CG Mahila Supervisor Parisimit Bharti 2022 Question Paper छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत ‘महिला पर्यवेक्षक परिसीमित भर्ती 2022 ‘प्रश्न पत्र ऑनलाइन टेस्ट के आयोजन के संबंध में।
छत्तीसगढ़ महिला पर्यवेक्षक परिसीमित भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों की तैयारी को विभागीय मापदंडों के अनुरूप उत्कृष्ट बनाने हेतु, CG Mahila Supervisor 2022 के Official प्रश्न पत्र और विभागीय उत्तर कुंजी पर आधारित एक विशेष ‘ऑनलाइन लाइव टेस्ट‘ इससे अभ्यर्थियों की योग्यता और वास्तविक तैयारी को परखने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।
यह लाइव टेस्ट अभ्यर्थियों को केवल प्रश्नों का अभ्यास ही नहीं कराता, बल्कि उन्हें वास्तविक परीक्षा जैसा माहौल प्रदान कर उनकी विश्लेषणात्मक क्षमता और समय प्रबंधन (Time Management) का निष्पक्ष मूल्यांकन करने का अवसर भी देता है।
महिला पर्यवेक्षक परीक्षा की तैयारी को और भी मजबूत बनाना चाहते हैं, तो अभी हमारे व्हाट्सएप (WhatsApp) और टेलीग्राम (Telegram) ग्रुप को ज्वाइन करें। हमारे ग्रुप में जल्द ही आपको Practice Set फ्री में मिलने वाले हैं।
छत्तीसगढ़ महिला पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही हमारी सभी बहनों के लिए संदेश
यह क्विज़ केवल एक टेस्ट नहीं, बल्कि खुद को परखने और अपनी कमियों को सुधारने का एक बेहतरीन अवसर है। ईमानदारी से टेस्ट दें और अपनी सफलता की ओर एक कदम और बढ़ाएं
महिला एवं बाल विकास विभाग से सम्बंधित योजनाएँ एवं कार्यक्रम
1. निम्न में से “नियासिन” के सम्बन्ध में क्या सही है ?
2. किशोरी बालिकाओं के आदर्श वजन के सम्बन्ध निम्नलिखित विकल्पों में क्या सही है ?
3. निम्न में से मातृ मृत्युदर के संबंध में क्या सही है ?
4. ग्रूप ‘A’ तथा ग्रूप ‘B’ के सदस्यों को सुमेलित करें :
ग्रूप ‘A’
ग्रूप ‘B’ (रुग्ण संबंधी समस्या)
i. विटामिन ‘E’ की कमी
a. आँखों
ii. विटामिन ‘K’ की कमी
b. बांझपन
iii. विटामिन ‘C’ की कमी
c. कमजोर हड्डी
iv. विटामिन ‘A’ की कमी
d. दांतो
उपरोक्त टेबल से दोनों ग्रूप को सुमेलित कीजिए और सही कोड का चयन करें :
5. “मातृ वंदना योजना” कौन-सा उद्देश्य नहीं है ?
6. ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह’ योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की कन्याओं को विवाह हेतु कितने रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है ?
7. निम्न में से कौन-सा कथन ‘छत्तीसगढ़ महिला कोष की ऋण योजना’ से संबंधित नहीं है ?
8. अपनी समस्या का समाधान हेतु लोगों का सामुदायिक योजना में शामिल होना कहलाता है –
9. निम्न में से कौन-सा सिद्धांत महिला स्वयं सहायता समूह में लागू नहीं होता ?
10. दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961 का विस्तार है –
11. बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी भारतीय दण्ड संहिता के अन्तर्गत समझे जाएंगे –
12. बालक और कुमार श्रम (प्रतिषेध और विनियमन) अधिनियम, 1986 नियमों के उपबंध निम्न अधिनियम के उपबंधों के अतिरिक्त होंगे न कि उनके अल्पीकरण में :
13. किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम, 2015 द्वारा निरसित किया जाता है :
14. लैंगिक उत्पीड़न का अर्थ है :
15. 300 से 800 तक की जनसंख्या के लिए निम्नलिखित में किन क्षेत्रों में एक आंगनवाड़ी केन्द्र स्थापित किया जा सकता है ? निम्न में से सही संयोजन चयनित करें।
16. एकीकृत बाल विकास सेवायें योजना का उद्देश्य है :
17. एकीकृत बाल विकास सेवायें योजना के हितग्राही हैं :
18. निम्न में से कौन कार्यकर्त्ता जो एकीकृत बाल विकास सेवाएँ योजना के अंतर्गत आती है ?
19. निम्न में से कौन–सी सेवा आंगनवाड़ी सेंटर द्वारा नहीं दी जाती है ?
20. निम्न में से कौन–सी योजना 11 – 18 वर्ष के किशोरी बालिकाओं के लिए एकीकृत बाल विकास सेवाएँ द्वारा कार्यान्वित की जाती है ?
21. सखी (वन स्टाप सेंटर) के लिए उपलब्ध सुविधाओं में निम्नलिखित में से कौन–सा ग्रुप लागू नहीं होता ?
22. “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना” के तहत निम्नलिखित कथनों को देखें।
i. यह पूरे भारत वर्ष के 100 जिलों में वर्ष 2015 में प्रारम्भ किया गया।
ii. यह पूरे भारत वर्ष के 100 जिलों में वर्ष 2018 में प्रारम्भ किया गया।
iii. इस राज्य के रायगढ़ जिले को वर्ष 2015 में मल्टी सेक्टोरल हस्तक्षेप जिले के रूप में घोषित किया गया।
iv. इस राज्य के रायगढ़ जिले को वर्ष 2018 में मल्टी सेक्टोरल हस्तक्षेप जिले के रूप में घोषित किया।
उपरोक्त चार कथनों में से कौन–सा कथन सही हैं ?
23. निम्नलिखित में से “मुख्यमंत्री सुपोषण योजना” के हितग्राही कौन–सा है ?
i. 06 वर्ष से कमी आयु के समस्त कुपोषित बच्चे।
ii. 06 से 59 माह तक एनिमिया से पीड़ित सभी बच्चे।
iii. 15 से 49 वर्ष तक एनिमिया से पीड़ित महिलाएँ।
iv. 11 से 14 वर्ष तक आयु के शाला त्यागनेवाले बच्चे।
उपरोक्त चार कथनों को विचार करके सही कोड चयन करें।
24. निम्नलिखित कथनों में से “मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना” के सम्बन्ध में क्या सही है ?
i. गंभीर कुपोषित एवं संकटग्रस्त बच्चों को आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा संदर्भित किए जाने पर शासकीय चिकित्सालयों में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं निःशुल्क दवाई उपलब्ध करना।
ii. गंभीर जान लेवा बीमारी जैसे कैंसर, हृदयरोग जैसी बीमारियों से पीड़ित बच्चों को किसी बड़े अस्पताल में संदर्भित करना।
iii. यह योजना 06 जून 2009 में प्रारम्भ की गई।
उपरोक्त चार कथनों को विचार करके निम्नलिखित सही कोड का चयन करें।
25. निम्नलिखित कथनों में क्या सही है ?
i. “सक्षम योजना” विधवा, तलाक शुदा एवं अविवाहित महिलाओं के लिए सुलभ ऋण उपलब्ध कराने के लिए वर्ष 2009 में प्रारम्भ किया गया।
ii. “छत्तीसगढ़ महिला कोष” द्वारा दी महिला स्वसहायता समूह की जानेवाली प्रथम बार वर्ष 2021 में रु. 50,000 से बढ़ाकर रु.1,00,000 की गई।
iii. “छत्तीसगढ़ महिला कोष” द्वारा महिला स्वसहायता समूहों को आसान शर्तों पर ऋण देने का कार्य 15 अगस्त 2003 से किया जा रहा है।
उपरोक्त चार कथनों को विचार करके निम्नों में से सही कोड का चयन करें।
26. निम्न में से एक को छोड़कर सभी पोषक तत्व भोजन में पाये जाते हैं :
27. लार में पाये जाने वाले एमिलेज द्वारा कार्बोहाइड्रेट का विश्लेषण होता है :
28. निम्न में से कौन–सा पोषक तत्व नहीं है ?
29. निम्न में से एक के अतिरिक्त सभी हड्डियों को मजबूत करने के लिये आवश्यक (जरूरी) है :
30. भोजन में कितनी ऊर्जा है, इसको दर्शाते हैं :
31. दिनांक 31-03-2021 तक
i. भारत में एकीकृत बाल विकास योजना के अन्तर्गत 7076 योजनाएँ हो गई हैं।
ii. छत्तीसगढ़ में 46660 आंगनवाड़ी केन्द्र स्वीकृत है।
iii. छत्तीसगढ़ में 5814 मिनी आंगनवाड़ी केन्द्र स्वीकृत है।
उपरोक्त कथनों में क्या सही है ? निम्न में से सही विकल्प चयन करें।
32. स्वास्थ्य जाँच सेवाएँ किसके लिए निर्धारित है ?
i. गर्भवती और दूध पिलानेवाली माँ।
ii. 03 वर्ष से कमी आयु के बच्चे।
iii. 03 – 06 वर्ष आयु के बच्चे।
iv. किशोरी बालिकाएँ 11 वर्ष से 18 वर्ष तक
उपरोक्त चार कथनों को विचार करके निम्न में से सही अनुक्रम चयन करें।
33. आंगनवाड़ी केन्द्र स्थापित करने के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें।
i. ग्रामीण/जनजातीय क्षेत्रों में एकीकृत बाल विकास योजना स्वीकृति के लिए सामुदायिक विकास खण्ड को इकाई माना जाता है।
ii. विकास खण्ड की जनसंख्या 05 लाख से होने पर एक से अधिक परियोजना स्वीकृत की जा सकती है।
iii. शहरी परियोजना को स्वीकृति के लिए 1 लाख की जनसंख्या होना आवश्यक है।
iv. 2400 की जनसंख्या के पश्चात प्रति 800 की जनसंख्या के लिए एक आंगनवाड़ी केन्द्र स्थापित किया जा सकता है।
उपरोक्त चार कथनों में क्या सही है ? सही विकल्प चुने।
34. अंगनवाड़ी केन्द्र स्थापित करने के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें।
i. बच्चों के उचित शारीरिक तथा मानसिक (मनोवैज्ञानिक) विकास की नींव डालना।
ii. 0 – 6 वर्ष के बच्चों में पोषण एवं स्वास्थ्य की स्थिति को सुधारना।
iii. मातृ मृत्युदर, शिशु मृत्युदर, कुपोषण रुग्णता एवं बीच में स्कूल छोड़ने की प्रवृत्ति में कमी लाना।
iv. जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए अनुदान प्रदान करना।
उपरोक्त चार कथनों में कौन–से कथन सही है ? निम्न में से सही को चयनित करें।
35. निम्नलिखित कथन पर विचार करें।
i. जिन बच्चों को टीके नहीं लगे है उनकी संख्या पता लगाकर परियोजना अधिकारी को सूचित करना।
ii. मातृ एवं शिशु रक्षा कार्ड तैयार करना एवं कार्ड के बारे में हितग्राहियों को जानकारी देना।
iii. बच्चे एवं माताओं का टीकाकरण एवं स्वास्थ्य जाँच करना।
iv. किशोरी बालिकाओं तथा महिलाओं को स्वास्थ्य एवं पोषण शिक्षा देना।
उपरोक्त चार कथनों में कौन–सा आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता का दायित्व नहीं है ? दिए हुए कोड का चयन करें।
36. निम्नलिखित में से कौन–सी विटामिन की कमी से बेरी–बेरी होता है ?
37. स्कर्वी नामक बीमारी किसकी कमी से होता है ?
38. निम्नलिखित में से कौन–सा मरास्मस रोग का लक्षण नहीं है ?
39. प्रोटीन की कमी से होता है :
40. 0 – 6 वर्ष के सभी बच्चों के विकास और लर्निंग आउटकम को बढ़ाने के उद्देश्य से किस योजना को प्रारम्भ किया गया है ?
41. छत्तीसगढ़ टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम अधिनियमित हुआ :
42. छत्तीसगढ़ टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम के अन्तर्गत दण्डनीय समस्त अपराध होंगे :
43. घरेलू हिंसा से स्त्री का संरक्षण अधिनियम के अन्तर्गत “घरेलू हिंसा” में शामिल है :
44. बालकों के अधिकारों के संरक्षण को सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने बालकों के लिए अंगीकार किया :
45. बालक अधिकार संरक्षण आयोग अधिनियम, 2005 के उद्देश्य :
46. पोषण अभियान योजना में किनको सम्मिलित किया गया है ?
47. छत्तीसगढ़ राज्य में कितने शासकीय बाल गृह संचालित है ?
48. स्वाधार गृह योजना संबंधित है :
49. बाल सम्प्रेक्षण गृह में रहने वाले बच्चों की उम्र क्या होती है ?
50. 24 जनवरी 2018 को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा वेब आधारित रैपिड रिपोर्टिंग सिस्टम किसके लिये प्रारम्भ किया गया ?
51. कौन–से विटामिन को ज्यादा मात्रा में लेने पर हड्डियों को क्षति पहुँचती है ?
52. हिपेटाइटिस बी वैक्सीन कौन–से मार्ग से दिया जाता है ?
53. एक के अतिरिक्त निम्न सभी टीके राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम में आते हैं :
54. शिशु मृत्युदर में यह शामिल नहीं होता है :
55. मातृ मृत्युदर (एम.एम.आर.) क्या है ?
56. ‘संस्कार अभियान’ का उद्देश्य है :
57. इस योजना के अंतर्गत शासकीय कन्या शालाओं में सेनेटरी नैपकिन की ए.टी.एम. वेंडिंग मशीन एवं उपयोग की गई सेनेटरी नैपकिन को भस्म करने के लिए भस्मक मशीने लगाई गई है :
58. किशोरी बालिकाओं के वजन एवं हीमोग्लोबीन (रुधिर वर्णिका) का स्तर पता करने हेतु आंगनवाड़ी केन्द्रों में आयोजित कार्यक्रम है :
59. इस योजना के अंतर्गत गरीबी रेखा के नीचे के परिवार में 1 अप्रैल 2014 के बाद जन्मी लड़कियों को 18 वर्ष होने के बाद एक लाख रुपये देने की सुविधा है :
60. इस योजना के अंतर्गत घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को आवश्यकतानुसार विधिक सलाह, परामर्श, चिकित्सा, परिवहन एवं आश्रय सुविधा उपलब्ध कराने हेतु प्रावधान है :
CG Mahila Paryavekshak Parisimit Bharti 2022 Question Paper
सामान्य मानसिक योग्यता एवं सामान्य ज्ञान
प्रश्न 61
सही क्या है ?
i. राज्यसभा के सभापति को निर्णायक मत देने का अधिकार है।
ii. वह इस शक्ति का प्रयोग करने के लिए बाध्य है।
प्रश्न 62
57 वाँ ज्ञानपीठ पुरस्कार निम्न में से किसे प्रदान किया गया ?
प्रश्न 63
निम्न में से कौन-सा अधिक उपयुक्त आर्थिक विकास का मापक है ?
प्रश्न 64
निम्न आंकिक श्रेणी में विलुप्त संख्या ज्ञात कीजिए : 5, 7, 11, 15, 23, ?
प्रश्न 65
निम्न आंकिक श्रेणी में विलुप्त संख्या ज्ञात कीजिए : 7, 13, 31, 57, 133, ?
प्रश्न 66
यदि 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9 कूट क्रमशः E, D, G, F, I, H, K, J, M के हैं, तब निम्न में से किसका कूट 17294 है ?
प्रश्न 67
यदि वस्तुओं की कीमतें 5 प्रतिशत वार्षिक दर से बढ़ती हैं, तो इसे किस प्रकार की मुद्रास्फीति कहलाती है ?
प्रश्न 68
निम्न कथनों पर विचार कीजिये :
1. नाभिकीय रिएक्टर में द्रव सोडियम का उपयोग नियंत्रक के रूप में होता है।
2. U-235 पावर रिएक्टर में नाभिकीय ईंधन के रूप में उपयोग होता है।
3. नाभिकीय संलयन को नियंत्रित नहीं किया जा सकता।
4. नाभिकीय रिएक्टर में भारी जल का उपयोग मंदक के रूप में होता है।
5. नाभिकीय रिएक्टर में कैडमियम की छड़ों का उपयोग प्रशीतक के रूप में होता है।
असत्य कथन हैं :
प्रश्न 69
सूची – I को सूची – II से सुमेलित कर निम्न कोड की सहायता से सही उत्तर चयन कीजिये :
सूची – I (इकाई)
सूची – II (मात्रा)
a. क्यूसेक
1. दाब
b. रिक्टर
2. उच्च वेग
c. बार
3. प्रवाह की दर
d. मैक
4. ध्वनि (शोर) का स्तर
e. डेसिबेल
5. भूकंप की तीव्रता
प्रश्न 70
उत्तरवैदिक काल में कर संग्रहकर्ता अधिकारी का पदनाम था :
प्रश्न 71
कर्क रेखा भारत के कितने प्रदेशों (राज्यों) से गुजरती है ?
प्रश्न 72
सदन में पुरस्थापित करने के पूर्व किस विधेयक पर राष्ट्रपति का पूर्व हस्ताक्षर आवश्यक है ?
i. धन विधेयक
ii. वित्त विधेयक
iii. निजी विधेयक
iv. शासकीय विधेयक
प्रश्न 73
यदि ‘□x’ का उपयोग ‘x2‘ के लिए, ‘Δx’ का उपयोग ‘x3‘ के लिए तथा ‘∇x’ का उपयोग ‘x/3’ के लिए होता है, तब □8 + Δ2 − ∇24 = ?
प्रश्न 74
कौन-सी संख्या प्रश्न चिह्न (?) को विस्थापित करेगी ?
प्रश्न 75
अन्तर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में अपना स्थान बनाने वाले इस राज्य के खिलाड़ी रुस्तम सारंग किस खेल के हैं ?
GENERAL HINDI
प्रश्न 76
रचना की दृष्टि से क्रिया के कितने भेद हैं ?
प्रश्न 77
अल्पप्राण ध्वनि कौन–सी है ?
प्रश्न 78
युग्म शब्द का अर्थ क्या है ?
प्रश्न 79
इनमें से तद्भव शब्द है :
प्रश्न 80
‘उपकार’ का विलोम शब्द क्या है ?
CHHATTISGARHI LANGUAGE
प्रश्न 81
छत्तीसगढ़ राजभाषा-आयोग द्वारा चलाई गई ‘माई कोठी योजना’ का कार्य है :
प्रश्न 82
छत्तीसगढ़ी ‘कठियाना’ शब्द में कौन–सा तद्धित प्रत्यय है ?
प्रश्न 83
छत्तीसगढ़ी उपन्यास ‘कका के घर’ के लेखक हैं :
प्रश्न 84
छत्तीसगढ़ी काव्य संग्रह ‘सुरता के चंदन’ के रचनाकार हैं :
प्रश्न 85
मानवेत्तर जीवधारियों में लिंग निर्धारण के लिए किस स्वतंत्र शब्द का प्रयोग किया जाता है ?
GENERAL ENGLISH
Question 86
Patna is _________ from Sitamarhi than Hajipur. Choose the correct word.
Question 87
__________ punishment in schools must be discouraged. Choose the correct word.
Question 88
Choose the Synonym of the word ‘tactical’.
Question 89
He was the most eloquent speaker _________ I ever heard. Choose the correct relative Pronoun.
Question 90
The point where the earth and sky seems to meet :
सामान्य गणित प्रश्न उत्तर
प्रश्न 91
यदि 110 आमों को बेचने पर 120 आमों का क्रय मूल्य प्राप्त होता है, तो लाभ प्रतिशत होगा :
प्रश्न 92
यदि किसी वृत्त की त्रिज्या 50% कम कर दी जायेगी, तो क्षेत्रफल में प्रतिशत कमी ज्ञात करें।
प्रश्न 93
नीचे एक प्रश्न दिया गया है और उसके नीचे 3 उत्तर I, II और III हैं। निम्नलिखित विकल्पों में से वह विकल्प छाँटिए जो प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है :
प्रश्न : किसी मूलधन पर चार वर्ष के अन्त में साधारण ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज में क्या अंतर होगा?
I. ब्याज की दर 5% वार्षिक होगी। II. वह धन 8 वर्षों में साधारण ब्याज ₹ 2,000 हो जायेगा। III. दो वर्ष के अंत में साधारण ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज में अंतर ₹ 12.50 होगा।
प्रश्न 94
एक व्यापारी ₹ 20 प्रति किलो वाले 26 किलो चावल को दूसरे किस्म के ₹ 36 प्रति किलो वाले 30 किलो चावल के साथ मिलाता है और उस मिश्रण को ₹ 30 प्रति किलो के हिसाब से बेचता है। उसका लाभ प्रतिशत में होगा :
यदि अंक 91876*2, 8 से पूर्णतया विभाजित हो, तो * की जगह लघुत्तम पूर्ण संख्या होगी :
प्रश्न 97
किसी स्कूल में गणित, भौतिक शास्त्र एवं जीव विज्ञान में सीटों की संख्या 5 : 7 : 8 के अनुपात में है। इसे क्रमशः 40%, 50% और 75% बढ़ाने का प्रस्ताव है। नया अनुपात होगा :
प्रश्न 98
15 लीटर के मिश्रण में 20% अल्कोहल और बचा हुआ पानी है। यदि मिश्रण में 3 लीटर पानी मिला दिया जाय, तो नये मिश्रण में अल्कोहल का प्रतिशत होगा :
प्रश्न 99
किसी संख्या और उसके व्युत्क्रम का योग, 34 का 1⁄8 वाँ भाग है। उस संख्या का और उसके वर्गमूल का गुणनफल होगा :
प्रश्न 100
तीन लड़कों A, B और C का औसत वजन 54 1⁄3 किलो है, जबकि तीन लड़कों B, D और E का औसत वजन 53 किलो है, तो A, B, C, D और E का औसत वजन कितना होगा ?
CG Mahila Paryavekshak Parisimit Bharti 2022 Question Paper से आपका कोई सवाल है तो कमेन्ट करो |
Thoda aacha