Mahasamund Mahila Bal Vikas Bharti 2026 : महासमुंद में कम्प्यूटर ऑपरेटर, चौकीदार के पदों पर भर्ती

By
On:
Follow Us

CG Mahasamund Department of Women and Child Development Recruitment 2026 : Check important dates, salary, age limit, last date to apply

5वी पास, कम्प्यूटर का ज्ञानवालो ले लिए निकली महासमुंद में नौकरी । देखें पूरी डिटेल्स

Mahasamund Mahila Bal Vikas Vacancy 2026 2026 सूचना : मिशन वात्सल्य योजनांतर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति एवं शासकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह (बालक) महासमुन्द में संविदा भर्ती हेतु विज्ञापन भारत शासन, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्वीकृत मिशन वात्सल्य योजना के प्रावधानों एवं स्वीकृति अनुसार योजना के क्रियान्वयन हेतु जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति एवं शासकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह (बालक) के विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए पात्र आवेदकों से दिनांक 05/07/2026 तक कार्यालयीन समय शाम 5:00 बजे तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग महासमुन्द में पंजीकृत डाक के माध्यम से आवेदन आमंत्रित है। विवरण निम्नानुसार है :-

रिक्त पदों की अधिक जानकरी के लिए इस पोस्ट को पूरा पढ़े व अवलोकन करे | जैसे आयु सीमा, वेतन/वेतनमान, रिक्ति और अन्य विवरण नीचे दिए गए हैं।

छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स 2026 – CLICK HERE

CG Mahasamund WCD Bharti 2026 Notification Details

संस्था का नामकार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग जिला-महासमुंद
पद का नामपरामर्शदाता, डाटा एंट्री ऑपरेटर, चौकीदार
पदों की संख्या01
कैटेगरीसंविदा नौकरी
आवेदन मोडऑफलाइन
नौकरी स्थानमहासमुंद (छ.ग.) में
अंतिम तिथि05/07/2026
ऑफिशियल वेबसाइटMahasamund.gov.in

शैक्षणिक योग्यता क्या है

परामर्शदाता – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से समाज कार्य /समाजशास्त्र/मनोविज्ञान / जन स्वास्थ्य / काउंसलिंग और संचार मे पीजी डिप्लोमा

सहायक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर – कम्प्यूटर में एक वर्षी डिप्लोमा / सर्टिफिकेट के साथ किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ समकक्ष से 12वीं उत्तीर्ण ।

सहायक सह रात्रि चौकीदार – शासकीय / अर्द्धशासकीय / निजी प्रतिष्ठित संस्थान में न्यूनतम 02 वर्ष का चतुर्थ श्रेणी / चौकीदार का कार्यानुभव

आयु सीमा

21 वर्ष 45 वर्ष

सभी पदों हेतु अभ्यर्थी की आयु 01 जनवरी 2026 को 21 वर्ष से कम तथा 35 वर्ष से अधिक न हो। इन पदों हेतु इसके अतिरिक्त राज्य शासन द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों के अनुरूप आयु की छूट की पात्रता होगी, किन्तु सभी छूटों को मिलाकर उनके लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी। सभी पदों पर अधिकतम आयु सीमा में छूट के संबंध में छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा दिये गये निर्देश लागू होंगे।

आवेदन शुल्क

  • निशुल्क

सैलरी कितना है

सैलरी23,000/- रु.

आवेदन की अंतिम  तिथि 

दिनांक 18/06/2026 से 05/07/2026 तक सांय 05:00 बजे तक

आवेदन की प्रारंभिक तिथि18/06/2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि05/07/2026

CG Mahasamund Vacancy 2026

चयन प्रक्रिया क्या है

  • इसके लिए विभागीय नोटिस देखे

आवेदन करने संबंधी निर्देश निम्नानुसार है:-

  • 1 आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में जमा किया जावे। अपूर्ण/अस्पष्ट एवं त्रुटिपूर्ण आवेदन पत्र अमान्य कर दिये जायेंगे एवं इस संबधं में अभ्यर्थियों को कोई सूचना नहीं दी जावेगी।
  • प्रत्येक पद के लिए पृथक-पृथक आवेदन देना होगा। लिफाफे के ऊपर एवं आवेदन पत्र में पद का नाम, जिसके लिये आवेदन किया जा रहा है, लिफाफे के ऊपर प्रेषक का नाम एवं पत्र व्यवहार का पता स्पष्ट रूप से अंकित होना चाहिए, अन्यथा आवेदन निरस्त किया जा सकता है।
  • 3 आवेदन पत्र कार्यालयों में सीधे स्वीकार नहीं किये जायेंगे। आवेदन पत्र केवल पंजीकृत डाक / स्पीडपोस्ट/कोरियर के माध्यम से ही स्वीकार होंगे।
  • 4 आवेदन पत्र के साथ वांछित प्रमाण-पत्र एवं अन्य दस्तावेज स्वयं द्वारा अभिप्रमाणित होना चाहिए।
  • 5 निर्धारित अर्हता एवं शर्तों को पूरा न करने पर चयन के किसी भी स्तर पर आवेदक का आवेदन पत्र निरस्त कर उनकी उम्मीदवारी समाप्त की जा सकेगी।
  • 6 आवेदक द्वारा प्रस्तुत किये गये समस्त अभिलेख सत्यापन में जाली / गलत पाये जाने पर संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

आवेदन कैसे करें?

  • आवेदन दिनांक 18/06/2026 से 05/07/2026 तक सांय 05:00 बजे तक

इच्छुक उम्मीदवारों को Mahasamund gov.in.gov.in वेबसाइट को जरुर चेक करें। ऑफलाइन माध्यम से आवेदन भरने के लिए विस्तृत निर्देश उपर्युक्त वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। आवेदन जमा करने का कोई अन्य तरीका स्वीकार नहीं किया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए Official Notification PDF Link अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन देख सकते है।

विषयसुचना
विभागीय विज्ञापनक्लिक हियर
विभागीय वेबसाइटMahasamund.gov.in
व्हाट्सएप ग्रुप मेंज्वाइन

नियुक्ति की अवधि :-

1 इन समस्त पदों पर प्रथम बार में अधिकतम 03 वर्ष या भारत शासन द्वारा योजना संचालन की अवधि, जो भी पहले हो, की अवधि हेतु नियुक्त किया जाएगा।

2 जिला बाल संरक्षण इकाई में कार्य की आवश्यकता होने पर वार्षिक कार्य मूल्यांकन एवं नियंत्रणकर्ता अधिकारी की अनुशंसा के आधार पर उपयुक्तता का आंकलन कर एक बार में संविदा सेवा अवधि अधिकतम 03 वर्ष के लिए जिला स्तर पर जिला कलेक्टर (पदेन अध्यक्ष जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति) द्वारा संविदा अवधि वृद्धि करने का निर्णय लिया जा सकेगा। संविदा वृद्धि नहीं किये जाने की स्थिति में सेवा स्वमेव समाप्त मानी जाएगी।

3 चयनित अभ्यर्थी की नियुक्ति पूर्णतः अस्थायी होगी। संविदा सेवा अवधि के दौरान दोनों पक्षों में से किसी एक पक्ष द्वारा एक माह पूर्व सूचना या उसके एवज में एक माह का वेतन देकर सेवा समाप्त की जा सकती है। विशेष परिस्थितियों में बिना कारण बतायें भी सेवा समाप्त की जा सकती है।

4 इन पदों की अवधि भारत शासन द्वारा योजना संचालन की अवधि तक ही सीमित होगी एवं तदोपरांत पद समाप्त कर दिये जायेंगे। पद समाप्ति के उपरांत इन पदों पर कार्यस्त कर्मचारियों के संबंध में विभाग की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

5 नियुक्ति के पश्चात भी यदि नियुक्ति संबंधी अर्हताओं एवं शर्तों का पूरा करना नहीं पाया जाता है तो नियुक्ति निरस्त कर दी जावेगी।

6 उपरोक्त समस्त पदों पर नियुक्त कर्मचारी भारत सरकार द्वारा मिशन वात्सल्य अंतर्गत योजना के स्वीकृत पद है तथा भारत सरकार के दिशा-निर्देश एवं छ.ग. शासन महिला एवं बाल विकास विभाग के पत्र कमांक 2489/239/सा./2023/50 दिनांक 04.10.2023 द्वारा जारी राज्य बाल संरक्षण समिति छत्तीसगढ़ की मानव संसाधन नीति 2023 द्वारा शासित होंगे।

शासकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह (बालक) में सहायक सह रात्रि चौकीदार पद हेतु केवल पुरूष उम्मीदवारों के आवेदन स्वीकार किया जाएगा।

Mahasamund Recruitment 2026 Notification

निर्धारित अवधि एवं तिथि से विलंब से आवेदन स्वीकार नही होगें। विज्ञापन संबंधी विस्तृत जानकारी, नियम एवं शर्तें जिले की वेबसाइट https://mahasamund.gov.in/ पर अवलोकन कर सकते हैं।

महासमुंद महिला एवं बाल विकास विभाग में आवेदन करने से पहले विभागीय विज्ञापन का अवलोकन जरुर करे | यदि आपका कोई सवाल है निचे कमेन्ट करे और व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

Ratna Markam

जय जोहार! मेरा नाम रत्ना है। मैं छत्तीसगढ़ की माटी से हूँ और मुझे इंटरनेट के माध्यम से लोगों की मदद करना बहुत अच्छा लगता है।

For Feedback - ratnanetam84@gmail.com

1 thought on “Mahasamund Mahila Bal Vikas Bharti 2026 : महासमुंद में कम्प्यूटर ऑपरेटर, चौकीदार के पदों पर भर्ती”

Leave a Comment