLICK HERE

शैक्षणिक योग्यता

स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 Hindi

  1. किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण तथा |
  2. मान्यता प्राप्त शीघ्रलेखन तथा मुद्रलेखन बोर्ड से हिन्दी शीघ्रलेखन परीक्षा उत्तीर्ण।
  3. कम्प्यूटर में हिन्दी मुद्रलेखन का ज्ञान होना चाहिए।
  4. कम्प्यूटर एप्लीकेशन के उपयोग की जानकारी होनी चाहिए ।
  5. यह अपेक्षित है कि अभ्यर्थी को छत्तीसगढ़ी (बोली) / स्थानीय भाषा (बोली) का ज्ञान होना चाहिए ।

सहायक ग्रेड-3

  1. किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक तथा;
  2. किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्वविद्यालय से कम्प्यूटर में एक वर्ष का डिप्लोमा कोर्स तथा;
  3. कम्प्यूटर में हिन्दी एवं अंग्रजी मुद्रलेखन का ज्ञान ।
  4. यह अपेक्षित है कि अभ्यर्थी को छत्तीसगढी (बोली) / स्थानीय भाषा (बोली) का ज्ञान होना चाहिए ।

आवेदन शुल्क

  • नि:शुल्क है

आवेदन कैसे करे

  1. आवेदन पत्र विज्ञापन के साथ संलग्न प्रारूप में प्रस्तुत किये जा सकेंगे। पूर्णतः भरे हुए आवेदन पत्र दिनांक 17.08.2026 की संध्या 5.00 बजे तक ही बंद लिफाफे में, जिस पर स्पष्ट रूप से आवेदित पद हिन्दी स्टेनोग्राफर गेड-3 अथवा सहायक ग्रेड-3 लिखा हो, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायपुर (छ०ग०) के कार्यालय में रखे बॉक्स के माध्यम से ही प्राप्त किए जायेंगे। बॉक्स में प्राप्त आवेदनों के अतिरिक्त अन्य किसी भी माध्यम से प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जावेगा। आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक योग्यता, जाति, निवास, विकलांगता आदि से संबंधित समस्त आवश्यक प्रमाण पत्रों की स्वप्रमाणित छायाप्रतियां संलग्न करना अनिवार्य होगा।
  2. विज्ञापन का विस्तृत अवलोकन कार्यालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, रायपुर के शासकीय वेबसाईट https://raipur.dcourts.gov.in में किया जा सकता है तथा विज्ञापन में दिये गये आवेदन पत्र के प्रारूप का उपयोग डाउनलोड कर किया जा सकता है।
  3. ऐसे अभ्यर्थी जो एक से अधिक पद हेतु आवेदन करना चाहते हैं उन्हें प्रत्येक पद हेतु पृथक-पृथक आवेदन पत्र प्रस्तुत करना होगा तथा लिफाफे के ऊपर आवेदित पद का नाम लिखना अनिवार्य है जैसे स्टेनोग्राफर ग्रेड-3, सहायक ग्रेड-तीन अभ्यर्थियों से अपेक्षा की जाती है कि वे एक से अधिक पद हेतु आवेदन प्रस्तुत करना चाहते हैं तो वे एक ही तिथि में पृथक-पृथक आवेदन प्रस्तुत करें। एक आवेदन पत्र में एक से अधिक पद का नाम लिखे जाने पर आवेदन निरस्त कर दिया जावेगा। एक लिफाफे में एक से अधिक आवेदन रखे जाने पर भी आवेदन निरस्त कर दिया जावेगा।
  4. आवेदन पत्र में स्वतः का नाम लिखा हुआ एवं दिनांक सहित स्वप्रमाणित रंगीन फोटोग्राफ चस्पा होना चाहिये तथा पहचान के रूप में आधार कार्ड/ वोटर कार्ड/ड्राईविंग लायसेंस/पेन कार्ड आदि की स्वप्रमाणित छायाप्रति संलग्न करना होगा ।
  5. बिना हस्ताक्षर के प्राप्त आवेदन पत्र निरस्त माना जावेगा।
  6. आवेदक को चाहिए कि वह विज्ञापन में दिये गये निर्देशों तथा आवेदन पत्र में वांछित सभी जानकारी अत्यंत सावधानी पूर्वक सही एवं पूर्ण रूप से भरें। आवेदन पत्र में त्रुटि तथा किसी भी प्रकार की अपूर्णता के आधार पर आवेदक को बिना सूचना दिये चयन के किसी भी स्तर पर आवेदन निरस्त किया जा सकेगा।

Raipur Court Vacancy 2026 Notification PDF डाउनलोड करने का ऑफिशियल लिंक नीचे दिया गया है

 विभागीय PDF देखे pdf
ऑफिसियल वेबसाइट raipur.dcourts.gov.in
टेलीग्राम चैनलJoin Now

लिखित प्रतियोगी परीक्षा की तिथि समय एवं स्थान की सूचना उम्मीदवारों को न्यायालय के वेबसाइट, स्थानीय समाचार पत्रों में विज्ञप्ति के माध्यम से ही दी जावेगी।

चयन प्रक्रिया

हिन्दी स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 एवं सहायक ग्रेड-3 के आवेदित पदों के लिये दो चरणों में परीक्षा आयोजित की जावेगी। वर्गवार आवेदित पद की संख्या के 15 गुणा अभ्यार्थियों को लिखित परीक्षा हेतु आवेदित पद के न्यूनतम भौक्षणिक योग्यता (स्नातक) में प्राप्त प्राप्तांकों के आधार पर अंनतिम पात्र सूची तैयार की जाकर उक्त सूची जिला न्यायालय रायपुर की वेबसाईट पर जारी की जाएगी। अभ्यर्थी द्वारा अपात्रता के संबंध में उक्त सूची प्रकाशन से सात दिवस के अंदर जिला न्यायालय कार्यालय में चयन समिति को संबोधित करते हुए आपत्ति प्रस्तुत की जा सकेगी। निर्धारित तिथि के पश्चात प्रस्तुत किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जावेगा। दावा आपत्ति निराकरण उपरांत परीक्षा हेतु पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की अंतिम सूची जिला न्यायालय रायपुर की वेबसाईट पर अपलोड की जावेगी।

Raipur Court Vacancy 2026 FAQ | रायपुर कोर्ट भर्ती 2026

रायपुर कोर्ट भर्ती में आवेदन करने की तिथि कब है?

25 जुलाई से 22 अगस्त तक 2026

रायपुर कोर्ट भर्ती के लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं?

ऑफलाइन स्पीड पोस्ट से

रायपुर कोर्ट भर्ती के लिए कितना उम्र होना चाहिए?

18 से 45 वर्ष

छत्तीसगढ़ का कोई भी व्यक्ति आवेदन कर सकता है?

डिग्री होनी चाहिए तब आवेदन कर सकते है

क्या दुसरे राज्य वाले भी आवेदन कर सकता है?

जी हां

अधिक जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट Raipur.dcourts.gov.in पर जाएँ।

छत्तीसगढ़ रायपुर कोर्ट भर्ती 2026 आवेदन करने से पहले विभागीय विज्ञापन का अवलोकन जरुर करे | यदि आपका कोई सवाल है निचे कमेन्ट करे और व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

Leave a Comment