सहकारी समिति के अन्तर्गत प्रबंधक के पदों पर भर्ती 2026

By
Last updated:
Follow Us

जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित बिलासपुर वनमण्डल बिलासपुर के अन्तर्गत प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति मर्यादित मझगवां जनपद पंचायत कोटा, पुलिस चौकी बेलगहना, जिला बिलासपुर में प्रबंधक पद के रिक्त पद पर भर्ती करने के लिये उम्मीदवारों से दिनांक 28.05. 2026 से 20.06.2026 समय 5.00 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं। आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में प्रबंध संचालक जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित बिलासपुर के नाम से सम्बोधित हो, सीधे जिला यूनियन बिलासपुर में रजिस्टर ए.डी./स्पीड पोस्ट से भेजा जावे। अन्य किसी माध्यम से प्रेषित आवेदन मान्य नहीं होगा ।

छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स 2026 – CLICK HERE

भर्ती की सामान्य जानकारी

संस्था का नामवनोपज सहकारी समिति
पद का नामप्रबंधक 
पदों की संख्या 01
नौकरी स्थानbilaspur
आवेदन की तिथि20/06/2026
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://bilaspur.gov.in

कार्यालय वनमण्डलाधिकारी एवं प्रबंध संचालक, जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित बिलासपुर वनमण्डल बिलासपुर (छ.ग.) के अधिनस्थ प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति मर्यादित मझगंवा तहसील कोटा, जनपद पंचायत कोटा, पुलिस चौकी बेलगहना, थाना कोटा, जिला बिलासपुर में प्रबंधक का एकल पद (01 पद) रिक्त है।

जिसके लिए स्थानीय तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवार के इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों का आवेदन आमंत्रित किया जाना है । विज्ञापन का प्रारूप संलग्न है। कृपया विज्ञापन राज्य स्तर पर प्रकाशित लोकप्रिय समाचार पत्र में जिला बिलासपुर संस्करण में 01 बार प्रकाशित करने का कष्ट करें ।

  • आवेदन कार्यालय में प्राप्त होने की अंतिम तिथि 20.06.2026 शाम 5.00 बजे के बाद प्राप्त आवेदन मान्य नहीं होगा ।
  • पोस्ट/डाक कार्यालय द्वारा आवेदन विलम्ब से प्रेषित करने की स्थिति में इस कार्यालय की कोई जिम्मेदारी नहीं होगा
  • आवेदन पत्र का प्रारूप एवं नियुक्ति हेतु निर्धारित योग्यताएं आयु सीमा, अन्य अर्हताएं, चयन प्रक्रिया तथा वेतन भत्ते संबंधी जानकारी जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित बिलासपुर के नोटिस बोर्ड/प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति मर्यादित मझगवां कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है ।
  • भर्ती संबंधी प्रक्रिया की सम्पूर्ण जानकारी छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज (व्यापार एवं विकास) सहकारी संघ वन धन भवन सेक्टर-24 नवा रायपुर अटल नगर जिला रायपुर के बेवसाईट www.cgmfpfed.org एवं कलेक्टर बिलासपुर के बेवसाईट www.collecctorbilaspur@cg.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है ।

Official Notification PDF Link अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन देख सकते है।

विषयसुचना
विभागीय विज्ञापनDownload
विभागीय वेबसाइटhttps://bilaspur.gov.in

समाचार प्रकाशन का प्रमाण स्वरूप प्रकाशित समाचार की प्रति एवं देयक भुगतान हेतु बिल अधोहस्ताक्षकर्ता कार्यालय में प्रस्तुत करें । संलग्नः विज्ञापन का प्रारूप

Ratna Markam

जय जोहार! मेरा नाम रत्ना है। मैं छत्तीसगढ़ की माटी से हूँ और मुझे इंटरनेट के माध्यम से लोगों की मदद करना बहुत अच्छा लगता है।

For Feedback - ratnanetam84@gmail.com

5 thoughts on “सहकारी समिति के अन्तर्गत प्रबंधक के पदों पर भर्ती 2026”

Leave a Comment